WWE SmackDown: WWE के दूसरे वीकली फ्लैगशिप शो स्मैकडाउन (SmackDown) में फैंस को विमेंस यूएस चैंपियनशिप मैच समेत कुछ बेहतरीन मुकाबले और सैगमेंट्स देखने मिला। पूर्व NXT विमेंस चैंपियन टेंटम पेक्सली (Tatum Paxley) का मेन रोस्टर में इन-रिंग डेब्यू हुआ। वहीं, अगले हफ्ते के लिए भी कुछ मुकाबलों का ऐलान हो गया। इसके साथ ही मेन इवेंट में अनडिसप्युटेड WWE चैंपियनशिप के नंबर वन कंटेंडर के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच ने शो को दिलचस्प बनाया। ब्लू ब्रांड शो में हुए सभी मोमेंट्स के बारे में आइए जानते हैं।
WWE SmackDown के नए एपिसोड की शुरूआत पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन केविन ओवेंस की रिंग में एंट्री से हुई। पिछले हफ्ते SmackDown में उन्हें सैमी ज़ेन के कारण अनडिसप्युटेड चैंपियनशिप मैच में हार का सामना करना पड़ा था। केविन ने रिंग में आकर कहा कि सैमी के कारण वो अपने होम क्राउड और फैमिली के सामने वर्ल्ड चैंपियनशिप नहीं जीत पाए। सैमी और उन्होंने पहले भी कई बार एक दूसरे के खिलाफ इस तरह की चीजे की हैं लेकिन इस बार सैमी ने जो किया उसे भुलाया नहीं जा सकता।
केविन ओवेंस ने मौजूदा अनडिसप्युटेड WWE चैंपियन सीएम पंक को चेतावनी देते हुए कहा कि उनके खिलाफ वो तब तक पीछे नहीं हटेंगे जब तक वो फिर से वर्ल्ड चैंपियनशिप नहीं जीत लेते। तभी, पंक की एंट्री देखने मिली। उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते उन्होंने केविन को मात दी है। उनके साथ साथ ही SmackDown के जनरल मैनेजर निक एल्डिस भी आए और उन्हें ओवेंस की तरफ बढ़ने से रोकने लगे।
कुछ ही लम्हों के बाद गुंथर भी आ गए। उन्होंने भी चैंपियनशिप के लिए अपना दावा पेश किया। फिन बैलर की भी एंट्री हुई। उन्होंने भी वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच पर अपना दावा ठोंका। SmackDown जनरल मैनेजर निक एल्डिस ने शो के मेन इवेंट में केविन ओवेंस vs गुंथर vs फिन बैलर के बीच अनडिसप्युटेड WWE चैंपियनशिप के नंबर वन कंटेंडर के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच बुक किया।
Nia Jax and Lash Legend vs Tiffany Stratton and Chelsea Green
WWE SmackDown का पहला मुकाबला नाया जैक्स-लैश लेजेंड और टिफनी स्ट्रेटॉन-चेल्सी ग्रीन के बीच हुआ। मैच की शुरूआत लेजेंड और टिफनी ने की। मैच की शुरूआत में चेल्सी और टिफनी ने बढ़िया तालमेल दिखाया और लैश पर दबाव बनाया। हालांकि, नाया ने टैग लेकर ग्रीन को जबरदस्त हेडबट लगाया। रिंग साइड चेल्सी को मेडिकल ऑफिसर चेक करने लगे।
