WWE SmackDown Result (7 August 2026): Alexa Bliss ने अपनी Living Doll के साथ की जबरदस्त वापसी, Kevin Owens और CM Punk के बीच हुए टकराव के अलावा मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन को मिली चौकाने वाली हार

WWE SmackDown Result (7 August 2026): Alexa Bliss ने अपनी Living Doll के साथ की जबरदस्त वापसी, Kevin Owens और CM Punk के बीच हुए टकराव के अलावा मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन को मिली चौकाने वाली हार
Source: WWE
Image: WWE
CM Punk and Kevin Owens

WWE SmackDown: WWE SmackDown के नए एपिसोड में दो जबरदस्त चैंपियनशिप मैच देखने मिले। पूर्व विमेंस चैंपियन एलेक्सा ब्लिस की वापसी ने सभी को चौंका दिया। इसके साथ ही सीएम पंक और केविन ओवेंस के बीच अनडिसप्युटेड WWE चैंपियनशिप के लिए होने वाले मैच का भी ऐलान हो गया। आइए WWE SmackDown के नए एपिसोड पर नजर डालते हैं।

WWE SmackDown के नए एपिसोड की शुरूआत कोडी रोड्स ने की। उन्होंने रिंग में आते ही पूर्व वर्ल्ड चैंपियन को ललकारा। बता दें कि रैंडी ने SummerSlam 2026 में कोडी पर हमला कर दिया था। कुछ देर बाद मौजूदा अनडिसप्युटेड चैंपियन सीएम पंक ने एंट्री की। कोडी ने उनसे पूंछा की क्या उन्हें रैंडी की वापसी का पता था। पंक ने इसका जवाब ना में दिया। पंक ने कहा कि समर की सबसे बड़े शो में जो हुआ उससे वो भी खुश नहीं हैं। रोड्स ने कहा कि वो खुद वाइपर को सबक सिखाएंगे। इसके बाद वो बैकस्टेज चले गए। अमेरिकन नाइटमेयर के वापस जाने के दौरान केविन ओवेंस की एंट्री हुई। क्राउड ने यह काफी पसंद किया।

रिंग में आने के बाद केविन और पंक के बीच गहमा-गहमी देखने मिली। ओवेंस ने कहा कि 17 महीने तक वो इन-रिंग एक्शन से दूर थे। डॉक्टर ने उन्हें कह दिया था कि वो फिर से रेसलिंग नहीं कर पाएंगे। इस दौरान सभी ने कहा कि पंक बदल चुके हैं। केविन ने कहा कि पंक आज भी पहले जैसे ही घमंडी हैं। पंक कोडी को एक और चांस देना चाहते हैं जबकि वो नंबर 1 कंटेंडर हैं। ओवेंस ने कहा कि उन्हें वर्ल्ड चैंपियन बने 10 साल से भी ज्यादा हो चुके हैं। अब वो फिर से वही स्वाद चखना चाहते हैं। थोड़ी देर के बहस के बाद केविन ने पंक को धक्का दिया। हालांकि, ऑफ़िशियल्स के कारण दोनों स्टार्स एक दूसरे से दूर रहे।

Trick Williams vs Baron Corbin (c) (Unites States Championship Match)

ब्लू ब्रांड शो का पहला मुकाबला ट्रिक विलियम्स और बैरन कॉर्बिन के बीच यूएस चैंपियनशिप के रीमैच से हुआ। SummerSlam 2026 में कॉर्बिन ने ट्रिक को मात देकर यूएस चैंपियनशिप जीती थी। ट्रिक ने मैच के शुरूआती मोमेंट्स में लगातार हमले करके बखूबी कंट्रोल किया। कॉर्बिन ने ट्रिक को रिंगसाइड स्टील स्टेप से टकराकर मैच में वापसी की। कुछ देर बाद ट्रिक ने AA लगाकर नियर पिनफॉल किया। विलियम्स ने अपना फिनिशिंग मूव ट्रिकशॉट लगाने की कोशिश की लेकिन कॉर्बिन ने इसे काउंटर करके डीप 6 लगाया और पिन करने की नाकाम कोशिश की।

