WWE SmackDown Results (21 august 2026):

WWE SmackDown Results (21 august 2026):
i
News Source: WWE
Image Source: WWE

WWE SmackDown: WWE SmackDown के नए एपिसोड की शुरूआत जनरल मैनेजर निक एल्डिस और सैमी ज़ेन के बीच बैकस्टेज सैगमेंट से हुई। सैमी ने एल्डिस पर इल्जाम लगाया कि वो हमेशा ही उनके (सैमी) साथ अन्याय करते आए हैं। चोटिल होने के बावजूद उनसे मुकाबला लड़ने के लिए कहा जाता है। सैमी ने आगे कहा कि अंतिम समय में उनके वर्ल्ड चैंपियनशिप के नंबर वन कंटेंडर मैच के सिंगल्स मुकाबले को फेटल फोर वे कर दिया जाता है।

पूर्व वर्ल्ड चैंपियन रैंडी ऑर्टन इस दौरान सैमी के पीछे आ जाते हैं। उसी समय रिंग में मौजूद कोडी रोड्स वाइपर को रिंग में आने के लिए ललकारते हैं। निक एल्डिस आते ही कहते है कि पिछले हफ्ते हुए WWE SmackDown की तरह वो कोई बवाल नहीं चाहते हैं। रैंडी ने स्टेज पर एंट्री करते हुए कहा कि वो अगले हफ्ते होने वाले Sunday Night Main Event में उन्हें उनके परिवार के सामने मज़ा चखाएंगे।

रोड्स ने इसके जवाब में कहा कि उन्हें (रैंडी) अभी भी किसी ने नहीं रोका है। निक ने दोनों स्टार्स को धमकी देते हुए कहा कि अगर दोनों स्टार्स ने एक दूसरे को छुआ भी तब दोनों में से किसी को भी WWE चैंपियनशिप मैच कभी नहीं मिलेगा। दोनों स्टार्स के बीच फिर से जबरदस्त बहस देखने मिली। सैगमेंट के अंत में रोड्स ने “That’s not a prediction, but a spoiler” लाइन बोली। संभवतः भविष्य में यह पॉल हेमन के साथ उनके पार्टनरशिप का संकेत हो सकता है।

Damian Priest and R-Truth vs Tama and Talla Tonga (c) [WWE Tag Team Championship Match]

पिछले हफ्ते हुए WWE SmackDown में टामा और टाला टोंगा ने ट्रिपल थ्रेट मैच में जीत दर्ज करके WWE टैग टीम चैंपियनशिप को जीता था। टोंगा ब्रदर्स और डेमियन प्रीस्ट-ट्रुथ के बीच रीमैच हुआ। दोनों टीम्स ने मैच की शुरूआत में बढ़त बनाने की कोशिश की लेकिन कोई भी पिन करने में सफल नहीं हो रहा था। ट्रुथ नेदिग्गज जॉन सीना के मूव्स लगाकर फैंस का खूब मनोरंजन किया। मैच के अंत में टाला ने डेमियन को रिंग एप्रन पर चोकस्लैम लगाया। इसके बाद दोनों ने ट्रुथ को रेड क्रॉस मूव लगाकर पिन करते हुए अपने टाइटल को सफलता पूर्वक रिटेन किया।

Winner: Still The WWE Tag Team Champions Tama and Talla Tonga

बैकस्टेज सीएम पंक का इंटरव्यू देखने मिला। उन्होंने कहा कि वो 20 साल पुरानी यादों में खोए हुए हैं। वो आज बहुत बेहतर हैं इसलिए वो आज अनडिसप्युटेड WWE चैंपियन हैं। रैंडी ऑर्टन का दखल देखने मिला। उन्होंने कहा कि कोडी रोड्स को सबक सिखाने के बाद वो पंक की वर्ल्ड चैंपियनशिप को चैलेंज करेंगे। इसके बाद ऑर्टन वहां से चले गए। शिंश्के नाकमुरा की वापसी का एक और प्रोमो देखने मिला। इस दौरान उनके पार्टनर की झलक देखने मिली। NJPW स्टार क्योकि (हिरोमू ताकाहाशी) के WWE में आने की पुष्टि हो गई।

