IND vs ENG 2026: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, चयन में दिखे कई चौंकाने वाले फैसले

IND vs ENG 2026: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, चयन में दिखे कई चौंकाने वाले फैसले

India vs England: भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने की शुरूआत में इंग्लैंड का दौरा करने जा रही है जहां टीम 5 T20 और 3 वनडे खेलेगी। इस दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया जा चुका है। अब इंग्लिश टीम ने भी अपने 17 खिलाड़ियों के सक्वाड को घोषित कर दिया है।

इंग्लैंड की टीम T20 वर्ल्डकप 2026 के बाद पहली T20I  सीरीज खेलने जा रही है। T20 वर्ल्डकप 2026 में इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में भारत से हार गई थी। टीम के कप्तान हैरी ब्रुक ही रहेंगे। वहीं वर्ल्डकप में खराब प्रदर्शन के बावजूद जॉश बटलर को टीम में जगह दी गई है। ससेक्स के ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को पहली बार टीम में जगह मिली है। जॉर्डन कॉक्स, साकिब महमूद और सोनी बेकर को भारतीय टीम के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज के लिए जगह मिली है। ये सभी स्टार्स वर्ल्डकप 2026 में जगह नहीं बना पाए थे।

फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर जेमी ओवर्टन और ब्रेडन कार्से चोट के कारण सीरीज से दूर रहेंगे। T20 वर्ल्डकप 2026 की टीम में शामिल रहे ओपनर बेन डकेत को टीम से बाहर कर दिया गया है। इसके अलावा फास्ट बॉलिंग की कमान तेज गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर के हाथों में होगी। वहीं स्पिन बॉलिंग का भार राशिद लतीफ़ पर होगा। टॉप ऑलराउंडर सैम कुरन चोट के कारण IPL से बाहर हो गए थे लेकिन अब वो पूरी तरह से फिट हो गए हैं। सीरीज का पहला मैच 1 जुलाई को होगा। 

India vs England T20I सीरीज के लिए इंग्लिश टीम-

हैरी ब्रुक (C), टॉम बैंटन, रेहान अहमद, जेकब बेथेल, जॉश बटलर (WK), सोनी बेकर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, लियाम डॉसन, फिल सॉल्ट, जॉश टंग, ल्यूक वुड, साकिब महमूद, विल जैक्स, सैम कुरन, जोफ्रा आर्चर,  राशिद लतीफ़।

England T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम में हुए कई बड़े बदलाव 

कुछ ही समय पहले स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को भारतीय T20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। टीम इंग्लैंड से पहले आयरलैंड में 2 T20 खेलेगी। इसके बाद टीम 1 जुलाई से 5 T20 मैचों की सीरीज़ के लिए इंग्लैंड रवाना होगी। इस दौरे के लिए टीम का ऐलान किया जा चुका है। IPL 2026 के ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में जगह दी गई है। इसके अलावा नीतीश रेड्डी के चोटिल होने की वजह से सूर्यांश शेडगे को टीम का हिस्सा बनाया गया है। टीम इस प्रकार है

श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, ईशान किशन, संजू सैमसन, रवी विश्नोई, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

Cricket की ताज़ा खबरों के लिए हमे WWW.sportsvarta.com पर फॉलो कीजिए।

Posted By: Admin