WWE Raw: WWE के फ्लैगशिप वीकली शो रॉ (Raw) में कई शानदार सैगमेंट्स और मुकाबले देखने मिले। भले ही मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) शो में मौजूद नहीं थे लेकिन मेन इवेंट में टॉप सुपरस्टार की वापसी ने फैंस को चौंका दिया। इसके साथ ही वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप टूर्नामेंट के फाइनलिस्ट भी सामने आ गए हैं। आइए WWE Raw के नए एपिसोड पर विस्तार से नज़र डालते हैं।
WWE Raw की शुरूआत एलए नाइट ने की। उन्होंने रिंग में आकर कहा कि उनकी निगाहें अब केवल वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप पर हैं। रोमन ने उनसे बचने के लिए नंबर वन कंटेंडर टूर्नामेंट में ऐसी शर्त जोड़ी जिससे वो (नाइट) टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन सके। पिछले हफ्ते ट्राइबल चीफ ने उनके खिलाफ सभी ब्लडलाइन मेंबर्स को भेजा लेकिन सोलो सिकोआ बाकी सभी के जैसे नहीं हैं।
सोलो सिकोआ क्राउड के बीच से निकलकर रिंग में आए। उन्होंने एलए नाइट को पिछले हफ्ते हुए Raw में उनकी मदद करने के लिए शुक्रिया कहा। कुछ देर बाद द उसोज़ का दखल देखने मिला। जिमी उसो ने कहा कि सोलो ने OTC पर हमला करके खुद के लिए बड़ी मुसीबत मोल ले ली है। जे उसो ने कहा यह उनका वार्निंग शॉट है। सैगमेंट के अंत में सोलो-नाइट और द उसोज़ के बीच मेन इवेंट में टैग टीम मैच तय हुआ।
Stephanie Vaquer vs. Roxanne Perez
WWE Raw का पहला मुकाबला जजमेंट डे ग्रुप की रॉक्सेन पेरेज़ और पूर्व विमेंस वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन स्टेफनी वकार के बीच हुआ। मैच की शुरूआत में दोनों स्टार्स ने एक दूसरे को रोल-अप के जरिए पिन करने की नाकाम कोशिश की। वकार ने टॉप रोप से मूव लगाने की कोशिश की लेकिन रॉक्सेन की साथी रॉकेल का दखल देखने मिला। जिसका फायदा उठाकर पेरेज़ ने स्टेफनी को रिंग से बाहर किया और उन्हें बैरिकेड से टकरा दिया। ला प्रेमिएरा के नाम से मशहूर स्टेफनी वकार ने बैकब्रेकर लगाकर मैच में वापसी की। इसके बाद उन्होंने जजमेंट डे मेंबर पर डेविल किस मूव लगाया और डबल नी लगाकर पिन करने की असफल कोशिश की।
कुछ देर बाद रॉक्सेन ने भी शाइनिंग विज़र्ड मूव लगाया और 2 काउंट के लिए पिन किया। स्टेफनी टॉप रोप से मूव लगाने गई तभी रॉकेल ने रेफरी का ध्यान अपनी ओर किया और मौजूदा विमेंस वर्ल्ड चैंपियन लिव मॉर्गन ने वकार को टॉप रोप से नीचे धकेल दिया। पूर्व विमेंस चैंपियन बैकी लिंच ने एंट्री की। मैच के अंत में स्टेफनी ने जबरदस्त मूव लगाकर रॉक्सेन को पिन किया और मैच को अपने नाम कर लिया। मैच के बाद लिव ने पीछे से वकार पर हमला करने की कोशिश की लेकिन लिंच ने उन्हें रोक दिया और उन्हें टाइम कीपर एरिया में फेंक दिया। इसके बाद स्टेफनी और लिंच के फेस-ऑफ देखने मिला।
Winner: Stephanie Vaquer
बैकस्टेज AAA जनरल मैनेजर रे मिस्टीरियो ने रे फीनिक्स को उनके आगामी मैच के लिए गुड लक कहा। जजमेंट डे मेंबर डॉमिनिक मिस्टीरियो और जेडी मैक्डॉना हॉल ऑफ फेमर के पास आए। डॉम ने उन्हें टूर्नामेंट में शामिल नहीं करने की बात कही। रे ने जवाब देते हुए कहा कि वो लूचाडोर नहीं हैं। जेवन एवंस ने आकर जजमेंट डे मेंबर्स पर हमला करके पिछले हफ्ते का बदला लिया।
Dragon Lee vs Rey Fenix (World Heavyweight Championship #1 Contender’s Semifinal Match)
