WWE MITB Winners Update: WWE मनी इन द बैंक (Money in the Bank 2026) के आयोजन में अब लगभग दो हफ्तों का ही समय बचा है। मेंस और विमेंस Money in the Bank ब्रीफकेस जीतने वाले सुपरस्टार को एक चैंपियनशिप मैच मिलेगा। हाल ही में आई कुछ रिपोर्ट्स में मेंस Money in the Bank विनर के बारे में बात की जानकारी दी गई है।
Fightfull Select की रिपोर्ट की माने तो मैक्सिकन सुपरस्टार पेंटा इस साल का मेंस Money in the Bank लैडर मैच जीत सकते हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि SummerSlam 2026 तक MITB को लेकर कुछ और प्लान थे लेकिन WWE ने अब अपने प्लान में बदलाव कर लिया है।
कुछ ही दिन पहले मैक्सिको में हुए Raw में रोमन रेंस और पेंटा के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच देखने मिला था। इस मैच को फैंस और क्रिएटिव टीम सहित कई लोगों ने पसंद किया था। इसके बाद से दोनों स्टार्स के बीच फिर से रीमैच पर बात भी की जा रही थी। पेंटा Money in the Bank लैडर मैच के लिए क्वालिफ़ाई कर चुके हैं। वो MITB कॉन्ट्रैक्ट जीतने के लिए फैन फेवरिट हैं।
जानिए WWE Money in the Bank 2026 के लैडर मैच में जगह बनाने वाले सुपरस्टार्स के नाम
WWE Money in the Bank 2026 विनर को किसी भी चैंपियनशिप को कहीं भी, कभी भी चैलेंज करने का मौका मिलता है। कई सुपरस्टार कैश-इन करने में सफल हुए हैं। वहीं, कुछ इसमें असफल भी रहे। पिछले कुछ हफ्तों से मेंस और विमेंस Money in the Bank 2026 के क्वालिफ़ाइंग मैच जारी है। मेंस और विमेंस MITB लैडर मैच के लिए अभी एक जगह खाली है जो आगामी SmackDown के एपिसोड में भर सकती है।
अगर मेंस Money in the Bank 2026 लैडर मैच की बात करे तो ब्रॉन ब्रेक्कर, जेवान एवंस, ट्रिक विलियम्स, पेंटा अपनी जगह बना चुके हैं। आखिरी स्थान के लिए आगामी SmackDown के एपिसोड में सीएम पंक, गुंथर और फिन बैलर के बीच क्वालिफ़ाइंग मुकाबला होगा। वहीं विमेंस Money in the Bank 2026 लैडर मैच में लोला वाइस, रॉकेल रोड्रिगेज, सोल रूका और जेसी ज़ेन अपनी किस्मत आजमाएंगी।
Wrestling और खेल जगत की खबरे पाने के लिए हमे www.sportsvarta.com/ पर फॉलो कीजिए।
