WWE Raw Results (17 august 2026): Roman Reigns को मिला बड़ा धोखा, WWE के फ्यूचर स्टार्स के बीच तय हुआ ब्लॉकबस्टर मुकाबला

WWE Raw Results (17 august 2026): Roman Reigns को मिला बड़ा धोखा, WWE के फ्यूचर स्टार्स के बीच तय हुआ ब्लॉकबस्टर मुकाबला
Source: WWE
Image: WWE
Roman Reigns

WWE Raw Result: WWE Raw के नए एपिसोड की शुरूआत पूर्व विमेंस चैंपियन स्टेफनी वकार की एंट्री से हुई। उन्होंने रिंग में आकर विमेंस वर्ल्ड टाइटल मैच की मांग करते हुए लिव मॉर्गन को ललकारा। लिव अपनी साथी रॉकेल रोड्रिगेज और रॉक्सेन पेरेज़ के साथ एंट्री की। उन्होंने कहा कि वो टाइटल मैच की हकदार नहीं हैं। उन्होंने वकार को WrestleMania 43 में हराया था। स्टेफनी ने लिव को रिंग में आने के लिए ललकारा। जजमेंट डे मेंबर्स ने रिंग में आकर वकार पर हमला कर दिया। स्टेफनी ने फाइटबैक करने की कोशिश की लेकिन वो जजमेंट डे मेंबर्स की ज्यादा संख्या के आगे बेबस साबित हुई।

बैकी लिंच ने एंट्री करते ही लिव को बैरिकेड पर टकरा कर बाकी जजमेंट डे मेंबर्स पर हमला किया। बैकी और स्टेफनी वकार के बीच गहमा गहमी देखने मिली। लिव मॉर्गन ने इसका फायदा उठते हुए लिंच को रिंग पोस्ट के टकरा दिया। इसके बाद जजमेंट डे मेंबर्स ने फिर से वकार पर हमला कर उन्हें धराशायी कर दिया।

बैकस्टेज जिमी और जे उसो ने सोलो सिकोआ का स्वागत किया। इस दौरान सोलो और एलए नाइट का आमना सामना हुआ। इसके बाद वो ब्लडलाइन के ड्रेसिंग रूम में चले गए।

JD McDonagh vs Je’Von Evans

इस हफ्ते के WWE Raw का पहला मुकाबला जेवान एवंस और जेडी मैक्डॉना के बीच हुआ। एवंस ने मैच की शुरूआत जबरदस्त करते हुए जेडी को लगातार परेशान रखा। टाइमकीपर एरिया के पास उन्होंने जेडी पर डाइव लगाई। जेडी के साथी डॉमिनिक मिस्टीरियो के दखल के बाद मैक्डॉना ने मैच में वापसी की। डाइव के दौरान यंग ओजी के एंकल में चोट लग गई जिसको जेडी ने निशाना बनाया। हालांकि इसके बावजूद जेवान रेड डॉट मूव लगाने में कामयाब रहे।

रिंग के कॉर्नर पर जेवान एवंस ने जेडी मैक्डॉना को बैक किक लगाते हुए टॉप रोप से फ्लाइंग क्लॉथ्स्लाइन लगाकर पिन किया। हालांकि, पिन 2 काउंट पर टूट गया। कुछ देर बाद जेडी ने वापसी करते हुए जबरदस्त हेड बट्ट मारा और बैकब्रेकर लगाते हुए 2 काउंट के लिए पिन किया। मैक्डॉना ने टॉप रोप से मूनसॉल्ट लगाने की कोशिश की लेकिन वो चूक गए। एवंस ने मौके का तुरंत फायदा उठाया और अपना फिनिशिंग मूव ओजी कटर लगाकर पिन करके जीत हासिल की।

Winner: Je’Von Evans

मैच के बाद बिग कैश ने पीछे से आकर एक बार फिर से एवंस पर हमला कर दिया। कैश के रिंग से जाने के बाद एवंस ने उन्हें ललकारा। कैश ने रिंग में आकर फिर से हमला करने की कोशिश की लेकिन जेवन ने जवाबी हमला किया। हालांकि, डॉमिनिक ने जेवान को रिंग पोस्ट से टकरा दिया। इसके बाद फिर से बिग कैश ने एवंस पर हमला कर उन्हें धराशायी कर दिया।

AAA Cruiserweight Champion Rey Fenix vs El Fiscal (WWE World Championship #1 Contender’s Tournament)

AAA स्टार्स ने कई बेहतरीन मूव्स से मैच की शुरूआत की। फिस्कल ने फीनिक्स को क्रॉसबॉडी शॉट लगाया। फिस्कल ने फिगर 4 लेग लॉक लगाने की कोशिश की लेकिन रे मूव लगने से पहले ही रोप तक पहुंच गए। रे ने स्प्रिंगबोर्ड मूव लगाकर मैच में वापसी की। फिस्कल ने कुछ जबरदस्त शॉट लगाए लेकिन और 2 काउंट पर ही उनके सभी पिन टूट गए। मैच के अंत में फीनिक्स ने मैक्सिकन मसल बस्टर लगाकर मैच को जीत लिया। इसके साथ ही उन्होंने रोमन रेंस की वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप टूर्नामेंट के अगले राउंड में अपनी जगह भी पक्की कर ली।

