WWE SmackDown Results: Cody Rhodes और Gunther के मैच में हुआ बड़ा बवाल, CM Punk-Sami Zayn भी हुए शामिल; WWE SummerSlam 2026 से पहले टैग टीम मैच पर लगी बड़ी शर्त

18 Jul ,2026 IST: 11:40:50
https://catch-news.com/images/2026/07/18/chaos-smackdown-cody-punk-sami-gunther.jpg

WWE SmackDown Result: WWE के दूसरे फ्लैगशिप शो स्मैकडाउन (SmackDown) के नए एपिसोड में कुछ दिलचस्प मैच के साथ-साथ रिया रिप्ली और निक एल्डिस पर बड़ा अपडेट दिया गया। 18 जुलाई को मैडिसन स्क्वैर गार्डन में होने वाले Saturday Night's Main Event के लिए कुछ मैचों की तस्वीर भी साफ हो गई है।

शो की शुरूआत ही चौकाने वाली रही। निक एल्डिस को WWE SmackDown जनरल मैनेजर के पद से हटा दिया गया। नए GM के अनाउंसमेंट तक Raw के जनरल मैनेजर ब्लू ब्रांड का कार्य-भार देखेंगे। पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर ने रिंग में एंट्री की। उहोने कहा कि निक लगातार उनके साथ अन्याय कर रहे थे। निक के कारण वो फिर से वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाए थे। उनके कारण अब उन्हें सैमी ज़ेन के साथ टीम-अप करना पड़ेगा। एडम पीयर्स रिंग में आए और उन्होंने कहा कि जो उन्होंने निक के साथ किया था अगर उन्होंने Raw में की होती तो वो कंपनी से निकाल दिए जाते।

एडम ने कहा कि अगर वो और सैमी मैच को जीतने में सफल होते हैं तो उन्हें SummerSlam 2026 में होने वाले वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप में जोड़ दिया जाएगा। इसके बाद कोडी रोड्स आते ही गुंथर पर हमला करके उन्हें रिंग से बाहर कर देते हैं। कोडी, एडम पीयर्स से गुंथर के खिलाफ मैच की मांग करते हैं जिसे मौजूदा GM मान लेते हैं। इस तरह यह सैगमेंट यही खत्म हो जाता है।

एक वीडियो के जरिए एडम पीयर्स, रिया रिप्ली की हेल्थ पर अपडेट देते हैं। उन्होंने कहा कि रिया SummerSlam 2026 तक फिट नहीं हो पाएंगी इसलिए एक नया अंतरिम विमेंस WWE चैंपियन क्राउन किया जाएगा। समर के सबसे बड़े शो में 5 विमेंस स्टार्स लैडर मैच में लड़ेंगी। ये 5 स्टार्स क्वालिफ़ाइंग मैच के जरिए चुनी जाएंगी। रिया की वापसी के बाद उनके और लैडर मैच के विनर के बीच चैंपियन vs चैंपियन मैच होगा।

Finn Balor vs. Talla Tonga

शो का पहला मुकाबला फिन बैलर और 6.6 फुट लंबे टाला टोंगा के बीच हुआ। पिछले हफ्ते फिन का मुकाबला टाला के साथी टामा टोंगा से हुआ था जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। टाला ने अपनी ताकत और लंबाई का फायदा उठाया और फिन पर लगातार दबाव बनाए रखा। फिन टॉप रोप से मूव लगाने गए लेकिन टाला ने उन्हें टॉप रोप पर ही पकड़ लिया। टाला चोकस्लैम लगाने गए जिसे फिन ने DDT में बदलकर मैच में वापसी की। फिन ने बीच में दखल देने आए टामा को मारकर ड्रॉप किक लगाने की कोशिश की लेकिन टाला ने बिग-बूट लगाकर पिन करने की कोशिश की लेकिन यह पिन 2 काउंट पर ही टूट गया। मैच के अंत में टाला ने फिन को बिग बूट मारना चाहा लेकिन इस बार वो बचने में कामयाब रहे। इसके बाद फिन ने ड्रॉप किक लगाकर 2 बार अपना फिनिशिंग मूव कूप-डी- ग्रेस लगाया और सफलतापूर्वक पिन करके जीत हासिल की।

