WWE Raw Results 14 September 2026: पूर्व MMA फाइटर ने किया विजयी डेब्यू, Roman Reigns ने कायम रखी अपनी बादशाहत

WWE Raw Results 14 September 2026: पूर्व MMA फाइटर ने किया विजयी डेब्यू, Roman Reigns ने कायम रखी अपनी बादशाहत
News Source: WWE
Image Source: WWE
Roman Reigns vs Penta

WWE Raw: WWE रॉ (Raw) के एपिसोड में पूर्व MMA फाइटर लोला वाइस (Lola Vice) का मेन रोस्टर डेब्यू देखने मिला। इसके अलावा मेंस और विमेंस मनी इन द बैक (Money in the Bank) के क्वालिफ़ाइंग मुकाबले देखने मिले। शो के मेन इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को पेंटा (Penta) के खिलाफ सफलता पूर्वक डिफेंड किया।

WWE Raw का नया एपिसोड मैक्सिको सिटी में आयोजित हुआ। दुनिया के सबसी बड़ी रेसलिंग कंपनी के फ्लैगशिप वीकली शो की शुरूआत AAA जनरल मैनजर रे मिस्टीरियो ने की। रिंग में Raw जनरल मैनजर एडम पीयर्स पहले से मौजूद थे। हॉल ऑफ फेमर ने रिंग में आकर कहा कि 15 साल के बाद Raw मैक्सिको सिटी में आयोजित हो रहा है। उन्होंने TripleMania की सफलता के बारे में बात की।

रे मिस्टीरियो ने हाल ही में चिली में हुए लाइव इवेंट में विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को जीतने वाली स्टेफनी वकार की तारीफ की और उन्हें रिंग में आमंत्रित किया। स्टेफनी ने रिंग में आने के बाद कहा कि अपने होम क्राउड के सामने फिर से वर्ल्ड चैंपियन बनना बहुत ही सुखद अनुभव है। कुछ ही देर बाद लिव मॉर्गन और डॉमिनिक मिस्टीरियो का दखल देखने मिला। उन्होंने कहा कि उन्हें धोखा दिया गया है।

डॉमिनिक मिस्टीरियो ने भी अपने पिता पर निशाना साधते हुए कहा कि वो धोखे बाज हैं। रे मिस्टीरियो ने डॉम को चिढ़ाते हुए कहा कि वो TripleMania में अपनी AAA मेगा चैंपियनशिप को हारे थे। डर्टी डॉम ने अपने पिता को मिक्स टैग टीम मैच के लिए चैलेंज किया। Raw GM ने कहा वो रे अभी चोट से उबरे नहीं हैं। नए AAA मेगा चैंपियन एल ग्रांडे अमेरिकानों ने लंबे समय बाद रेड ब्रांड शो में वापसी की। एडम ने एल ग्रांडे-वकार vs लिव-डॉमिनिक के मैच को हरी झंडी दे दी।

El Grande Americano and Stephanie Vaquer vs. Dominik Mysterio and Liv Morgan

मैच की शुरूआत अमेरिकानों और डॉमिनिक ने की। शुरूआत में दोनों स्टार्स के बीच बढ़िया दाव पेंच देखने मिले। कुछ देर बाद फ़ीमेल स्टार्स भी एक दूसरे से रिंग में भिड़ गई। दोनों ही तरफ से एक दूसरे को पिन करने की कुछ कोशिशे भी हुई लेकिन कोई भी सफल नहीं हुआ। जजमेंट डे मेंबर जेडी मैक्डॉना ने अपने साथियों की मदद के लिए मैच में दखल दिया। रेफरी ने मैच को वहीं खत्म कर दिया। जजमेंट डे ने मैच के बाद सभी पर जबरदस्त हमला किया और सभी को धराशायी कर दिया।

Winner: El Grande Americano and Stephanie Vaquer win via Disqualification!

Big Cass vs. Austin Theory vs. Je’Von Evans (Men’s Money in the Bank Qualifying Match)

WWE Raw का अगला मुकाबला Money in the Bank 2026 लैडर मैच का क्वालिफ़ाईंग ट्रिपल थ्रेट था। सबसे पहले जेवान एवंस फिर मौजूदा वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन ऑस्टिन थ्योरी और अंत में बिग कैश रिंग में आए। मैच के शुरूआती मोमेंट्स में तीनों स्टार्स के एक दूसरे पर कुछ बेहतरीन मूव्स लगाए। बिग कैश ने अपनी पावर दिखाते हुए थ्योरी और एवंस पर दबाव बनाया। कैश ने एवंस को बैरिकेड से टकरा दिया।

कुछ देर बाद जेवान एवंस ने रिंग में आने के बाद 7 फुट लंबे सुपरस्टार को जबरदस्त अपरकट मारा। थ्योरी ने भी कैश को पावरबॉम्ब लगाया। हालांकि, वो खुद एवंस के फ्रॉग स्प्लैश का शिकार बन गए। ऑस्टिन की साथी मैक्सीन डुप्री का भी मैच में दखल देखने मिला। मैच के अंत में थ्योरी ने कैस को फोरआर्म शॉट लगाया। ऑस्टिन को बाहर करके एवंस ने बिग कैश को अपना फिनिशिंग मूव ओजी कटर लगाकर पिन किया और MITB लैडर मैच में अपनी जगह पक्की कर ली।