Winner: Rey Fenix

बैकस्टेज स्टेफनी वकार का इंटरव्यू देखने मिला। इस दौरान बैकी लिंच भी वहां आ गई। दोनों के बीच इस दौरान काफी बहस हुई।

Sol Ruca vs Lyra Valkyria

WWE Raw का अगला मुकाबला सोल रूका और लायरा वल्कायरी के बीच हुआ। मैच की शुरूआत में रूका ने ड्रॉप किक लगाई। रिंग के बाहर उन्होंने बेहतरीन किक लगाई। सोल मूव लगाने के लिए रोप के पास गई लेकिन लायरा ने रोप को किक लगाकर अपनी अपोनेंट को नीचे गिरा दिया। सोल ने टॉप रोप से जबरदस्त ड्रॉप किक लगाई। लायरा ने भी रिंग के पास नेक ब्रेकर लगाकर सीज़र किक लगाकर 2 काउंट के लिए असफल पिन किया। मैच के अंत में रूका ने DDT लगाकर अपना फिनिशिंग मूव सोल स्नेचर लगाया और पिन करके जीत दर्ज की।

Winner: Sol Ruca

बैकस्टेज जेकब और द उसोज बात करते हुए दिखे। उसोज ने जेकब से पूंछा कि वो खुश नज़र नहीं आ रहे हैं। जे ने कहा कि आज मेन इवेंट में सोलो सिकोआ ब्लडलाइन में शामिल होंगे। जे ने जेकब को चिढ़ाते हुए कहा कि वो यह काम नहीं कर पाए थे। जेकब ने इसके जवाब में कहा कि यह काम जे ने अकेले नहीं किया है। जे ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, काम हो गया यह मायने रखता है।

बैकस्टेज विज़न ग्रुप का इंटरव्यू देखने मिला। कुछ देर बाद इंटरव्यूअर ने ब्रॉन ब्रेक्कर से ओबा फेमी के बारे में पूंछा। ब्रॉन ने कहा कि वो ओबा के सामने ही जवाब देंगे। इसके बाद वो रिंग में आ गए। रिंग में आने के बाद मौजूदा वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन ने ओबा को रिंग में बुलाया। ओबा की जगह पॉल हेमन रिंग में आए। उन्होंने कहा कि वो जानते हैं कि क्या करने या नहीं करने की सलाह देनी चाहिए। कुछ देर बाद ओबा फेमी ने रिंग में एंट्री की। बता दें कि पिछले हफ्ते हुए Raw में भी दोनों स्टार्स आमने सामने आए थे।

ओबा ने रिंग में आने के बाद कहा कि ब्रॉन हमेशा ही बहुत ही फालतू का सवाल पूंछते रहते हैं कि कौन WWE का भविष्य है। फेमी ने कहा कि ब्रॉक लैसनर समेत सभी जानते हैं कि कौन इस कंपनी का भविष्य है। ब्रॉन ने तुरंत ही मैच के लिए ओबा को ललकारा। पॉल हेमन ने ब्रॉन को रोकते हुए कहा कि अगर वो ऐसा करते हैं तब वो उनका साथ छोड़ देंगे। हेमन ने कहा कि यह मैच बहुत ही खास है। पॉल ने कहा कि उन्होंने एडम पीयर्स से बात कर ली है। यह मैच 6 सितंबर को होने वाले Sunday Night Main Event के मेन इवेंट में होगा।

Dragon Lee vs El Hijo del Dr. Wagner Jr. (WWE World Championship #1 Contender’s Tournament)

WWE Raw में रोमन रेंस की वर्ल्ड चैंपियनशिप के नंबर वन कंटेंडर के लिए ड्रेगन ली और डॉ वैग्नर जूनियर के बीच बढ़िया मुकाबला देखने मिला। शुरूआती दाव पेंच के बाद वैग्नर ने ली को क्लॉथ्स्लाइन मूव लगाकर रिंग के बाहर कर दिया। इसके बाद उन्होंने रोलिंग सैंटॉन बॉम्ब मूव लगाया। ली ने रिंग में आकर मैच में वापसी करने की कोशिश की और डॉ को स्लिंगशॉट ड्रॉप किक लगाई।

मैच के दौरान दोनों स्टार्स ने एक-दूसरे को जबरदस्त चॉप्स लगाए। वैग्नर ने किक लगाकर असफल पिन काउंट किया। ली ने डॉ को रिंग के ऐप्रन पर मूव लगाने का प्रयास किया लेकिन दिग्गज लूचाडोर ने अपनी ताकत से इसे रोक लिया और ली को रिंग के अंदर फेंका। इसके बाद वैग्नर ने फ्रॉग स्प्लैश लगाकर नियर पिनफॉल लिया। कुछ देर बाद ली ने टॉप रोप से डबल स्टॉम्प लगाकर 2 काउंट के लिए पिन किया। मैच के अंत में ली ने डॉ का वैग्नर ड्राइवर मूव काउंटर करके DDT लगाया, इसके बाद ड्रेगन ने अपना फिनिशिंग मूव लगाते हुए मैच को जीत लिया।

