Ind vs Pak: एशियन गेम्स (क्रिकेट) के फाइनल में गोल्ड मेडल के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच में जबरदस्त मुकाबला देखने मिला। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। दोनों टीम्स ने अपने अंतिम 11 में कोई भी बदलाव नहीं किये।
India Innings:
भारत की तरफ से वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरूआत की। वहीं, पाकिस्तान की तरफ से पहला ओवर सैम अयूब ने डाला। भारत ने जहां पहले ओवर में 4 रन बनाए वहीं, दोनों भारतीय ओपनर्स ने दूसरे में 24 रन जड़ डाले। हालांकि, अयूब ने 2.1 ओवर में वैभव को 28 रन के टीम स्कोर पर आउट कर भारत को पहला झटका दिया। वैभव ने 2 छक्कों की मदद से 9 गेंद में 15 रन बनाए। अगले बल्लेबाज संजु सैमसन मैदान में आए।
अभिषेक शर्मा ने अपनी ताबड़तोड़ पारी जारी रखी और लगातार पाकिस्तानी बॉलर पर दबाव बनाए रखा। हालांकि, संजु सैमसन ज्यादा कुछ नहीं कर सके। 3.5 ओवर में अहमद दानियाल की गेंद पर संजु अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 4 गेंद पर 2 रन बनाए। अभिषेक ने पावरप्ले की आखिरी गेंद में 6 मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत ने पावरप्ले में 81 रन जड़ डाले।
पावरप्ले खत्म होने के बाद अभिषेक शर्मा ने रनों की गति को बनाए रखा लेकिन 7.5 ओवर में वो अपना विकेट गंवा बैठे। अराफ़ात मिन्हास के खिलाफ उन्होंने पहले उन्होंने एक छक्का लगाया। अगली गेंद में अभिषेक फिर से बड़ा शॉट मारने क्रीज से आगे बढ़े लेकिन वो चूक गए और उस्मान खान ने उन्हें स्टम्प कर दिया। उन्होंने 28 गेंद में 61 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 7 छक्के मारे।
मैदान में अब कप्तान श्रेयस अय्यर और ईशान किशन मौजूद थे। पाकिस्तान ने मैच में थोड़ी वापसी करते हुए रन गति पर अंकुश लगाया। श्रेयस और ईशान के छोटी पार्टनरशिप जरूर हुई लेकिन 13.1 ओवर में 128 रन के टीम स्कोर पर मिन्हास ने किशन को बोल्ड करके भारत को चौथा झटका दिया। ईशान ने 3 चौकों की मदद से 18 गेंद में 20 रन बनाए। अगले प्लेयर तिलक वर्मा मैदान में आए।
14.1 ओवर में श्रेयस अय्यर, अबरार अहमद की गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 24 गेंद में 22 रन बनाए। गिरते विकेटों के बीच पारी को वर्मा और नए बल्लेबाज शिवम दुबे ने संभाला। इस दौरान दोनों ही प्लेयर्स ने रनगति को भी तेज किया। शिवम और तिलक के बीच 36 गेंद पर 62 रनों की साझेदारी हुई। पारी के आखिरी ओवर में दानियाल के खिलाफ पहली गेंद में आउट होने से पहले शिवम ने 15 गेंद में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 27 रन बनाए।
बैटिंग के लिए आए अक्षर पटेल ने 1 रन लेकर स्ट्राइक तिलक को दी। इसके बाद तिलक ने 2 लगातार छक्के लगाए और अगली गेंद में 2 रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। पारी की आखिरी गेंद पर एक रन बना और भारत ने अपने निर्धारित ओवर में 211/6 रन बनाए। तिलक वर्मा 22 गेंद में 51 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी में 3 चौके और 4 छक्के मारे।
Pakistan Bowling:
पाकिस्तान की बॉलिंग की बात करें तो अबरार अहमद और अराफ़ात मिन्हास सबसे किफायती बॉलर रहे। अबरार ने 4 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट लिया। वहीं, अराफ़ात ने 3 ओवर में 25 रन देकर 2 बल्लेबाजों की विकेट ली। सैम अयूब ने 4 ओवर 1 विकेट लेकर में 47 रन खर्चे। वहीं, शाद मसूद और सूफियान मुकीम ने 3-3 ओवर फेंके और दोनों ने 33 रन दे डाले। अहमद दानियाल टीम के सबसे महंगे बॉलर साबित हुए। उन्होंने 3 ओवर में 2 विकेट लेकर 43 रन दिए।