Winner: Finn Balor

बैकस्टेज मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सीएम पंक और एडम पीयर्स गुंथर और कोडी रोड्स पर बात करते हुए दिखे। इसके बाद पंक को मौजूदा WWE टैग टीम चैंपियन डेमियन प्रीस्ट ने कंफ्रंट किया। उन्होंने कहा कि SummerSlam 2026 के बाद अगर वो (पंक) चैंपियन रहते हैं तो वो उनका इंतजार करेंगे। पंक ने कहा कि अगर डेमियन टैग टीम चैंपियन बने रहते हैं तो वो और कोडी टैग टीम बनाकर उनका इंतज़ार करेंगे।

Tiffany Stratton vs. Jacy Jayne (Interim WWE Women's Championship Ladder Qualifier Match)

ब्लू ब्रांड का दूसरा मुकाबला मौजूदा विमेंस यूएस चैंपियन टिफनी स्ट्रेटॉन और जेसी जेम्स के बीच हुआ। जेसी अपने ग्रुप फेटल इंफ्लुएंस के साथ आई और सभी ने रिंग बजने से पहले ही टिफनी पर हमला कर दिया। टिफनी के बचाव के लिए मौजूदा विमेंस टैग टीम चैंपियंस ब्री बेला और पेज आई। जेसी की साथी और मौजूदा विमेंस टैग चैंपियंस ब्रॉल करते हुए बैकस्टेज चली गई। इसके बाद स्ट्रेटॉन और जेसी के बीच मैच शुरू हुआ। दोनों स्टार्स ने एक-दूसरे पर क्रॉस बॉडी मूव लगाया। टिफनी ने जेसी को स्लैम लगाया। जेसी ने भी रिंग के ऊपर से अपनी प्रतिद्वंदी को गिरा दिया। मैच के अंत में टिफनी ने अपना फिनिशिंग मूव लगाकर जीत दर्ज की। 

Winner: Tiffany Stratton

बैरन कॉर्बिन का प्रोमो दिखाया गया जिसमें उन्होंने यूएस चैंपियनशिप जीतने की बात कही। बैकस्टेज मौजूदा यूएस चैंपियन ट्रिक विलियम्स का इंटरव्यू हुआ। उन्होंने बैरन को चेतावनी दी। कार्मेलो हेज़ ने दखल देते हुए कहा कि वो ट्रिक से ज्यादा बेहतर रेसलर हैं और यह उन्हें (ट्रिक) भी पता है। ट्रिक ने कहा कि उन्होंने SmackDown में कुछ भी करके नहीं दिखाया है। इसके बाद ट्रिक वहां से चले गए।

Nia Jax vs. Jade Cargill (Interim WWE Women's Championship Ladder Qualifier Match)

अगला मुकाबला नाया जैक्स और जेड कार्गिल के बीच हुआ। नाया ने समोअन ड्रॉप के साथ लेग-ड्रॉप लगाते हुए पिन करने की कोशिश की लेकिन 2 काउंट पर यह टूट गया। नाया ने टॉप रोप से लेग ड्रॉप की कोशिश की लेकिन जेड वहां से हट गई। जेड ने नाया किक लगाकर स्पाइन बस्टर मूव लगाया। शॉर्लेट फ्लेयर ने मैच में दखल देते हुए पहले रिंग-साइड जेड की साथी मिचिन और बी-फैब पर हमला किया। इसके बाद उन्होंने रिंग में आकर जेड को भी किक लगाई। क्वीन इसके बाद चेयर लेकर आई लेकिन जेड के ग्रुप ने उन्हें बचा लिया। यह अनाउंस किया गया कि यह मैच को डिस्क्वालिफिकेशन के जरिए जेड कार्गिल ने जीता। मैच का परिणाम सुनकर नाया जैक्स को गुस्सा आ गया और उन्होंने शॉर्लेट पर पीछे से हमला कर दिया। नाया के रिंग से जाने के बाद जेड ने फ्लेयर पर अपना फिनिशिंग मूव जेड एंड लगाया। 