मौजूदा WWE विमेंस चैंपियन चेल्सी ग्रीन और पूर्व यूएस चैंपियन टिफनी स्ट्रेटॉन के बीच कुछ बातचीत हुई। टिफनी ने चेल्सी को उनके मुकाबले से दूर रहने को कहा। पूर्व वर्ल्ड चैंपियन पेज़ दोनों स्टार्स के पास आई और उनकी तारीफ की। इस दौरान जेसी जेन का फेटल इंफ्लुएंस ग्रुप भी आ गया। मौजूदा विमेंस यूएस चैंपियन जेसी ने चेल्सी को कहा कि वो जल्द ही विमेंस WWE चैंपियन भी बनेंगी। पेज ने जेसी को चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी निगाहें अब विमेंस यूएस चैंपियनशिप पर हैं।

WWE SmackDown के अगले मुकाबले के लिए जूलिया ने एंट्री की लेकिन ब्लैक मोनरे ने पीछे से आकर उन पर जबरदस्त हमला कर दिया। इस कारण यह मुकाबला नहीं हो पाया। बैकस्टेज शॉर्लेट फ्लेयर, एलेक्सा ब्लिस और टेंटम पेक्सली बात करती हुई दिखीं। कुछ देर बाद जेड कार्गिल उनकी साथी मिचीन और बी-फैब के साथ वहां आई। दोनों तरफ से कुछ बहस हुई। अंत में मिचीन ने टेटम को अगले हफ्ते मैच के लिए चुनौती दी, जिसे पेक्सली ने स्वीकार कर लिया।

पूर्व यूएस चैंपियन ट्रिक विलियम्स ने अपने साथी लिल याटी के साथ रिंग में एंट्री की। उन्होंने कहा कि याटी फिर से उनके साथ हैं लेकिन उनकी यूएस चैंपियनशिप को बैरन कॉर्बिन ने छीन लिया है। तभी बैरन की मोटरसाइकिल पर एंट्री देखने मिली। ट्रिक ने कहा कि कॉर्बिन ने धोखा देकर चैंपियनशिप को जीता है। उन्हें आज फिर से यूएस चैंपियनशिप का रीमैच चाहिए। बैरन ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि ट्रिक को अब यूएस चैंपियनशिप मैच मिलना चाहिए।

बैरन कॉर्बिन ने आगे कहा कि वो उन्हें (ट्रिक) पहले ही दो बार हरा चुके हैं। याटी ने पीछे से आकर बैरन पर स्टिक से हमला किया। ट्रिक ने कॉर्बिन को रिंग से बाहर कर दिया। बैरन ने कहा कि अगर Sunday Night Main Event में लिल याटी अगर 5 मिनट उनके खिलाफ रिंग में टिके रहते हैं तब ट्रिक विलियम्स को यूएस चैंपियनशिप लिए एक और मौका मिलेगा। याटी ने इस चैलेंज को स्वीकार कर लिया।

बैकस्टेज केविन ओवेंस का इंटरव्यू हुआ। उन्होंने कहा कि उन्हें वर्ल्ड टाइटल मैच में लड़ना अच्छा लगा रहा है। फिन बैलर इस दौरान आए और कहा कि SummerSlam 2026 में वो केविन की वापसी से खुश हुए थे। अब गुंथर का दखल देखने मिला। उन्होंने कहा कि फिन खुद से ही परेशान हैं। गुंथर ने केविन से कहा कि अगर वो आज चैंपियन बनते हैं तब उन्हें रिंग जनरल से बच के रहना पड़ेगा।

Tiffany Stratton vs Lash Legend

ब्लू ब्रांड के अगले मुकाबले में टिफनी स्ट्रेटॉन और लैश लेजेंड का आमना सामना हुआ। लैश की साथी नाया जैक्स रिंग साइड मौजूद थीं। मैच की शुरूआत में टिफनी ने कुछ बढ़िया शॉट्स लगाए। टिफनी ने लैश को ड्रॉप-किक लगाई। लैश ने भी अपरकट लगाकर जवाब दिया। लैश ने क्लॉथस्लाइन मूव लगाकर नियर पिनफॉल किया। बफ बार्बी ने हरिकना और स्टनर लगाकर मैच में वापसी की।

