WWE SmackDown Result (4 july 2026): Roman Reigns के भाई को हराकर Cody Rhodes बने नंबर-1 कंटेंडर, WWE Raw में Sami Zayn करेंगे अपनी अनडिसप्युटेड चैंपियनशिप को डिफेंड
WWE
WWE
WWE SmackDown: WWE नाइट ऑफ चैंपियंस (Night of Champions 2026) में सैमी ज़ेन (Sami Zayn ) ने WWE अनडिसप्युटेड चैंपियनशिप जीतकर सभी को चौंका दिया था। ब्लू ब्रांड के नए एपिसोड में कई बेहतरीन मुकाबले देखने मिले। इसके अलावा सैमी के वर्ल्ड टाइटल के नए नंबर वन कंटेंडरशिप का मैच भी देखने मिला। आइए जानते हैं SmackDown में इस हफ्ते क्या-क्या हुआ।
शो की शुरूआत अनडिसप्युटेड चैंपियन सैमी ज़ेन की एंट्री से हुई, जहां उन्हें क्राउड से मिक्स रिएक्शन मिले। उन्होंने कहा कि WWE यूनिवर्स के शुक्रगुजार हैं। वो जानते हैं कि पिछले कुछ समय से पसंद नहीं किया जा रहा। ये वही लोग हैं जो कुछ समय पहले तक यह चाहते थे कि वो वर्ल्ड चैंपियन बने। सैमी ने आगे कहा कि यह सेलीब्रेट करने का समय है। वो अब WrestleMania मेन इवेंटर और ग्रैंडस्लैम चैंपियन के रूप में जाने जाएंगे। इसके बाद कोडी रोड्स की एंट्री हुई। उन्होंने रिंग में आकर सैमी को बधाई दी। जब वो रिंग से वापस जाने लगे तो उन्हें ज़ेन ने वापस बुलाया। सैमी ने कहा कि उन्हें ये दिखावा करने की जरूरत नहीं है। वो जानते हैं कि वो अनडिसप्युटेड चैंपियनशिप के लिए मैच चाहते हैं।
Sami Zayn wants us all to know, he is a GOOD GUY! 👀 pic.twitter.com/vTro5ZQxj4
— WWE (@WWE) July 4, 2026
जे उसो ने एंट्री की और रिंग में आकर सैमी को गले लगाकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि वो सैमी के लिए खुश हैं कि वो यह इसलिए आए है क्योंकि वो इस चैंपियनशिप को फिर से ब्लडलाइन का हिस्सा बनाना चाहते हैं। कोडी ने उन्हें टोंकते हुए कहा कि ये कौन सा साल है। जे कब से रोमन रेंस के लिए काम करने लगे। सैमी ने दोनों कॉ टोंका और कहा कि अब उनका समय है और दोनों को उनसे दूर रहना चाहिए। जब सैमी जाने लगे तभी नए SmackDown जनरल मैनेजर एडम पीयर्स ने आकर दखल देते हुए कहा कि उनका पहला काम है सैमी के लिए चैलेंजर ढूंढना। एडम ने कहा कि आज मेन इवेंट में कोडी रोड्स और जे उसो के बीच अनडिसप्युटेड WWE चैंपियनशिप के नंबर वन कंटेंडर का मैच होगा। विनर को अगले हफ्ते Raw में चैंपियनशिप मुकाबला मिलेगा।
"Stay away from me" 😲
— WWE (@WWE) July 4, 2026
.@SamiZayn wants Jey Uso and @CodyRhodes to STAY far away from his Undisputed WWE Title! pic.twitter.com/7xnRYHw28t
Charlotte Flair, Tiffany Stratton, and Chelsea Green vs. Jade Cargill, Michin, and B-Fab
