WWE SummerSlam 2026 Night 2 Result: कंपनी को मिले दो नए चैंपियंस, Roman Reigns की बादशाहत रही कायम

WWE SummerSlam 2026 Night 2 Result: कंपनी को मिले दो नए चैंपियंस, Roman Reigns की बादशाहत रही कायम
Source: WWE
Image: WWE
Roman Reigns vs Seth Rollins

WWE SummerSlam 2026: समर की सबसे बड़े शो के नाइट 1 में फैंस को कई जबरदस्त मुकाबलों के साथ कुछ चौंकाने वाले मोमेंट्स भी देखने मिले। WWE समरस्लैम (SummerSlam) के नाइट 2 भी शानदार इन-रिंग एक्शन और सरप्राइज़ से भरा हुआ था। शो में फैंस को कुछ नए चैंपियंस देखने मिले वहीं मेन इवेंट में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस (Roman Reigns & Seth Rollins) के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने मिला।

Finn Balor vs Sami Zayn vs Gunther vs Kevin Owens (WWE Championship #1 Contenders Match)

मैच के लिए फिन बैलर और सैमी ज़ेन रिंग में आए। इसके बाद निक एल्डिस आए और उन्होंने बताया कि उन्हें फिर से SmackDown का जनरल मैनेजर बना दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि इस मैच में कुछ और सुपरस्टार्स को जोड़ा जाएगा। सबसे पहले गुंथर आए। उसके बाद केविन ओवेंस ने मैच के लिए एंट्री लेकर सभी को चौंका दिया। मैच शुरू होते ही केविन ने सभी स्टार्स पर धावा बोल दिया।

कुछ देर बाद गुंथर ने मैच में बढ़त बनाई। फिन ने सैमी को ड्रॉप किक लगाई। गुंथर ने फिन को पावर बॉम्ब लगाकर 12 काउंट के लिए पिन किया। गुंथर ने सैमी को स्लीपर होल्ड में फंसाया। इसी दौरान बैलर ने अपना फिनिशिंग मूव कूप डी ग्रास लगाकर सैमी को पिन करने का प्रयास किया लेकिन गुंथर ने बिल्कुल आखिरी मोमेंट पर पिन को तोड़ दिया। ओवेंस ने मैच में वापसी करके गुंथर और फिन को स्टनर लगाया। सैमी ने केविन पर ब्लू ठंडर बॉम्ब लगाया जो 3 काउंट पूरे करने के लिए काफी नहीं था। मैच के अंत में सैमी अपना फिनिशिंग मूव हलूवा किक लगाने गए लेकिन KO ने सुपरकिक लगाकर स्टनर मारा और सफलता पूर्वक मैच को जीत लिया।

Winner: Kevin Owens

Baron Corbin vs Trick Williams (c) w/Lil Yachty (WWE United States Championship)

समर की सबसे बड़ी पार्टी में अगला मुकाबला बैरन कॉर्बिन और ट्रिक विलियम्स के बीच यूएस चैंपियनशिप के लिए हुआ। ट्रिक ने रिंग में आने के तुरंत बाद ही बैरन पर हमला कर दिया। रिंगसाइड ट्रिक ने टेबल निकाली। थोड़ी देर बाद बैरन ने विलियम्स को रिंगसाइड डीप6 मूव लगाया। बैरन लगातार विलियम्स पर दबाव बनाए हुए थे। विलियम्स के साथी लिल याटी ने बैरन का सामना किया लेकिन पूर्व यूएस चैंपियन ने उन्हें पीछे धकेल दिया।

याटी ने रेफरी से बचते हुए बैरन को पीछे से स्टिक से हमला किया। ट्रिक ने पिन करने की कोशिश की लेकिन जीत दर्ज नहीं कर सके। बैरन बचते हुए रिंग से बाहर आए और टाइटल उठाकर रिंग में जाने लगे तभी याटी ने उन्हें रोका। विलियम्स के हमले से याटी टेबल पर गिर गए। मैच के अंत में रेफरी जब याटी की तरफ देख रहे थे तब बैरन ने टाइटल उठाकर ट्रिक को मारा। इसके बाद उन्होंने अपना फिनिशिंग मूव एंड ऑफ डेज लगाकर विलियम्स को पिन करते हुए यूएस चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।

Winner: New WWE United States Champion Baron Corbin

Tiffany Stratton vs Jade Cargill vs Chelsea Green vs Lash Legend vs Charlotte Flair (Interim WWE Women’s Championship)

