WWE SmackDown Result (4 September 2026): मेन इवेंट में CM Punk ने अपनी चैंपियनशिप की रिटेन, अगले हफ्ते Sami Zayn के खिलाफ Undisputed WWE Championship मैच का हुआ ऐलान

WWE SmackDown Result (4 September 2026): मेन इवेंट में CM Punk ने अपनी चैंपियनशिप की रिटेन, अगले हफ्ते Sami Zayn के खिलाफ Undisputed WWE Championship मैच का हुआ ऐलान
News Source: WWE
Image Source: WWE
WWE SmackDown Results

WWE SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के नए एपिसोड में कुछ जबरदस्त मुकाबलों सहित कई शानदार मोमेंट्स देखने मिले। पूर्व NJPW स्टार कियोकी ने स्टैमफोर्ड बेस्ड प्रमोशन के लिए अपना डेब्यू मैच लड़ा। वहीं अनडिस्प्युटेड चैंपियनशिप मैच के लिए खींचातानी जारी है। शो के मेन इवेंट में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन सीएम पंक ने अपने टाइटल को डिफेंड किया। आइए जानते है SmackDown में और क्या क्या हुआ।

WWE के दूसरे वीकली फ्लैगशिप शो SmackDown की शुरूआत पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर ने की। उन्होंने रिंग में आते ही यह साफ कर दिया कि वो सैमी ज़ेन के लिए आए हैं। उन्होंने सैमी को रिंग में आने के लिए ललकारा। क्राउड के बीच से ज़ेन ने कहा कि उनका हाथ चोटिल है। उनसे अनडिस्प्युटेड WWE चैंपियनशिप छीन ली गई। आगे पूर्व ब्लडलाइन मेंबर ने कहा कि जब तक उन्हें फिर से चैंपियनशिप मैच नहीं मिलता तब तक किसी को भी यह मैच नहीं मिलेगा।

गुंथर क्राउड के बीच सैमी को पकड़ने के लिए आगे बढ़ते हैं। उसी दौरान फिन बैलर भी क्राउड के बीच से आए और कहा वो अभी भी गुंथर से भिड़ने के लिए तैयार हैं। फिन ने कहा कि वो भी अपने लिए न्याय चाहते हैं। बैलर भी ज़ेन को पकड़ने के लिए बढ़ते हैं लेकिन सैमी बचते हुए रिंग से होकर स्टेज की तरफ जाने लगते हैं। इसी दौरान केविन ओवेंस भी एंट्री करते हुए सैमी को पकड़ने के लिए आते हैं लेकिन इस बार भी सैमी भागते हुए बैकस्टेज चले जाते हैं।

बैकस्टेज मौजूदा अनडिस्प्युटेड WWE चैंपियन सीएम पंक और SmackDown के जनरल मैनेजर निक एल्डिस एक दूसरे से बात करते हुए नज़र आते हैं। इसी दौरान पंक लंबे समय से अचेत पड़े पूर्व NXT चैंपियन जॉनी गार्गानो और उनकी पत्नी कैंडिस ले रे के पास आते हैं। वो जॉनी को अनडिस्प्युटेड WWE चैंपियनशिप मैच के लिए चैलेंज करते हैं। थोड़ी देर बाद जॉनी खड़े होते हैं और पंक की चुनौती को स्वीकार कर लेते हैं।

The Fatal Influence vs. Charlotte Flair and Tatum Paxley

SmackDown का पहला मुकाबला मौजूदा विमेंस WWE टैग टीम चैंपियंस लेनी रीड-फॉलेन हेनली और शॉर्लेट फ्लेयर- टेटम पेक्सली के बीच होता है। सबसे पहले फेटल इंफ्लुएंस (मौजूदा विमेंस यूएस चैंपियन जेसी ज़ेन, लेनी रीड-फॉलेन हेनली) की एंट्री होती है। फेस विमेंस स्टार्स की एंट्री से पहले सभी बैकस्टेज बात करती दिखाई देती हैं। एंट्री के दौरान फ्लेयर- टेटम के साथ एलेक्सा ब्लिस भी मौजूद रहती हैं। मैच की शुरूआत में दोनों तरफ से जबरदस्त मूव्स देखने मिलते हैं।

मौजूदा विमेंस चैंपियन पेक्सली पर दबाव बनकर रखती हैं। हालांकि, किसी तरह शॉर्लेट को टैग देने के बाद मैच का रूख बदल जाता है। 13 बार की विमेंस चैंपियन हील टीम पर जबरदस्त हमले करती हैं। जेसी जेन मैच में दखल देने की कोशिश भी करती हैं लेकिन एलेक्सा ब्लिस उन्हें रिंग पोस्ट से टकरा देती हैं। मैच के अंत में फ्लेयर लेनी रीड को बिग बूट लगाती हैं। इसके बाद पेक्सली सेमेंट्री ड्राइव लगाकर रीड को पिन करके मैच जीत लेती हैं। मैच के बाद जेड कार्गिल, मिचीन और बी-फैब और फेटल इंफ्लुएंस विनर टीम पर जबरदस्त हमला कर सभी को धराशायी कर देती हैं।

