WWE SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के नए एपिसोड में फैंस को एक बार फिर से अनडिस्प्युटेड चैंपियनशिप के लिए बड़ा मुकाबला देखने मिला। इसके अलावा मेंस और विमेंस मनी इन द बैंक (Money In The Bank 2026) के क्वालिफ़ाइंग मुकाबले जारी रहे। आइए ब्लू ब्रांड के नए एपिसोड के सभी मोमेंट्स के बारे में जानते हैं।
WWE SmackDown की शुरूआत जनरल मैनेजर निक एल्डिस ने की। उन्होंने नए अनडिस्प्युटेड चैंपियन सैमी ज़ेन को रिंग में आमंत्रित किया। सैमी ने कहा कि जब उन्होंने खुद के लिए न्याय मांगा तब वो सभी के लिए था। अब उन्हें न्याय मिल चुका है और वो फिर से वर्ल्ड चैंपियन हैं। पूर्व NXT चैंपियन जॉनी गार्गानो और उनकी पत्नि कैंडिस ले रे की रिंग में एंट्री देखने मिली। जॉनी ने कहा कि पिछले हफ्ते सैमी ने उनकी मदद करने के बदले में चैंपियनशिप मैच देने की बात कही थी।
सैमी ज़ेन ने कहा कि उन्होंने इसका कोई वादा नहीं किया था। गार्गानो ने उन्होंने उसी समय मैच के लिए चैलेंज किया। हालांकि, निक एल्डिस ने कहा कि चैंपियनशिप मैच का निर्णय वो (निक) लेंगे। कुछ देर बाद केविन ओवेंस ने रिंग में एंट्री करते हुए चैंपियनशिप मैच पर अपना दावा किया। कैंडिस ले रे ने अपने पति के लिए मैच की मांग रखी। तभी ओवेंस ने जॉनी को स्टनर मारकर रिंग से बाहर का दिया। कुछ देर की बहस के बाद निक ने शो के मेन इवेंट में KO vs सैमी ज़ेन के बीच अनडिस्प्युटेड चैंपियनशिप का मैच बुक कर दिया।
Randy Orton vs Trick Williams vs Rey Fenix (Men’s Money in the Bank Triple Threat Qualifying Match)
SmackDown का पहला मुकाबला मेंस Money in the Bank 2026 का क्वालिफ़ाइंग मैच था। रैंडी ऑर्टन की एंट्री सबसे पहले हुई। एंट्री के दौरान उन्होंने पहले सैमी ज़ेन और फिर केविन ओवेंस को कंफ्रंट किया। इसके बाद रे फीनिक्स और फिर मौजूदा यूएस चैंपियन ट्रिक विलियम्स रिंग में आए। मैच की शुरूआत में जहां रैंडी ऑर्टन ने रे फीनिक्स पर हमला किया। रैंडी और ट्रिक के बीच कुछ बेहतरीन शॉट्स का ट्रेड देखने मिला।
रिंग के बाहर रैंडी ऑर्टन ने पहले रे फीनिक्स, फिर ट्रिक विलियम्स और उसके बाद ट्रिक के साथी लिल याटी को अनाउंस डेस्क पर पटक दिया। कुछ देर बाद रे ने ऑर्टन को सुपरकिक लगाकर 2 काउंट के लिए पिन किया। रैंडी और ट्रिक ने भी पिनफॉल के कुछ प्रयास किये लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। मैच के अंत में रे टॉप रोप से मूव लगाने गए लेकिन रैंडी के RKO शिकार हो गए। ट्रिक ने इसका फायदा उठाया और रैंडी को रिंग से बाहर करके फीनिक्स को पिन किया और मैच को जीतकर Money in the Bank के लैडर मैच में अपनी जगह बनाई।
Winner: Trick Williams
बैकस्टेज जॉनी गार्गानो और कैंडिस ले रे के पास सैमी ज़ेन ने आकर मदद मांगी। सैमी ने ने कहा कि फिर से 7 दिन में ही उनसे चैंपियनशिप को छीनने की साजिश रची जा रही है। सैमी ने जॉनी को कहा कि वो चैंपियनशिप मैच के हकदार हैं और वो इस पर काम करेंगे। उन्होंने जॉनी को चेताया कि अगर वो अनडिस्प्युटेड चैंपियन नहीं रहे तो शायद उन्हें कभी भी दोबारा इस चैंपियनशिप के लिए मैच भी नहीं मिलेगा।
The MFT vs. Bakusai
SmackDown का अगला मुकाबला मौजूदा टैग टीम चैंपियंस टोंगा ब्रदर्स (MFT) और बॉक्साई (कयोकी-शिंश्के नाकामुरा) के बीच हुआ। मैच की शुरूआत कयोकि और टामा टोंगा ने की। दोनों ही तरफ से कई शानदार मूव्स ने फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। दोनों टीम से कुछ पिनफॉल्स के प्रयास भी विफल हुए। हालांकि, मैच के अंत में टोंगा ब्रदर्स के पिता हाकू ने शिंश्के नाकामुरा पर अपनी छड़ी से हमला किया जिसके कारण यह मैच यहीं खत्म हो गया।
Winner: Shinsuke Nakamura and Kyoki win via Disqualification
