WWE Raw Results (7 September 2026): Liv Morgan ने अपने टाइटल को किया डिफेंड, Money in the Bank 2026 के नए क्वालिफायर के साथ मेन इवेंट में मचा फिर बवाल

WWE Raw Results (7 September 2026): Liv Morgan ने अपने टाइटल को किया डिफेंड, Money in the Bank 2026 के नए क्वालिफायर के साथ मेन इवेंट में मचा फिर बवाल

WWE Raw: WWE रॉ (Raw) के नए एपिसोड में मनी इन द बैंक (Money In The Bank 2026) के क्वालिफ़ाइंग मुकाबलों की शुरूआत हुई। इसके साथ ही फैंस को विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप का शानदार मैच देखने मिला। शो के मेन इवेंट में रॉयस कीज़ (Royce Keys) और OTM ग्रुप ने फिर से एक बार द ब्लडलाइन (The Bloodline) पर निशाना साधा। आइए जानते हैं Raw में क्या क्या हुआ।

WWE Raw की शुरूआत विज़न ग्रुप ने की। चोट के कारण लंबे समय से WWE रिंग से दूर रहने वाले ब्रॉन्सन रीड की कंपनी के फ्लैगशिप शो में वापसी हुई। बता दें कि Sunday Night Main Event में रीड ने वापसी कर सभी को चौंका दिया था। ब्रॉन ब्रेक्कर ने कहा कि अब विज़न ग्रुप पूरी ताकत के साथ वापस आ गया है। उन्होंने कहा कि ओबा फेमी फिट नहीं हैं और वो नहीं आने वाले हैं।

ब्रॉन ब्रेक्कर ने आगे कहा कि अब साफ हो गया है कि वो ही कंपनी का भविष्य हैं। उन्होंने SNME में मदद करने के लिए ब्रॉन्सन रीड को शुक्रिया कहा। रीड ने कहा कि अब वो वापस आ गए हैं तब ओबा फेमी की कंपनी में कोई जगह नहीं बनती। लोगन पॉल और ऑस्टिन थ्योरी ने भी अपने ग्रुप की तारीफ करते हुए Money in the Bank क्वालिफ़ाइंग मैच की बात की। कुछ देर बाद अल्फा एकेडमी का दखल देखने मिला। कुछ देर की बहस के बाद थ्योरी और ओटिस के बीच मुकाबला तय हुआ।

Otis vs. Austin Theory

WWE Raw के इस हफ्ते के पहले मुकाबले में ओटिस ने मैच की शुरूआत में कुछ जबरदस्त बॉडी शॉट लगाए। थ्योरी ने क्लॉथ्स्लाइन मूव लगाकर वापसी करने की कोशिश की लेकिन ओटिस ने अपनी पावर से थ्योरी पर दबाव बनाकर रखा। मैक्सीन डुप्री ने ओटिस का पैर पकड़ कर मैच में दखल दिया। हालांकि, जल्द ही ओटिस ने मैच को फिर से कंट्रोल किया और थ्योरी को जबरदस्त स्लैम लगाया। ब्रॉन्सन रीड ने पीछे से आकर ओटिस पर हमला कर दिया।

Winner: Otis wins via Disqualification

मैच के बाद विज़न ग्रुप ने ओटिस और अकीरा टोजावा पर जबरदस्त हमला किया। ओबा फेमी रिंग की तरफ आते हुए दिखे। उन्होंने रिंग में एंट्री करते ही विज़न मेंबर्स पर हमला किया। थ्योरी ने उन्हें चेयर शॉट मारा लेकिन उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा। उन्होंने थ्योरी को रिंग से बाहर कर दिया। हालांकि, विज़न मेंबर्स को संख्या में ज्यादा होने का फायदा मिला। ब्रेक्कर के दो स्पीयर और रीड के तीन खतरनाक सुनामी मूव लगाने के बाद ओबा धराशायी हो गए।