मैच की शुरूआत में दोनों टॉप लूचाडोर स्टार्स के बीच शॉट्स का जबरदस्त ट्रेड देखने मिला। ड्रेगन ली ने ड्रॉप किक्स लगाकर फीनिक्स को पिन करने का असफल प्रयास किया। कुछ ही देर बाद रे ने टॉप रोप से मूनसॉल्ट लगाकर जवाबी हमला किया। ली ने टॉप रोप पर फीनिक्स के मूव को काउंटर करके उनपर डबल स्टॉम्प लगाया और 2 काउंट के लिए पिन किया। ली ने फीनिक्स पर अनाउंस डेस्क पर शानदार डाइव लगाई।
रिंग में आकर ली ने रे पर DDT मूव लगाया और पिन किया लेकिन किसी तरह फीनिक्स किकआउट करने में सफल रहे। ली अपना फिनिशिंग मूव ऑपरेशन ड्रेगन लगाने गए लेकिन फीनिक्स ने काउंटर करके ब्रेनबस्टर मूव लगाया। रे डबल नी मूव लगाकर अपना फिनिशिंग मूव लगाने गए लेकिन ली ने फीनिक्स को ही स्टाइल क्लैश मूव लगाया और पिन किया। इस बार भी फीनिक्स ने किक आउट करके सभी को चौंका दिया। फीनिक्स ने RKO मारकर मैच में वापसी की। मैच के अंत में फीनिक्स ने मैक्सिकन मसलबस्टर लगाकर ली को पिन किया और टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बनाई।
Winner: Rey Fenix
WWE Raw के अगले चरण में ओबा फेमी और ब्रॉन ब्रेक्कर के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग का सैगमेंट हुआ। पहले ओबा फेमी और फिर ब्रॉन ब्रेक्कर ने रिंग में एंट्री की। ब्रेक्कर ने ओबा से कहा कि उन्होंने ब्रॉक लैसनर को हराया है। वो King Of The Ring 2026 हैं। मौजूदा वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन ने आगे कहा कि लगभग 8 महीने पहले वो चोट का शिकार हो गए थे। इसके बाद फेमी ने आकर उनसे यह सब छीन लिया। अब वो फिर से सब कुछ हासिल करके रहेंगे।
ओबा फेमी ने कहा कि वो जॉन सीना या रोमन रेंस के खिलाफ खड़े होते तब शायद वो कंपनी का भविष्य होते लेकिन उनके खिलाफ ब्रॉन का कोई चांस नहीं है। अगर फिर से ब्रॉन को यह लगता है कि वो WWE का फेस हैं तब उन्हें Sunday Night’s Main Event में यह प्रूव करना होगा। दोनों स्टार्स के बीच कुछ देर तक जबरदस्त बहस चली। ब्रॉन ने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। ब्रॉन ने पॉल हेमन को धमकाते हुए ओबा की तरफ से कॉन्ट्रैक्ट साइन करने को कहा।
ब्रॉन ब्रेक्कर ने ओबा फेमी पर हमला कर दिया। फेमी ने भी जवाबी हमला किया लेकिन ब्रॉन के साथी ऑस्टिन थ्योरी भी रिंग में आ गए और फेमी पर धावा बोल दिया। ब्रॉन स्पीयर लगाने के लिए गए लेकिन फेमी ने दोनों स्टार्स पर हमला कर दिया। फेमी ने ब्रेक्कर को रिंग के बाहर फेंक दिया। इसके बाद उन्होंने थ्योरी को टेबल पर पटक दिया। इसके बाद रूलर ने भी कॉन्ट्रैक्ट को साइन कर दिया।
बैकस्टेज ब्लडलाइन मेंबर्स बात करते हुए दिखे। जिमी उसो ने जेकब को कहा कि पिछले हफ्ते Raw में जो हुआ उसके कारण अब वो अपने हिसाब से सबकुछ करेंगे। जेकब ने जवाब में कहा कि OTC ने उन्हें कुछ भी करने से रोक दिया था। फटू ने आगे कहा कि वो द उसोज़ के ऑर्डर नहीं मानते। जे उसो ने कहा कि वो कप्तान हैं और जेकब को उनकी बात माननी पड़ेगी। जे ने जेकब को दूर रहने के लिए कहा।
Big Cass vs. Je’Von Evans
दोनों स्टार्स के बीच इस महीने की शुरूआत से दुश्मनी चल रही थी। मैच शुरू होते ही जेवान एवंस ने बिग कैश को सुपरकिक लगाई। कैश ने उन्हें रिंग के बाहर किया। रिंग साइड दोनों के बीच लड़ाई जारी रही। कैश ने यंग ओजी को बैरिकेड से टकरा दिया। कुछ देर बाद जेवन ने भी कैश को बैरकेड से टकरा दिया और उनपर टाइम कीपर एरिया के पास जबरदस्त डाइव मारी।
दोनों स्टार्स के रिंग में आने के बाद एवंस ने बिग कैश को रेड डॉट मूव लगाया। इसके बाद एवंस अपना फिनिशिंग मूव लगाने के लिए आगे बढ़े लेकिन बिग कैश ने जबरदस्त बिग बूट लगाकर उन्हें पिन किया और मैच को अपने नाम कर दिया। मैच के बाद डॉमिनिक मिस्टीरियो और जेडी मैक्डॉना ने ओजी पर पीछे से हमला कर उन्हें धराशायी कर दिया।
