WWE Raw: WWE रॉ (Raw) के नए एपिसोड में रोमन रेंस (Roman Reigns) के भाइयों पर एक बार फिर से जबरदस्त हमला हुआ। इसके साथ ही विमेंस आईसी चैंपियनशिप मैच सहित शो में कई रोमांचक मोमेंट देखने मिले। शो के मेन इवेंट में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप टूर्नामेंट के जरिए ट्राइबल चीफ के अगले प्रतिद्वंदी का खुलासा हुआ। आइए Raw के सभी मोमेंट्स पर नजर डालते हैं।
पिछले हफ्ते WWE Raw के मेन इवेंट में रॉयस कीज़ और OTM ने आकर जबरदस्त बवाल मचाया था। इस हफ्ते हुए WWE Raw की शुरूआत भी कुछ इसी तरह हुई। पार्किंग एरिया में द उसोज़ अपनी कार से एंट्री कर रहे थे तभी पीछे से रॉयस कीज और OTM () ने आकर दोनों पर जबरदस्त हमला कर दिया। कीज ने जे उसो को कार से खींच कर बाहर निकाला। वहीं OTM ने जिमी उसो की हालत खराब कर दी। रोमन रेंस के दोनों भाई लहूलुहान हो गए थे। जेकब फटू को आता हुआ देख कीज और OTM एरीना से निकल गए। बैकस्टेज ऑफ़िशियल्स द उसोज को मदद करते हुए दिखाई दिए।
Raquel Rodriguez (c) vs. Sol Ruca (Women’s Intercontinental Championship Match)
WWE Raw के एपिसोड का पहला मुकाबला आईसी चैंपियनशिप के लिए हुआ। हालांकि, मैच शुरू होने पहले जेकब फटू ने अनाउंस डेस्क पर आकर रॉयस कीज़ और उनके साथियों को ललकारा। उन्होंने कहा कि अगर वो ब्लडलाइन से लड़ना चाहते हैं तब वो इसके लिए तैयार रहें क्योंकि वो उन सभी को सबक सिखाकर रहेंगे। इसके बाद Raw जनरल मैनेजर एडम पीयर्स जेकब को बैकस्टेज भेज देते हैं।
मैच के ऑफ़िशियली शुरू होते ही मौजूदा आईसी चैंपियन रॉकेल रोड्रिगेज अपनी प्रतिद्वंदी सोल रूका को क्लॉथ्स्लाइन लगाती हैं। हालांकि, सोल जल्द ही मैच में वापसी करते हुए रोड्रिगेज को रिंग से बाहर कर देती हैं। रिंग में आने के कुछ देर बाद रूका स्प्रिंगबोर्ड क्रॉसबॉडी मूव लगाकर रॉकेल को 2 काउंट के लिए पिन करती हैं। सोल फिर से रॉकेल को रिंग के बाहर कर देती हैं। रिंगसाइड रूका के मूनसॉल्ट मूव से बचते हुए रॉकेल उन्हें क्रॉस बॉडी मूव लगाती हैं। मैच में कुछ देर तक रॉकेल रोड्रिगेज अपनी पकड़ मजबूत रखती हैं। सोल ड्रॉप किक लगाकर मैच में वापसी करती हैं। मैच के दौरान सोल रिंगसाइड पर रोड्रिगेज को पावरबॉम्ब मूव लगाने में कामयाब रहती हैं।
रॉक्सेन पेरेज़ और मौजूदा विमेंस वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन लिव मॉर्गन अपनी साथी रॉकेल की मदद के लिए आती हैं लेकिन सोल सभी को धराशायी करने में कामयाब रहती हैं। मैच के अंत में लिव रेफरी का ध्यान भटकाती हैं। इस दौरान सोल टॉप रोप से मूव लगाने जाती हैं लेकिन लायरा वल्कायरी मैच में दखल देती हैं। इसका फायदा रॉकेल उठाने में कामयाब रहती और सोल को टेज़ाना बॉम्ब लगाकर पिन करके अपने टाइटल को रिटेन करने में कामयाब रहती हैं।
Winner: Still The WWE Women’s Intercontinental Champion Raquel Rodriguez
WWE Raw के अगले चरण में मौजूदा आईसी चैंपियन चैड गेबल रिंग में एंट्री करते हैं। वो WWE यूनिवर्स को शुक्रिया कहते हैं। वो आगे कहते है कि अब उन्हें अपनी पहचान बनानी है। वो मैक्सिको सिटी में अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड करना चाहते हैं। चैड ने कहा कि कई स्टार्स उनकी चैंपियनशिप के लिए मैच पाने के हकदार हैं लेकिन वो ड्रेगन ली को रिंग में बुलाते हैं। इसके बाद ड्रेगन ली रिंग में एंट्री करते हैं।