Winner: Charlotte Flair and Tatum Paxley

बैकस्टेज निकी बेला का इंटरव्यू देखने मिलता है। उन्होंने कहा कि बेला सिस्टर्स ने पेज पर भरोसा करके बहुत बड़ी गलती की थी। थोड़े समय बाद पेज वहां आ गईं। पेज ने कहा कि निकी उन्हें कभी पसंद नहीं करती थीं। पेज ने निकी को अगले हफ्ते SmackDown में मैच की चुनौती दी। गुंथर ने जनरल मैनेजर निक एल्डिस के पास आकर शो की शुरूआत में हुए सैगमेंट की बात की।

उन्होंने गार्गानो को WWE चैंपियनशिप मैच मिलने पर नाराजगी जाहिर की। निक ने इसके जवाब में गुंथर से कहा कि यह सब कुछ उन्हें पंक से बोलना चाहिए। डैन ह्यूसेन, गुंथर के पास आए। गुंथर ने डैन को उन्हें दोबारा नहीं छूने की चेतावनी दी। जनरल मैनजर निक एल्डिस रिंग में डॉक्टर के साथ मौजूद थे। उन्होंने कहा कि डॉक्टर WWE यूनिवर्स को चेल्सी ग्रीन की चोट के बारे में जानकारी देंगी।

WWE विमेंस चैंपियन चेल्सी ग्रीन ने रिंग में आकर कहा कि वो फाइटिंग चैंपियन हैं। उन्होंने चैंपियन बनने के लिए 13 साल का लंबा इंतज़ार किया है। उन्हें खुद के सुरक्षा की कोई चिंता नहीं है। निक ने कहा कि उनकी सुरक्षा का ख्याल रखना उनका काम है। निक ने डॉक्टर से चेल्सी की चोट के बारे में बताने को कहा। डॉक्टर ने कहा कि उनकी चोट अभी पूरी तरह से सही नहीं हुई है। हालांकि, वो अगर फेस मास्क का उपयोग करती है तब वो इन-रिंग एक्शन जारी रख सकती हैं।

नाया जैक्स ने अपनी साथी लैश लेजेंड के साथ एंट्री की। नाया ने कहा कि वो भी यही सुनना चाहती थीं। नाया ने ग्रीन को और भी ज्यादा चोट पहुंचाने की चेतावनी दी। रिंग में आने के बाद नाया और लेजेंड चेल्सी पर हमला करने के प्रयास से आगे बढ़ी लेकिन निक ने उन्हें रोका। तभी टिफनी स्ट्रेटॉन ने एंट्री की। उन्होंने हील स्टार्स को रिंग से बाहर किया। निक एल्डिस ने टिफनी और जैक्स के बीच मैच को बुक कर दिया।

Nia Jax vs. Tiffany Stratton

मैच की शुरूआत में नाया जैक्स ने टिफनी पर काफी देर दबाव बनाकर रखा। नाया ने पावरबॉम्बस लगाकर नियर पिनफॉल किया। नाया अपना फिनिशिंग मूव लगाने गई तब टिफनी ने कुछ शोल्डर ब्लॉक लगाकर मैच में में वापसी की। इसके बाद बफ़ बार्बी ने क्रूसिफिक्स मूव लगाकर 2 काउंट के लिए पिन फॉल किया। मैच के अंत में लैश लेजेंड के दखल के बाद नाया ने टिफनी को पिन किया और मैच में जीत दर्ज की। मैच के बाद भी नाया-लेजेंड और चेल्सी के बीच गहमा-गहमी दिखी।

Winner: Nia Jax

बैकस्टेज केविन ओवेंस का इंटरव्यू देखने मिला। केविन ने कहा कि वो जॉनी गार्गानो के लिए खुश हैं। पंक ने कोई दयालुता नहीं दिखाई है। ओवेंस ने आगे कहा कि पंक कोई चीज तब तक नहीं करते जब उन्हें उससे फायदा ना मिले। शायद पंक खुद यह चाहते थे कि सैमी ज़ेन मैच में दखल दे। केविन ने अंत में कहा कि अगर सैमी फिर से मेन इवेंट में दखल देंगे तब वो वहां अकेले नहीं होंगे।

SmackDown `के अगले चरण में कमेंटेटर कोरी ग्रेव्स ने कोडी रोड्स का इंटरव्यू लिया। इसी दौरान रैंडी ऑर्टन भी वहां अा गए। पिछले हफ्ते हुए ब्लू ब्रांड शो में रैंडी ने कोडी को उनके परिवार के बारे में बात करके कई बार उकसाने का प्रयास किया था। इस हफ्ते भी ऑर्टन फिर से रोड्स को उकसाने का प्रयास करते हुए दिखे। हालांकि, अमेरिकन नाइट मेयर ने संयम बनाए रखा और वहां से चले गए।

The Miz and Kit Wilson vs Bakusai (Shinsuke Nakamura and Kyoki)

