WWE Night of Champions 2026: Roman Reigns के पुराने साथी Sami Zayn ने इतिहास रचकर सभी को चौंकाया, जानिए कौन बना King & Queen of the Ring

28 Jun ,2026 IST: 13:58:03
https://sportsvarta.com/uploads/newspost/news_1782635280.webp

WWE Night of Champions 2026: WWE ने सऊदी अरब में नाइट ऑफ चैंपियंस (Night of Champions 2026) के रूप में एक और शानदार प्रीमियम लाइव इवेंट आयोजित कर यह साबित कर दिया है कि मिडिल ईस्ट का यह देश अगले साल होने वाले WrestleMania 2027 को आयोजित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। King and Queen of the Ring के फाइनल के साथ-साथ फैंस को कुछ बेहतरीन चैंपियनशिप मुकाबले भी देखने मिले। 

Oba Femi vs Jey Uso (King of the Ring Final)

WWE Night of Champions 2026 की शुरुआत King of the Ring टूर्नामेंट के फाइनल से हुई, जहां जे उसो का सामना पूर्व NXT चैंपियन ओबा फेमी से हुआ। मैच की शुरुआत से ही जे लगातार फेमी पर हावी होने की कोशिश कर रहे थे लेकिन ओबा अपनी ताकत से उनके सारे प्रयासों को विफल कर रहे थे। रिंग के बाहर जे ने ओबा को रिंगपोस्ट से टक्कर लगाई जिससे उन्हें वापसी का मौका मिला। दोनों स्टार्स लगातार एक दूसरे पर हमला कर रहे थे लेकिन किसी को भी जीत नहीं मिल पा रही थी। मैच के दौरान जे ने ओबा को स्पीयर मारकर दो उसो स्प्लैश लगाकर पिन किया लेकिन 2 काउंट पर ही यह पिन टूट गया। मैच के अंतिम मोमेंट्स में ओबा ने जे को अपरकट लगाते हुए अपना फिनिशिंग मूव फाल ऑफ द ग्रेस (पावरबॉम्ब) लगाया और जीत दर्ज की और नए King of the Ring बन गए।

Winner: Oba Femi

Liv Morgan vs Iyo Sky (Queen of the Ring Final)

इस मैच से पहले डैन ह्यूसेन ने रिंग में एंट्री की और क्राउड के साथ बात की। थोड़ी देर बाद मौजूदा विमेंस वर्ल्ड चैंपियन लिव मॉर्गन का दखल देखने मिला, जिस पर डैन ने उन्हें श्रापित कर दिया। लिव ने गुस्से में आकर डैन को थप्पड़ मारा और रिंग की ओर बढ़ गई। इसके बाद इयो स्काई की एंट्री हुई। मैच की शुरुआत में दोनों स्टार्स के बीच अच्छा इन-रिंग वर्क देखने मिला। रिंग के बाहर लिव ने इयो को रिंगपोस्ट से टकरा कर कंट्रोल हासिल किया। रिंग में आकर भी लिव ने लगातार हमले जारी रखे। इयो ने ड्रॉप किक लगाकर मैच में वापसी की। मैच को खत्म करने के इरादे से इयो रिंग के ऊपर से अपना फिनिशिंग मूव लगाने गई लेकिन लिव ने उन्हें पीछे से धक्का दिया जिससे वो स्टील पोस्ट पर फिसली जिससे उनका एक पैर चोटिल हो गया। इसका फायदा लिव ने उठाया और उनके पैर को लगातार निशाना बनाया लेकिन इसके बावजूद वो इयो को पिन नहीं कर पाई। मैच के अंत में लिव  रिंग पोस्ट के ऊपर मूव लगाने के लिए ऊपर गई लेकिन इयो ने पीछे से आकर शानदार स्पैनिश फ्लाई लगाया। इसके बाद इयो ने मूनसॉल्ट लगाकर जीत दर्ज करते हुए Queen of the Ring 2026 का खिताब अपने नाम किया। मैच जीतने के बाद उन्होंने इयो को SummerSlam 2026 में मैच के लिए चुनौती भी दे डाली।

Winner: Iyo Sky

Bron Breakker vs Seth Rollins (Steel Cage Match)

