Ind vs NZ 2026: New Zealand सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Bhuvneshwar Kumar की 4 साल बाद टीम इंडिया में वापसी

Ind vs NZ 2026: New Zealand सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Bhuvneshwar Kumar की 4 साल बाद टीम इंडिया में वापसी
News Source: BCCI
Image Source: BCCI
IND vs NZ 2026: India Announces Squad

Ind vs NZ 2026: भारतीय क्रिकेट टीम 4 साल बाद न्यूज़ीलैंड के दौरे पर जा रही हैं। टीम वहां 5 T20I, 5 ODI और 2 टेस्ट खेलेगी। दोनों देशों के बीच 22 अक्टूबर से T20 सीरीज़ शुरू होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने T20 के लिए भारत के स्क्वाड का अनाउंसमेंट कर दिया। अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar ) की 4 साल बाद टीम में वापसी हुई है।

न्यूज़ीलैंड के दौरे के लिए 16 सदस्यीय भारतीय टीम में कुछ ही बदलाव देखने मिले। भुवनेश्वर कुमार के अलावा मिस्ट्री स्पिनर वरूण चक्रवर्ती भी टीम का हिस्सा बने हैं। चोट के कारण वो Asian Games 2026 में टीम का हिस्सा नही थे। वहीं, रवि विश्नोई को टीम से बाहर कर दिया गया है। इसके अलावा टीम में उन्हीं प्लेयर्स को जगह मिली है जो फिलहाल वेस्ट इंडीज के खिलाफ T20 सीरीज में शामिल हैं।

Ind vs NZ 2026: भारतीय T20I टीम इस प्रकार है

श्रेयस अय्यर (C), अभिषेक शर्मा, संजु सैमसन (WK), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (WK), अक्षर पटेल, तिलक वर्मा (VC), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरूण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव

भुवनेश्वर कुमार की बात करे तो उन्होंने भारत की तरफ से कोई भी मैच आखिरीबार न्यूज़ीलैंड साल 2022 में खेला था। IPL 2026 में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। भुवि ने Royal Challengers Bengaluru (RCB) की तरफ से खेलते हुए 7.95 की इकॉनमी से 28 विकेट झटके थे। यह भी माना जा रहा है कि टीम में जसप्रीत बुमराह शामिल नहीं हैं इसलिए भुवनेश्वर का गेंदबाजी अनुभव टीम के काम आ सकता है।

Players: Bhuvneshwar Kumar
Events: India Tour Of New zealand 2026

Cricket की ताज़ा खबरों के लिए हमे WWW.sportsvarta.com पर फॉलो कीजिए।

Posted By: Admin