WWE Raw Results (05 Oct 2026): Roman Reigns ने पूर्व साथी को The BloodLine में शामिल कर बढ़ाई अपनी ताकत, मेन इवेंट में मचा बवाल

WWE Raw Results (05 Oct 2026): Roman Reigns ने पूर्व साथी को The BloodLine में शामिल कर बढ़ाई अपनी ताकत, मेन इवेंट में मचा बवाल
News Source: WWE
Image Source: WWE
Roman Reigns and LA Knight comes face to face at Raw

WWE Raw: WWE रॉ (Raw) के एपिसोड में मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) की प्रोग्रामिंग में वापसी देखने मिली। 946 स्टेबल से निपटने के लिए उन्होंने सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) को फिर से ग्रुप का पार्ट बना लिया। इसके अलावा मेन इवेंट में मनी इन द बैंक (Money In The Bank 2026) के लिए बड़ा टाइटल मैच बुक किया गया। आइए Raw में हुए सभी मोमेंट्स के बारे में जानते हैं।

WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड की शुरूआत मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस की ऐरीना में एंट्री के साथ हुई। द उसोज उनसे मिलने आए तभी एलए नाइट के रिंग में एंट्रेंस ने ब्लडलाइन को चौंका दिया। नाइट ने कहा Money In The Bank 2026 में अब एक हफ्ते से भी कम का समय बाकी है। उन्होंने 946 स्टेबल (रॉयस कीज़ और OTM) का जिक्र करते हुए कहा कि रोमन को ऐसे उथल पुथल में रहना पसंद है। OTC ने रिंग में एंट्री की। क्राउड के रिएक्शन पर रोमन ने कहा कि यह केवल उनके (रेंस) लिए है।

रोमन रेंस ने कहा कि एलए नाइट उनकी फैमिली का अपमान करते हैं। उन्हें 946 स्टेबल से कोई मतलब नहीं है। मैक्सिको में हुए Raw में भी उन्होंने कायरों की तरह पीछे से हमला किया था। रोमन ने आगे कहा कि अब उनका ध्यान नाइट पर ही है। ट्राइबल चीफ ने आगामी Money In The Bank 2026 में नाइट को धूल चटाने की बात कही। रोमन रिंग से जाने लगे तभी नाइट ने उन्हें रोका। नाइट ने भी अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि वो अगले वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनेंगे। इसके बाद एलए बैकस्टेज चले गए।

Penta and Je’Von Evans vs. Bron Breakker and Austin Theory

पिछले हफ्ते हुए Raw में ब्रॉन ब्रेक्कर ने जेवान एवंस और पेंटा पर हमला किया था। इस हफ्ते Raw का पहला मुकाबला द विज़न ग्रुप और पेंटा-एवंस के बीच हुआ। मैच शुरू होने से पहले रिंग साइड दोनों टीम्स में ब्रॉल शुरू हो गया। एवंस और थ्योरी के रिंग में आने के बाद मैच शुरू हुआ। मैच में दोनों तरफ से कई शानदार मूव्स देखने मिल रहे थे। कुछ करीबी पिनफॉल्स ने भी फैंस को सरप्राइज़ किया। मैच के अंत में मैक्सीन डुप्री ने रेफरी का ध्यान भटकाया। लोगन ने थ्योरी को ब्रास नक्कल (पंच) दिया लेकिन वह गलती से जेवान के पास पहुंच गया। जेवान ने पंच को ऑस्टिन को मारा और पिन करके जीत दर्ज की।

मैच के बाद ब्रॉन्सन रीड ने पेंटा और जेवान एवंस पर जबरदस्त हमला कर दिया। फेस स्टार्स की मदद के लिए ओबा फेमी रिंग में आए। उन्होंने ब्रेक्कर और रीड को कुछ अपरकट के साथ क्लॉथ्स्लाइन मारा। फेमी ने ब्रेक्कर को टॉप रोप से रिंग से बाहर फेंक दिया। रीड ने जवाबी हमले में फेमी को सेंटॉन बॉम्ब लगाया। रीड सुनामी मूव लगाने जा रहे थे लेकिन फेमी ने एल्बो लगाकर उन्हें नीचे गिरा दिया। ओबा ने माइक लेकर कहा कि Money In The Bank 2026 में रीड को उनसे कोई नहीं बचा सकता। वो रीड को खत्म कर देंगे।