दोनों स्टार्स एक दूसरे के लिए सम्मान व्यक्त करते हैं। कुछ ही देर बाद ईथन पेज भी रिंग में आ जाते हैं। वो ड्रेगन ली को आईसी चैंपियनशिप मैच मिलने पर नाराजगी दिखाते हैं। इसके बाद वो खुद के लिए आईसी चैंपियनशिप मैच की मांग करते हैं। कुछ देर की बातचीत के बाद ली, ईथन को मैच के लिए चुनौती देते हैं। चैड कहते हैं कि इस मैच के विनर को मैक्सिको में होने वाले Raw में आईसी चैंपियनशिप का मैच मिलेगा।
Ethan Page vs. Dragon Lee (Winner gets IC Title match on RAW in Mexico)
मैच की शुरूआत में दोनों स्टार्स के बीच मूव्स का जबरदस्त ट्रेड देखने मिलता है। ड्रेगन किक लगाने के बाद कॉर्नर पर ड्रॉपकिक मारते हैं। ऑल ईगो के नाम से मशहूर ईथन भी बैकब्रेकर लगाकर नियर फॉल करते हैं। ईथन अपना ईगो प्लेक्स मूव लगाने का प्रयास करते हैं लेकिन ली बिग जर्मन सूप्लेक्स और सुपरकिक लगाकर मैच में वापसी करते हैं। ली DDT मूव लगाकर पिन करने का प्रयास करते हैं लेकिन असफल रहते हैं। मैच के दौरान ली, ईथन पेज को हरिकाना मूव लगाकर अनाउंस डेस्क पर फेंक देते हैं।
ड्रेगन ली डाइव लगाने के लिए आगे बढ़ते हैं लेकिन ईथन उन्हें फोरआर्म मारकर रोकने में कामयाब रहते हैं। पेज अपने प्रतिद्वंदी को रिंगसाइड बैठे चैड गेबल पर धकेल देते हैं। चैड उन्हें कंफ्रंट करने के लिए रिंग एप्रन पर आते हैं तभी रेफरी की नज़रों से बचकर वो टर्नबकल को खोल देते हैं। हालांकि उनकी यह चालाकी जल्द ही रेफरी पकड़ लेते हैं। मैच के अंत में ली ऑपरेशन ड्रेगन लगाकर मैच को जीत लेते हैं।
Winner: Dragon Lee
बैकस्टेज मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस एरीना में एंट्री करते हुए दिखते हैं। OTC कुछ दूरी पर ही खड़े जेकब फटू के पास आते है और उनसे अपडेट लेते हैं। फटू ने कहा कि द उसोज़ की हालत खराब है। रॉयस कीज़ बहुत ज्यादा खतरनाक हो चुके हैं। रोमन ने इसके जवाब में कहा कि रॉयस उनकी (जेकब फटू) समस्या हैं और वो इसे देखें। इसके बाद ट्राइबल चीफ की एंट्री देखने मिली है।
रोमन रेंस रिंग में आने के बाद क्राउड से उन्हें एक्नॉलेज करने के लिए कहते हैं। उन्होंने कहा कि ट्राइबल चीफ होना आसान बात नहीं है। उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप टूर्नामेंट पर बात करते हुए कहा कि वो रे फीनिक्स और पेंटा का सम्मान करते हैं क्योंकि वो वर्ल्ड टाइटल शॉट को जीतने का प्रयास कर रहे हैं। OTC ने सोलो पर बात करते हुए कहा कि उन्होंने एलए नाइट के लिए अपनी फैमिली को धोखा दिया।
एलए नाइट ने एंट्री करके सभी को चौंका दिया। उन्होंने कहा कि रोमन उनसे बचने के लिए पहले फैमिली को लेकर आए। इसके बाद उन्होंने ऐसा टूर्नामेंट रखा जिसमें वो शामिल ही नहीं हो सकते थे। नाइट ने कहा कि शयाद रेंस उनसे डरते हैं। कुछ देर बाद मेगास्टार रिंग में आ जाते हैं। स्टीज पर लगी स्क्रीन पर दिखाया जाता है कि सोलो सिकोआ लहूलुहान हैं। उनके पास जेकब फटू। एडम पीयर्स और कुछ ऑफ़िशियल्स मौजूद हैं। रोमन पीछे से आकर नाइट को पंच लगाते हैं और जेकब को रॉयस कीज़ को संभालने के लिए कहते हैं।
Dominik Mysterio vs. Je’Von Evans
WWE Raw में अगला मुकाबले के लिए डॉमिनिक मिस्टीरियो अपने साथी जेडी मैक्डॉना के साथ रिंग में आते हैं। इसके बाद जेवन एवंस की एंट्री होती है। रिंग में आने से पहले ही डॉम अपने अपोनेंट पर हमला कर देते हैं। हालांकि, कुछ ही समय बाद मैच शुरू हो जाता है। शुरूआत एवंस की तरफ से कुछ बढ़िया मूव्स देखने मिलते हैं। एवंस ने रिंगसाइड मिस्टीरियो पर जबरदस्त डाइव लगाई। मैच के दौरान डर्टी डॉम ने ड्रॉप किक लगाई। वहीं, मैक्डॉना ने भी रेफरी से बचकर एवंस को पंच मारा।
