WWE Raw में Cody Rhodes vs Sami Zayn के टाइटल मैच और CM Punk की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, SummerSlam 2026 में हो सकता है ब्लॉकबस्टर मुकाबला

06 Jul ,2026 IST: 11:15:24
https://sportsvarta.com/uploads/newspost/1783316691_c95c6f8a2fed4fc67864.webp

WWE Raw: WWE नाइट ऑफ चैंपियंस (Night of Champions 2026) में कोडी रोड्स (Cody Rhodes) अपनी अनडिसप्युटेड वर्ल्ड चैंपियनशिप को सैमी ज़ेन (Sami Zayn) से हार गए थे। हालांकि, अब वो फिर से अपनी चैंपियनशिप को जीतने से मात्र एक कदम दूर है। आगामी रेड ब्रांड शो में में ज़ेन अपनी चैंपियनशिप को कोडी के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

WWE Night of Champions 2026 में कोडी रोड्स, गुंथर और सैमी ज़ेन के बीच अनडिसप्युटेड WWE चैंपियनशिप का मुकाबला हुआ था, जहां सैमी ज़ेन ने अमेरिकन नाइटमेयर को रोलअप करके जीत दर्ज की थी। SmackDown के हालिया एपिसोड में जे उसो को हराकर कोडी रोड्स अनडिसप्युटेड WWE चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर बन गए थे। एक हालिया रिपोर्ट में सैमी और कोडी के बीच होने वाले मैच के संभावित परिणाम के बारे में बताया गया है।

एक पॉपुलर X अकाउंट ने कोडी रोड्स के चैंपियनशिप हारने और जीतने के पैटर्न को बताया। इसके अनुसार कोडी WrestleMania 41 में जॉन सीना से अपनी अनडिसप्युटेड WWE चैंपियनशिप हार गए थे। फिर उन्होंने SummerSlam 2025 में सीना को हराकर फिर से चैंपियन बने थे। फिर इस साल की शुरूआत में ड्रू मैकइंटायर Raw (9 जनवरी) के एपिसोड में अमेरिकन नाइटमेयर को मात देकर अनडिसप्युटेड WWE चैंपियन बने थे। इसके बाद 6 मार्च को हुए SmackDown में पूर्व AEW स्टार ने मैकइंटायर को हराकर फिर से चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया था। इस पैटर्न के हिसाब से कोडी जिसके खिलाफ अनडिसप्युटेड WWE चैंपियनशिप का मैच हारते हैं, वो उसी प्रतिद्वंदी को हराकर फिर से वर्ल्ड चैंपियन बन जाते हैं। इस पैटर्न के हिसाब से Night of Champions 2026 में सैमी ज़ेन के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप हारने के बाद कोडी के पास फिर से अनडिसप्युटेड WWE चैंपियन बनने का सुनहरा मौका है।

 

 

एक अन्य रिपोर्ट में कोडी रोड्स के फिर से अनडिसप्युटेड WWE चैंपियन बनने का संकेत दिया गया है।रेसलिंग ऑब्जर्वर डेव मैल्टज़र ने अपनी हालिया रिपोर्ट में बताया कि कंपनी ने SummerSlam 2026 में ब्लॉकबस्टर मैच को प्लान किया है। कोडी रोड्स Vs सीएम पंक समर की सबसे बड़ी पार्टी की दो नाइट्स में से किसी एक को मेन इवेंट कर सकते हैं। इस मैच के संकेत WrestleMania 42 के बाद हुए Raw में ही मिल गए थे जब कोडी और पंक का आमना-सामना हुआ था। कंपनी से दूर रहने के बावजूद WWE ने SummerSlam 2026 में इस बड़े मैच को फाइनल कर लिया था। डेव ने कहा,

"WrestleMania के बाद जब से दोनों स्टार्स का सामना हुआ था तब से कोडी रोड्स Vs सीएम पंक का वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैच  फाइनल था। भले ही पंक प्रोग्रामिंग से दूर थे लेकिन यह मैच  SummerSlam 2026 की किसी एक नाइट का मेन इवेंट हमेशा से था।"

 WWE Raw के आगामी एपिसोड में वापसी करते सकते हैं CM Punk

सीएम पंक लंबे समय से WWE प्रोग्रामिंग से दूर हैं। आखिरीबार वो WrestleMania 42 के बाद हुए Raw के एपिसोड में दिखे थे, जहां सीएम पंक और कोडी रोड्स का सैगमेंट देखने मिला था। आगामी Raw का एपिसोड शिकागो में होने जा रहा है। पंक शिकागो से ही हैं। यह संभव है कि वो अपने होम क्राउड के सामने वापसी करे। SummerSlam 2026 में कोडी रोड्स और सीएम पंक के बीच मैच की संभावनाएं हैं जिसके लिए बेस्ट इन द वर्ल्ड की वापसी संभव है।

WWE की ताज़ा खबरों के लिए हमे WWW.sportsvarta.com पर फॉलो कीजिए।
Super Star -
AD

Posted by

ADMIN

Share On :