India Tour Of New zealand 2026: भारतीय क्रिकेट अगले महीने न्यूज़ीलैंड के दौरे पर जाने वाली है। भारत Vs न्यूज़ीलैंड 2026 के दौरे के शुरूआत T20I सीरीज़ से होगी। वर्ल्डकप 2026 के दोनों फाइनलिस्ट के बीच यह सीरीज 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक होगी। न्यूज़ीलैंड ने भारत के खिलाफ होने वाली T20I सीरीज के लिए 16 सदस्यी स्क्वाड की घोषणा कर दी है।
न्यूज़ीलैंड टॉप ऑलराउंडर रचिन रवींद्र को हाल ही में प्रमोशनल शूट के दौरान चोट का सामना करना पड़ा था। इस कारण रचिन भारत के खिलाफ आगामी सीरीज़ से बाहर हो गए हैं। रचिन संभवतः T20I सीरीज़ के बाद होने वाली ODI और टेस्ट सीरीज़ में वापसी कर सकते हैं। हालांकि, उनकी वापसी उनके पूर्णतः फिट होने पर ही निर्भर करती है। रचिन के T20I सीरीज़ से बाहर होने पर न्यूज़ीलैंड के हेड कोच रॉब वॉल्टर ने कहा, (Source ESPN CricInfo)
“रचिन रवींद्र के सीरीज़ से बाहर होने पर हम दुखी हैं। आने वाली सीज़न के लिए टीम में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इसलिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण है कि वो रीहैब में कोई जल्दबाजी ना करें। वो ODI तक वापसी कर सकते हैं।”
न्यूज़ीलैंड के तेज गेंदबाज़ एडम मिलने ने पिछले एक साल से टीम के लिए कोई मैच नहीं खेला है लेकिन उन्हें इस बार टीम में शामिल किया गया है। कोच वॉल्टर ने T20I सीरीज़ के लिए न्यूज़ीलैंड के स्क्वाड के बारे में कहा,
“हम बहुत खुशकिस्मत है कि हमारे पास बढ़िया खिलाड़ियों का इतना बढ़िया स्क्वाड है। हम वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते सभी प्लेयर्स का इस्तेमाल करेंगे। भारत एक बेहतरीन टीम है इसलिए अपने होम क्राउड के सामने उनके खिलाफ खेलना बहुत ही रोमांचक है। हमारे पास लगभग पूरा मजबूत स्क्वाड है जिसमें काफी संभावनाएं हैं। मै बहुत उत्साहित हूँ कि हम मौजूदा T20 वर्ल्डकप चैंपियन के खिलाफ किस तरह का प्रदर्शन करते हैं।”
भारत के खिलाफ T20I सीरीज़ के लिए न्यूज़ीलैंड का 16 सदस्यी स्क्वाड इस प्रकार है।
मिचेल सैंटेनर (C), फिन एलन, मार्क चेपमैन, डीवॉन कॉनवे, माइकल ब्रेसवेल, जेकब डफ़ी, लोकी फर्ग्यूसन, जैक फॉक्स , मैट हेनरी, बेवन जेकब्स, कायल जेमिसन, एडम मिलने, डेरेल मिचेल, नेथन स्मिथ, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट
न्यूज़ीलैंड व्हाइट बॉल गेम में पिछले कुछ समय से भारत के खिलाफ कमजोर रही है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और T20I वर्ल्डकप के के फाइनल में ब्लैक कैप्स को हार का सामना करना पड़ा था। इस साल की शुरूआत में भारतीय सरजमी पर दोनों के बीच T20 सीरीज़ हुई थी जहां, मेन इन ब्लू ने 4-1से जीत दर्ज की थी। न्यूज़ीलैंड में दोनों देशों के बीच साल 2022 में T20 सीरीज़ हुई थी जहां भारत 1-0 से विजयी रहा था।
जानिए भारत के New zealand दौरे पर होने वाले सभी मैचों के बारे में
भारतीय टीम लगभग चार साल बाद न्यूज़ीलैंड के दौरे पर जा रही है। दोनों टीमों के बीच इस दौरे की शुरूआत 5 T20I से होगी।
- 1st T20I- भारत vs न्यूज़ीलैंड जगह- क्राईस्टचर्च
- 2nd T20I- भारत vs न्यूज़ीलैंड जगह- क्राईस्टचर्च
- 3rd T20I- भारत vs न्यूज़ीलैंड जगह- वेलिंगटन
- 4th T20I- भारत vs न्यूज़ीलैंड जगह- ऑकलैंड
- 5th T20I- भारत vs न्यूज़ीलैंड जगह- हैमिल्टन
T20I सीरीज़ के बाद भारतीय टीम मेजबान न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 5 वनडे भी खेलेगी।
- 1st ODI- भारत vs न्यूज़ीलैंड जगह- ऑकलैंड
- 1st ODI- भारत vs न्यूज़ीलैंड जगह- वेलिंगटन
- 3rd ODI- भारत vs न्यूज़ीलैंड जगह- हैमिल्टन
- 4th ODI- भारत vs न्यूज़ीलैंड जगह- माउंट माउंगानूई
- 5th ODI- भारत vs न्यूज़ीलैंड जगह- माउंट माउंगानूई
भारतीय टीम न्यूज़ीलैंड के दौरे का अंत 2 टेस्ट सीरीज़ के साथ करेगी।
- 1st टेस्ट- भारत vs न्यूज़ीलैंड जगह- वेलिंगटन
- 2nd टेस्ट- भारत vs न्यूज़ीलैंड जगह- क्राईस्टचर्च