Winner: Penta and Je’Von Evans

Raw के अगले चरण में जो हेंड्री गिटार के साथ WWE यूनिवर्स के सामने आए। उन्होंने गाना गाया और लोगन पॉल पर निशाना साधा। कुछ देर बाद जजमेंट डे ने दखल दिया। हेंड्री ने फंक पॉप (बड़े सिर वाली आकृति) के जरिए जेडी मैक्डॉना के बड़े सिर का मज़ाक उड़ाया। बैकस्टेज ड्रेगन ली और रे मिस्टीरियो का इंटरव्यू हुआ। ली ने कहा कि पिछले हफ्ते Raw में बिग कैश को हराकर वो बहुत खुश हैं। ली ने कहा कि रे 20 साल के जवान की तरह फुर्तीले हैं। डॉमिनिक मिस्टीरियो और जेवान एवंस वहां आए। डॉम ने अपनी तारीफ की। ली ने जजमेंट डे मेंबर्स को टैग टीम मैच के लिए चैलेंज किया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

ब्लडलाइन के लॉकर रूम में रोमन रेंस, द उसोज़ से बात करने के लिए आए। उन्होंने अपने भाइयों से जेकब फटू की चोट के बारे में पूंछा। उन्होंने द उसोज़ पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अगर उन्होंने (रेंस) द उसोज़ को कैप्टन बनाया था तो पूर्व टैग टीम चैंपियंस को जेकब के ऑर्डर मानने की कोई जरूरत नहीं थी। रोमन ने सब कुछ संभालने का वादा किया।

Raquel Rodriguez and Roxanne Perez vs. Lola Vice and Sol Ruca

Raw के अगले मुकाबले में लोला वाइस और सोल रूका ने जजमेंट डे मेंबर्स पर हमला कर दिया। रॉक्सेन पेरेज़ ने स्लीपर होल्ड लगाने की कोशिश की लेकिन रूका ने होल्ड को तोड़कर सुपरकिक लगाई। सभी विमेंस स्टार्स मैच को कंट्रोल करने के लिए शानदार मूव्स लगाए। मैच के दौरान कुछ नियर पिनफॉल्स भी देखने मिले। मैच के अंत में लोला वाइस का स्पिनहील किक मूव गलती से रूका को लग गया। इसका गलती का फायदा रॉक्सेन पेरेज़ ने उठाया और रूका को पिन करके जीत दर्ज की।

Winner: Raquel Rodriguez and Roxanne Perez

बैकस्टेज ब्लडलाइन का सैगमेंट देखने मिला। रोमन रेंस ने Raw जनरल मैनेजर एडम पीयर्स को 946 स्टेबल की समस्या के बारे में कुछ करने को कहा। एडम ने Money In The Bank 2026 प्रीमियम लाइव इवेंट में द ब्लडलाइन और 946 का मैच बुक कर दिया। जिमी उसो ने कहा कि रोमन खुद उनके पार्टनर होंगे। ट्राइबल चीफ ने इसे नकारते हुए कहा कि सोलो सिकोआ द उसोज़ के पार्टनर होंगे। इसके साथ ही ऐसा लग रहा है कि सोलो फिर से ब्लडलाइन में वापस आ गए हैं।

Rey Fenix (c) vs. Ethan Page (AAA Cruiserweight World Championship Match)

पूर्व AEW सुपरस्टार ईथन पेज़ की रिंग में एंट्री हुई। ईथन ने मैच से पहले अपने अपोनेंट रे फीनिक्स के रेसलिंग की तारीफ की। कुछ देर बाद उन्होंने रे की हाइट का मज़ाक बनाया। मैच के शुरूआती दांव पेंच के बाद ईथन ने कुछ मूव्स लगाकर फीनिक्स पर बढ़त बनाई। हालांकि, फीनिक्स ने अपने हाईफ्लाई मूव्स से जल्द ही मैच में वापसी की। रे ने स्पिनिंग हील किक और सुपरकिक लगाकर ईथन को पिन करने की सफल कोशिश की। वहीं, कुछ देर बाद पेज ने भी पावर स्लैम लगाया और 2 काउंट के पिन किया। मैच के अंत में रे फीनिक्स ने पेज को रोलअप किया और जीत दर्ज की।

Winner: Still The AAA World Cruiserweight Champion Rey Fenix

जजमेंट डे के लॉकर रूम में लिव मॉर्गन ने रॉकेल रोड्रिगेज़ और रॉक्सेन पेरेज़ को मैच जीतने के लिए बधाई दी। डॉम ने लिव के फिर से वर्ल्ड चैंपियन बनने की बात कही। लिव ने गलती से कहा कि जेडी मैक्डॉना का सर बड़ा है। जेडी को एक मिस्ट्री बॉक्स मिला जिसमें एक लेटर रखा हुआ था। यह हेंड्री की तरफ से भेजा गया था जिसके बाद जेडी को फंक पॉप मिला। कुछ देर बाद जजमेंट डे मेंबर्स मैच के लिए चले गए।

