WWE Raw: WWE रॉ (Raw) के नए एपिसोड में मेंस और विमेंस मनी इन बैंक (Money in the Bank 2026) के क्वालिफ़ाइंग मुकाबले जारी रहे। 946 स्टेबल लगातार द ब्लडलाइन (The Bloodline) को निशाना बना रहा है। इसके साथ ही लोला वाइस (Lola Vice) ने ऑफ़िशियली रेड ब्रांड को जॉइन कर लिया है। आइए Raw के नए एपिसोड के सभी मोमेंट्स के बारे में जानते हैं।
WWE Raw के शुरू होने से पहले पिछले हफ्ते रोमन रेंस की जीत की हाइलाइट के साथ हुई। इसके बाद शो के ऑफ एयर होने के बाद एलए नाइट द्वारा OTC पर हमला किये जाने का वीडियो दिखाया गया। रेड ब्रांड शो के नए एपिसोड की शुरूआत पेंटा ने की। मैक्सिकन स्टार ने रिंग में आकर कहा कि पिछले हफ्ते उन्होंने अपने करियर का सबसे बड़ा मैच लड़ा था। पूर्व आईसी चैंपियन ने माना कि रोमन जीत के हकदार थे लेकिन वो जल्द ही फिर से उन्हें चुनौती देंगे।
जजमेंट डे मेंबर्स डॉमिनिक मिस्टीरियो और जेडी मैक्डॉना का दखल देखने मिला। जेडी ने डॉमिनिक के Money in the Bank 2026 जीतने की भविष्यवाणी करते हुए उन्हें किंग ऑफ लूचाडोर कहा। पेंटा ने कहा केवल रे मिस्टीरियो ही किंग ऑफ लूचाडोर हैं। इसके बाद जजमेंट डे मेंबर्स ने पेंटा पर हमला कर दिया। हालांकि, पूर्व AEW स्टार ने जल्द ही जवाबी हमला करते हुए हील स्टार्स को भागने पर मजबूर कर दिया।
ब्लडलाइन मेंबर्स जेकब फटू और द उसोज़ एक दूसरे बात करते हुए दिखे। जे ने कहा कि वो एक और हफ्ता बर्बाद नहीं कर सकते। जेकब ने कहा कि उन्हें 946 स्टेबल (रॉयस कीज़ और OTM) पर पहला वार नहीं करना चाहिए। सोलो सिकोआ वहां आए और कहा कि सभी को 946 स्टेबल के साथ मिलकर काम करना चाहिए। जिमी ने कहा कि सोलो अपनी सुरक्षा के लिए आए हैं। जे ने सोलो को ब्लडलाइन में शामिल होने के लिए द उसोज़ को कैप्टन और रोमन रेंस को ट्राइबल चीफ मानना होगा। सोलो इस प्रस्ताव को ठुकराकर लॉकर रूम से निकल गए। जेकब ने द उसोज़ से कहा कि उन्होंने यह गलत किया है।
IYO SKY vs Roxanne Perez vs La Catalina (Women’s Money in the Bank Triple Threat Qualifying Match)
WWE Raw का पहला मुकाबला इयो स्काई, रॉक्सेन पेरेज़ और AAA रेना डी रेनास चैंपियन ला कैटलीना के बीच हुआ। ला कैटलीन का यह WWE डेब्यू मैच था। तीनों स्टार्स की तरफ फैंस को कई शानदार मूव्स देखने मिले। कुछ करीबी पिनफॉल्स के टूटने पर फैंस चौंकने पर मजबूर हो गए। मैच के अंत में इयो स्काई ने कैटलीना को मूनसॉल्ट मूव लगाया। रॉक्सेन ने मौके का फायदा उठाकर अपना फिनिशिंग मूव पॉप रॉक्स लगाया और विमेंस Money in the Bank 2026 में अपनी जगह पक्की की।
Winner: Roxanne Perez
बैकस्टेज एलए नाइट, सोलो सिकोआ से बात करने आए। उन्होंने सोलो से पूंछा कि क्या वो ब्लडलाइन में शामिल हो रहे हैं? नाइट ने आगे कहा कि 946 बड़ी समस्या है लेकिन उन्हें (सोलो) इससे दूर रहकर Money in the Bank 2026 को जीतने पर ध्यान देना चाहिए। मेगास्टार ने कहा कि अगर सोलो MITB कॉन्ट्रैक्ट जीतने में सफल रहते है तब उनपर कैश-इन ना करें। सोलो ने कहा कि समय आने पर 946 की समस्या से निपटेंगे। उन्होंने नाइट को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीतने के लिए प्रोत्साहित किया।