दोनों स्टार्स में रिंग के अंदर और बाहर जबरदस्त एक्शन जारी रहा। कॉर्बिन टाइटल लेकर रिंग में आ गए जिसे रेफरी ने उनसे छीनकर रिंग से बाहर कर दिया। विलियम्स ने इसका फायदा उठाकर बुक-एंड मूव लगाया और 2 काउंट के लिए पिन किया। ट्रिक ने अपना फिनिशिंग मूव ट्रिक शॉट लगाकर पिन करने की कोशिश की लेकिन कॉर्बिन ने रोप पकड़कर पिन को तोड़ा। इसके बाद कॉर्बिन रिंग से बाहर चले गए। उन्होंने रेफरी की नज़रों से बचते हुए ट्रिक को टाइटल से मारा और उन्हें पिन करके अपनी चैंपियनशिप को सफलता पूर्वक डिफेंड किया।

Winner: Baron Corbin Retains US Championship

बैकस्टेज SmackDown जनरल मैनेजर निक एल्डिस के पास सैमी ज़ेन आए और उन्होंने SummerSlam 2026 में उनके मैच में गुंथर और केविन ओवेंस को जोड़े जाने पर नाराजगी जाहिर की। केविन ओवेंस भी वहां आ गए। उन्होंने निक से कहा कि वो दो हफ्ते बाद कनाडा में होने वाले SmackDown में पंक की अनडिसप्युटेड WWE चैंपियनशिप को चैलेंज करेंगे। सैमी ने कहा कि वो केविन की वापसी से खुश हैं। ज़ेन ने आगे कहा कि वर्ल्ड चैंपियनशिप को वापस पाने का मौका उनके कारण अब छूट गया है।

केविन ने इसके लिए माफी मांगते हुए माना कि यह कुछ हद तक सही है। केविन ने चोटिल होने के पहले सैमी के खिलाफ हुए आखिरी मैच को याद किया। ज़ेन ने कहा कि वो चाहते हैं कि प्राइज़फाइटर फिर से वर्ल्ड चैंपियन बनें। केविन ने कहा कि वो खुद पंक को संभाल लेंगे। सैगमेंट के अंत में ज़ेन ने कहा कि टाइटल को चेस करने के दौरान ओवेंस उनसे कोई उम्मीद नहीं रखें। बैरन कॉर्बिन का इंटरव्यू देखने मिला। इस दौरान पूर्व यूएस चैंपियन कार्मेलो हेज़ वहां आ गए। उन्होंने बैरन पर हमला करके कहा कि वो अगले हफ्ते SmackDown में उनकी यूएस चैंपियनशिप को चैलेंज करेंगे।

SummerSlam 2026 में विमेंस चैंपियनशिप जीतने वाली चेल्सिया ग्रीन ने रिंग में एंट्री की। उन्होंने अपनी उपलब्धि के लिए WWE यूनिवर्स के सपोर्ट का आभार जताया। ग्रीन ने अपनी बेस्ट फ्रेंड मौजूदा यूएस चैंपियन टिफनी स्ट्रेटॉन को टाइटल सेलिब्रेशन के लिए रिंग में बुलाया। टिफनी ने कहा कि वो उनसे कुछ बात करना चाहती हैं। हालांकि, इसके तुरंत बाद फेटल इंफ्लुएंस ग्रुप का दखल देखने मिला। जेसी जेन ने कहा कि यह उनका मोमेंट होना चाहिए था। जेसी ने आगे कहा कि वो यहां चेल्सी के लिए नहीं बल्कि टिफनी की यूएस चैंपियनशिप को चैलेंज करना चाहती हैं। टिफनी ने कहा कि वो अगले हफ्ते उन्हें चैंपियनशिप मैच देंगी लेकिन अभी उनके ग्रुप को विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप को डिफेंड करना होगा। फेटल इंफ्लुएंस ग्रुप ने यह चैलेंज स्वीकार कर लिया।

The Fatal Influence (c) vs. Tiffany Stratton and Chelsea Green (WWE Women’s Tag Team Championship Match)

