WWE SmackDown Results: CM Punk vs Cody Rhodes का WWE SummerSlam 2026 में मैच हुआ ऑफिशियल, पूर्व चैंपियन की धमाकेदार वापसी के अलावा Gunther ने GM को किया अधमरा
WWE
WWE
WWE SmackDown Results: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का नया एपिसोड बहुत ही जबरदस्त रहा। शो में निक एल्डिस (Nick Aldis) की जनरल मैनेजर के रूप में वापसी हुई। इसके अलावा पूर्व यूएस चैंपियन बैरन कॉर्बिन की कई सालों बाद कंपनी में वापसी देखने मिली। इसके अलावा समरस्लैम (SummerSlam 2026) के लिए एक बड़े मैच का ऐलान भी कर दिया गया। शो में हुए सभी रोचक मोमेंट्स के बारे में आइए जानते है। )
WWE स्मैकडाउन (SmackDown) की शुरूआत निक एल्डिस ने की। निक ने बताया कि कंपनी ने उनका सस्पेंसन खत्म दिया है और वो फिर से ब्लू ब्रांड के जनरल मैनेजर बन गए हैं। इसके बाद उन्होंने मौजूदा अनडिसप्युटेड चैंपियन सीएम पंक को रिंग में आमंत्रित किया। पंक ने रिंग में आकर एल्डिस को शुक्रिया कहा। पंक ने कहा कि जब तक वो चैंपियन हैं वो सभी को मौका देंगे। उन्होंने सैमी ज़ेन, फिन बैलर, गुंथर, ट्रिक विलियम्स का नाम लिया। इसके बाद कोडी रोड्स ने एंट्री की। उन्होंने कहा कि वो पंक vs रोड्स के मैच के लिए बहुत समय से प्रयास कर रहे हैं। पंक ने कहा कि यह मैच WrestleMania में होना था। जिस पर अमेरिकन नाइटमेयर ने कहा कि जब वो चैंपियन थे तब पंक ने कहा था "कब"। मौजूदा अनडिसप्युटेड चैंपियन ने फिर से कहा "कब" जिसके जवाब में रोड्स ने SummerSlam 2026 बोला। इसके बाद निक ने यह मैच ऑफिशियल कर दिया।
Finn Balor vs Tama Tonga
SmackDown के पहले मैच में पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन फिन बैलर का सामना टामा टोंगा से हुआ। पिछले हफ्ते टामा टोंगा और उनके साथी टाला टोंगा ने फिन पर हमला कर दिया था। रिंग बजने के साथ ही बैलर ने टामा पर हमला कर दिया। बैलर ने उन्हें रिंग से बाहर करके डाइव लगाने की कोशिश की लेकिन टाला टोंगा के दखल के कारण वो ऐसा नहीं कर सके। इसका फायदा टामा को मिला और उन्होंने मैच में वापसी की। उन्होंने भी कुछ बढ़िया मूव्स लगाए। थोड़ी देर बाद फिन ड्रॉप किक लगाकर अपना फिनिशिंग मूव लगाने गए लेकिन टाला ने फिर से दखल देने की कोशिश की। इसका फायदा फिर से टामा को मिला उन्होंने बेहतरीन मूव लगाया और पिन किया लेकिन 2 काउंट पर पिन टूट गया। फिन ने रोलअप करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। मैच के अंत मे फिन ने टाला को रिंग से बाहर करके डाइव लगाई। इसके बाद उन्होंने टाला को रिंग के अंदर किया और अपना फिनिशिंग मूव कूप-डी-ग्रेस लगाकर सफलतापूर्वक पिन करके जीत दर्ज की।
Winner: Finn Balor
बैकस्टेज कार्मेलो हेज़ का इंटरव्यू हुआ। उन्होंने ट्रिक को चेतावनी देते हुए कहा कि वो उनकी यूएस चैंपियनशिप को छीन लेंगे। मौजूदा WWE टैग टीम चैंपियन आर ट्रुथ दिखे। AAA टैग टीम चैंपियंस वार रेडर्स ने उन्हें कहा कि वो जाकर अपने पार्टनर डेमियन प्रीस्ट से मैच के लिए बात करे ताकि वो उनकी चैंपियनशिप जीत सकें। इसके बाद जिमी उसो और जेकब फटू आए। जिमी ने रेडर्स से कहा कि उन्हें ट्रुथ से बात करनी है जिसके बाद AAA टैग टीम चैंपियंस वहां से चले