रॉयस कीज और OTM का प्रोमो दिखाया गया जहां उन्होंने कहा कि ब्लडलाइन में कोई भी अब सुरक्षित नहीं है। बैकस्टेज द उसोज़ अपने साथी जेकब फटू के पास आते हुए दिखे। उन्होंने जेकब से कोई भी हथियार लेकर रिंग में चलने के लिए कहा। जेकब ने कहा कि यही उनके दुश्मन चाहते हैं। रॉयस और उनके साथियों (946 ग्रुप) के पास खोने के लिए कुछ नहीं हैं। जेकब ने आगे कहा कि वो जानते हैं कि 946 मेंबर्स क्या करना चाहते हैं। जे ने जेकब से निर्णय लेने के लिए कहा जिस पर पूर्व यूएस चैंपियन ने कहा कि उन्हें थोड़ा धैर्य रखना चाहिए क्योंकि ब्लडलाइन का अगला मूव खतरनाक होगा।

बैकस्टेज स्टेफनी वकार लॉकर रूम में अपने आगामी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच की तैयारी करती हुई दिखाई दीं। पूर्व विमेंस चैंपियन बैकी लिंच वहां आईं। उन्होंने कहा कि वो उनकी मदद करना चाहती हैं। लिव मॉर्गन के साथ जजमेंट डे मेंबर्स हैं। स्टेफनी ने कहा कि वो लिंच का सम्मान करती हैं लेकिन उन्हें कोई मदद नहीं चाहिए। बैकस्टेज मौजूदा आईसी चैंपियन चैड गेबल ने अगले हफ्ते मैक्सिको में होने Raw में ड्रैगन ली के खिलाफ होने वाले चैंपियनशिप मैच पर बात करते हुए अपनी जीत का दावा किया।

क्राउड में मौजूद म्यूज़ीसियन मैट मैथ्यूज़ का इंटरव्यू देखने मिला। कुछ समय बाद पूर्व वर्ल्ड चैंपियन द मिज और किट विल्सन ने आकर मैट का मज़ाक उड़ाया। कुछ देर की बहस के बाद विल्सन ने मैट पर हमला किया और उन्हें रिंग में लेकर आए। हालांकि, मैट ने किट से लड़ने का प्रयास किया लेकिन मिज ने स्कल क्रशिंग फ़िनाले मूव लगाकर मैट को चारों खाने चित्त कर दिया।

Bron Breakker vs. Rey Mysterio vs. Ethan Page (Men’s Money in the Bank Qualifying Match)

Raw के इस एपिसोड से मेंस Money in the Bank क्वालिफ़ाइंग मैचों की शुरूआत हुई। पहले मुकाबले के लिए ब्रॉन ब्रेक्कर की एंट्री हुई। उन्होंने पहले रिंग साइड द मिज़ और किट विल्सन को स्पीयर लगाया। उसके बाद ब्रॉन का अगला शिकार मैट मैथ्यूज़ बने। कुछ देर बाद ईथन पेज़ और फिर हॉल ऑफ फेमर रे मिस्टीरियो रिंग में आए। ब्रॉन मैच की शुरूआत से ही दोनों अपोनेंट्स पर टूट पड़े।

ब्रॉन ने पेज़ को क्लॉथ्स्लाइन लगाया। वहीं, उन्होंने रे को शोल्डर शॉट्स लगाए। ईथन ने ब्रॉन को सुपरकिक और उसके बाद AAA जनरल मैनेजर ने हरिकाना मूव लगाकर ब्रेक्कर के मोमेंटम को तोड़ा। ऑल ईगो और रे के बीच कई शानदार मूव्स और पिन फॉल का ट्रेड देखने मिला। इस दौरान ब्रॉन ने भी रिकवर करके कुछ पिन फॉल किये। मैच के अंत में ब्रॉन ने मिस्टीरियो को स्पीयर लगाते हुए मैच जीतकर Money in the Bank 2026 लैडर के लिए क्वालिफ़ाई किया।