Winner: Je’Von Evans

बैकस्टेज द ब्लडलाइन मेंबर्स पिछले हफ्ते Raw में हुई घटना के बारे में एक दूसरे से बात करते हुए दिखे। द उसोज़ ने कहा कि वो बदला लेना चाहते हैं लेकिन 946 ग्रुप (OTM और रॉयस कीज़) कहीं भी नहीं दिख रहे हैं। जेकब ने आने के बाद कहा रोमन ने यह साफ कहा है कि 946 उनकी (द उसोज़ और जेकब फटू) समस्या है। जे ने कहा कि उन्हें OTC को 946 से बचाना होगा। इसके जवाब में समोअन वेयरवुल्फ़ (जेकब) ने कहा कि हील ग्रुप उनका अकेले कुछ नहीं कर पाएगा। जे ने फटू से आगे की रणनीति पूछी, जिसपर उन्होंने सभी को साथ रहने के लिए कहा।

Chad Gable (c) vs. Dragon Lee (Intercontinental Championship Match)

WWE Raw का अगला मुकाबला आईसी चैंपियनशिप के लिए हुआ जहां ड्रेगन ली ने चैंपियन चैड गेबल को चुनौती दी। मैच शुरू होते दोनों स्टार्स ने कुछ जबरदस्त मूव्स लगाकर फैंस का मनोरंजन किया। ड्रेगन ली ने ड्रॉप किक लगाकर अपने अपोनेंट को स्तब्ध कर दिया। चैड ने भी ली के पैरों को निशाना बनाया। रिंग के बाहर भी दोनों स्टार्स के बीच लड़ाई जारी थी। वहीं कुछ नियर पिनफॉल्स ने भी फैंस को उत्साहित किया। आखिरकार मैच के अंत में चैड ने ली को एंकल लॉक में फंसा लिया। ली ने कुछ कोशिशों के बाद अंततः टैपआउट कर दिया।

Winner: Still The WWE Intercontinental Champion Chad Gable

Lola Vice vs. Kelani Jordan vs. Raquel Rodriguez (WWE Women’s Money in the Bank Qualifying Match)

WWE Raw के अगले चरण में विमेंस MITB 2026 लैडर मैच का क्वालिफ़ाइंग मुकाबला हुआ। लोला वाइस ने रेड ब्रांड पर अपना इन-रिंग डेब्यू किया। पूर्व MMA फाइटर लोला ने रॉकेल रोड्रिगेज पर आर्मबार मूव लगाया। केलानी जॉर्डन ने भी आकर ड्रॉपकिक लगाई। कुछ देर बाद रॉकेल ने भी वाइस और केलानी पर धावा बोला। उन्होंने लोला को स्लैम लगाकर पिन करने की नाकाम कोशिश की।

मैच के दौरान केलानी जॉर्डन ने रॉकेल को रिंग से बाहर कर दिया। इसके बाद उन्होंने वाइस को लेग ड्रॉप लगाया। थोड़ी देर के बाद वाइस ने वापसी की कोशिश की लेकिन केलानी ने वर्टिकल सूप्लेक्स लगाकर पिन किया। हालांकि, रॉकेल ने आकर पिन फॉल को तोड़ दिया। मैच के अंत में लोला वाइस ने मौजूदा आईसी चैंपियन रॉकेल को रोलअप करके पिन किया और विमेंस MITB लैडर मैच में अपनी जगह बना ली।

Winner: Lola Vice 

बैकस्टेज ईथन पेज़ ने चैड गेबल को उनकी जीत के लिए बधाई दी। पेज़ ने कहा कि वो आसान प्रतिद्वंदियों के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड कर रहे हैं। पेज़ ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि वो जल्द ही उनकी आईसी चैंपियनशिप को उनसे छीन लेंगे। वहीं दूसरी तरफ स्टेफनी वकार और बैकी लिंच का आमना सामना हुआ। कुछ देर की बात चीत के बाद बैकी ने स्टेफनी से विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच की मांग की।

MAIN EVENT: Roman Reigns (c) vs. Penta (World Heavyweight Championship Match)

सबसे पहले पेंटा ने एंट्री की। इस दौरान उन्हें अपने होम क्राउद का जबरदस्त सपोर्ट मिला। इसके बाद मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस की शानदार एंट्रेस देखने मिली। दोनों स्टार्स ने मैच के शुरुआती मोमेंट्स में कुछ बढ़िया मूव्स लगाए। जहां रेंस ने शोल्डर टेकल लगाया वहीं पेंटा ने कुछ चॉप्स लगाकर जवाबी हमला किया। पेंटा ने रोमन को क्रॉसबॉडी लगाकर पिन करने की नाकाम कोशिश की।

रोमन रेंस ने भी पेंटा को वर्टिकल सूप्लेक्स लगाकर नियर पिनफॉल किया। इसके बाद दोनों स्टार्स के बीच पिन करने के कुछ बेहतरीन प्रयास किये गए लेकिन कोई भी मैच जीतने में सफल नहीं हो पा रहा था। पेंटा ने रोमन पर मैक्सिकन डिस्ट्रॉयर मूव लगाया लेकिन ट्राइबल चीफ किसी तरह तीन काउंट से पहले किक आउट करने में सफल रहे। मैच के अंत में OTC ने मैक्सिकन सुपरस्टार को पहले सुपरमैन पंच और फिर स्पीयर मारकर पिन किया और अपने टाइटल को सफलता पूर्वक रिटेन किया। इसके कुछ देर बाद Raw का यह एपिसोड ऑफ एयर हो गया।

Winner:  Still The WWE World Heavyweight Champion, Roman Reigns

Superstars: Roman Reigns
Events: WWE Raw

WWE की ताज़ा खबरों के लिए हमे WWW.sportsvarta.com पर फॉलो कीजिए।

Posted By: Admin