Roman Reigns के WWE WrestleMania 43 के प्लान का हुआ खुलासा, रिपोर्ट में सामने आया संभावित प्रतिद्वंद्वी

04 Jul ,2026 IST: 00:36:00
https://sportsvarta.com/uploads/newspost/1783105535.webp

Roman Reigns: मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) अब समरस्लैम (WWE SummerSlam 2026) में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के खिलाफ ब्लॉकबस्टर मैच लड़ने वाले हैं। हालांकि, पहले यह मुकाबला फाइनल नहीं था। कुछ रिपोर्ट्स में किंग ऑफ द रिंग (King Of The Ring 2026) विनर ओबा फेमी (Oba Femi) को समर के सबसे बड़े शो में OTC का चैलेंजर बताया गया था। अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी इस मैच को बड़े इवेंट के लिए बचाना चाहती है।

ओबा फेमी ने पिछले महीने सऊदी अरब में हुए Night of Champions 2026 प्रीमियम लाइव इवेंट में King Of The Ring 2026 टूर्नामेंट जीता था। विनर को SummerSlam 2026 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलना था। कुछ रिपोर्ट्स में भी यह दावा किया गया था कि समर की सबसे बड़ी पार्टी में ओबा फेमी और ट्राइबल चीफ के बीच मुकाबला होगा। बता दें कि ओबा फेमी ने WrestleMania 42 के पोस्ट शो कॉन्फ्रेंस में रोमन रेंस पर बात की थी जिस पर रोमन रेंस ने जवाब भी दिया था।

 

पिछले हफ्ते हुए WW Raw के मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस का लंबे समय बाद रिंग में आमना-सामना हुआ था, जिसके बाद ट्राइबल चीफ और  द आर्किटेक्ट के बीच SummerSlam 20226 में मुकाबला तय हुआ। वहीं, ओबा फेमी और ब्रॉक लैसनर के बीच Hell In A Cell मैच भी कंफर्म हो चुका है। Wrestling Observer Radio के डेव मैल्टज़र की मानें तो WWE ओबा फेमी vs रोमन रेंस के मुकाबले को बहुत बड़े इवेंट जैसे WrestleMania के लिए प्लान करना चाहती है। डेव ने बताया, 

"ओबा को उनका वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलेगा। मेरे हिसाब से यह WrestleMania में हो सकता है। शायद वो नहीं चाहते कि ओबा दो बार हारें। वो (WWE) उन्हें क्राउन के साथ देखना चाहते हैं। इससे मै आश्चर्य में नही हूं। मेरा मतलब है कि ऐसा कोई पहली बार नहीं हुआ है  ऐसा कई बार हो चुका है। यह उनके बिजनेस करने का तरीका है। अगर बिजनेस के हिसाब से बात करें तो कंपनी के पास WrestleMania में रोमन रेंस Vs ओबा फेमी से बड़ा मुकाबला नहीं है।"

 WWE SummerSlam 2026 में Seth Rollins के खिलाफ वर्ल्ड चैंपियनशिप रिटेन कर सकते हैं Roman Reigns

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। कुछ लोग सैथ को विनर बता रहे हैं। फिलहाल OTC और ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में भी यह साफ कर दिया गया है कि कंपनी ट्राइबल चीफ के टाइटल रन को खत्म नहीं करना चाहती है। इस हिसाब से यह माना जा रहा है कि रॉलिंस के खिलाफ OTC अपनी चैंपियनशिप रिटेन कर सकते हैं। 

 

 

WWE की ताज़ा खबरों के लिए हमे WWW.sportsvarta.com पर फॉलो कीजिए।
AD

Posted by

ADMIN

Share On :