चेल्सी ग्रीन और लेनी रीड ने मैच की शुरूआत की। कुछ मूव लगाने के बाद ग्रीन ने टिफनी को टैग दिया और उन्होंने कॉर्नर पर लेनी को मूव लगाया। इसके कुछ देर बाद फॉलेन हेनली रिंग में आई और उन्होंने स्ट्रेटॉन को किक लगाई। चेल्सी ने रीड को जर्मन सूप्लेक्स लगाया। चेल्सी रीड को अपना फिनिशिंग मूव प्रिटीयर लगाने गईं लेकिन जेसी जेम्स ने रिंग साइड टिफनी पर हमला कर दिया। उन्होंने रेफ़री से बचते हुए ग्रीन को पंच लगाया। मौजूदा विमेंस टैग टीम चैंपियंस ने इस मौके का फायदा उठाते हुए ग्रीन को फेटल फ़्लो मूव लगाकर पिन करते हुए अपने टाइटल को सफलता पूर्वक डिफेंड किया। मैच के बाद लैश लेजेंड ने टिफनी पर और नया जैक्स ने चेल्सी पर जबरदस्त हमला करके अपने इरादे साफ कर दिए।

Winner: The Fatal Influence Retains Womens Tag Team Championship

बैकस्टेज मौजूदा WWE टैग टीम चैंपियन डेमियन प्रीस्ट का इंटरव्यू देखने मिला। उन्होंने टोंगा ब्रदर्स द्वारा लगातार हमले पर नाराजगी जाहिर की। कुछ देर बाद वॉर रेडर्स वहां आए। डेमियन के पार्टनर आर-ट्रुथ ने रेडर्स को कंफ्रंट किया। उन्होंने कहा कि वो किसी से भी नहीं डरते हैं। अगले हफ्ते ट्रुथ और अपनी WWE टैग टीम चैंपियनशिप को प्रीस्ट रेडर्स और MFT के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

WWE Smackdown के अगले पड़ाव में 14 बार के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन रैंडी ऑर्टन ने रिंग में एंट्री की। उनके कुछ बोलने के पहले ही कोडी रोड्स फाइट करने के इरादे से रिंग में आ गए। हालांकि, रैंडी तुरंत रिंग से बाहर चले गए। कोडी ने उन्हें रिंग में आने के लिए ललकारा। ऑर्टन रिंग में आने के लिए आगे बढ़े लेकिन बाद में वो पीछे हट गए। इस दौरान ऑफिशियल्स भी रिंग के आस-पास आ गए। ऑर्टन और कोडी के बीच शब्दों की जबरदस्त जंग देखने मिली। रैंडी ने कहा कि उनके कारण वो 15वीं बार वर्ल्ड टाइटल नहीं जीत पाए थे। वो अब कोडी को भी वर्ल्ड चैंपियन नहीं बनने देंगे। कोडी ने कहा कि अब उनके पास कोई वर्ल्ड चैंपियनशिप नहीं है। अब उन्हें अच्छा बनने की कोई जरूरत भी नहीं है। अब कंपनी में रैंडी एक मात्र दिग्गज रह गए हैं। कोडी ने पूंछा कि वो किसका शिकार होंगे।

बैकस्टेज सैमी ज़ेन, कैंडिस ले रे और अचेत पड़े जॉनी गार्गानो से बात करते हुए दिखे। उन्होंने कहा कि उन्हें केविन ओवेंस से जलन हो रही है। सीएम पंक भी वहां आ गए। उन्होंने सैमी से कहा कि वो केवल पीठ पीछे ही बोलना जानते हैं। केविन उनसे बेहतर हैं क्योंकि उन्होंने जो बोलना था वो सामने बोला। सैमी ने कहा कि अगर उनका हाथ चोटिल नहीं होता तब वो पंक का मुंह तोड़ देते। इसके बाद पंक वहां से चले गए।