जेड कार्गिल और शॉर्लेट फ्लेयर के बीच रिंगसाइड ही हाथापाई शुरू हो गई। लैश लेजेंड से पहले टिफनी स्ट्रेटॉन और फिर fचेल्सी ग्रीन को लैडर पर पटक दिया। लैश और जेड के बीच शो-डाउन देखने मिला लेकिन टिफनी और चेल्सी ने दोनो पर हमला कर दिया। टिफनी ने लैश को कोड ब्रेकर लगाया। फ्लेयर ने टिफनी को लैडर पर पटक दिया। चेल्सी ने फ्लेयर पर हमला करने के बाद लैडर लगाकर टाइटल तक पहुंचने की कोशिश की लेकिन जेड ने उन्हें नीचे खीचा और लैडर पर दे मारा।

टिफनी ने जेड को रोका। लैश ने टिफनी को रिंग के टॉप से लैडर के ऊपर पावरबॉम्ब लगाया। फ्लेयर ने लैश को किक लगाई और लैडर पर चढ़कर टाइटल तक पहुंच गई। जेड ने लैडर को खीच लिया जिस कारण फ्लेयर टाइटल बेल्ट को पटक कर लटक गई। लैश और जेड ने उन्हें खीच लिया। जेड ने फ्लेयर को लैडर पर फेंका। वहीं लैश ने जेड को किक लगाई।

टिफनी ने लैश को लैडर पर धकेल दिया। टिफनी लैडर पर चढ़कर टाइटल तक पहुंच गई लेकिन चेल्सी ने आकर उन्हें लैडर से गिराया। जब चेल्सी लैडर लगाकर टाइटल निकालने के लिए आगे बढ़ी तभी जेड की साथी बी फैब और मिचीन ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान वो लैडर पर अटक गई। फैब और मिचीन ने जेड को टाइटल तक पहुंचने में मदद की लेकिन फ्लेयर ने आकर सभी को रोका। थोड़ी देर की हाथापाई के बाद दोनों पूर्व चैंपियंस लैडर से नीचे गिर गई। इसका फायदा ग्रीन ने उठाया और लैडर पर चढ़कर टाइटल को निकलते हुए नई अंतरिम WWE विमेंस चैंपियनशिप को अपने नाम किया।

Winner: New Interim WWE Women’s Champion Chelsea Green

Dominik Mysterio vs Danhausen

डैन ह्यूसेन और डॉमिनिक मिस्टीरियो के बीच यह मुकाबला ह्यूमन पोल मनी के लिए था। डॉमिनिक ने मैच की शुरूआत मेन डैन पर काफी दबाव बनाया। उन्होंने डैन पर तीन अमीगो मूव्स लगाने गए लेकिन ह्यूसेन ने डॉम पर DDT लगाई। डॉम के साथी जेडी मैक्डॉना ने मैच में दखल दिया। उन्होंने डैन पर हमला किया लेकिन कुछ मिनी ह्यूसेन रिंग में आ गए और जेडी से भिड़ गए। मैच में कुछ देर चली उठापटक के बाद जेडी और डॉमिनिक ने सभी पर कंट्रोल पा लिया। हालांकि, पूर्व NXT चैंपियन जो हेंड्री ने सभी को चौंकाते हुए गिटार के साथ एंट्री की।

जो हेंड्री ने आते ही जेडी पर गिटार से हमला कर दिया। मिस्टीरियो और ह्यूसेन पोल की तरफ आगे बढ़ गए। डैन ने डॉम को श्राप दिया जिसके बाद रिंगपोस्ट पर कुछ चिंगारी उठी जिसके कारण मिस्टीरियो नीचे गिर गए। डैन ने पोल से बैग निकालकर मैच को अपने नाम किया।

Winner: Danhausen

Chad Gable vs Penta (c) (WWE Men’s Intercontinental Championship)

मैच में एंट्री के दौरान क्राउड ने दोनों ही फैन फेवरिट स्टार्स को खूब चीयर किया। पेंटा ने एंकल लॉक से बचते हुए सुपरकिक और फेस बस्टर लगाया। गेबल ने तीन जर्मन सूप्लेक्स लगाए। गेबल मूनसॉल्ट लगाने गए लेकिन पेंटा ने उन्हें सुपरकिक लगाई। गेबल ने एक बार फिर से एंकल लॉक लगाया लेकिन पेंटा फिर से बचने में कामयाब रहे। मैक्सिकन स्टार ने चैड को पेंटा ड्राइवर लगाया। हालांकि, लगभग तीन काउंट होने के कुछ सेकंड्स पहले वो किकआउट करने में कामयाब रहे।