Pakistan Inning
212 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने के लिए पाकिस्तान की तरफ से साहिबजादा फरहान और माज़ सदाकत मैदान में आए। भारत की तरफ से गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह ने संभाली। पूर्व में जसप्रीत के खिलाफ छक्का मारकर वीडियो डॉक्युमेंट्री बनाने वाले फरहान इस बार स्टार बॉलर के खिलाफ फिसड्डी साबित हुए। पारी के पहले ही ओवर में फरहान को नो बॉल पर एक फ्री हिट भी मिली लेकिन जसप्रीत ने उन्हें यॉर्कर डालकर कोई रन नहीं बनाने दिया।
साहिबजादा फरहान 3.4 ओवर में बड़ा शॉट मारने के चक्कर में आउट हो गए। वाशिंगटन सुंदर के खिलाफ आउट होने से पहले उन्होंने 11 गेंद पर 1 चौके की मदद से मात्र 10 रन बनाए। इस समय टीम का स्कोर 33/1 था। अगले बल्लेबाज उस्मान खान थे। हालांकि, वो ज्यादा देर तक क्रीज़ पर नहीं टिके और अगले ही ओवर (4.5) में वो 6 गेंद में 3 रन बनाकर आउट हो गए। अगले बैट्समेन हसन नवाज़ क्रीज में आए।
पावरप्ले खत्म होने पर पाकिस्तान का स्कोर 39/2 था। पाकिस्तान के विकेट गिरने का सिलसिला नहीं रूका और 6.1 ओवर में माज़ सदाकत को अक्षर पटेल ने आउट कर दिया। उन्होंने 18 गेंद में 3 चौके लगाकर 23 रन बनाए। अब सैम अयूब क्रीज में आए। सैम और हसन ने गिरते हुए रन रेट और विकेट्स पर लगाम लगाई और पारी को संभाला। दोनों ने खासकर रवि विश्नोई को खूब निशाना बनाया।
हसन ने 12.5 ओवर में छक्का लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। इस दौरान टीम का स्कोर 13 ओवर में 117/3 था। जब ऐसा लग रहा था कि दोनों बैट्समैन भारत की जीत को प्रभावित कर सकते थे तभी कप्तान श्रेयस ने गेंदबाजी में बदलाव किया। अब बॉलिंग के लिए शिवम दुबे आए जिन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर सैम अयूब को आउटकर पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया। सैम ने 22 गेंद में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 29 रन बनाए। दोनों के बीच 48 गेंद में 87 रन की पार्टनरशिप हुई।
अगले बैट्समैन अब्दुल समद ने हसन नवाज़ का साथ देने की कोशिश की। हालांकि, बढ़ते रन रेट बीच तेज रन बनाने के चक्कर में वो 17.3 ओवर में 162 रन के टीम स्कोर पर आउट हो गए। उन्होंने 9 गेंद 1 चौका लगाकर 9 रन बनाए। यहां से पाकिस्तान को जीत के लिए 15 गेंद में 50 रन चाहिए थे। अगला ओवर जसप्रीत बुमराह ने किया। शाद ने उन्हें 1 छक्का जरूर मारा लेकिन इसके बावजूद टॉप बॉलर ने मात्र 11 रन दिए।
आखिरी ओवर में पाकिस्तान की जीत असंभव जैसी हो चुकी थी। टीम को मैच जीतने के लिए 6 गेंद में 33 रन चाहिए थे। टीम मात्र 13 रन बना सकी। हसन नवाज़ पारी की अंतिम गेंद पर शिवम दुबे का शिकार बने। नवाज़ अपना शतक चूक गए। उन्होंने 51 गेंद में 5 चौके और 7 छक्कों की मदद से शानदार 96 रन बनाए। इस तरह भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता। वहीं पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।
India Bowling
भारतीय स्टार गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने अपने 4 ओवर के कोटे में 33 रन दिए। अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने 4-4 ओवर डालकर दोनों ने 29 रन खर्चे और 2-2 विकेट लिए। अभिषेक शर्मा ने 2 ओवर में 23 रन दिए। वहीं शिवम दुबे में 3 ओवर में 33 रन देकर 2 सफलता हासिल की। रवि विश्नोई भारत के सबसे महंगे बॉलर साबित हुए। उन्होंने 3 ओवर में 44 रन खर्चे।