नाया और लैश ने टिफनी पर लगातार हमले किये और उनपर अपना दबदबा बनाकर रखा। मेडिकल स्टाफ चेल्सी को बैकस्टेज ले जाने लगा तभी टिफनी भी किसी तरह अपने अपोनेंट्स को चकमा देकर कॉर्नर पर आ गई। ग्रीन ने भागकर टिफनी से टैग लिया और नाया को ड्रॉप किक लगाकर क्रॉसबॉडी लगाया। हालांकि, जल्द ही नाया और लैश ने मैच में वापसी की। मैच के अंत में लैश ने टिफनी को बैरिकेड से टकरा दिया। वहीं नाया ने मौजूदा WWE विमेंस चैंपियन चेल्सी को अपना फिनिशिंग मूव अनायलेटर लगाकर पिन किया और जीत दर्ज की।
Winner: Nia Jax and Lash Legend
बैकस्टेज SmackDown GM निक एल्डिस और डैन ह्यूसेन बात करते हुए दिखे। कुछ समय बाद गुंथर वहां आ गए। उन्होंने ह्यूसेन पर ध्यान ना देते हुए निक से बात की। गुंथर ने कहा कि निक ने उन्हें अब ट्रिपल थ्रेट मैच में बुक कर दिया है। निक ने जवाब देते हुए कहा कि उन्हें उनसे अब कोई मतभेद नहीं हैं। इसके बाद कैरियर किलर वहां से चले गए।
Jacy Jayne (c) vs Paige (WWE Women’s United States Title Match)
SmackDown का अगला मुकाबला पेज और जेसी जेन के बीच विमेंस यूएस चैंपियनशिप के लिए हुआ। जेसी अपने ग्रुप फेटल इंफ्लुएंस के साथ रिंग में आई। जेसी ने मैच की बढ़िया शुरूआत करते हुए अपने अपोनेंट पर सेंटॉन बॉम्ब लगाया। पेज ने जेसी को रिंग से बाहर करके कैनन बॉल मूव लगाया। रेफरी से बचकर लेनी रीड ने पेज को किक लगाई। इसका फायदा जेसी ने उठाते हुए मैच को कंट्रोल किया। पेज और जेसी जेन के बीच रिंग के बीच कुछ जबरदस्त मूव्स देखने मिले।
पेज ने पेज टर्नर मूव लगाकर 2 काउंट के लिए जेन को पिन किया। पेज अपना फिनिशिंग मूव रैमपेज लगाने जा रही थीं तभी लेनी रीड का फिर से मैच में दखल देखने मिला। पेज ने जेसी को रीड की तरफ फेंककर क्लॉथ्स्लाइन मूव लगाया। इस फॉलेन हेनली ने दखल देने की कोशिश की लेकिन पेज ने उन्हें किक लगाकर रिंग से बाहर कर दिया। इस दौरान जेसी ने रिकवर करते हुए पेज को रोलअप किया और सफलता पूर्वक पिन करके अपने टाइटल को रिटेन किया। मैच के बाद निकी बेला ने पेज पर जबरदस्त हमला किया।
Winner: Still WWE Women’s United States Champion Jacy Jayne
बैकस्टेज कोडी रोड्स से मिलने फिन बैलर आए। कोडी ने कहा कि रैंडी ऑर्टन के कारण वो वर्ल्ड चैंपियनशिप से दूर हैं। फिन ने उन्हें शांत रहने के लिए कहा। फिन ने आगे कहा कि ऑर्टन उन्हें गलत रास्ते पर जाने के लिए मजबूर कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने नंबर वन कंटेंडर मैच जीतने की बात कही। कुछ समय बाद फिन वहां से चले गए। कुछ समय बाद कोडी रोड्स की रिंग में एंट्री देखने मिली। कोडी ने कहा कि वो रैंडी ऑर्टन को बुरी तरह पीटना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ऑर्टन 15वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहते हैं लेकिन उन्हें नहीं लगता कि इस साल यह होगा।
