WWE Raw: WWE Raw के नये एपिसोड में फैंस को कुछ चौकाने वाली वापसी देखने मिली। रोमन रेंस (Roman Reigns) एक बार फिर शो का मुख्य आकर्षण रहे। इसके साथ ही कंपनी के दो फ्यूचर स्टार्स के बीच ब्लॉकबस्टर स्टोरीलाइन की शुरुआत भी देखने मिली। आइए जानते हैं Raw के इस एपिसोड में क्या क्या हुआ।
WWE Raw की शुरूआत रोमन रेंस ने की। उन्होंने रिंग में आने के बाद कहा कि उन्होंने जो भी कहा है उसे पूरा किया है। Royal Rumble 2026 को जीतकर Wrestlemania 42 में सीएम पंक को हराते हुए SummerSlam 2026 में सैथ रॉलिंस को मात देना, यह सब कुछ उन्होंने कह कर करके दिखाया है। एलए नाइट ने एंट्री करते हुए सैगमेंट में दखल दिया। उन्होंने रोमन को उनकी जीत के लिए बधाई दी। नाइट ने आगे कहा कि वो इसके बावजूद एक फ्रॉड हैं। आज नहीं तो कल रेंस को उनके खिलाफ लड़ना ही होगा।
रोमन रेंस ने नाइट को जवाब देते हुए कहा SummerSlam 2026 में उनके भाइयों को 6 मैन टैग टीम मैच में हराने के अलावा उन्होंने क्या बड़ा किया है। उन्हें सभी की तरह अपनी बारी का इंतज़ार करना चाहिए। रोमन जब रिंग से जाने लगे तब एलए ने उन्हें रोकते हुए कहा कि वो जाते हुए ही बढ़िया लगते हैं। नाइट ने आगे कहा कि जब उन्होंने पिछली बार उन्हें अकेले दम पे नहीं हराया था। मेगास्टार के आगे कहा कि रेंस उनके लेवल के नहीं है। इसके बाद नाइट रिंग से चले गए।
Je’Von Evans vs Ethan Page
Raw के नए एपिसोड का पहला मुकाबला जेवान एवंस और ईथन पेज के बीच हुआ। मैच की शुरूआत मएन पेज ने कुछ शोल्डर टेकल शॉट्स लगाए वहीं एवंस ने ड्रॉप किक शॉट्स लगाकर जवाबी हमला किया। दोनों ही स्टार्स एक दूसरे पर बढ़त बनाने की कोशिश कर रहे थे। जेवान ने DDT लगाने का प्रयास किया लेकिन पेज ने रोप की मदद से यह मूव विफल कर दिया। उन्होंने यंग ओजी को बैरिकेड से टकरा दिया। इसके बाद ईथन ने बैकबस्टर लगाया।
जेवान ने स्प्रिंगबोर्ड क्लॉथ्स्लाइन मूव लगाकर मैच में वापसी की। दोनों ही स्टार्स में से कोई भी एक दूसरे को सफलता पूर्वक पिन नहीं कर पा रहा था। मैच के अंत में पेज टर्नबकल (रिंग का कोना) पैड निकालने की कोशिश कर रहे थे लेकिन रेफरी ने उन्हें पकड़ लिया। एवंस ने इसके बाद अपना फिनिशिंग मूव ओजी कटर लगाकर पेज को पिन करते हुए जीत हासिल की। जेवान की यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिकी। बिग कैश की लगभग 8 साल बाद WWE में वापसी हुई। उन्होंने जेवान पर जबरदस्त हमला कर दिया।
Winner: Je’Von Evans
बैकस्टेज रोमन रेंस अपने साथियों पर SummerSlam 2026 में मिली हार के लिए नाराज होते हुए दिखे। उन्होंने कहा कि हारने से ब्लडलाइन अपना दबदबा नहीं बना पाएगी। सोलो सिकोआ अभी भी उनके साथ नहीं हैं। रोमन ने पूंछा क्या रॉयस कीज़ जेकब की फैमिली है? क्योंकि केवल ब्लडलाइन ही उनकी फैमिली होनी चाहिए। OTC ने अंत में ब्लडलाइन मेंबर्स को एलए नाइट से दूर रहने के लिए कहा। रेंस के जाने के बाद एलए नाइट जेकब और द उसोज़ को चिढ़ाते हुए गए।
