...

Sports Varta

Asian Games 2023: एशियन गेम्स के लिए भारतीय दल की घोषणा

Asian Games 2023

Asian Games 2023 में भारतीय टीम में 634 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। भारत के कुल 634 खिलाड़ी 38 स्पर्धाओं में भाग लेंगे। इस बार एशियाई खेलों का आयोजन चीन के हांग्जो प्रांत की झेजियांग यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में होगा।

Indian Squad For Asian Games 2023

खेल मंत्रालय ने 23 सितंबर से शुरू होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम में 634 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। भारत के कुल 634 खिलाड़ी 38 स्पर्धाओं में भाग लेंगे। इस बार एशियाई खेलों का आयोजन चीन में हो रहा है और ये खेल 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चलेंगे। पिछला एशियाई खेल आयोजन वर्ष 2018 में जकार्ता में आयोजित किया गया था, जब भारतीय दल में 572 खिलाड़ी थे।

ट्रैक और फील्ड इवेंट की टीम इस बार सबसे बड़ी है

एशियाई खेल 2023 में भारत के लगभग 65 खिलाड़ी ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं में पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। जिसमें 34 पुरुष एथलीट हैं, जबकि 31 महिला एथलीट होंगी। वहीं, महिला फुटबॉल टीम में 22 खिलाड़ी होंगी। इसी तरह, भारत की पुरुष फुटबॉल टीम में 22 खिलाड़ियों का दल होगा। इस तरह भारत के पास फुटबॉल में कुल 44 खिलाड़ी हो जाएंगे। इसके बाद तीसरे नंबर पर भारतीय हॉकी टीम है। भारत की हॉकी टीम में 36 खिलाड़ी हैं। भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीम में 18-18 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इस तरह 36 खिलाड़ियों की एक टीम है।

पहलवान बजरंग पुनिया और शतरंज खिलाड़ी आर. प्रगनानंद से गोल्ड की उम्मीदे

एशियाई खेलों में इन खेलों के अलावा स्टार पहलवान बजरंग पुनिया और शतरंज खिलाड़ी आर. प्रगनानंद पर नज़रें रहेंगी, हाल ही में हुए शतरंज विश्व कप में आर. प्रगनानंद फर्स्ट रनरअप रहे हैं इसके अलावा अन्य खेलों की बात करें तो भारोत्तोलन, जिम्नास्टिक, हैंडबॉल और रग्बी में भारतीय खिलाड़ी पदक के लिए प्रयास करेंगे। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करते हैं। इसके अलावा शूटिंग और रोइंग में क्रमश: 30 और 33 खिलाड़ी होंगे।

Asian Games 2023 क्रिकेट शेडयूल

इस बार एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम दोनों हिस्सा ले रही हैं। भारतीय खेल प्रेमियों को इस बार दोनों महिला व पुरुष क्रिकेट टीम से गोल्ड की उम्मीदें हैं। दोनों टीमों में 15-15 खिलाड़ियों को जगह मिली है। इस तरह क्रिकेट में कुल 30 भारतीय खिलाड़ी हो जाएंगे।

एशियाई खेल 2023 में भारतीय पुरुष और महिला टीम इस प्रकार हैं :

India’s Men Squad

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, अवेश खान , अर्शदीप सिंह।

India’s Women Squad

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), राजेश्वरी गायकवाड़, मिन्नू मणि, कनिका आहूजा, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अनुषा बारेरेड्डी, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, देविका वैद्य , अंजलि सरवानी, तितास साधु।

Standby list of players: यश ठाकुर, साई किशोर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुडा, साई सुदर्शन।

Also Read: https://sportsvarta.com/neeraj-chopra/

खबरें और भी हैं...

[wp-story id="909"]
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.