कोडी ने आगे कहा कि Sunday Night’s Main Event में वो रैंडी ऑर्टन को खत्म कर देंगे। तभी ऑर्टन की एंट्री देखने मिलती है। रिंग में आने के बाद रैंडी अमेरिकन नाइटमेयर को उन पर हमला करने के लिए उकसाते हैं। इस दौरान वो लगातार रोड्स की फैमिली को भी बीच में लाते हैं। बता दें कि पिछले हफ्ते हुए SmackDown में निक एल्डिस ने दोनों स्टार्स को उनके मैच से पहले लड़ने की एवज में फिर से वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच नहीं मिलने की बात काही थी।
कोडी रोड्स अपने गुस्से को शांत रखते हुए कहा कहते हैं कि वो जानते हैं कि रैंडी क्या करवाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो Sunday Night’s Main Event के आने का इंतज़ार कर रहे हैं। इसके बाद वो रिंग से बाहर चले जाते हैं। बैकस्टेज लिल याटी और ट्रिक विलियम्स अगले हफ्ते Sunday Night Main Event में याटी के मैच के बारे में बात करते हुए दिखे। मौजूदा यूएस चैंपियन बैरन कॉर्बिन ने आकर ट्रिक को कहा कि वो लिल याटी को मज़ा चखाएंगे।
बैकस्टेज टेटम पेक्सली का इंटरव्यू देखने मिलता है। कुछ देर बाद एलेक्सा ब्लिस और शॉर्लेट फ्लेयर वहां आती हैं। ब्लिस ने कहा कि Sunday Night’s Main Event में जेड कार्गिल, मिचीन और बी-फैब के खिलाफ टैग टीम मैच होगा। फ्लेयर ने टेटम से कहा कि आज उनके पास खुद की काबिलियत दिखाने का बढ़िया मौका है। ब्लिस ने कहा कि वो (ब्लिस-फ्लेयर) मैच के दौरान रिंगसाइड होंगी।
AAA क्रूजरवेट चैंपियन रे फीनिक्स का इंटरव्यू हुआ। उन्होंने रोमन रेंस की वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के नंबर वन कंटेंडर टूर्नामेंट में अपने भाई पेंटा के खिलाफ होने वाले फाइनल मैच के बारे में बात की। थोड़ी देर बाद रिकी सैंट्स वहां आ गए। उन्होंने कहा कि वो टूर्नामेंट नहीं जीतने वाले हैं। उन्होंने रे से क्रूजरवेट चैंपियनशिप मैच की मांग की। रे ने टूर्नामेंट जीतकर नया वर्ल्ड चैंपियन बनने की बात कही।
Michin vs Tatum Paxley
मिचीन अपनी साथियों के साथ रिंग में आई। इसके बाद टेटम पेक्सली की एंट्री उनकी साथियों के साथ हुई। यह मेन रोस्टर में टेटम का डेब्यू मैच था। दोनों ही विमेंस स्टार्स के बीच शुरूआत में शॉट्स का बेहतरीन ट्रेड देखने मिला। कुछ देर बाद मिचीन ने कॉर्नर पर कैननबॉल मूव लगाने का प्रयास किया लेकिन टेटम इससे बचने मएन कामयाब रहीं। टेटम ने मिचीन को रोलअप के जरिए पिन करने का असफल प्रयास किया।
मैच के दौरान मिचीन ने वापसी करते हुए टेंटम पेक्सली को सिट-आउट पावरबॉम्ब लगाया। इसके बाद वो स्टायल क्लैश लगाने गई लेकिन पेक्सली ने काउंटर करते हुए बैक-ड्रॉप लगाया। मैच के अंत में पेक्सली ने रोलिंग किक लगाकर अपना फिनिशिंग मूव सीमेंट्री ड्राइव लगाया और पिन करके जीत दर्ज की।
Winner: Tatum Paxley