बैकस्टेज लायरा वल्कायरी ने आईसी चैंपियनशिप को जीतने पर बात की। लॉकर रूम में रॉयस कीज़ और जेकब फटू बात करते हुए दिखे। रॉयस ने कहा कि वो लंबे समय से उनके साथी हैं। जेकब ने रॉयस को स्ट्रीटफाइट के लिए चैलेंज किया। जजमेंट डे की फ़ीमेल मेंबर्स मौजूदा विमेंस वर्ल्ड चैंपियन लिव मॉर्गन, मौजूदा आईसी चैंपियन रॉकेल रोड्रिगेज और रॉक्सेन पेरेज़ रिंग ने रिंग में एंट्री की। लिव ने SummerSlam 2026 में मिली जीत पर बात करने के बाद नई विमेंस आईसी चैंपियन रॉकेल को बधाई दी। इसके अलावा मॉर्गन ने रॉक्सेन को उनके योगदान के लिए शुक्रिया कहा।
Roxanne Perez vs Sol Ruca
Raw में अगला मुकाबला रॉक्सेन पेरेज़ और सोल रूका के बीच हुआ। सोल ने घंटी बजने से पहले ही पेरेज़ पर हमला कर दिया। ऑफ़िशियली मैच शुरू होने के बाद रॉक्सेन ने मैच में वापसी करते हुए कुछ जबरदस्त शॉट्स लगाए। सोल ने ड्रॉप किक लगाकर 2 काउंट के लिए पिन किया। पेरेज़ ने DDT से बचते हुए रूका के आर्म को निशाना बनाया।
कुछ देर बाद रूका ने रनिंग नी लगाकर पिन करने की असफल कोशिश की। रॉकेल ने मैच में दखल देने की कोशिश की लेकिन सोल ने उन्हें रिंग से बाहर धकेल दिया। लिव मॉर्गन ने सोल के पैर को खींचा जिसे रेफरी ने देख लिया और मैच को वहीं समाप्त कर दिया। इसके बाद जजमेंट डे मेंबर्स ने सोल पर जबरदस्त हमला कर दिया।
Winner: Sol Ruca via Disqualification
इसके बाद पूर्व विमेंस चैंपियन बैकी लिंच ने वापसी कर सभी को चौंका दिया। उन्होंने रिंग में आकर कहा कि वो रॉकेल की आईसी चैंपियनशिप के लिए नहीं आई हैं। उनकी नज़र लिव की वर्ल्ड चैंपियनशिप पर है। लिव ने कहा कि वो उनसे जलती है इसलिए वो यहां हैं। लिव के रिंग से जाने के बाद पूर्व विमेंस चैंपियन स्टेफनी वकार की भी लंबे वापसी देखने मिली। उन्होंने आते ही जजमेंट डे मेंबर्स पर हमला कर दिया। सैगमेंट के अंत में उनका और बैकी का फेसऑफ देखने लायक था।
ब्रॉक लैसनर का वीडियो पैकेज दिखाया गया जिसे पॉल हेमन बैकस्टेज देखते हुए भावुक नजर आए। ओबा फेमी उनके पास आए और कहा कि अगली बार जब भी वो ब्रॉक से मिले तो उन्हें (ब्रॉक) उनकी तरफ से Thank- You कहिएगा। पॉल ने फेमी को उनकी जीत के लिए बधाई दी। इसके बाद ओबा फेमी ने रिंग एंट्री की। ओबा ने कहा कि ब्रॉक को पता था कि वो अगले स्टार हैं। उन्होंने बीस्ट को WrestleMania 42 में ही रिटायर कर दिया था। ब्रॉक वापस इसलिए आए क्योंकि दिग्गज उनकी परीक्षा लेना चाहते थे कि क्या वो (फेमी) उनकी लेगेसी को बढ़ाने में सक्षम हैं।
