WWE का साउथ अमेरिका में लाइव इवेंट का टूर अब खत्म हो चुका है। इसके साथ ही फैंस को बड़ा सरप्राइज़ भी देखने मिला है। मौजूदा विमेंस वर्ल्ड चैंपियन लिव मॉर्गन (Liv Morgan) का 147 दिन का टाइटल रन अब खत्म हो चुका है।
चिली देश के सैंटियागो में हुए लाइव इवेंट में लिव मॉर्गन का मुकाबला स्टेफनी वकार से विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए हुआ था। यह मुकाबला पिछले हफ्ते WWE Raw में दोनों स्टार्स के बीच हुए मैच का रीमैच था, जहां जजमेंट डे की मदद से लिव को जीत मिली थी। साउथ अमेरिका में हुए कुछ लाइव इवेंट्स में भी लिव और स्टेफनी के बीच विमेंस वर्ल्ड टाइटल को लेकर दुश्मनी जारी रही।
WWE Raw जनरल मैनजर एडम पीयर्स ने फिर से एक बार लिव मॉर्गन और स्टेफनी वकार के बीच विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप का मैच बुक किया। इस बार उन्होंने पूर्व विमेंस चैंपियन बैकी लिंच को स्पेशल गेस्ट रेफरी नियुक्त किया। बता दें कि पिछले महीने स्टैमफोर्ड बेस्ड प्रमोशन (WWE) में वापसी के बाद बैकी की लिव मॉर्गन और उनके ग्रुप जजमेंट डे से दुश्मनी चल रही है।
दोनों ही स्टार्स ने मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया। मैच के दौरान बैकी लिंच और लिव मॉर्गन के बीच गहमा-गहमी दिखी। लिव ने बैकी को थप्पड़ भी मारा। इसके बाद बैकी लिंच ने भी मॉर्गन से बदला लिया। मैच के अंतिम मोमेंट्स में लिव मॉर्गन ने ला प्रेमिएरा के नाम से मशहूर स्टेफनी वकार को अपना फिनिशिंग मूव लगाया और पिन करने गई। रेफरी बैकी लिंच ने 3 काउंट के कुछ सेकंड्स पहले पिनफॉल रोक दिया।
गुस्से में आकर लिव मॉर्गन रेफरी बैकी लिंच पर हमला करने आगे बढ़ी। हालांकि, बैकी वहां से हट गई और वो स्टेफनी के सुपरकिक का शिकार बन गईं। इसके बाद वकार ने SVB और उसके बाद इंफर्नो मूव लगाकर लिव को पिन किया और मैच को अपने नाम किया। स्टेफनी अपने करियर में दूसरी बार विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को जीतने में सफल हुईं।
चिली में हुए WWE Live Event के अन्य मैचों के परिणाम इस प्रकार हैं
- मौजूदा आईसी चैंपियन चैड गेबल ने अपना टाइटल ईथन पेज़, ड्रेगन ली और पेंटा के खिलाफ सफलतापूर्वक डिफेंड किया।
- जेवान एवंस ने 7 फुट के बिग कैस को मात दी।
- जो हेंड्री ने जजमेंट डे ग्रुप के मेंबर जेडी मैक्डॉना को हराया।
- सैथ रॉलिंस, सोलो सिकोआ, एलए नाइट का मुकाबला ब्लडलाइन (जेकब फटू, जे उसो, जिमी उसो) से हुआ। रोमन रेंस के ग्रुप को इस मैच में हार मिली।
- विमेंस आईसी चैंपियनशिप के लिए फेटल फोर वे मैच हुआ। चैंपियन रॉकेल ने इयो स्काई, सोल रूका और बेली को हराकर यह मैच जीता और अपने टाइटल को रिटेन किया।
- मौजूदा वर्ल्ड टैग टीम चैंपियंस द विज़न (ब्रॉन ब्रेक्कर-ऑस्टिन थ्योरी) ने अल्फा अकैडमी (ओटिस-अकीरा टोजावा) को हराकर टाइटल को डिफेंड किया।