Winner: Dragon Lee

Rey Mysterio vs Chad Gable (c) [WWE Men’s Intercontinental Championship]

पिछले हफ्ते हुए WWE Raw में मौजूदा आईसी चैंपियन चैड गेबल ने AAA जनरल मैनेजर रे मिस्टीरियो को चैंपियनशिप मैच के लिए चुनौती दी थी। मैच की शुरूआत में रे ने कुछ जबरदस्त हाई-फ्लाइंग मूव लगाकर काफी परेशान किया। इस दौरान उन्होंने हॉल ऑफ फेमर एडी गरेरो को भी ट्रिब्यूट दिया। गेबल ने भी सूप्लेक्स लगाकर मैच में वापसी की। रिंग एप्रन पर दोनों स्टार्स के बीच जबरदस्त दाव पेंच देखने मिले।

चैड गेबल ने जैकनाइफ मूव लगाकर पिन करने की असफल कोशिश की। कुछ देर बाद मिस्टीरियो न रिंग के बाहर गेबल को मूनसॉल्ट मूव लगाया। रे ने टॉर्नेडो DDT मूव लगाकर नियर पिनफॉल किया। मैच के दौरान रे को एंकल में चोट लग गई। हालांकि, इसके बावजूद रे एक बार और टॉर्नेडो DDT मूव लगाने में तो सफल रहे लेकिन पिन 2 काउंट पर ही टूट गया। मैच के दौरान गेबल ने रे को टॉप रोप से सुपर ऐंगल स्लैम लगाया और पिन किया। हालांकि हॉल ऑफ फेमर किक-आउट करने में कामयाब रहे।

रे मिस्टीरियो ने गेबल को 619 मूव लगाए। रे फ्रॉग स्प्लैश लगाने गए लेकिन चैड ने इसे काउंटर किया। मैच के अंतिम पलों में चैड AAA जनरल मैनेजर को एंकल लॉक लगाने का प्रयास कर रहे थे। अंत में वो उन्होंने रे मिस्टीरियो को रोल-अप करके पिन किया और अपने टाइटल को रिटेन किया।

Winner: Chad Gable

WWE Raw के इस हफ्ते के मेन इवेंट में सबसे पहले रोमन रेंस ने जेकब फटू के साथ एंट्री की। रोमन ने बिना समय गंवाए सोलो सिकोआ को उनके सामने लाने को कहा। इसके बाद द उसोज़ की एंट्री हुई, उनके साथ सोलो सिकोआ मौजूद थे। रोमन ने कहा कि कुछ साल पहले ही उन्होंने ट्राइबल कॉम्बेट मैच में उन्हें (सोलो) धूल चटाई थी। इसके बाद सोलो ने रोमन को ट्राइबल चीफ एक्नॉलेज किया था।

रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ का सनग्लास निकल कर तोड़ दिया और कहा कि सोलो उनसे आंख कैसे मिला सकते हैं। सोलो को उनके सामने अपने घुटनों पर बैठना चाहिए। तभी जेकब फटू ने सुपरकिक लगाई और डेथ ग्रिप लगाकर सोलो की हालत खराब कर दी। OTC ने फटू को रूकने के लिए कहा। रोमन ने द उसोज़ का आभार जताते हुए उन्हें काले रंग की ऊला-फाला (एक तरह की माला) दी।

एलए नाइट ने एंट्री की। उन्होंने रिंग में एंट्री करने से पहले ही द उसोज को रिंग से बाहर कर दिया। मेगास्टार OTC की तरफ बढ़े लेकिन पीछे से जेकब के हमले का शिकार हो गए। रोमन ने फटू को आगे कुछ भी करने से रोका। ट्राइबल चीफ ने नाइट को सुपरमैन पंच लगाया। उन्होंने सोलो को नाइट पर हमला करने के लिए कहा। सोलो समोअन स्पाइक मूव लगाने के लिए आगे बढ़े लेकिन उन्होंने रोमन पर ही अपना मूव लगा दिया।

सोलो ने द उसोज़ को वार्निंग शॉट दिया। जे उसो उन्हें मारने के लिए आगे बढ़े लेकिन सोलो ने अपने भाइ को ही रिंग से बाहर कर दिया। जिमी उसो के हमले को नाकाम करके वो रिंग के बाहर गए और जे को भी समोअन स्पाइक मूव मारा। रिंग में मौजूद एलए नाइट ने जिमी उसो को BFT मूव लगाकर धराशायी कर दिया। रोमन ने रिकवर होकर नाइट को सुपरपंच मारने की कोशिश की लेकिन मेगास्टार ने OTC को BFT मूव लगाकर चित्त कर दिया। इसके बाद नाइट और सोलो रिंग से चले गए और WWE Raw ऑफ एयर हो गया।

Superstars: Roman Reigns, Oba Femi, Solo Sikoa
Events: WWE Raw

Raw की ताज़ा खबरों के लिए हमे WWW.sportsvarta.com पर फॉलो कीजिए।

Posted By: Admin