ओबा फेमी ने आगे कहा कि उन्होंने दुनिया के सबसे खतरनाक फाइटर्स में से एक के खिलाफ Hell In A Cell मैच लड़ा और यह टेस्ट पास किया। अब बीस्ट के आराम करने का समय है क्योंकि नया रूलर आ चुका है। ओबा फेमी के वापस जाने के दौरान विजन ने एंट्री की। मौजूदा वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन ब्रॉन ब्रेक्कर और फेमी के बीच जबरदस्त स्टेअर-डाउन देखने मिला।
Joe hendry vs Bron Breakker (w/Austin Theory & Maxxine Dupri)
रेड ब्रांड शो का अगला मुकाबला ब्रॉन ब्रेक्कर और जो हेंड्री के बीच हुआ। ब्रॉन ने हेंड्री को जबरदस्त क्लॉथस्लाइन मूव लगाया। हेंड्री रिंग के बाहर चले गए। ब्रॉन लगातार स्टेज की तरफ देख रहे थे। थ्योरी ने हेंड्री को उकसाने की कोशिश की लेकिन पूर्व NXT चैंपियन ने ऑस्टिन को रिंग पोस्ट से टकरा दिया। रिंगसाइड से आकर ब्रेक्कर ने स्पीयर मारने की कोशिश की लेकिन जो के हटने के कारण ब्रॉन स्टीलस्टेप से टकरा गए।
जो हेंड्री ने ऑस्टिन थ्योरी को अनाउंसर डेस्क पर फेंका। हालांकि, जैसे ही वो रिंग में आए वैसे ही वो ब्रॉन के स्पीयर का शिकार बन गए। ब्रॉन ने पिन करके मैच को जीत लिया और अपनी चैंपियनशिप के साथ वो बैकस्टेज चले गए। मैच के बाद थ्योरी ने जो पर हमला कर दिया। अल्फा अकैडमी के टोजावा ने आकर थ्योरी धावा बोला और उन्हें रिंग से बाहर कर दिया।
Winner: Bron Breakker
लंबे समय बाद WWE में वापसी करने वाले बिग कैश का बैकस्टेज इंटरव्यू देखने मिला। उन्होंने कहा कि उन्हें यहां वापस आने में 8 साल लग गए हैं। उनकी जेवान एवंस से कोई भी पर्सनल दुश्मनी नहीं है। वो यहां सबको तोड़ने आए हैं। जेवान से इसकी शुरूआत हुई है न कि कोई अंत।
SummerSlam 2026 में आईसी चैंपियनशिप जीतने वाले चैड गेबल रिंग ने रिंग में एंट्री करके सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह उनके करियर का पहला सिंगल टाइटल है। उन्हें फैंस का आईसी चैंपियन बनने पर गर्व है। पूर्व आईसी चैंपियन पेंटा ने एंट्री की और कहा कि गेबल इस टाइटल के हकदार हैं। दोनों स्टार्स ने एक दूसरे के लिए सम्मान व्यक्त किया। जजमेंट डे के डॉमिनिक मिस्टीरियो और जेडी मैक्डॉना ने दखल दिया। गेबल ने जजमेंट डे के मेल मेंबर्स को टैग टीम मैच की चुनौती दी जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
WWE Intercontinental Champion Chad Gable & Penta vs The Judgment Day (JD McDonagh & AAA Mega Champion Dominik Mysterio)
डॉमिनिक और गेबल ने मैच की शुरूआत की। गेबल ने कुछ शुरूआती मूव्स लगाकर पिन की नाकाम कोशिश की। पेंटा और गेबल ने बेहतरीन ताल मेल दिखाया और डॉमिनिक को दबाव में रखा। जेडी ने रोप्स के पास पेंटा को किक लगाकर डॉमिनिक से टैग लिया। गेबल ने डॉम को ऐंगल स्लैम लगाकर 2 काउंट के लिए पिन किया। गेबल ने टॉप रोप से जेडी को जबरदस्त हेडबट लगाया।दोनों स्टार्स अपने अपने पार्टनर्स को टैग देने में कामयाब रहे। पेंटा ने डॉम को पेंटा ड्राइवर लगाते हुए पिन किया लेकिन जेडी ने पिन तोड़कर मैच को बचाया।