इसका फायदा उठाकर वो पिन करने का असफल प्रयास करते हैं। एवंस कुछ किक्स और क्रॉसबॉडी शॉट लगाकर मैच में वापसी करते हैं। जेडी मैक्डॉना के रिंगसाइड पर एवंस पर हमला करने के कारण मैच को रद्द कर दिया गया। मैच के बाद पूर्व NXT चैंपियन जो हेंड्री एवंस को बचाने के लिए आए। Raw जनरल मैनेजर ने आकर मैच के परिणाम पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने तुरंत ही जेवान एवंस-जो हेंड्री vs जजमेंट डे (डॉमिनिक मिस्टीरियो और जेडी मैक्डॉना) का मैच बुक किया।
Je’Von Evans wins via disqualification
Joe Hendry and Je’Von Evans vs. JD McDonagh and Dominik Mysterio
रिंगसाइड दोनों ही टीम्स एक-दूसरे से लड़ती हुई नजर आती हैं। रिंग में आने के बाद मैक्डॉना, एवंस पर लगातार हमला कर रहे थे। जो हेंड्री ने आकर जजमेंट डे मेंबर्स को क्लॉथ्स्लाइन मूव लगाया। हेंड्री ने अपनी ताकत दिखाते हुए दोनों हील स्टार्स को फॉलवे स्लैम लगाया। मैच के अंत में जेडी ने एवंस को रिंग पोस्ट से टकरा दिया। इसके बाद जेडी ने हेंड्री को हेडबट शॉट लगाया और डॉम ने फ्रॉग स्प्लैश लगाकर पिन करके जीत हासिल की।
Winner: JD McDonagh and Dominik Mysterio
बैकस्टेज पूर्व विमेंस चैंपियन बैकी लिंच का इंटरव्यू हुआ। उन्होंने पिछले हफ्ते हुए Raw में स्टेफनी वकार की मदद करने पर बात की। वकार उनके सामने आईं और पूंछा कि उन्होंने उनकी मदद क्यों की। इसके जवाब में लिंच ने कहा कि उन्होंने किसी की मदद नहीं की है। उन्हें जजमेंट डे को मारने का मौका भुनाया। द मैन ने आगे कहा कि उन्हें लिव की जगह स्टेफनी से भी टाइटल जीतने में कोई दिक्कत नहीं है। दोनों के बीच हुई कुछ देर तक बहस के बाद वकार वहां से चली गईं।
बैकस्टेज पॉल हेमन का इंटरव्यू देखने मिला। हेमन ने कहा कि दोनों स्टार्स में से कोई भी हारना नहीं चाहेगा। यह WWE के भविष्य का सवाल है। वो दोनों स्टार्स का सम्मान करते हैं। हेमन ने आगे कहा कि ब्रॉन ब्रेक्कर, ओबा फेमी को जबरदस्त टक्कर देंगे। उन्हें पता है कि इस मैच में सब कुछ दांव पर लगा हुआ है। Raw कमेंटेटर द्वारा बताया गया कि सोलो सिकोआ और द उसोज़ को अस्पताल भेजा गया है।
MAIN EVENT: Rey Fenix vs. Penta (Winner Gets World Heavyweight match on RAW in Mexico)
इस हफ्ते Raw के मेन इवेंट में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रे फीनिक्स और पेंटा के बीच हुआ। दोनों भाइयों ने मैच के शुरूआत में जबरदस्त दाव पेंच लगाकर फैंस का मनोरंजन किया। रे ने पेंटा को दो हरिकाना मूव्स लगाए। वहीं, पेंटा ने भी ड्रॉप किक लगाकर मैच को बराबर किया। दोनों लूचाडोर स्टार्स के बीच सुपरकिक का शानदार ट्रेड देखने मिला। इसके बाद फीनिक्स ने मूनसॉल्ट लगाकर नियरफॉल किया।
कुछ देर बाद पेंटा ने शानदार पॉपअप पावरबॉम्ब लगाकर 2 काउंट के लिए पिन किया। दोनों भाइयों के बीच टॉप रोप पर एक दूसरे पर वार कर रहे थे। पेंटा टॉप रोप से मैक्सिकन डिसट्रॉयर लगाने गए लेकिन फीनिक्स इस मूव से बचने में कामयाब रहे। पेंटा का अचंभित होने वाला रिएक्शन देखने लायक था। फीनिक्स ने भी मैक्सिकन मसल बस्टर मूव लगाने का प्रयास किया लेकिन पेंटा ने मूव को काउंटर करके रे पर ही पेंटा ड्राइवर लगाया और पिन किया। हालांकि, किसी तरह फीनिक्स किकआउट करने में सफल हो गए।
रिंगसाइड अनाउंसर डेस्क पर पेंटा ने फीनिक्स को एक और बार पेंटा ड्राइवर मूव लगाया। पेंटा ने फीनिक्स के हाथ को निशान बनाया। फीनिक्स ने अपने भाई को ललकारा। मैच के अंत में पेंटा ने मैक्सिकन डिसट्रॉयर लगाकर फीनिक्स को पिन किया और मैच को जीत लिया। थोड़ी देर के सेलिब्रेशन के बाद रोमन रेंस ने रिंग में एंट्री की। दोनों स्टार्स के सिग्नेचर पोज़ के बाद शो ऑफ एयर हो गया।
