Roman Reigns: WWE रॉ (Raw) के मेन इवेंट में पेंटा (Penta) और रोमन रेंस (Roman Reigns) के बीच शानदार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच देखने मिला। रेड ब्रांड शो के ऑफ-एयर होने के बाद ट्राइबल चीफ के पुराने दुश्मन ने आकर हमला किया और उन्हें धराशायी कर दिया।
पेंटा लूचाडोर स्टार्स के बीच हुए टूर्नामेंट को जीतकर ट्राइबल चीफ की वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर बने थे। Raw का हालिया एपिसोड मैक्सिको सिटी में आयोजित हुआ था। शो के मेन इवेंट में मैक्सिकन स्टार पेंटा का सामना रोमन रेंस से वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए हुआ था। दोनों ही स्टार्स ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया। रोमन ने मैच के बीच में क्राउड को उन्हें एक्नॉलेज करने क कहना बहुत ही आइकोनिक था।
यह संभवतः पेंटा के करियर का सबसे बड़ा मैच था। उन्होंने मैच के दौरान कई सुपरकिक्स, मैक्सिकन डिस्ट्रॉयर जैसे शानदार मूव्स लगाए लेकिन इसके बावजूद वो मैच जीतने में विफल रहे। मैच के अंत में रोमन ने पहले सुपरमैन पंच और फिर स्पीयर लगाकर अपने टाइटल को रिटेन किया। WWE Raw इसके बाद ऑफ एयर हो गया। हालांकि, फैंस को ऑफ एयर होने के बाद बड़ा सरप्राइज़ देखने मिला।
मैच के बाद जब रोमन रेंस जब अपनी जीत को सेलिब्रेट कर रहे थे तब पूर्व यूएस चैंपियन एलए नाइट ने की एंट्री ने सभी को चौंका दिया। नाइट ने OTC को कंफ्रंट किया। रेंस माइक लेकर बोलने ही वाले थे कि नाइट ने उन्हें BFT मूव लगाकर धराशायी कर दिया। कुछ देर बाद रोमन अपने टाइटल के साथ बैकस्टेज जाने लगे। उन्होंने अपने ऊपर हुए हमले के बाद अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा,
“मै इसके बारे में ही बात कर रहा था। मैं अब इन भिकारियों से परेशान हो चुका हूं। तुम्हें यह चाहिए? उन्हें लगता है कि यह उन्हें मिलेगा? ठीक है! WWE Money in the Bank 2026 में मै आपकी धज्जियां उड़ा दूंगा।”
अब Money in the Bank 2026 में रोमन रेंस vs एलए नाइट का मुकाबला तय हो चुका है। दोनों स्टार्स इसके पहले सऊदी अरब में हुए Crown Jewel 2023 में भिड़े थे जहां OTC अपने ग्रुप द ब्लडलाइन की मदद से जीत दर्ज करने में सफल हुए थे। अब आगामी MITB प्रीमियम लाइव इवेंट में संभवतः मेगास्टार के पास अपनी हार का हिसाब बराबर करने का शानदार मौका होगा।
WWE Raw के बाद टॉप स्टार्स के बीच हुआ जबरदस्त टैग टीम मुकाबला
WWE के रेड ब्रांड शो के ऑफ एयर होने के बाद ऐरीना में मौजूद फैंस को एक बड़ा टैग टीम मुकाबला देखने मिला। एलए नाइट-ओबा फेमी का मुकाबला विज़न ग्रुप के ब्रॉन ब्रेक्कर-ब्रॉन्सन रीड से हुआ। सभी स्टार्स ने फैंस का जबरदस्त मनोरंजन किया। मैच के अंत में मेगास्टार ने रीड को BFT मूव लगाया। वहीं, ओबा ने ब्रेक्कर को फॉल ऑफ द ग्रेस मूव लगाकर पिन किया और जीत दर्ज की।
