...

Sports Varta

“जल्द ही मिलेंगे यलो कलर में” धोनी के जन्मदिन पर जडेजा के ट्वीट ने धोनी फैंस के बीच मचाई हलचल


भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 42वां बर्थडे मना रहे हैं. इस खास मौके पर रवींद्र जडेजा ने अपने कप्तान को खास अंदाज में ट्वीट करते हुए बधाई दी।

भारतीय टीम को अपनी कप्तानी में 3 आईसीसी ट्रॉफी जितवाने वाले धोनी विश्व क्रिकेट के महान कप्तानों की लिस्ट में शुमार हैं। आईपीएल में भी उनकी कप्तानी का जलवा देखने को मिला है, धोनी अब तक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को बतौर कप्तान 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी जीता चुके हैं। अपने कप्तान को उनके जन्म दिन के मौके पर रविन्द्र जडेजा ने भी खास अंदाज में बधाई दी, उन्होंने धोनी के साथ एक फोटो को पोस्ट किया और लिखा कि साल 2009 से लेकर आज तक और हमेशा के लिए मेरे गो टू मैन, माही भाई आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, जल्द ही मिलेंगे यलो कलर में। उनके इस ट्वीट के बाद ये लगभग तय माना जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी 2024 में होने वाले आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहेंगे, लेकिन वो टीम में किस भूमिका में नज़र आयेंगे ये तो समय आने पर ही पता चलेगा लेकिन जडेजा के इस ट्वीट ने धोनी के फैंस के बीच एक उत्सुकता का माहौल तो बना ही दिया है।

29 मई 2023 को धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 5वीं बार IPL खिताब जीता। टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से फाइनल हराया। टीम को जीत दिलाने वाले रवींद्र जडेजा को धोनी ने गोद में उठा लिया था। धोनी के जन्मदिन के मौके पर उनकी ये फोटो फिर से वायरल हो गयी है।

खबरें और भी हैं...

[wp-story id="909"]
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.