सबसे पहले सैथ रॉलिंस ने एंट्री की और कुछ चेयर्स, टेबल और कुछ बांस के डंडों को रिंग के अंदर लेकर आए। वहीं, ब्रॉन भी एंट्री के बाद ट्रैश बिन, चेयर्स लेकर आए। मैच की शुरुआत में एक दूसरे पर कुछ मूव्स लगाने के बाद ब्रेक्कर ने तीन जर्मन सूप्लेक्स लगाकर मैच का कंट्रोल हासिल किया। उन्होंने रॉलिंस पर स्टिक, चेयर से हमला किया और पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन को स्टील केज से टकरा दिया। थोड़ी देर के बाद रॉलिंस ने कुछ रनिंग क्लॉथस्लाइन मूव लगाकर ब्रेक्कर पर दबाव बनाया और फिर डंडों से मारकर उनकी हालत खराब कर दी। रॉलिंस ने कई चेयर्स को ब्रॉन पर फेंका लेकिन इसके बावजूद ब्रेक्कर ने रिंग के ऊपर से फ्रैंकिसटाइनर मूव लगाया। हील स्टार ने पिन करने की कोशिश की लेकिन 2 काउंट पर ही यह पिन टूट गया।

ब्रेक्कर ने सैथ रॉलिंस को चेयर में फंसाया और दूसरी चेयर से उन्हें मारने का प्रयास किया लेकिन द आर्किटेक्ट बचते हुए अपने प्रतिद्वंदी पर किक लगाई। कुछ चेयरशॉट और किक लगाने के बाद जब रॉलिंस स्टॉम्प लगाने के लिए गए तब ब्रेक्कर ने उन्हें स्पीयर मारा और पिन करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। ब्रॉन ने रिंग के कोने पर टेबल लगाई और सैथ पर स्प्लैश लगाने के इरादे से स्टील केज के टॉप पर चढ़ गए। हालांकि, रॉलिंस खुद भी टॉप पर आ गए और उन्होंने ब्रॉन को टेबल पर सूपलेक्स मारा। इसके बाद भी ब्रॉन ने उठते हुए रॉलिंस को टॉर्पीडो स्पीयर मारा। सैथ इस बार भी किसी तरह पिन को तोड़ने में कामयाब रहे। इस पर ब्रॉन बहुत ही ज्यादा आश्चर्यचकित नजर आए। उन्होंने रिंग से गेट के जरिए निकलने का प्रयास किया लेकिन रॉलिंस ने उन्हें पीछे से पकड़ लिया। गेट से रॉलिंस पर हमला करने के बाद जब ब्रॉन फिर से स्पीयर लगाने गए तब रॉलिंस साइड हट गए जिससे ब्रॉन टेबल से टकरा गए। इसका फायदा रॉलिंस ने उठाया और अपने अपोनेंट को पेडग्री लगाकर पिन किया लेकिन 2 काउंट पर किसी तरह ब्रॉन पिन तोड़ने में कामयाब रहे। मैच के अंत में रॉलिंस ने रिंग के ऊपर से सुपर स्टॉम्प लगाकर ब्रॉन को सफलतापूर्वक पिन किया और जीत दर्ज की।

Winner- Seth Rollins

Trick Williams (C) vs  Ricky Saints (WWE United States Championship Match)

मैच में सबसे पहले रिकी सैंट की एंट्री हुई। इसके बाद मौजूदा यूएस चैंपियन ट्रिक विलियम्स अपने साथी लिल याटी के साथ रिंग में आए। मैच शुरू होने से पहले ही रिकी ने ट्रिक पर हमला कर दिया। हालांकि, चैंपियन ने जल्द ही संभलते हुए अपने प्रतिद्वंदी पर जवाबी हमला किया। रिंग के बाहर लिल याटी की स्टिक को सैंट ने लेकर स्टीलस्टेप पर मारा। उनकी यह चाल कामयाब रही और रेफरी ने लिल याटी को बैकस्टेज भेज दिया। इसका फायदा रिकी ने उठाया और ट्रिक पर लगातार हमले जारी रखे। 

ट्रिक विलियम्स ने सूपलेक्स लगाकर मैच में वापसी की। उन्होंने कुछ जबरदस्त मूव लगाकर सैंट को पिन करने की कोशिश की लेकिन वो नाकाम रहे। विलियम्स ने ट्रिक शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन रिकी ने इससे बचते हुए DDT लगाकर रिंग के टॉप से शोल्डर लगाया और पिन का प्रयास किया लेकिन यह असफल साबित हुआ। मैच के अंत में ट्रिक बुक-एंड मूव लगाने गए लेकिन रिकी ने बचते हुए एक और बार DDT लगाना चाहा। हालांकि, विलियम्स ने बचते हुए अपना फिनिशिंग मूव ट्रिक शॉट लगाया और जीत दर्ज की। मैच के बाद याटी फिर से स्टिक के साथ रिंग में आए और सैंट पर हमला कर दिया। इसके बाद उन्होंने सैंट को पीपल्स एल्बो लगाया। 

