WWE Raw Results (29 June 2026): SummerSlam 2026 के मेन इवेंट का हुआ ऐलान, पूर्व वर्ल्ड चैंपियन की शानदार वापसी के अलावा लंबे समय बाद आमने-सामने आए Roman Reigns और Seth Rollins
WWE
WWE
WWE Raw Result: WWE Raw (रॉ)) के हालिया एपिसोड में आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट समरस्लैम (SummerSlam 2026) का बिल्डअप शुरू हो गया है। समर के सबसे बड़े शो के लिए कुछ ब्लॉकबस्टर मैचों का ऐलान हो गया है। फैंस को शो में बीस्ट ब्रॉक लैसनर (Brock lasner) और मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) की वापसी भी देखने मिली।
WWE Raw की शुरूआत नए King Of The Ring 2026 ओबा फेमी की एंट्री से हुई जहां वो अपने क्राउन के साथ थे। उन्होंने अपनी जीत के लिए फैंस का शुक्रिया करते हुए कहा कि किस्मत अभी भी उनके ही साथ है। ओबा बात कर ही रहे थे तभी पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ब्रॉक लैसनर ने वापसी करते हुए सभी को हैरान कर दिया। उनके साथ पॉल हेमन भी मौजूद थे। उन्होंने रिंग में आकर ओबा को Night Of Champions 2026 में मिली जीत पर बधाई दी। बीस्ट ने आगे कहा कि फेमी लगातार पीठ पीछे उनके बारे में बात कर रहे हैं। लैसनर ने कहा कि जो यह करता है उसे भुगतना भी पड़ता है। इसके बाद उन्होंने फेमी को लो-ब्लो लगाकर F5 मारा और रिंग से जाने लगे। ओबा ने रिकवर करते हुए बीस्ट इनकार्नेट को SummerSlam 2026 में मैच के लिए चुनौती दी। बीस्ट ने चुनौती स्वीकार करते हुए कहा कि यह HELL IN A CELL मैच होगा।
BROCK LESNAR JUST ATTACKED OBA FEMI!! 😱 pic.twitter.com/qlw5vcbrnd
— WWE (@WWE) June 29, 2026
Ethan Page vs Rey Mysterio
शो का पहला मुकाबला ईथन पेज और हॉल ऑफ फेमर रे मिस्टीरियो के बीच हुआ। मिस्टीरियो ने शुरू में कुछ हाईफ्लाइंग मूव लगाकर ईथन को परेशान किया। ईथन ने रे को बिगबूट मारकर स्लैम और पिन करने की नाकाम कोशिश की। पेज ने रिंग के टॉप से मिस्टीरियो को मूव लगाना चाहा लेकिन हॉल ऑफ फेमर ने उन्हें नीचे गिरा दिया। इसके बाद हॉल ऑफ फेमर ने पेज को 619 लगाकर फ्रॉग स्प्लैश लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की।
Winner: Rey Mysterio
619 🔥@reymysterio picks up the WIN over Ethan Page! pic.twitter.com/9OrMJfIfWU
— WWE (@WWE) June 29, 2026
Raw के अगले चरण में Queen Of The Ring 2026 विनर इयो स्काई ने रिंग में आकर अपनी जीत को सेलीब्रेट किया। इयो ने कहा कि जैसे उन्होंने Night Of Champions 2026 में लिव को हराया था उसी तरह वो उन्हें फिर से SummerSlam 2026 में हराकर वर्ल्ड चैंपियन बनेंगी। इसके बाद मौजूदा विमेंस वर्ल्ड चैंपियन लिव मॉर्गन का दखल देखने मिला। लिव ने रिंग में आकर उन्हें चेतावनी दी। लिव की साथी रॉकेल रोड्रिगेज और रॉक्सेन पेरेज़ ने इयो को रिंग के अंदर घेर लिया। हालांकि इयो ने पहले पेरेज़ और फिर रॉकेल को रिंग से बाहर कर दिया। लिव ने पीछे से हमला करने की कोशिश की लेकिन इयो ने उन्हें भी सूपलेक्स लगाया। इसके बाद जब स्काई मूनसॉल्ट मूव लगाने के लिए रिंगपोस्ट के ऊपर गई लेकिन रॉकेल और रॉक्सेन ने आकर इयो पर हमला किया। इसके बाद जजमेंट डे की फ़ीमेल मेंबर्स ने मिलकर स्काई की हालत खराब कर दी।
The Judgment Day with a VICIOUS assault on IYO SKY 😩
— WWE (@WWE) June 29, 2026
And @yaonlylivvonce stands tall! pic.twitter.com/sDb5m4qSPi
LA Knight vs Jimmy Uso
रेड ब्रांड शो का अगला मुकाबला एलए नाइट और जिमी उसो के बीच हुआ। यह पिछले हफ्ते WWE Raw में हुए मैच का रीमैच था जहां नाइट ने जीत दर्ज की थी। जिमी के भाई जे उसो कमेंट्री में मौजूद थे। मैच शुरू होते ही एलए और जिमी ने एक दूसरे पर कई शानदार मूव्स लगाए। जिमी ने स्पीयर मारकर पिन करने की कोशिश की लेकिन 2 काउंट पर पिन टूट गया। बिग जिम उसोज़ स्प्लैश लगाने के लिए रिंग पोस्ट के ऊपर गए लेकिन मेगास्टार ने रिंग के ऊपर चढ़कर जिमी को सूप्लेक्स लगाया। नाइट ने रिंग के बाहर आकर जे पर हमला कर दिया। पूर्व यूएस चैंपियन ने अपने अपोनेंट को BFT लगाना चाहा लेकिन जे ने उनका ध्यान भटकाया। इसका फायदा जिमी ने उठाया और रोलअप के जरिए पिन करके जीत दर्ज की।
