WWE Raw Results: नए सुपरस्टार की एंट्री से 946 स्टेबल को मिली बड़ी ताकत, मेन इवेंट में The Bloodline फिर हुआ ढेर

WWE Raw Results: नए सुपरस्टार की एंट्री से 946 स्टेबल को मिली बड़ी ताकत, मेन इवेंट में The Bloodline फिर हुआ ढेर
News Source: WWE
Image Source: WWE
946 स्टेबल का ब्लडलाइन पर हमला

WWE Raw: WWE रॉ (Raw) के इस हफ्ते के एपिसोड में कुछ शानदार मुकाबले फैंस को देखने मिले। द ब्लडलाइन (The Bloodline) को एक बार फिर बड़ा झटका लगा। 946 के साथ हुई भिड़ंत के बीच नए सुपरस्टार की एंट्री ने मेन इवेंट का रुख बदल दिया। आइए Raw के एपिसोड के सभी मोमेंट्स के बारे में जानते हैं।

Raw की शुरुआत में WWE ने Pac (नेवेल) के आकस्मिक देहांत पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। द ब्लडलाइन ने रिंग में एंट्री कर शो की शुरूआत की। जिमी उसो ने 946 स्टेबल (रॉयस कीज़ और OTM) के कारण हो रही दिक्कतों पर बात की। पिछले हफ्ते उन्होंने द उसोज़ के छोटे भाई सोलो सिकोआ को किडनैप भी किया था।

जेकब फटू ने कहा कि उन्होंने अपने साथियों से धैर्य रखने को कहा था। जे उसो ने 946 को चेतावनी दी। पर्किग एरिया में कार को आता हुआ देख ब्लडलाइन मेंबर्स उसकी ओर गए। कार से जेडा पार्कर निकली। जे ने उनके आने का कारण पूंछा। पार्कर ने कहा कि वो यह Raw जनरल मैनेजर एडम पीयर्स से बात करने आई हैं। इसके बाद वो वहां से चली गई।

बैकस्टेज पेंटा और जेवान एवंस बात करते हुए दिखे। जजमेंट डे मेंबर डॉमिनिक मिस्टीरियो और जेडी मैक्डॉना ने उन्हें रोका। डॉम ने कहा कि पेंटा ने Money in the Bank 2026 लैडर मैच में उनकी जगह छीन ली है। जजमेंट डे मेंबर्स ने पेंटा पर कुछ तंज कसे। जेवान ने इसके जवाब में जेडी के बड़े सिर का मज़ाक उड़ाया। इसके बाद पेंटा ने जजमेंट डे मेंबर्स को शो में टैग टीम मैच का चैलेंज दिया।

Lola Vice vs Roxanne Perez

Raw का पहला मुकाबला लोला वाइस और रॉक्सेन पेरेज़ के बीच हुआ। मैच के शुरूआत में दोनों स्टार्स के बीच कुछ शानदार मूव्स देखने मिले। रॉक्सेन मैच छोड़कर वापस जाने लगी तो लोला उन्हें पकड़कर रिंग में ले आई। रॉक्सेन ने इसका फायदा अपरकट लगाया। वाइस ने स्लीपर होल्ड लगाने की कोशिश की लेकिन पेरेज़ रिंग से बाहर चली गई और अपनी अपोनेंट को स्टील स्टेप से टकरा दिया।

रिंग के बाहर रॉक्सेन पेरेज़ ने लोला वाइस को बैरिकेड पर टकरा दिया। कुछ देर बाद पेरेज़ ने किक लगाकर पिन करने की नाकाम कोशिश भी की। लोला ने वापसी करने की कोशिश की लेकिन रॉक्सेन ने मैच में बढ़त बनाए रखी। वाइस ने ट्रायंगल चोक लगाया। रॉक्सेन ने इससे बचते हुए लोला को फोरआर्म लगाया। मैच के अंत में रॉक्सेन मूव लगाने के आगे बढ़ी लेकिन लोला ने स्पिनिंग बैकफिस्ट लगाकर पिन किया और मैच जीत लिया। मैच के बाद रॉकेल रोड्रिगेज ने लोला पर हमला किया। सोल रूका उन्हें बचाने के लिए आगे आई लेकिन वो भी जजमेंट डे मेंबर्स के आगे ढेर हो गईं।