Winner: Bron Breakker

बैकस्टेज एलए नाइट Raw जनरल मैनेजर एडम पीयर्स से बात करते हुए दिखे। उन्होंने फिर से वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए अपना दावा पेश किया। कुछ देर बाद एडम ने भी इसके लिए हामी भर दी। पूर्व यूएस चैंपियन सोलो सिकोआ मेगास्टार के पास आए। उन्होंने रॉयस कीज़ और उनके साथियों से बदला लेने की बात कही। नाइट ने सोलो को कहा कि ब्लडलाइन को 946 के साथ डील करने दें।

Sol Ruca vs. Lyra Valkyria vs. Maxxine Dupri (Women’s Money in the Bank Qualifying Match)

सोल रूका ने मैच की शुरूआत में लायरा वल्कारिया और मैक्सीन डुप्री पर अपना दबाव बनाकर रखा। लायरा ने सोल को कॉर्नर पर कुछ शॉट्स लगाए। मैक्सीन ने भी रूका पर स्टॉम्प मारा। लायरा ने इसका फायदा उठाया और मैक्सीन को सोल पर पटककर पिनफॉल की कोशिश की। कुछ देर बाद रिंग के बाहर लायरा ने डुप्री को क्लॉथ्स्लाइन मूव लगाया। सोल रूका ने स्प्रिंगबोर्ड क्लॉथ्स्लाइन मूव लगाकर मैच में वापसी की।

सोल रूका ने दोनों अपोनेंट्स पर ड्रॉप किक लगाई। इसके बाद उन्होंने डुप्री को नी शॉट लगाकर पिन करने की कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हुई। लायरा ने मैक्सीन को नाइटविंग मूव लगाया और पिन करने की कोशिश की। पूर्व विमेंस चैंपियन बेली ने रेफरी को बाहर खीचकर पिन को तोड़ा। लायरा अपनी पुरानी साथी को देखकर हैरान रह गईं। सोल `ने इसका फायदा उठाया और सोल स्नेचर फिनिशिंग मूव लगाकर मैच को जीता। मैच के बाद बेली ने लायरा पर जबरदस्त हमला कर उनकी हालत खराब कर दी।

Winner: Sol Ruca

बैकस्टेज ब्लडलाइन मॉनिटर पर नज़रे जमाए हुए थे। रॉयस कीज़ और उनके साथी पार्किंग में मौजूद थे। द उसोज़ ने 946 ग्रुप से बदला लेने की बात कही। जेकब ने दोनों को रोकते हुए कहा कि 946 यही चाहते हैं। उन्होंने कहा रॉयस बहुत ही खतरनाक हैं। जेकब ने आगे कहा कि ब्लडलाइन को बाहर नहीं जाना है। जेकब फटू ने अपने साथियों से उन पर भरोसा रखने के लिए कहा।

Joe Hendry vs. JD McDonagh

Raw का अगला मुकाबला जो हेंड्री और जेडी मैक्डॉना का हुआ। मैच से पहले जो हेंड्री ने जेडी मैक्डॉना का वीडियो बनाकर मज़ाक उड़ाया। मैच के शुरूआत में कुछ मूव्स के ट्रेड के बाद मैक्डॉना ने हेडबट और एल्बो ड्रॉप लगाकर मैच को कंट्रोल किया। हेंड्री ने भी फॉल-वे स्लैम लगाकर मैच में वापसी की। मैच के अंत में जेवान एवंस की एंट्री ने जजमेंट डे मेंबर्स का ध्यान भटकाया। उन्होंने बड़े से हेड के साथ एंट्री की। इसका फायदा हेंड्री ने उठाया और साउंड इफेक्ट मूव लगाकर पिन किया और जीत दर्ज की।