Raw के अगले चरण में एलए नाइट की रिंग में एंट्री देखने मिली। नाइट ने कहा उन्हें और रोमन रेंस को भिड़े तीन साल हो चुके हैं। नाइट ने OTC की तारीफ करते हुए कहा कि वो इस जनरेशन के सबसे महान चैंपियंस में से एक हैं। उन्होंने Crown Jewel 2023 में अपनी हार को याद करते हुए कहा कि ब्लडलाइन के कारण OTC मैच जीतने में कामयाब रहे थे। अंत में मेगास्टार ने Money in the Bank 2026 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीतने का दावा किया।
बैकस्टेज जेवान एवंस को इंटरव्यू हुआ। एवंस ने सबसे कम उम्र में MITB कॉन्ट्रैक्ट जीतने की बात कही। द विज़न ग्रुप ने इंटरव्यू में दखल दिया। लोगन पॉल ने एवंस का मज़ाक उड़ाया। ब्रॉन ब्रेक्कर ने जेवान को MITB 2026 लैडर मैच में जगह पक्की करने के लिए बधाई दी। ब्रॉन ने दावा किया कि MITB 2026 लैडर मैच वो ही जीतने वाले हैं। एवंस ने ब्रॉन को मैच के लिए चुनौती दी और थप्पड़ मारकर वहां से भाग गए।
Bron Breakker vs. Je’Von Evans
Raw का अगला मुकाबला मौजूदा वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन ब्रॉन ब्रेक्कर और जेवान एवंस के बीच हुआ। पूरा विज़न ग्रुप रिंग साइड मौजूद था। ब्रॉन ने मैच की शुरूआत में अपनी पावर दिखाकर मैच में अपना दबदबा बनाया लेकिन जल्द ही एवंस ने शानदार हाई-फ्लाइंग मूव्स लगाकर मैच में वापसी की। जेवान ने ब्रॉन पर जबरदस्त डाइव लगाई। रिंग के बाहर भी जेवान ने ब्रेक्कर को बैरिकेड के ऊपर से फेंक दिया। कुछ देर बाद विज़न ग्रुप ने मैच में दखल दिया जिसके कारण ब्रॉन ने मैच में वापसी की।
ब्रॉन ब्रेक्कर ने ऐवंस को रनिंग क्लॉथ्स्लाइन मूव लगाया। कुछ समय बाद जेवान ने ब्रेक्कर को DDT लगाई। मैक्सीन डुप्री और ऑस्टिन थ्योरी के बारबार हो रहे दखल के बाद रेफरी ने मैच को वहीं रद्द कर दिया। मैच के बाद विज़न ने यंग ओजी पर हमला जारी रखा। ओबा फेमी ने एंट्री कर सभी को चौंका दिया। ओबा ने आते ही विज़न पर धावा बोल दिया। फेमी ने पहले थ्योरी, फिर ब्रेक्कर और अंत में ब्रॉन्सन रीड को चेयर शॉट मारा। अंत में फेमी ने जेवान को रिंग साइड पर मौजूद विज़न ग्रुप पर फेंककर हील स्टेबल को धराशायी कर दिया।
Winner: Je’Von Evans wins via Disqualification
Raw के अगले सैगमेंट के लिए जजमेंट डे मेंबर्स रिंग में मौजूद थे। जेडी मैक्डॉना ने जो हेंड्री पर बात करते हुए कहा उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई उनके बारे में क्या बोल रहा है। जेडी ने आगे कहा कि उनकी मम्मी फंक पॉप (बड़े सिर वाला मुखौटा) के कारण परेशान हैं। उन्हें साफ किया कि उनका सिर सामान्य है। बता दें कि कुछ हफ्ते पहले जो हेंड्री ने जेडी का फंक पॉप के जरिए मज़ाक उड़ाया था।
इसके बाद लिव मॉर्गन ने फिर से विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने की बात कही। बैकी लिंच को खराब रेफरी कहकर लिव ने स्टेफनी वकार पर निशाना साधा और रीमैच की मांग की। बैकी लिंच की एंट्री ने सैगमेंट में दखल दिया। क्राउड के बीच से बैकी ने कहा वो जेडी को 12 साल की उम्र से जानती है। वो जजमेंट डे में रहने से भी बेहतर कुछ कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्टेफनी वकार की वर्ल्ड चैंपियनशिप को चैलेंज करने पहला हक उनका है।
मौजूदा विमेंस वर्ल्ड चैंपियन स्टेफनी वकार की एंट्री देखने मिली। वकार ने कहा कि उन्होंने अपने दम पर चैंपियनशिप को जीता है। लिव ने उन्हें टोंकते हुए कहा कि वो केवल बैकी लिंच के कारण आज चैंपियन हैं। वकार ने लिव को रीमैच के लिए हामी भरी। इसके बाद ला प्रेमिएरा ने कहा कि बैकी लिंच को भी जल्द ही टाइटल शॉट मिलेगा। वकार ने अंत में कहा कि वो किसी के खिलाफ वर्ल्ड चैंपियनशिप को डिफेंड कर सकती हैं।