यह शो का पहला मुकाबला था। मैच की शुरूआत जेड कार्गिल और टिफनी स्ट्रेटॉन ने की। जेड ने जल्द ही टैग कर लिया। जिसके बाद मिचीन आई। उन्होंने टिफनी पर कुछ दबाव बनाया लेकिन जल्द ही शॉर्लेट फ्लेयर को टैग मिला और उन्होंने रिंग में आकर मिचीन और बी-फैब पर धावा बोला। हालांकि, रिंगसाइड जेड ने उन्हें क्लॉथस्लाइन मूव लगाया। इसके बाद जेड के टीम ने लगातार उन पर हमले किये। फ्लेयर ने बी-फैब को मूव लगाया। फ्लेयर ने चेल्सी ग्रीन को और बी-फैब ने मिचीन को टैग दिया। चेल्सी ने रफ राइडर मूव लगाकर पिन करने की कोशिश की लेकिन बी-फैब ने पिन को तोड़ा। इसके बाद सभी स्टार्स ने एक दूसरे पर मूव लगाए। मैच के अंत में जेड, मिचीन से टैग करके रिंग में आई और चेल्सी को जेडएंड मूव लगाकर पिन किया और जीत दर्ज की।
Winner: Jade Cargill, Michin, and B-Fab
बैकस्टेज सैमी ज़ेन और एडम पीयर्स बात करते दिखे, जहां सैमी ने कहा कि वो SmackDown के मेंबर हैं और उनका Raw से कोई लेना देना नहीं है। एडम ने उनकी एक भी नहीं सुनी और उन्हें Raw में मैच के लिए तैयार रहने को कहा। इसके बाद सैमी, जॉनी गार्गानो और कैंडिस ले रे का सैगमेंट देखने मिला।
Rey Fénix (c) vs El Hijo del Vikingo (AAA Cruiserweight Championship Match)
ब्लू ब्रांड में अगला मुकाबला रे फीनिक्स और वाइकिंगो के बीच AAA क्रूजरवेट चैंपियनशिप के लिए हुआ। वाइकिंगो ने शुरू में कुछ शानदार मूव लगाकर रे को परेशान किया। हालांकि, फीनिक्स ने स्प्रिंगबोर्ड फ्रॉग स्प्लैश लगाकर मैच में वापसी की। वाइकिंगो ने रिंग के ऊपर से मूव लगाकर पिन की कोशिश की लेकिन 2 काउंट पर पिन टूट गया। मैच के अंत में फीनिक्स ने मैक्सिकन मसल बस्टर फिनिशिंग मूव लगाकर मैच को जीता और अपने टाइटल को रिटेन किया
Winner: Rey Fénix
REY FENIX RETAINS!!! @ReyFenixMx is STILL AAA World Cruiserweight Champion! 🏆 pic.twitter.com/g8CZx1pGCT
— WWE (@WWE) July 4, 2026
बैकस्टेज जूलिया का इंटरव्यू लिया गया जहां कियाना जेम्स भी आ गई। थोड़ी देर बाद ब्लैक मनोरे ने पीछे से आकर पहले जूलिया पर फिर उसके बाद जेम्स पर हमला किया। बैकस्टेज सैगमेंट में जिमी उसो, जेकब फटू और रॉयस कीज़ बात करते हुए दिखे। इसके बाद मौजूदा यूएस चैंपियन ट्रिक विलियम्स अपने साथी लिल याटी के साथ रिंग में आए। ट्रिक के आने के तुरंत बाद उनके पुराने साथी कार्मेलो हेज़ की एंट्री हुई। कार्मेलो ने कहा कि वो चैंपियन इसलिए हैं क्योंकि वो यहां नहीं थे। अब वो फिर से चैंपियन बनना चाहते हैं। लिल याटी ने टोंकते हुए कहा कि ये NXT नहीं है। कार्मेलो मैच चाहते हैं, वह अगले हफ्ते होगा लेकिन यह चैंपियनशिप के लिए नहीं होगा। इसके बाद ट्रिक ने कहा यह मजेदार होगा। इसके बाद उन्होंने हेज़ को चीप शॉट लगाया और रिंग से जाने लगे। हेज़ ने भी ट्रिक पर डाइव लगाई और यह सैगमेंट यहीं खत्म हो गया। बैकस्टेज डैन ह्यूसेन अपनी लैब में मैट कॉर्डोना के साथ बात करते हुए दिखे। दोनों ने द मिज़ और किट विल्सन पर कुछ प्रयोग किये।