Winner: Lola Vice

बैकस्टेज हॉल ऑफ फेमर रे मिस्टीरियो और ड्रेगन ली का इंटरव्यू हुआ। ली ने बिग कैश के खिलाफ अपने आगामी मैच पर बात की। उन्होंने कहा कि वो कैश को हराने के लिए तैयार हैं। रे ने ली की तारीफ करते हुए कहा कि वो भविष्य के महान स्टार्स में से एक होंगे। बिग कैश वहां आए और उन्होंने कहा कि वो जल्द ही इस गलतफहमी को दूर कर देंगे। 946 ने वीडियो के जरिए फिर से ब्लडलाइन को चेतावनी दी।

Raw के अगले चरण में ओबा फेमी रिंग में आए। उन्होंने विज़न ग्रुप के साथ चल रही अपनी दुश्मनी पर बात की। ओबा ने ब्रॉन्सन रीड पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वो मेन रोस्टर में सफल हो रहे थे तब वो (रीड) इस दौरान मौजूद नहीं थे। ओबा ने मैच कॉन्ट्रैक्ट दिखाते हुए रीड को मैच के लिए चैलेंज किया। ब्रॉन्सन अपने साथियों के बगैर रिंग में आए। रीड ने कहा कि वो ब्रॉक लैसनर नहीं हैं। कुछ देर बाद रीड ने कॉन्ट्रैक्ट साइन कर मैच को ऑफिशियल कर दिया।

Raw GM एडम पीयर्स और इयो स्काई आपस में बात करते हुए दिखे। इस दौरान लायरा वल्कारिया का दखल देखने मिला। लायरा ने कहा कि उन्होंने फिर से बेली को हरा दिया है फिर भी उनके लिए कुछ भी नहीं सोचा जा रहा है। कुछ देर बाद दोनों विमेंस स्टार्स के बीच बहस शुरू हो गई जिसके कारण एडम पीयर्स ने दोनों के बीच मैच को बुक कर दिया।

Big Cass vs Dragon Lee

Raw के अगले मुकाबले के लिए सबसे पहले ड्रेगन ली और फिर बिग कैश रिंग में आए। ली ने मैच शुरू होने से पहले ही ड्रॉप किक लगाकर कैश को रिंग के बाहर कर दिया। हालांकि, जल्द ही कैश ने ली को बिग बूट लगाकर वापसी की। कैश ने अपनी ताकत दिखाते हुए मैच को कंट्रोल किया। कैश ने कुछ नियर पिनफॉल्स भी किये लेकिन मैच जीतने में सफल नहीं हुए। ली ने भी मैच में वापसी की और कुछ शानदार मूव्स लगाकर कैश को परेशान किया। मैच के अंत में ली ने कैश को रोलअप करके जीत दर्ज की।

Winner: Dragon Lee

बैकस्टेज ब्लडलाइन मेंबर्स 946 स्टेबल के बारे में बात करते हुए दिखे। जिमी ने कहा अब वो काफी चौकन्ने हैं। जे ने जेकब से अगले प्लान के बारे में पुंछा। फटू ने कहा कि 946 उन सभी को अलग अलग करने की कोशिश करेगा लेकिन किसी भी कीमत में उन्हें साथ बने रहना होगा।

IYO SKY vs Lyra Valkyria

लायरा वल्कारिया और इयो स्काई ने मैच में कुछ बेहतरीन मूव्स लगाकर फैंस को खूब मनोरंजन किया। स्काई ने अपनी अपोनेंट को ड्रॉप किक लगाई। वहीं लायरा ने भी इयो को ड्रॉप किक लगाकर रिंग से बाहर किया। दोनों के बीच रिंग साइड भी लड़ाई जारी रही। मैच के दौरान दोनों विमेंस स्टार्स ने कुछ पिन फॉल्स की भी कोशिश की लेकिन सभी प्रयास असफल रहे। मैच जके अंत में बेली अनाउंसर डेस्क पर दिखी जिससे लायरा का ध्यान भटक गया, इसका फायदा स्काई ने उठाया और मूनसॉल्ट लगाकर पिन करते हुए मैच को जीत लिया।