Winner: Jade Cargill wins via disqualification

बैकस्टेज गुंथर का इंटरव्यू हुआ। उन्होंने कहा कि सभी ने देखा कि शुरू में कोडी रोड्स ने क्या किया। अब वो पूर्व AEW स्टार को सबक सिखाएंगे। अचेत (स्टोरीलाइन) जॉनी गार्गानो और कैंडिस ले रे ने गुंथर को टोंका। दोनों के बीच थोड़ी देर हुई बात के बाद गुंथर वहां से चले गए तभी पीछे से ब्लैक मनरो ने आकर कैंडिस पर बड़ा हमला कर दिया। नाया जैक्स अपनी साथी लैश लेजेंड के साथ एडम पीयर्स से बात करती हुई दिखीं। एडम ने नाया को एक और मौका देते हुए कहा कि वो अगले हफ्ते शॉर्लेट फ्लेयर से भिड़ेंगी और विनर SummerSlam 2026 में होने वाले लैडर मैच में जगह बनाएगा।

Fraxiom vs. The War Raiders

ब्लू ब्रांड में अगला मुकाबला फ्रेक्जिओम और AAA टैग टीम चैंपियंस वॉर रेडर्स के बीच हुआ। नेथन फ्रेज़र और एरिक ने मुकाबले की शुरूआत की। एरिक ने नेथन को मैट पर पटका आइवार ने टैग लेकर फ्रेज़र को क्लॉथस्लाइन मूव लगाया। कुछ देर बाद फ्रेज़र ने संभलते हुए एक्जिओम को टैग दिया। वॉर रेडर्स ने उन्हें भी धराशायी कर दिया। एरिक रिंग के टॉप से अपने दोनों अपोनेंट्स पर मूनसॉल्ट लगाने गए लेकिन फ्रेक्जिओम हटने में कामयाब रहे। फ्रेज़र ने आईवार को 450 स्प्लैश लगाकर पिन की कोशिश की लेकिन वो नाकाम रहे। मैच के अंत में वॉर रेडर्स ने एक्जिओम को अपना फिनिशिंग मूव रैगनॉर्क लगाया और मैच को जीत लिया।

Winner: The War Raiders

                                                                              Main Event

Gunther Vs Cody Rhodes

मैच के लिए सबसे पहले गुंथर ने एंट्री की लेकिन कोडी रोड्स ने पीछे से आकर स्टेज पर ही अपने दुश्मन पर हमला कर गुंथर को को कटर लगाया। गुंथर ने कोडी के पैर को निशाना बनाया और उसे रिंग पोस्ट से टकरा दिया। मौजूदा अनडिसप्युटेड WWE सीएम पंक ने एंट्री करके कोडी को चीयर किया। पूर्व यूके चैंपियन ने लगातार कोडी के पैर पर निशाना बनाया। अमेरिकन नाइटमेयर कोडी रोड्स ने भी अपने प्रतिद्वंदी के पैर पर लगातार वार किये। सैमी ज़ेन ने पीछे से आकर पंक पर हमला कर दिया। रोड्स ने सैमी पर सूसाइड डाइव लगाई।

सैमी ने रिकवर करके कोडी पर जवाबी हमला किया जिसके कारण रेफरी ने मैच को यही खत्म कर दिया। पंक ने भी रिकवर किया और हील स्टार्स पर धावा बोल दिया। शो ऑफ एयर होने तक पंक-सैमी और गुंथर-रोड्स के बीच बवाल मचा रहा।

Winner: Cody Rhodes wins via disqualification

WWE की ताज़ा खबरों के लिए हमे WWW.sportsvarta.com पर फॉलो कीजिए।
AD

Posted by

ADMIN

Share On :