SmackDown का अगला मुकाबला द मिज़-किट विल्सन और बॉक्साइ (शिंश्के नाकामुरा-कियोकी) के बीच हुआ। WWE में कियोकी (हिरोमू ताकाहाशी) का यह डेब्यू मैच था। कियोकी और विल्सन ने मैच की शुरूआत की। कियोकी ने कुछ शुरूआती मूव्स से फैंस का बढ़िया मनोरंजन किया। मिज ने आकर कियोकी का मोमेंटम तोड़ा। नाकामुरा ने मिज को स्पिनिंग किक लगाई। मैच के अंत में कियोकी ने किट को रिवर्स स्टनर लगाकर पिन किया और मैच को जीत लिया। मैच के बाद मौजूदा WWE टैग टीम चैंपियन टाला और टामा टोंगा स्टेज पर आए और दोनों टीम्स का स्टेअर डाउन देखने मिला।

Winner: Bakusai

SmackDown का अगला मुकाबला ज़ूलिया और ब्लैक मनरो के बीच होना था। मैच से ठीक पहले मनरो का इंटरव्यू हुआ। कुछ देर बाद पिछले हफ्ते की तरह इस बार भी ज़ूलिया ने पूर्व AEW स्टार पर जबरदस्त हमला कर उन्हें धराशायी कर दिया। मेन इवेंट मैच से पहले जॉनी गार्गानो अपनी पत्नी कैंडिस ले रे से बात करते हुए दिखे। सैमी ज़ेन जॉनी से बात करने के लिए आए। सैमी ने कहा कि वो उनके (गार्गानो) लिए खुश हैं। सैमी ने कहा कि वो मैच में दखल नहीं देंगे। सैमी ने जॉनी को मैच जीतने के लिए प्रोत्साहित किया।

SmackDown Main Event: CM Punk (c) vs Johnny Gargano (Undisputed WWE Championship Match)

इस हफ्ते के SmackDown के मेन इवेंट में सबसे पहले जॉनी गार्गानो ने एंट्री की। इसके बाद मौजूदा अनडिस्प्युटेड WWE चैंपियन सीएम पंक रिंग में आए। मैच की शुरूआत में दोनों स्टार्स के बीच कुछ बेहतरीन मूव्स देखने मिले। पंक ने GTS मूव लगाने का प्रयास किया लेकिन जॉनी ने मूव को काउंटर किया और हरिकाना मूव लगाया। आगे मैच में पंक ने जॉनी को क्लॉथ्स्लाइन मूव लगाकर रनिंग नी लगाई।

कुछ देर बाद जॉनी गार्गानो ने सीएम पंक को सुपरकिक लगाई और 2 काउंट के लिए पिन किया। पंक, जॉनी को GTS लगाने के लिए गए लेकिन सैमी को क्राउड के बीच से आता हुआ देख वो उनकी तरफ बढ़ गए। रिंगसाइड सैमी और पंक के बीच हाथापाई हुई। इसी दौरान केंडिस ने पंक को स्टील स्टेप पर टकरा दिया। जॉनी ने सुसाइड डाइव लगाकर DDT लगाई और पिन किया। पंक 3 काउंट के पहले किक-आउट करने में कामयाब रहे।

सैमी ज़ेन टाइटल लेकर आगे बढ़े तभी पीछे से केविन ओवेंस ने आकर उनपर हमला कर दिया। गुंथर ने केविन पर हमला किया वहीं फिन बैलर ने कैरियर किलर पर धावा बोला। सैमी ने पहले फिन को फिर गुंथर और अंत में केविन को टाइटल से मारा। वहीं रिंग में पंक ने गार्गानो को GTS लगाकर पिन करने गए। हालांकि, कैंडिस ने रेफरी का ध्यान भटकाए रखा जिससे पिन नहीं हो पाया।

पीछे से सैमी ने आकर पंक को भी टाइटल से मारा। जॉनी पिन करने के लिए आगे बढ़े लेकिन मौजूदा चैंपियन ने 3 काउंट होने के कुछ सेकंड पहले किकआउट कर दिया। निक एल्डिस कुछ ऑफ़िशियल्स के साथ आए। उन्होंने सैमी और कैंडिस को वापस स्टेज पर जाने के लिए कहा। इस दौरान पंक ने रिकवर करते हुए जॉनी पर अपना फिनिशिंग मूव GTS लगाया और पिन करके अपने टाइटल को रिटेन किया। मैच के बाद पंक ने ऐलान किया कि अगले हफ्ते मैक्सिको में होने वाले SmackDown में सैमी ज़ेन उनके खिलाफ चैंपियनशिप मैच लड़ेंगे। इसके बाद शो ऑफएयर हो गया।

Winner: Still Undisputed WWE Champion CM Punk

Superstars: Cody Rhodes, CM Punk
Events: WWE SmackDown

WWE की ताज़ा खबरों के लिए हमे WWW.sportsvarta.com पर फॉलो कीजिए।

Posted By: Admin