बैकस्टेज केविन ओवेंस का इंटरव्यू हुआ। उन्होंने कहा कि यह जगह उनके लिए बहुत ही यादगार है। इस एरीना में उन्होंने जब पहला मैच मेन रोस्टर के लिए लड़ा था तब उन्होंने दिग्गज जॉन सीना को हराया था। केविन ने अंत में मेन इवेंट में होने वाले मैच को जीतकर फिर से वर्ल्ड चैंपियन बनने की उम्मीद जाहिर की। फिन बैलर वहां आए उन्होंने ओवेंस को मैच के लिए गुडलक कहा। इसके साथ ही उन्होंने यह साफ भी कर दिया कि उनकी नज़रें भी अनडिस्प्युटेड चैंपियनशिप पर हैं।
मौजूदा विमेंस WWE चैंपियन चेल्सी ग्रीन और टिफनी स्ट्रेटॉन SmackDown GM निक एल्डिस के साथ दिखी। निक ने पिछले हफ्ते नाया जैक्स के खिलाफ मिली जीत के लिए चेल्सी को बधाई दी। टिफनी ने बताया कि निक ने कहा है कि वो विमेंस MITB के किसी एक क्वालिफ़ाइंग मुकाबले में होंगी। टिफनी और ग्रीन का सामना निकी बेला से हुआ। निकी ने ग्रीन से कहा कि उनकी निगाहें अब विमेंस WWE चैंपियनशिप पर हैं। कोडी रोड्स का कमेंटेटर माइकल कोल के साथ इंटरव्यू देखने मिला।
Jacy Jayne vs. Alexa Bliss vs. Jade Cargill (Women’s Money in the Bank Triple Threat Qualifying Match)
मैच की शुरूआत में एलेक्सा ब्लिस और जेसी जेन के बीच मूव्स का बढ़िया ट्रेड देखने मिला। जेड कार्गिल भी इसमें शामिल हो गई। जेड कार्गिल ने जेसी पर धावा बोला और उनपर बढ़त बनाकर रखी। ब्लिस ने कार्गिल को क्रॉसबॉडी मूव लगाने का प्रयास किया लेकिन कार्गिल ने अपनी ताकत दिखाते हुए उन्हें ही फॉलवे स्लैम लगाया। जेसी ने आकर कार्गिल को बैकस्टेबर मूव लगाया।
मैच के दौरान एलेक्सा ब्लिस ने जेसी जेन पर जबरदस्त DDT लगाई और फिर उन्हें रिंग से बाहर कर दिया। जेड कार्गिल ने ब्लिस पर हमला किया। जेसी ने रिंग के बाहर कार्गिल को स्टीलस्टेप से टकरा दिया। कुछ समय बाद ब्लिस ने जेसी को अपना फिनिशिंग मूव सिस्टर एबगिल लगाया और पिन किया। हालांकि, जेड ने रेफरी को खीच कर पिन काउंट तोड़ा। मैच के अंत में जेड ने ब्लिस पर अपना फिनिशिंग जेड-एंड लगाया। हालांकि, जेसी ने आकर उन्हें रिंग से बाहर कर दिया और ब्लिस को पिन करके विमेंस MITB लैडर मैच में जगह बना ली।
Winner: Jacy Jayne
बैकस्टेज ज़ूलिया का इंटरव्यू हुआ। उन्होंने अपने आगामी MITB क्वालिफ़ाइंग मैच के बारे में बात की। नाया जैक्स और लैश लेजेंड का इंटरव्यू के दौरान दखल देखने मिला। ज़ूलिया और लैश के बीच काफी बहस देखने मिली। लैश ने दावा किया कि वो MITB लैडर मैच जीतकर विमेंस चैंपियनशिप को अपने नाम करेंगी। वहीं दूसरी तरफ ट्रिक विलियम्स, लिल याटी के साथ अपनी जीत को करते हुए डबल चैंपियन बनने पर बात करते हुए दिखे। इस दौरान ट्रिक का सामना सैमी ज़ेन से हुआ। उन्होंने कहा कि अगर वो चैंपियन रहते हैं तब वो MITB के बाद उनका टाइटल छीन लेंगे।
Main Event: Sami Zayn (c) vs. Kevin Owens (Undisputed WWE Championship Match)
SmackDown में एक और बार फैंस को अनडिस्प्युटेड चैंपियनशिप का मुकाबला देखने मिला। चैलेंजर केविन ओवेंस ने मैच शुरू होते ही चैंपियन सैमी ज़ेन पर हमला कर दिया। ओवेंस ने सैमी को क्लॉथ्स्लाइन लगाकर रनिंग सैंटॉन मूव लगाया। रिंग के बाहर भी ओवेंस मौजूदा चैंपियन पर भारी पड़ रहे थे। हालांकि, कुछ देर बाद सैमी ने केविन को DDT लगाकर मैच में वापसी की।
मैच के दौरान KO ने सैमी को कॉर्नर पर कैननबॉल मूव लगाया। इसके बाद उन्होंने जेन को जॉन सीना का एटीट्यूड ऐडजस्टमेंट मूव लगाकर 2 काउंट के लिए पिन किया। कुछ देर बाद सैमी ने भी इसका जवाब ब्लू ठंडर बॉम्ब लगाकर दिया और ओवेंस को पिन किया। हालांकि, केविन भी 2 काउंट पर पिन तोड़ने में कामयाब रहे। जॉनी गार्गानो और कैंडिस ले रे ने मैच में दखल दिया।
जॉनी ने रेफरी का ध्यान भटकाया। ले रे ने ओवेंस को DDT मारी। इसका फायदा उठाकर सैमी ने केविन को अपना फिनिशिंग मूव हलूआ किक लगाकर पिन किया। किसी तरह प्राइज़फाइटर किकआउट करने में सफल रहे। मैच के अंतिम मोमेंट्स में सीएम पंक ने आकर ओवेंस को टाइटल से मारा। अंत में सैमी ने ओवेंस एक और बार हलूआ किक लगाकर पिन किया और मैच को जीत कर अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड किया। मैच के बाद पंक ने दोनों स्टार्स को GTS लगाकर धराशायी कर दिया। कुछ देर बाद SmackDown का यह एपिसोड ऑफ एयर हो गया।