Winner: Big Cass
Penta vs. La Parka (World Heavyweight Championship #1 Contender’s Semifinal Match)
WWE Raw का अगला मुकाबला पेंटा और ला पार्का के बीच हुआ। शुरूआती दांव पेंच के बाद पेंटा ने पार्का को साइड हेड लॉक में फंसाया। पेंटा ने स्लिंग ब्लेड और सुपरकिक लगाकर मैच में बढ़त बनाई। हालांकि, पार्का ने भी पेंटा पर मूनसॉल्ट लगाकर मुकाबले में वापसी की। मैच के दौरान पेंटा ने अपने अपोनेंट को बैकस्टेबर और सुपरकिक मूव लगाकर पिन करने की कोशिश भी की लेकिन सफल नहीं हुए। ला पार्का ने टॉप रोप से क्रॉसबॉडी शॉट के बाद पावरस्लैम मूव लगाया और नियर पिनफॉल किया।
पेंटा ने रिकवर करते हुए पार्का रनिंग ड्रॉप किक लगाई। पूर्व आईसी चैंपियन मैक्सिकन डिसट्रॉयर मूव लगाने गए लेकिन पार्का ने जवाबी मूव में DDT लगाया और पिन किया लेकिन 2 काउंट पर पेंटा किक आउट करने में सफल हो गए। मैच के अंत में पेंटा ने पार्का के हाथ को चोटिल किया और उसके बाद मैक्सिकन डिसट्रॉयर लगाकर जीत दर्ज की। अगले हफ्ते WWE Raw में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप टूर्नामेंट के फाइनल में पेंटा का सामना अपने भाई रे फीनिक्स से होगा। मैच के बाद दोनों भाइयों का फेस-ऑफ भी देखने मिला।
Winner: Penta
लॉकर रूम में एलए नाइट अपने आगामी टैग टीम मैच लिए वार्मअप करते हुए दिखे। सोलो सिकोआ वहां आए और उन्होंने फिर से नाइट को पिछले हफ्ते हुए Raw के लिए शुक्रिया कहा। मेगास्टार ने कहा कि उन्हें कोई एहसान मानने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि वो (सोलो) सब कुछ अपने हिसाब से हैंडल करें। बैकस्टेज AAA जनरल मैनेजर रे मिस्टीरियो का इंटरव्यू देखने मिला। उन्होंने दोनों फाइनलिस्ट को गुड लक कहा। वहीं, चैड गेबल और ईथन पेज के बीच कुछ बहस हुई।
Main Event: The Usos vs. LA Knight and Solo Sikoa
सबसे पहले द उसोज़ ने रिंग में एंट्री की। उसके बाद एलए नाइट और फिर उनके पार्टनर सोलो सिकोआ रिंग में आए। जिमी उसो और एलए नाइट ने मैच की शुरूआत की। सोलो और नाइट ने जिमी पर कुछ जबरदस्त शॉट्स लगाए। जिमी से टैग लेकर जे उसो रिंग में आए लेकिन सोलो उनपर भी भारी पड़े। रेफरी से बचकर जिमी ने पीछे से किक लगाई और इस तरह द उसोज़ ने मैच में वापसी की।
जिमी उसो ने सोलो सिकोआ को हिप अटैक लगाया। सोलो ने जिमी को टॉप रोप से रिंग के बाहर फेंका। सिकोआ अपने पार्टनर को टैग देने के लिए आगे बढ़े लेकिन जे उसो ने आकर एलए नाइट को रिंग से बाहर कर दिया। जे उसो को अपरकट लगाने के बाद सोलो नाइट को टैग देने में कामयाब रहे। जिमी भी टैग पाने में कामयाब रहे।
नाइट ने आते ही द उसोज़ पर धावा बोल दिया। नाइट ने टॉप रोप से जिमी को मूव लगाया और 2 काउंट के लिए पिन किया। दोनों टीम्स की तरफ से जबरदस्त मुकाबला जारी था कि तभी रॉयस कीज़ ने अपने मिस्ट्री पार्टनर्स के साथ मैच में दखल दिया और सभी स्टार्स पर हमला कर दिया। कीज़ के पार्टनर्स की पहचान OTM (ब्रॉन्को नीमा और लूसियन प्राइस ) के रूप में हुई।
OTM ने रिंग में मौजूद एलए नाइट और जिमी उसो को धराशायी किया। कीज़ ने रिंग में आकर बिग जिम को जबरदस्त स्पाइनबस्टर लगाया। रिंग के बाहर कीज़ ने स्टील स्टेप से पहले जे उसो फिर सोलो और उसके बाद एलए नाइट को मारा। OTM ने जे उसो को अनाउंस डेस्क पर पटक दिया। रॉयस कीज़ ने वापसी कर अपने ऊपर हुए हमले का बदला लिया है। इसके साथ ही WWE Raw का यह एपिसोड ऑफ-एयर हो गया।