बैकस्टेज ब्लैक मोनरे का इंटरव्यू हुआ जहां उनसे पिछले हफ्ते SmackDown में उनके डेब्यू मैच से पहले ही अपनी अपोनेंट जूलिया पर हमला करने का कारण पूंछा गया। उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि जूलिया उनके लेवल की नहीं हैं। कुछ ही समय बाद जूलिया ने ब्लैक पर जबरदस्त हमला करते हुए अपना बदला लिया।। वहीं, बैकस्टेज पर ही केविन ओवेंस और रैंडी ऑर्टन भी बात करते हुए दिखे।
टोंगा ब्रदर्स के प्रोमो के बाद पूर्व टैग टीम चैंपियनंस डेमियन प्रीस्ट और आर ट्रुथ बात करते हुए दिखे। कुछ समय बाद AAA टैग टीम चैंपियंस वॉर रेडर्स आ गए। रेडर्स ने कहा कि उनकी और प्रीस्ट-ट्रुथ की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। ट्रुथ ने AAA टैग टीम चैंपियंस को मैच के लिए चैलेंज किया। प्रीस्ट ने पहले तो मैच को नकार दिया लेकिन ट्रुथ के मनाने पर वो मैच के लिए तैयार हो गए।
नाया जैक्स-लैश लेजेंड SmackDown GM निक एल्डिस के पास आई। नाया ने विमेंस WWE चैंपियनशिप मैच की मांग रखी। निक ने कहा कि मेडिकल टीम चेल्सी ग्रीन का चेकअप करेगी। कुछ देर की बातचीत के बाद दोनों वहां से चली गई। इसके बाद किट विल्सन और द मिज रूम में आए। निक ने अगले हफ्ते SmackDown में दोनों का मुकाबला शिंश्के नाकामुरा और क्योकि (हिरोमू ताकाहाषी) के खिलाफ बुक किया।
Main Event: Kevin Owens vs Gunther vs Finn Balor (Undisputed WWE Championship Number 1 Contender’s Match)
मैच के लिए सबसे पहले केविन ओवेंस और फिर क्रमशः गुंथर और फिन बैलर ने एंट्री की। गुंथर ने फिन पर रिंग में एंट्रेंस के दौरान ही हमला कर दिया। मैच की शुरूआत पर ही ओवेंस ने बैलर को किक लगाई और गुंथर को सैंटॉन बॉम्ब लगाया। मैच में कुछ देर बाद गुंथर ने फिन पर स्लीपर होल्ड लगाया लेकिन फिन इससे बचने में कामयाब रहे और उन्होंने कैरियर किलर को रिंग से बाहर कर दिया।
सभी स्टार्स लगातार एक दूसरे पर जबरदस्त मूव लगाकर मैच को कंट्रोल करने का प्रयास कर रहे थे। मैच के दौरान गुंथर ने केविन को स्लीपर होल्ड लगाया। तभी बैलर ने दोनों के ऊपर अपना फिनिशिंग मूव कूप डी ग्रेस लगा दिया जिसके कारण स्लीपर होल्ड टूट गया। बैलर ने गुंथर को ड्रॉप किक लगाकर कूप डी ग्रेस मूव लगाया और पिन किया लेकिन पूर्व अनडिसप्युटेड WWE चैंपियन सैमी ज़ेन ने मैच में दखल दिया और बैलर को बाहर खींच लिया।
सैमी ज़ेन ने बैलर को अनाउंस डेस्क पर फेंक दिया और रेफरी पर भी हमला किया। रिंग में मौजूद केविन ओवेंस ने गुंथर को स्टनर लगाया और पिन किया लेकिन कोई भी रेफरी रिंग में मौजूद नहीं था। बैकस्टेज से आ रहे दूसरे रेफरी पर भी सैमी ने हमला कर दिया। मौजूदा अनडिसप्युटेड WWE चैंपियन सीएम पंक ने एंट्री करके ज़ेन पर धावा बोल दिया।
सैमी बचने के लिए रिंग में आ गए। पंक के रिंग में आने के बाद ओवेंस के साथ उनकी हाथापाई शुरू हो गई। कुछ समय बाद सैमी ने पहले ओवेंस फिर बैलर उसके बाद गुंथर और अंत में पंक पर टाइटल से हमला कर सभी को धराशायी कर दिया। इसके बाद शो ऑफ एयर हो गया।