Winner- Trick Williams

Tiffany Stratton vs Jade Cargill (WWE Women's United States Championship Match)

जेड कार्गिल ने मैच शुरू होते ही टिफनी स्ट्रेटॉन पर हमला करके दबाव बनाना शुरू कर दिया। टिफनी ने ड्रॉप किक लगाकर मैच में वापसी की और कई बेहतरीन मूव्स लगाकर फैंस का मनोरंजन किया। हालांकि, जब वो मूनसॉल्ट लगाने गई तब पूर्व विमेंस चैंपियन ने घुटने ऊपर करके इस मूव को विफल कर दिया। इसके बाद जेड ने ठंडर बॉम्ब लगाकर पिन करने की कोशिश की लेकिन वो असफल रही।

मैच के दौरान जेड कार्गिल की साथी बी-फैब और मिचीन ने आकर उनकी मदद करने की कोशिश की। हालांकि, चेल्सी ग्रीन ने रिंग के नीचे से आकर जेड की साथियों पर हमला कर दिया। मैच के अंत में जेड ने रिंग में ग्रीन को खीचा और हमला करना चाहा लेकिन रेफरी के कारण वो ऐसा नहीं कर पाई। जब रेफरी ग्रीन की तरफ थी, तब जेड ने टाइटल से अपनी अपोनेंट पर हमला करना चाहा लेकिन शॉर्लेट फ्लेयर ने आकर टाइटल खीच लिया और जेड पर ही हमला कर दिया। इसका फायदा टिफनी ने उठाया और मूनसॉल्ट लगाकर सफलता पूर्वक अपने टाइटल को डिफेंड किया। 

Winner- Tiffany Stratton

Cody Rhodes (C) vs Sami Zayn vs Gunther (WWE Championship Match)

शो के मेन इवेंट में एंट्रेंस के दौरान कोडी रोड्स और सैमी ज़ेन को फैंस का जबरदस्त सपोर्ट देखने मिला। मैच शुरू होते ही सभी स्टार्स एक दूसरे से भिड़ गए। गुंथर ने आकर शुरुआती बढ़त बनाई। इसके बाद कोडी ने सैमी और गुंथर पर डबल कोडी कटर लगाया। गुंथर ने रोड्स कोपॉपअप पॉवरबॉम्ब लगाया और पिन किया लेकिन 3 काउंट से पहले सैमी ने आकर इसे तोड़ा। थोड़ी देर बाद सैमी ने भी कोडी को ब्लू ठंडर बॉम्ब लगाया लेकिन वो 2 काउंट तक ही पिन कर पाए। मैच में एक रोमांचक मोमेंट तब आया जब कोडी रोड्स ने गुंथर को क्रॉस रोड्स लगाया। कोडी के 3 पिन काउंट होने से पहले सैमी ने रेफरी को रिंग से बाहर खीच कर मैच का बचाव किया।इसका बदला रोड्स ने भी लिया। जब सैमी ने गुंथर को हलूआ किक लगाकर पिन करना चाहा तब मौजूदा चैंपियन ने रेफरी को रिंग सड़े खीचकरपिन को तोड़ दिया।

कोडी रोड्स ने सैमी ज़ेन को अनाउंसर डेस्क पर पटका। गुंथर ने भी कोडी को दूसरी अनाउंसर पर दो बार पटका। कैरियर किलर ने रोड्स को रिंग में लाकर स्लीपर होल्ड लगाया। रोड्स एक बार तो इससे निकल गए लेकिन दूसरी बार वो इससे निकलने में कामयाब नहीं हुए। रेफरी उन्हें चेक कर ही रहे थे तब सैमी ने उनका हाथ नीचे नहीं गिरने दिया और मैच को बचा लिया। थोड़ी देर बाद सैमी ने दूसरी बार गुंथर को हलूआ किक लगाई और पिन करना चाहा लेकिन 2 काउंट पर पिन टूट गया। मैच के अंत में कोडी ने गुंथर और ज़ेन पर डबल क्रॉस रोड्स लगाया। अमेरिकन नाइटमेयर ने फिर से क्रॉस रोड्स लगाना चाहा लेकिन सैमी ने उन्हें रोलअप करके जीत दर्ज की और अपने करियर में पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप को अपने नाम किया।

Winner- Sami Zayn

 

 

 

WWE की ताज़ा खबरों के लिए हमे WWW.sportsvarta.com पर फॉलो कीजिए।
AD

Posted by

ADMIN

Share On :