मैच के अंत में लैश लेजेंड ने अपना फिनिशिंग मूव लैश एक्सटेंसन लगाया और पूर्व यूएस चैंपियन पर जीत दर्ज की। मैच के बाद नाया जैक्स भी रिंग में आ गई। दोनों हैवीवेट विमेंस स्टार्स ने टिफनी पर हमला जारी रखा। टिफनी के बचाव के लिए मौजूदा विमेंस चैंपियन चेल्सी ग्रीन रिंग में स्टिक के साथ आई। उन्होंने आते ही लैश और नाया पर स्टिक से हमले किये और उन्हें रिंग से भागने पर मजबूर कर दिया।

Winner: Lash Legend

Main Event: CM Punk (c) vs. Kevin Owens (Undisputed WWE Championship Match)

सबसे पहले केविन ओवेंस और फिर सीएम पंक ने रिंग में एंट्री की। दोनों स्टार्स के बीच मैच शुरू होने से पहले ही कुछ झपट देखने मिली। दोनों स्टार्स के बीच शुरू में शॉट्स का शानदार ट्रेड देखने मिला। कुछ समय बाद केविन ने स्टनर लगाने की कोशिश की लेकिन पंक ने इसे काउंटर करके ओवेंस को नेक ब्रेकर लगाया। केविन ने क्लॉथस्लाइन लगाकर मैच में वापसी की। प्राइज़फाइटर ने रिंग के कॉर्नर पर कैननबॉल लगाकर पिन किया लेकिन पंक 2 काउंट पर किक आउट करने पर सफल रहे।

केविन ओवेंस ने सीएम पंक को अनाउंस डेस्क पर बैरिकेड के टॉप से फ्रॉग स्प्लैश लगाया। इसके बाद उन्होंने बेस्ट इन द वर्ल्ड को सैंटॉन बॉम्ब लगाकर पिन किया लेकिन पंक इस बार भी किसी तरह किक आउट करने में कामयाब रहे। पंक ने रिकवर करते हुए कुछ किक्स लगाते हुए एल्बो ड्रॉप लगाया और पिन करने का असफल प्रयास किया। दोनों स्टार्स ने एक दूसरे को सबमिशन मूव लगाने की कोशिश की लेकिन कोई भी जीत दर्ज नहीं कर पाया।

मैच के दौरान केविन ओवेंस और सीएम पंक के मैच में रेफरी भी घायल हो गए। पहले केविन ने पंक को स्टनर लगाया। कुछ समय बाद पंक ने भी पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन को GTS लगाया। हालांकि, रेफरी के घायल होने के कारण पिन नहीं हो सका। सैनी ज़ेन ने इस मौके का फायदा उठाया और शिकागो स्टार को रिंग पोस्ट से टकरा दिया। उन्होंने पंक को रिंग में भेज दिया। ओवेंस ने बिना समय गंवाए स्टनर लगाया लेकिन पंक 3 काउंट पूरे से कुछ सेकंड पहले किकआउट कर दिया।

सैमी ने केविन को अनडिसप्युटेड चैंपियनशिप दी। केविन ने चैंपियनशिप से हमला करने का इरादा छोड़ते हुए टाइटल को सैमी के हवाले कर दिया। मैच के अंत में सैमी ने टाइटल से केविन को मारा और पंक ने GTS लगाकर पिन करते हुए अनडिसप्युटेड चैंपियनशिप को सफलता पूर्वक रिटेन किया। मैच के बाद सैमी ने टाइटल से दोनों स्टार्स पर हमला कर उन्हें धराशायी कर दिया। इसके बाद शो ऑफ एयर हो गया।

Winner: Still The Undisputed WWE Champion CM Punk

Superstars: Randy Orton, Cody Rhodes, CM Punk
Events: WWE SmackDown

WWE की ताज़ा खबरों के लिए हमे WWW.sportsvarta.com पर फॉलो कीजिए।

Posted By: Admin