पेंटा मैक्सिकन डिसट्रॉयर लगाने गए लेकिन गेबल ने इस मूव को काउंटर करके एंकल लॉक लगाया। पेंटा फिर से बचने में कामयाब रहे लेकिन गेबल के जर्मन सूप्लेक्स का शिकार बन गए। गेबल ने 2 काउंट के लिए पिन किया। थोड़ी देर बाद पेंटा ने अपने अपोनेंट को मैक्सिकन डिसट्रॉयर लगाया। पिन करने की जगह पेंटा ने एक और मैक्सिकन डिसट्रॉयर लगाने का प्रयास किया लेकिन चैड ने उन्हें इस बार एंकल लॉक में पूरी तरह जकड़ लिया। कुछ देर छूटने की कोशिश के बाद आखिरकार पेंटा ने टैपआउट कर दिया। इस तरह गेबल नए आईसी चैंपियन बने। मैच के अंत में उनका परिवार भी रिंग में आ गया।

Winner: New Intercontinental Champion Chad Gable

Main Event: Seth Rollins vs Roman Reigns (c) (WWE Men’s World Heavyweight Championship)

समर के सबसे बड़े शो का मेन इवेंट दो पुराने साथी और दुश्मनों के बीच हुआ। सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस के बीच हुए मैच की शुरूआत जबरदस्त रही। दोनों ही स्टार्स हमले करना जारी रखे हुए थे। रिंग के कॉर्नर पर रोमन और रॉलिंस दोनों ने कई शॉट्स एक-दूसरे पर लगाए। रोमन सुपरमैन पंच लगाने गए लेकिन विजिनरी ने बचते हुए उन्हें रिंग से बाहर कर दिया और डाइव लगाई।

सैथ और रोमन लड़ते लड़ते क्राउड के बीच जा पहुंचे। थोड़ी देर बाद दोनों स्टार्स रिंगसाइड आए। OTC ने रॉलिंस को अनाउंसर डेस्क पर पटक दिया। द आर्किटेक्ट ने भी इसका जवाब देते हुए रेंस को भी अनाउंसर डेस्क पर पटक दिया। रेफरी ने काउंटिंग शुरू कर दी लेकिन दोनों 10 काउंट पूरा होने से पहले रिंग में आ गए। रॉलिंस ने रेंस को रिंग में पहुंचते ही पेडग्री मूव लगाया और पिन किया। हालांकि, रोमन पिन काउंट तोड़ने में कामयाब रहे।

रोमन ने अपने पुराने साथी को सुपरमैन पंच लगाया। OTC के स्पीयर से बचते हुए सैथ ने उन्हें स्टॉम्प मारा लेकिन 3rd काउंट के कुछ पल पहले रोमन ने किकआउट कर दिया। कुछ समय बीतने के बाद रोमन ने सैथ को सबमिशन मूव में फंसाया लेकिन रॉलिंस निकलने में कामयाब रहे। हालांकि, इसके बाद वो बिग डॉग के स्पीयर का शिकार हो गए। सैथ किसी तरह पिन तोड़ने में कामयाब रहे। मैच के अगले हिस्से में सैथ रॉलिंस और रोमन ने एक दूसरे के फिनिशिंग मूव्स का इस्तेमाल किया लेकिन कोई भी सफलता पूर्वक पिन नहीं कर पाया। रोमन और सैथ ने अपने पुराने साथी डीन ऐम्ब्रोज़ के मूव्स का भी प्रयोग किया।

रोमन एक और स्पीयर लगाने गए लेकिन सैथ के हटने के कारण रेफरी इसका शिकार बन गए। सैथ ने रेंस को एक और स्टॉम्प मारा। रॉलिंस ने एक और बार स्टॉम्प लगाया। पिन करने की जगह सैथ सुपर स्टॉम्प लगाने रिंग पर गए। हालांकि, वो इस बार कामयाब नहीं हुए और मैच के अंत में रोमन ने तीन स्पीयर मारकर मैच जीत लिया और अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रिटेन किया। मैच के बाद सैथ और रॉलिंस ने शील्ड का पोज़ दिया। इसके बाद शो ऑफएयर हो गया।

Winner: Roman Reigns

Superstars: Roman Reigns, Seth Rollins
Events: WWE SummerSlam 2026

Premium live Event 2026 की ताज़ा खबरों के लिए हमे WWW.sportsvarta.com पर फॉलो कीजिए।

Posted By: Admin