Winner: IYO SKY

बैकस्टेज ब्लडलाइन का एक और सैगमेंट देखने मिला। जिमी ने कहा कि उन्हें सोलो के लिए कुछ करना चाहिए। एलए नाइट इस दौरान वहां आए और उनका मज़ाक उड़ाते कि अब वो 946 से निपटने के लिए कुछ कर रहे हैं। यह समस्या ब्लडलाइन ने ही खड़ी की है। जे ने कहा कि नाइट के कारण ही सोलो ब्लडलाइन में नहीं हैं। नाइट ने कहा कि वो अगले हफ्ते रोमन रेंस का इंतजार करेंगे।

बैकस्टेज बेली ने लायरा वल्कारिया के खिलाफ पिछली दो हार के बारे में बात करते हुए कहा कि यह बड़ी बात है। रोल मॉडल ने आगे कहा कि वो लगभग 14 साल से WWE का हिस्सा हैं। वो अपने शुरूआती साल में ही विमेंस चैंपियन बन गई थी। लायरा अगर चैंपियन नहीं बन पाई है तो इसमें उनकी (बेली) कोई गलती नहीं है। जब तक वो नहीं चाहेंगी तब तक यह दुश्मनी खत्म नहीं होगी।

बैकस्टेज AAA क्रूज़रवेट चैंपियन रे फीनिक्स का इंटरव्यू हुआ। फीनिक्स ने ऐलान किया कि वो अपनी चैंपियनशिप को सभी ब्रांड्स में डिफेंड करना चाहते हैं। इस दौरान मौजूदा आईसी चैंपियन चैड गेबल वहां आए और दोनों चैंपियंस के बीच बात हुई। ईथन पेज ने दखल देते हुए आईसी चैंपियनशिप पर बात की। फीनिक्स ने ईथन को अगले हफ्ते मैच के लिए चुनौती दी, जिसे ऑल ईगो ने स्वीकार कर ली।

Penta and Je’Von Evans vs. Dominik Mysterio and JD McDonagh

Raw के अगले मुकाबले में पेंटा-जेवान एवंस और डॉमिनिक मिस्टीरियो-जेडी मैक्डॉना आमने सामने थे। मैच के आरंभ होते ही जजमेंट डे मेंबर्स पेंटा और एवंस पर टूट पड़े। डॉम ने रिंग के बाहर फेस टीम पर क्रॉस बॉडी शॉट लगाया। रिंग में आने के बाद भी जेडी ने मैच में दबाव बनाए रखा। हालांकि, कुछ देर बाद एवंस ने ड्रॉप किक लगाकर वापसी की। पेंटा ने टैग लेकर डर्टी डॉम पर DDT लगाते हुए बैकस्टेबर मूव लगाया।

मैच के दौरान दोनों टीम की तरफ से कुछ बेहतरीन नियर पिन फॉल भी हुए लेकिन जीत किसी को नसीब नहीं हुई। जेवान ने जेडी पर रेड डॉट मूव लगाया। मैच के दौरान पेंटा ने गलती से जेवान को किक लगा दी वहीं एवंस ने भी गलती से अपने पार्टनर पेंटा को ओजी कटर लगा दिया। डॉम ने इसका फायदा उठाते हुए जेवान को 619 मूव लगाया और पिन किया। हालांकि, पिन 2 काउंट के बाद टूट गया।

जो हेंड्री का मैच में दखल देखने मिला। वो बड़ी सी सिर नुमा आकृति (फंक पॉप) लगाकर आए।

Superstars: Roman Reigns, LA knight
Events: WWE Raw

WWE की ताज़ा खबरों के लिए हमे WWW.sportsvarta.com पर फॉलो कीजिए।

Posted By: Admin