निकी बेला ने Raw के हालिया एपिसोड में अपनी साथी पेज के ऊपर हमला किये जाने पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उनके कारण पेज की WWE में वापसी हुई। पेज के कारण उनकी बहन को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद मेंस Royal Rumble विनर शिंस्के नाकामुरा की वीडियो पैकेज देखने मिला जहां उन्होंने MFT पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस बार वो अकेले वापस नहीं आएंगे।

https://twitter.com/WWE/status/2085904409477664886?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2085904409477664886%7Ctwgr%5Ef05bf9b51dc9f23c3d9d011d91b3984602a8684f%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.sportskeeda.com%2Flive%2Fwwe-smackdown-after-summerslam-live-results-august-7-2026-kevin-owens-returns-charlotte-flair-vs-jade-cargill

Main Event: Charlotte Flair vs. Jade Cargill

ब्लू ब्रांड के इस हफ्ते के मेन इवेंट के लिए सबसे पहले शॉर्लेट फ्लेयर ने एंट्री की। इसके बाद जेड कार्गिल अपनी साथी बी-फैब और मिचीन के साथ रिंग में आईं। दोनों ही स्टार्स ने जबरदस्त शुरूआत की। जेड और फ्लेयर ने एक दूसरे को शोल्डर टैकल लगाया। फ्लेयर ने जेड को पैर के बीच फंसाने की कोशिश की लेकिन जेड ने रिंग के बाहर इस मूव को काउंटर किया और द क्वीन को अनाउंसर डेस्क पर पटक दिया। रिंग में वापस आने के बाद जेड ने अपनी अपोनेंट को पिन करने की नाकाम कोशिश की।

कुछ देर बाद फ्लेयर ने जेड को जर्मन सूप्लेक्स लगाकर मैच में वापसी की। फ्लेयर और जेड के बीच रिंग के बीच में चॉप्स का जबरदस्त ट्रेड देखने मिला। जेड ने बॉसमैन स्लैम लगाकर फ्लेयर को 2 काउंट के लिए पिन किया। फ्लेयर ने क्वींस बूट मारकर रिंग के टॉप से स्प्लैश लगाया। हालांकि, जेड ने अपनी ताकत दिखाई और काउंटर पिन किया। जेड ने सुपरकिक लगाकर स्पिनिंग स्लैम लगाया और फिर से 2 काउंट के लिए पिन किया।

जेड ने रिंग के टॉप से शॉर्लेट को एवलॉन्च बॉम्ब लगाया और पिन किया। फ्लेयर किसी तरह दो काउंट के बाद पिन को तोड़ने में कामयाब रही। जेड कार्गिल मैच में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही थीं। फ्लेयर ने किक लगाकर मैच में वापसी की। फ्लेयर ने कार्गिल पर फिगर-8 लगाया। कार्गिल की साथी बी-फैब ने रेफरी का ध्यान भटकाया और मिचीन ने फ्लेयर को खीचकर उनका लॉक तोड़ा।

एलेक्सा ब्लिस ने वापसी कर सभी को चौंका दिया। उन्होंने अपनी डॉल को आगे किया और इसके बाद लाइट-ऑफ हो गई। कुछ देर बाद देखने मिला कि पूर्व NXT विमेंस चैंपियन टेटम पेक्सली रिंग के टॉप पर नजर आईं। उन्होंने रिंगसाइड फैब-मिचीन को क्रॉस-बॉडी मूव लगाया। मैच के अंत में जेड,फ्लेयर पर अपना फिनिशिंग मूव जेड एंड लगाने गई लेकिन फ्लेयर ने काउंटर करके ब्लिस का मूव सिस्टर एबगिल लगाया। इसके बाद शॉर्लेट ने कार्गिल पर टॉप रोप से अपना फिनिशिंग मूव नेचुरल सेलेक्शन लगाया और पिन करके जीत दर्ज की। ब्लिस,पेक्सली ने आकर फ्लेयर के साथ उनकी जीत को सेलिब्रेट किया। इसके बाद शो ऑफ एयर हो गया।

d

Superstars: Randy Orton, Cody Rhodes, CM Punk, Kevin Owens
Events: WWE SmackDown

SmackDown की ताज़ा खबरों के लिए हमे WWW.sportsvarta.com पर फॉलो कीजिए।

Posted By: Admin