Winner: Joe Hendry 

बैकस्टेज मौजूदा विमेंस वर्ल्ड चैंपियन लिव मॉर्गन के आगामी मैच से पहले बैकी लिंच उनके पास आई। लिव ने कहा कि बैकी को उनकी बात मानकर घर जाना चाहिए और अपनी बच्चों की देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने बैकी के पति सैथ रॉलिंस पर भी निशाना साधा। अंत में लिव ने कहा कि बैकी स्वार्थी हैं। बैकस्टेज ही पॉल हेमन के पास विज़न ग्रुप आया। मैक्सीन ने पॉल से शो की शुरुआत में जो हुआ, उसके बारे में पूछा।

पॉल हेमन ने ब्रॉन्सन रीड को गले लगाते हुए कहा कि उन्हें उन पर गर्व है। इसके बाद पॉल ने ब्रॉन से बात की। ब्रॉन ने कहा कि अब ओबा फेमी का अंत हो गया है और कंपनी का भविष्य सुरक्षित है। पॉल हेमन ने चिंता जाहिर करते हुए ब्रॉन से पूंछा कि “क्या ओबा फेमी सांस ले रहे थे?” `एक कुटिल से मुस्कान के साथ ही दिग्गज मैनेजर वहां से चले गए।

Liv Morgan (c) vs. Stephanie Vaquer (WWE Women’s World Championship Match)

मैच के शुरू होते ही स्टेफनी वकार से बचते हुए लिव मॉर्गन रिंग से बाहर निकल गई। वकार ने भी उनका पीछा किया। रिंग में आने के बाद स्टेफनी ने लिव को स्कूल बॉय मूव लगाकर जल्दी पिन करने की नाकाम कोशिश की। वकार ने डेविल किस मूव लगाने की कोशिश की लेकिन लिव इससे बचते हुए रिंग से बाहर चली गईं। मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन ने मैच से भागने की भी कोशिश की लेकिन वकार ने उनके इरादों पर पानी फेर दिया। लिव मॉर्गन ने स्टॉम्प और रनिंग नी लगाकर मैच में वापसी की। लिव ने ड्रॉपकिक लगाकर पिन करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुई।

मैच के दौरान लिव ने ला प्रेमिएरा को तीन अमीगो लगाए। कुछ देर वकार ने लिव को पावरस्लैम लगाकर 2 काउंट के लिए पिन किया। मैच के अंत में बैकी लिंच का दखल देखने मिला। उन्होंने रॉकेल रोड्रिगेज को स्टील स्टेप से टकरा दिया। रॉक्सेन ने लिव को टाइटल दिया। लिव ने रेफरी से बचकार स्टेफनी को टाइटल बेल्ट से मारा और सफलता पूर्वक पिन करते हुए अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को रिटेन किया।

Winner: Still The WWE Women’s World Champion Liv Morgan

Main Event:

इस हफ्ते Raw के मेन इवेंट में द ब्लडलाइन रिंग में मौजूद थे। जे उसो ने कहा कि रॉयस कीज़ और उनके साथी पिछले दो हफ्तों से ब्लडलाइन पर हमला कर रहे हैं। अब वो और ऐसा नहीं कर पाएंगे। जे ने 946 को रिंग में आने के लिए ललकारा। स्टेज पर लगी स्क्रीन पर रॉयस कीज आए। उन्होंने वहां पर पड़े हुए गार्ड्स को दिखाया। इसके बाद OTM ब्लडलाइन की कार के ऊपर दिखे। OTM ने कार को तहस नहस करते हुए उसमें पेट्रोल छिड़का। रॉयस कीज़ ने कार को आगे लगाते हुए कहा कि कोई भी सुरक्षित नहीं है। ब्लडलाइन मेंबर्स असहाय रिंग में मौजूद रहे। इसके बाद शो ऑफ एयर हो गया,

WWE की ताज़ा खबरों के लिए हमे WWW.sportsvarta.com पर फॉलो कीजिए।

Posted By: Admin