Winner: Jimmy Uso
Off the Jey Uso distraction, Jimmy Uso steals the WIN!! 👀
— WWE (@WWE) June 29, 2026
A tough break for LA Knight! pic.twitter.com/4l42Qj2sVe
मैच के बाद एलए नाइट ने जिमी उसो पर हमला कर दिया। जे उसो ने रिंग में आकर नाइट पर हमला किया। जिमी उसो रोप के पास खड़े थे तभी सोलो सिकोआ ने आकर समोअन स्पाइक लगाया और क्राउड के बीच वापस चले गए। इस कारण जे का ध्यान भटक गया। नाइट ने पीछे से आकर जे उसो को BFT मूव लगाया।
Raw के कमेंटेटर एडम कोल ने बताया कि Night Of Champions 2026 में गुंथर और SmackDown जनरल मैनेजर निक एल्डिस के बीच जो झगड़ा हुआ था उसके कारण दोनों स्टार्स को कुछ समय के लिए WWE प्रोग्रामिंग से दूर कर दिया गया है। Raw के जनरल मैनेजर एडम पीयर्स तब तक ब्लू ब्रांड शो की कमान संभालेंगे। बैकस्टेज द उसोज और जेकब फटू बात करते हुए दिखे।
Raquel Rodriguez vs Maxxine Dupri
रॉकेल रोड्रिगेज ने अपनी ताकत से मैच की शुरूआत में मैक्सीन डुप्री पर काफी दबाव बनाकर रखा। उन्होंने डुप्री को कंधे पर उठाकर टॉर्चर रैक मूव में लगाया। मैक्सीन किसी तरह बचने में कामयाब रही। डुप्री ने स्प्लैश से बचते हुए लेग-ड्रॉप लगाया और पिन किया लेकिन 2 काउंट में यह टूट गया। डुप्री स्पिनिंग हील किक लगाने गई लेकिन रॉकेल ने इस मूव को रोकते हुए टेजाना बॉम्ब लगाकर जीत दर्ज की।
Winner: Raquel Rodriguez
Chad Gable vs JD McDonagh
रेड ब्रांड शो का अगला मुकाबला जेडी मैक्डॉना और चैड गेबल के बीच हुआ। दोनों ही स्टार्स ने बहुत ही शानदार मैच लड़ा। गेबल ने जेडी को जर्मन सूप्लेक्स और एंकल लॉक लगाया। वहीं जजमेंट डे मेंबर ने स्पैनिश फ्लाई लगाया लेकिन दोनों में से किसी को जीत नहीं मिली। मैच के दौरान जेडी और चैड के बीच एक-दूसरे को पिन करने के लगातार बेहतरीन प्रयास मैच के शानदार मोमेंट्स में से एक थे। मैच के अंत में डैनह्यूसेन क्राउड के बीच बॉक्स के साथ दिखे। डॉमिनिक मिस्टीरियो, डैन को पकड़ने के लिए उनके पीछे भागे। मैक्डॉना का ध्यान भटक गया और गेबल ने उन्हें एंकल लॉक में फंसाकर टैपआउट के जरिए जीत हासिल की।
Winner: Chad Gable
.@WWEGable makes JD McDonagh TAP! 🤩 pic.twitter.com/XKyURAdwDk
— WWE (@WWE) June 30, 2026
मैच के बाद जेडी मैक्डॉना और डॉमिनिक मिस्टीरियो बॉक्स को देखने गए तो उसमें बड़ा ब्लास्ट हुआ। डैन, डर्टी डॉम की जर्सी लेकर स्टेज तक गए ही थे कि उनपर रॉकेल रोड्रिगेज ने हमला कर दिया। बैकस्टेज ऑस्टिन थ्योरी और मैक्सीन डुप्री का सैगमेंट देखने मिला। ऑस्टिन के जाने के बाद डुप्री के साथी ओटिस और टोजावा उन्हें चेक करने के लिए आए।
Main Event
WWE Raw के मेन इवेंट में मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस अपने साथी जेकब फटू के साथ रिंग में आए। OTC ने क्राउड से उन्हें एक्नॉलेज करने के लिए कहा ही था कि सैथ रॉलिंस ने एंट्री लेकर सभी को चौंका दिया। उन्होंने रिंग में आकर रोमन को भाई कहा। विजिनरी ने रोमन के खिलाफ हुए कई मोमेंट्स को याद किया। उन्होंने कहा कि वो उन्हें सिंगल्स मैच में पिन नहीं कर पाए हैं। द आर्किटेक्ट ने ट्राइबल चीफ को SummerSlam 2026 में मैच के लिए चुनौती दी जिसे रोमन रेंस ने स्वीकार कर लिया। इस तरह यह शो ऑफ एयर हो गया।
"I NEED to beat you" 🤯@WWERomanReigns has ACCEPTED @WWERollins challenge for SummerSlam!!
— WWE (@WWE) June 30, 2026
🎟️: https://t.co/NCo5yBBF5n pic.twitter.com/GzgG6ACFAQ