Bayley vs Lyra Valkyria
Raw में दोनों विमेंस स्टार्स के बीच लंबे समय से दुश्मनी चल रही है। बेली ने मैच शुरू होने से पहली ही लायरा वल्कायरी पर धावा बोल दिया। बेली ने रिंगसाइड वल्कारिया को बैरिकेड से टकरा दिया। आखिरकार दोनों के रिंग में आने के बाद मैच शुरू हुआ। `दोनों एक दूसरे के खिलाफ लगातार हमले कर रही थी। वहीं, मैच में कुछ नियर पिनफॉल्स भी देखने मिले। मैच के अंत में लायरा ने बेली को रोप से टकराकर रोलअप किया और पिन करके जीत दर्ज की।
Winner: Lyra Valkyria
लॉकर रूम में ड्रेगन ली अपने MITB क्वालिफ़ाइंग मैच की तैयारी कर रहे थे। चैड गेबल ने आकर उनसे बात की। कुछ देर बाद ईथन पेज़ वहां आए और कहा कि गेबल उनसे बचना चाहते हैं। गेबल ने कहा कि वो उन्हें मौका दे रहे हैं जो इसके हकदार हैं। चैड ने ईथन को सलाह दी कि उन्हें भी मौके की तलाश करनी चाहिए। अंत में गेबल ने पेज को उनसे और उनकी आईसी चैंपियनशिप से दूर रहने को कहा। रे मिस्टीरियो ने स्टेज में आकर अपना हेल्थ अपडेट दिया।
Raw के अगले चरण में जनरल मैनजर एडम पीयर्स स्टेज में आए। उन्होंने WWE यूनिवर्स को बताया कि लोला वाइस रेड ब्रांड रोस्टर की नई मेंबर होंगी। इसके बाद लोला ने एंट्री की। उन्होंने अपने माता -पिता को अपनी सफलता का श्रेय दिया। उन्होंने अपने विमेंस MITB 2026 लैडर मैच की अपोनेंट्स को चेतावनी दी। रॉक्सेन पेरेज़ का दखल देखने मिला। कुछ देर बहस के बाद दोनों के बीच हाथापाई की स्थिति बनी लेकिन एडम ने ऐसा नहीं होने दिया।
बैकस्टेज पॉल हेमन Raw को बड़ी स्क्रीन पर देख रहे थे। उनके पास ब्रॉन ब्रेक्कर आए। पॉल ने कहा कि ओबा फेमी का सांस लेना विज़न के लिए बहुत ज्यादा बुरी बात है। ब्रेक्कर ने कहा कि ओबा का सांस लेना सभी के लिए बुरा है। मेन इवेंट के लिए सोलो सिकोआ का एंट्री सॉन्ग बजा। 946 सोलो को किडनैप करते हुए दिखे। ब्लडलाइन मेंबर्स और एलए नाइट जब तक पार्किंग एरिया में पहुंचते तब तक 946 स्टेबल भाग चुका था।
MAIN EVENT: Dominik Mysterio vs. Penta vs. Dragon Lee (Men’s Money in the Bank Triple Threat Qualifying Match)
एडम पीयर्स ने सोलो सिकोआ की जगह पेंटा को मैच में शामिल कर दिया। मैच की शुरू में दोनों लूचाडोर स्टार्स ने डॉमिनिक मिस्टीरियो को सुपरकिक लगाकर रिंग से बाहर कर दिया। पेंटा और ड्रेगन ली के बीच कई शानदार हाई-फ्लाइंग मूव देखने मिले। कुछ देर बाद डॉमिनिक ने आकर पेंटा को रिंगपोस्ट से टकरा दिया। डॉम ने ड्रेगन ली पर भी लगातार हमले जारी रखे और मैच को अपने कंट्रोल में बनाए रखा।
मैच के दौरान ड्रेगन ली ने डॉम को सुपरकिक लगाई। वहीं उन्होंने पेंटा को भी जर्मन सूप्लेक्स लगाकर सुपरकिक लगाई। ले ने डॉमिनिक को पावरबॉम्ब लगाकर पिन का असफल प्रयास किया। पेंटा ने भी मैच में वापसी करते हुए ली को DDT लगाई। इसके बाद उन्होंने डॉम को पेंटा ड्राइवर लगाकर नियरफॉल किया। मैच के अंत में मिस्टीरियो ने टर्नबक्कल को खोल दिया। हालांकि, वो खुद ही इसमें टकरा गए। पेंटा ने स्प्रिंगबोर्ड मैक्सिकन डिस्ट्रॉयर लगाकर पिन किया और MITB 2026 में अपनी जगह बनाई। इसके कुछ देर बाद शो ऑफ एयर हो गया।