The Judgment Day vs. Rey Mysterio and Dragon Lee

Raw के अगले मुकाबले की शुरूआत डॉमिनिक मिस्टीरियो और रे मिस्टीरियो ने की। हालांकि, उन्होंने जेडी को तुरंत ही टैग दे दिया। रे ने जेडी पर कुछ जबरदस्त शुरूआती मूव्स लगाए। वहीं ड्रेगन ने भी स्टॉम्प और क्लॉथ्स्लाइन मूव लगाकर पिन करने की नाकाम कोशिश की। डॉम ने मैच में कुछ चलाकी भरे मूव लगाकर वापसी की। मैच के दौरान बिग कैश ने ड्रेगन पर हमला कर दिया। रे ने बिग कैश पर हमला कर उन्हें रिंग पोस्ट से टकरा दिया। मैच के अंत में जेडी ने हेड बट लगाकर जीत दर्ज की। मैच के बाद कैश ने दोनों लूचाडोर स्टार्स पर हमला कर उन्हें धराशायी कर दिया।

Winner: The Judgment Day

मौजूदा आईसी चैंपियन चैड गेबल ने स्टेज में आकर आईसी चैंपियनशिप को डिफेंड करने के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि अगले हफ्ते Raw में रे फीनिक्स और उनके बीच आईसी चैंपियनशिप का मैच होगा। बैकस्टेज लायरा वल्कारिया का इंटरव्यू हुआ। कुछ देर बाद बेली वहां आई और कहा कि यह दुश्मनी तब तक खत्म नहीं होगी जब तक वो नहीं चाहेंगी। वहीं एक और बैकस्टेज सैगमेंट में जेडा पार्कर ने सोलो सिकोआ को मूर्ख कहा। पार्कर ने सभी को एक एक करके सबक सिखाने की बात कही। रॉयस कीज़ ने अभी ब्लडलाइन मेंबर्स को चेतावनी दी।

लॉकर रूम में ब्रॉन्सन रीड, पॉल हेमन के पास आए। रीड ने MITB 2026 में ओबा फेमी को हराकर अपनी जीत की बात कही। हेमन ने कहा कि वो फेमी को कई बार सुनामी मूव लगाकर तबाह कर सकते हैं। पॉल ने कहा कि उन्होंने रेसलिंग इंडस्ट्री में बिताए 40 साल में बहुत कुछ देखा है। हेमन ने आगे कहा कि फेमी के सामने ब्रॉक लैसनर भी फीके ही थे। हेमन ने आगे जारी रखते हुए रीड को चेतावनी दी कि अगर उन्होंने फेमी को कई सुनामी नहीं लगाई तो वो भी उनके अगले शिकार बन सकते हैं।

Raw MAIN EVENT: Liv Morgan vs. Becky Lynch (Winner challenges Stephanie Vaquer for the Women’s World Title at Money in the Bank)

इस हफ्ते के Raw के एपिसोड के मेन इवेंट के लिए सबसे पहले बैकी लिंच और फिर लिव मॉर्गन रिंग में आईं। दोनों विमेंस स्टार्स के बीच शुरूआती हाथापाई के बाद बैकी ने मैच में पकड़ बनाई। रिंग के बाहर लिव ने वापसी करते हुए बैकी और पहले रिंग पोस्ट और फिर बैरिकेड से टकरा दिया। कुछ देर बाद लिव ने DDT लगाकर लिव को पिन करने का असफल प्रयास किया। लिव ने बैकी को रिंग के बाहर करके अनाउंसर डेस्क पर फेंक दिया।कुछ समय बाद बैकी ने सुपरप्लेक्स और DDT लगाकर लिव को 2 काउंट के लिए पिन किया। लिव की साथी रॉकेल रोड्रिगेज और रॉक्सेन पेरेज़ ने मैच में दखल दिया।

जिसका फायदा लिव ने उठाया और मैच को कंट्रोल किया। मौजूदा विमेंस वर्ल्ड चैंपियन स्टेफनी वकार ने आकर रॉक्सेन को किक लगाई। वहीं थोड़ी देर बाद रॉकेल और रॉक्सेन का मैच में दखल रेफरी की पकड़ में आ गया जिसके कारण उन्हें बैकस्टेज भेज दिया गया। बैकी गलती से स्टेफनी से टकरा गई। वकार ने थोड़ी देर बाद लिव और बैकी पर हमला कर दिया जिसके कारण यह मैच रद्द हो गया। स्टेफनी ने MITB में बैकी और लिव के खिलाफ विमेंस चैंपियनशिप मैच बुक करने को कहा जिसपर एडम पीयर्स ने हामी भर दी। इसके बाद शो ऑफ एयर हो गया।

Result: Liv Morgan vs. Becky Lynch ends in disqualification

Superstars: Roman Reigns, LA knight, Oba Femi
Events: WWE Raw

WWE की ताज़ा खबरों के लिए हमे WWW.sportsvarta.com पर फॉलो कीजिए।

Posted By: Admin