पेंटा ने गेबल को टैग दिया और उन्होंने डॉम को एंकल लॉक में फंसा लिया। हालांकि इस बार भी जेडी ने आकर मिस्टीरियो की मदद की। पेंटा ने जेडी को रिंगसाइड मैक्सिकन डिसट्रॉयर लगाया। डॉमिनिक ने चीटिंग के इरादे से अपने बूट में हथोड़ी को छिपा लिया और गेबल को 619 मूव लगाने गए। गेबल ने उन्हें पकड़ लिया और उनकी हथौड़ी निकालकर रेफ़री को दे दी। पेंट ने रेफरी से बचते हुए डॉमिनिक को आईसी टाइटल से मारा। गेबल ने केआस थ्योरी मूव लगाकर पिन करते हुए जीत दर्ज की।
Winner: Chad Gable & Penta
बैकस्टेज ब्रॉन ब्रेक्कर, पॉल हेमन के पास गए और कहा कि ओबा उनके रास्ते में आ रहे हैं। उन्होंने दिग्गज मैनेजर से पूंछा कि ओबा फेमी कहां हैं। हेमन ने कहा कि वो उनकी जानकारी क्यों रखेंगे। ब्रेक्कर ने कहा कि उन्हें लगा कि वो ओबा के बेस्ट फ्रेंड हैं। इसके बाद ब्रॉन वहां से चले गए।
Main Event- Jacob Fatu vs Royce Keys ( Street Fight)
इस हफ्ते Raw के मेन इवेंट में रॉयस कीज और जेकब फटू के बीच स्ट्रीट फाइट मैच हुआ। दोनों हैवीवेट्स ने लगातार एक दूसरे पर हमले जारी रखे। रिंग साइड जेकब और कीज़ के बीच बेहतरीं इन-रिंग एक्शन देखने मिला। फटू ने कीज को रिंग पोस्ट से टकरा दिया। कीज ने भी फटू को क्लॉथ्स्लाइन लगाकर बेरिकेड से टकरा दिया। कीज़ ने टेबल निकलकर रिंग में डाल दी। जेकब ने कीज को अनाउंसर डेस्क पर पटकने के बाद कई सारी चेयर्स को रिंग में डाल दिया।
कीज ने जेकब को स्टीलस्टेप से भिड़ा दिया। कीज और फटू ने एक दूसरे पर स्टिक से कुछ शॉट्स लगाए। रॉयस ने जहां जेकब को दो चेयर्स पर पटका वहीं जेकब ने भी कीज पर चेयर्स पर DDT मूव लगाया। दोनों ही स्टार्स ने पिन की कोशिश भी की लेकिन कोई सफल नहीं हुआ। रॉयस ने रिंग के टॉप से जेकब को पावरस्लैम लगाया और पिन किया लेकिन किसी तरह जेकब 3 काउंट से पहले पिन को तोड़ने में सफल रहे। जेकब ने सुपरकिक लगाई वहीं रॉयस ने स्पाइन बस्टर लगाकर इसका जवाब दिया। रिंग के कोने पर टेबल के ऊपर जेकब ने कीज को समोअन ड्रॉप लगाते हुए मून सॉल्ट लगाया। जेकब ने कीज को डेथ ग्रिप में फंसा लिया। रेफरी ने मैच खत्म करते हुए बेल बजा दी।
मैच खत्म होने के बाद भी जेकब ने डेथ ग्रिप लगाकर रखी। कुछ रेफरी बीच में आए। जेकब ने रिंग के कॉर्नर पर 2 हिप अटैक लगाए। इसके बाद उन्होंने कीज पर चेयर लपेट दी और एक और हिप अटैक लगाया। कीज के मुंह से खून निकलता हुआ दिख रहा था। इसके बाद रोमन रेंस ने एंट्री की और ब्लडलाइन का पोज़ दिया। इसके बाद शो ऑफ एयर हो गया। बैकस्टेज रोमन और रे मिस्टीरियो हाथ मिलाते हुए दिखे।
