...

Sports Varta

World Athletics Championships 2023: ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा अब विश्व चैंपियन

World Athletics Championships 2023

World Athletics Championships 2023: 120 साल में ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने अब वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी इतिहास रच दिया है. नीरज ने बुडापेस्ट में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता है। फाइनल में उन्होंने 88.17 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास से स्वर्णिम सफलता हासिल की।

World Athletics Championships 2023

यह चैंपियनशिप 1983 से आयोजित की जा रही है और पहली बार किसी भारतीय एथलीट ने स्वर्ण पदक जीता है। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने रजत जीता। उन्होंने 87.82 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया।

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में यह भारत का कुल तीसरा पदक है। पिछले सीजन में नीरज ने सिल्वर जीता था। महिला लंबी कूद खिलाड़ी अंजू बॉबी जॉर्ज ने 20 साल पहले 2003 में पेरिस में कांस्य पदक जीता था।

ओलंपिक में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने थे नीरज

नीरज ओलंपिक और विश्व चैम्पियनशिप दोनों स्वर्ण एक साथ जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। उन्होंने 2021 टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता। भारत वर्ष 1900 से ओलंपिक में भाग ले रहा है, लेकिन नीरज से पहले किसी भी भारतीय ने ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं में स्वर्ण तो क्या, किसी भी रंग का पदक नहीं जीता था। नीरज से पहले मिल्खा सिंह और पीटी उषा का अलग-अलग ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहना भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था

नीरज को पाकिस्तान के नदीम से कड़ी चुनौती

फाइनल इवेंट में भारतीय स्टार नीरज चोपड़ा को अपने पाकिस्तानी प्रतिद्वंद्वी अरशद नदीम से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा, हालांकि नदीम कभी भी नीरज से आगे नहीं निकल सके।

World Athletics Championships 2023: आगे पढ़िए अलग-अलग प्रयासों में फाइनल का रोमांच…

पहला: नीरज का पहला थ्रो फाउल था ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने फाउल से शुरुआत की. फिनलैंड के ओलिवर हेलैंडर ने पहले प्रयास में 83.38 मीटर की दूरी तय की और शीर्ष पर रहे। नीरज चोपड़ा का प्रयास गलत रहा और वह 12वें नंबर पर रहे. किशोर जेना ने 75.6 और डीपी मनु ने 78.44 मीटर थ्रो किया. पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 74.80 मीटर की दूरी तक भाला फेंका।

दूसरा: टॉपर नीरज नीरज ने भाला फेंक फाइनल में दूसरे प्रयास में 88.17 मीटर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया और पहला स्थान हासिल किया। जो अंत तक कायम रहा. दूसरे प्रयास में किशोर जेना ने 82.82 और पाकिस्तान के अरशद ने 82.81 मीटर थ्रो किया. डीपी मनु का थ्रो फाउल रहा, जबकि जर्मनी के जूलियन वेबर 85.79 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे और चेक गणराज्य के जैकब वाडलेच 84.18 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

तीसरा: अरशद ने सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया तीसरे प्रयास में, नीरज ने 86.32 मीटर थ्रो किया, उनके बाद अरशद नदीम 87.82 मीटर थ्रोअर नंबर-2 स्थान पर रहे। किशोर जेना का तीसरा प्रयास असफल रहा, वहीं मनु ने 83.73 मीटर थ्रो किया।

चौथा: अरशद ने फिर 87 मीटर का थ्रो पार किया, चौथे प्रयास में नीरज ने 84.64 मीटर थ्रो किया, जबकि इस थ्रो में अरशद एक बार फिर नीरज के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के करीब पहुंचे, उन्होंने 87.15 मीटर थ्रो किया, लेकिन पहले नहीं आ सके। चौथे प्रयास में किशोर जेना ने 80.19 मीटर थ्रो किया, जबकि मनु का थ्रो फाउल हो गया।

पांचवां: नीरज भी 87 मीटर से ऊपर गए, जो किशोर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ था।

चेक गणराज्य के जैकब वाडलेच पांचवें प्रयास में 86.67 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इस प्रयास में नीरज ने 87.73 मीटर का स्कोर किया, जबकि अरशद का थ्रो फाउल था। किशोर जेना ने 84.77 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ भाला फेंका और पांचवें नंबर पर पहुंच गये। मनु 83.48 मीटर के थ्रो के साथ छठे स्थान पर रहीं।

छठा: प्रयास खत्म होने के साथ ही नीरज ने जीता ऐतिहासिक स्वर्ण छठे प्रयास में भारत के डीपी मनु ने सबसे ज्यादा 84.14 मीटर का स्कोर बनाया। वाडलेच और किशोर जेना ने इस राउंड में फाउल किया था। अरशद नदीम 81.86 मीटर ही फेंक सके और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा. नीरज ने 83.98 मीटर फेंका लेकिन दूसरे प्रयास में 88.17 मीटर के स्कोर ने उन्हें स्वर्ण पदक दिलाया।

World Athletics Championships में नीरज ने पहली बार गोल्ड मेडल जीता। भारत के किशोर जेना पांचवें और डीपी मनु छठे स्थान पर रहे। चेक गणराज्य के जैकब वाडलेच ने तीसरे नंबर पर रहकर कांस्य पदक जीता। जर्मनी के जूलियन वेबर चौथे स्थान पर रहे और पदक से चूक गए।

Also Read: https://sportsvarta.com/asian-games-2023/

खबरें और भी हैं...

[wp-story id="909"]
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.