Brie Bella vs. Lainey Reid
सबसे पहले रिंग में मौजूदा विमेंस टैग टीम चैंपियंस ब्री बेला और पेज आए फिर इसके बाद फेटल इंफ्लुएंस ग्रुप की एंट्री हुई। लेनी रीड ने ब्री पर शुरू में कुछ मूव्स लगाए और उनपर दबाव बनाए रखा। हालांकि, ब्री ने मिसल ड्रॉप किक लगाकर वापसी की। थोड़े देर बाद बेला ने लेनी पर यस लॉक लगाया। रिंग साइड लेनी की साथी उनके बचाव के लिए आई लेकिन पेज ने आकर फालेन हेनली को रिंग से दूर किया और जेसी जेम्स पर किक लगाई। फालेन ने रिकवर करके पेज पर हमला किया। पेज के बचाव के लिए ब्री आई और फालेन पर जवाबी हमला किया,। इस दखल का फायदा लेनी ने उठाया और ब्री पर अपना फिनिशिंग मूव लगाकर जीत दर्ज की।
What a WIN for Lainey Reid and Fatal Influence! 😈 pic.twitter.com/bRrw8Z5aoq
— WWE (@WWE) July 4, 2026
बैकस्टेज मेंस वर्ल्ड टैग टीम चैंपियंस आर ट्रुथ, डेमियन प्रीस्ट और AAA टैग टीम चैंपियंस वार रेडर्स का सैगमेंट देखने मिला जहां दोनों टीम्स विनर टेक्स ऑल के लिए राजी हुई। इसके बाद कोडी रोड्स और फिन बैलर बात करते हुए दिखे। रोड्स के जाने के बाद टामा टोंगा आए। उन्होंने बैलर से कहा कि वो आगे क्या करे इसके लिए उनकी मदद चाहते हैं। पीछे से टाला टोंगा ने आकर बैलर पर हमला किया। टामा ने कहा कि वो पुराने हिसाब बराबर करना चाहते हैं और अब अगला नंबर उनका है।
A BRUTAL attack on @finnbalor 😫 pic.twitter.com/3LpMXOP6Th
— WWE (@WWE) July 4, 2026
Cody Rhodes vs. Jey Uso (Undisputed WWE Championship No.1 Contender's Match)
सबसे पहले जे उसो ने क्राउड के बीच से एंट्री ली और फिर कोडी रोड्स रिंग में आए। कोडी ने शुरूआती बढ़त बनाई लेकिन जे ने रिंग के बाहर डाइव लगाकर मैच को बराबर किया। रोड्स ने कोडी कटर लगाकर पिन किया लेकिन 2 काउंट पर पिन टूट गया। दोनों स्टार्स अनाउंस टेबल और टाइम कीपर एरिया पर भी लड़ते रहे। रिंग में आने के दोनों स्टार्स ने एक-दूसरे को क्लॉथस्लाइन मूव लगाया। जे ने कोडी को टॉप रोप से फेंककर उसो स्प्लैश लगाया और पिन किया लेकिन पिन 2 काउंट तक ही चला। इसके थोड़ी देर बाद कोडी ने फिर से कोडी कटर लगाया लेकिन पिन काउंट 2 ही रहा। उसो का स्पीयर भी उन्हें जीत नहीं दिला पाया। मैच के अंत में कोडी ने जे उसो को क्रॉस रोड्स लगाया और पिन करके जीत दर्ज की।
Winner: Cody Rhodes
The American Nightmare is No. 1 Contender! 🇺🇸@codyrhodes will battle @samizayn for the Undisputed WWE Title on Monday Night Raw! pic.twitter.com/md5gtiIMwi
— WWE (@WWE) July 4, 2026