IPL 2027 से पहले CSK के मैनेजमेंट में हुआ बड़ा बदलाव, वर्ल्डकप विनर को मिली बड़ी जिम्मेदारी

IPL 2027 से पहले CSK के मैनेजमेंट में हुआ बड़ा बदलाव, वर्ल्डकप विनर को मिली बड़ी जिम्मेदारी
News Source: IPL
Image Source: IPL
CSK appointed a new coach

Zaheer Khan: IPL 2027 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव किया है। दिग्गज क्रिकेट फ्रेंचाइज़ ने आगामी सीज़न के लिए नए कोच का ऐलान कर दिया है। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज़ जहीर खान (Zaheer Khan) IPL 2027 में टीम के हेड कोच होंगे।

IPL 2026 के बाद स्टीफन फ्लेमिंग ने CSK के हेड कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था। फ्लेमिंग को साल 2009 में टीम का हेड कोच बनाया गया था। फ्लेमिंग के 18 साल की कोचिंग के दौरान CSK 5 बार IPL चैंपियन बनी थी। CSK के अलावा केवल मुंबई इंडियंस ही 5 बार IPL टाइटल जीती है। इसके अलावा टीम ने 2 बार T20 चैंपियंस लीग को भी अपने नाम किया है। CSK ने अपने X अकाउंट पर इस खबर को शेयर किया था।

जहीर खान को कई IPL फ्रेंचाइज़ में कोचिंग देने का अनुभव प्राप्त है। उन्हें मुंबई इंडियंस (MI) में डायरेक्टर ऑफ द क्रिकेट के पद पर काम किया था। इसके साथ ही वो MI में हेड ऑफ द ग्लोबल डेवलपमेंट रह चुके हैं। इसके अलावा वो IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मेंटर थे। जहीर खान ने CSK के हेड कोच बनने पर खुशी जाहिर की। पूर्व भारतीय दिग्गज गेंदबाज़ ने कहा,

“IPL के इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइज़ में से एक का हिस्सा बनना बहुत ही सम्मान की बात है। क्रिकेटर के तौर पर मैंने कई बार CSK का सामना किया है और मुकाबले का पूरा मज़ा भी लिया है। चेपक में फैंस के द्वारा बनाया गया माहौल इसे और भी स्पेशल बनाता है। इतनी सफल फ्रेंचाइज़ को जॉइन करने के लिए मैं अब इंतज़ार नहीं कर सकता।”

Players: Zaheer Khan
Events: IPL

Cricket की ताज़ा खबरों के लिए हमे WWW.sportsvarta.com पर फॉलो कीजिए।

Posted By: Admin