गए। जिमी ने ट्रुथ से सोलो के बारे में पूंछा जिस पर उन्होंने मना कर दिया। डेमियन प्रीस्ट भी बाद में वहां आए। ब्लडलाइन मेंबर्स के जाने के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें रॉयस कीज़ से कोई लेना-देना नहीं है। निक एल्डिस फोन पर सैमी से बात करते हुए दिखे, जिसके बाद पता चला कि ज़ेन मेंटल ब्रेक पर हैं। इसके बाद गुंथर, निक के पास आए । गुंथर ने कहा कि अभी भी उनके पास सब सही करने का मौका है और शो के अंत तक उन्हें इसे फिक्स करना चाहिए। निक ने कहा कि वो इस पर विचार करेंगे।
जिमी उसो और जेकब फटू रिंग में आए और उन्होंने कहा कि वो केवल यहां सोलो सिकोआ के लिए आए हैं। उन्होंने सोलो को रिंग में बुलाया लेकिन उनकी जगह रॉयस कीज़ ने एंट्री की। रॉयस ने कहा कि वो उनका नाम बारबार ले रहे हैं। ब्लडलाइन अब उन्हें भी दिक्कत दे रही है। जेकब ने कीज़ से कहा कि वो OTC को छोड़कर किसी के बारे में चाहे जो भी कहें। कीज़ ने कहा कि पिछले 14 साल से जेकब उनके भाई की तरह हैं। जिमी ने उन्हें लाइन क्रॉस नहीं करने को कहा जिस पर कीज़ ने कहा कि वो करेंगे। बिग जिम ने कहा कि वो और जेकब उनकी हालत खराब कर देंगे। इस पर जेकब ने अपने साथी को टोंकते हुए कहा कि यह समस्या उनकी है और वो इससे दूर हैं। इसके बाद फटू बैकस्टेज चले गए। जिमी ने निक एल्डिस को उनका और रॉयस कीज़ का मैच बुक करने को कहा। जिमी ने रॉयस पर हमला करने का प्रयास किया लेकिन वो खुद ही हमले का शिकार हो गए। इसके बाद जिमी उसो और रॉयस कीज़ के बीच मैच शुरू हुआ।
Royce Keys vs. Jimmy Uso
रॉयस कीज मैच में बहुत ही स्ट्रॉंग दिखे। जिमी ने कुछ शॉट्स जरूर लगाए लेकिन कीज़ लगातार उन्हें दबाव में रख रहे थे। जिमी रिंग के बाहर गए, कीज़ ने उन पर हमला करना चाहा लेकिन बिग जिम साइड हट गए जिससे कीज़ स्टील स्टेप से टकरा गए। पूर्व टैग टीम चैंपियन ने इसके बाद लगातार अपने प्रतिद्वंदी पर हमले जारी रखे। हालांकि, कुछ देर बाद कीज़ ने मैच में वापसी की। कीज ने जिमी को अनाउंस डेस्क में स्लैम लगाया। जिमी ने भी कीज को रिंग पोस्ट से टकरा दिया। टाइमकीपर एरिया के पास जब जिमी थे तब पीछे से सोलो सिकोआ आए। सोलो उन पर समोअन स्पाइक लगाने वाले ही थे कि जेकब फटू ने एंट्री की। सोलो और जेकब एक दूसरे पर टूट पड़े। इसका फायदा जिमी को मिला और उन्होंने रॉयस को स्पीयर मारकर जीत दर्ज की।
Winner: Jimmy Uso
जेकब ने सोलो को रिंग में भेजा और लगातार हमला किया। रॉयस ने जेकब को रोका लेकिन उन्होंने कीज़ को सुपरकिक लगाई। जिमी ने फटू को चेयर दी। जेकब ने रिंग के कोने पर पड़े सोलो के गर्दन पर चेयर चढ़ा दी। जेकब अपना मूव लगाने जा रहे तभी वो रुक गए और उन्होंने सिकोआ से कहा कि वो Raw में आए। वही उनकी फैमिली हैं । इस बार वो रुक गए लेकिन अगली बार ऐसा नहीं होगा। इसके बाद जिमी और फटू रिंग से चले गए। बैकस्टेज सीएम पंक का इंटरव्यू हुआ। फिन बैलर ने नए चैंपियन का SmackDown में स्वागत किया।
"THAT'S NOT YOU!" 😤
— WWE (@WWE) July 11, 2026
Seems this might not be the same Jacob Fatu that Royce Keys used to know... pic.twitter.com/XHeFYa2PCB
Alexa Bliss vs Jade Cargill
मैच के लिए सबसे पहले एलेक्सा ब्लिस ने अपनी पार्टनर शॉर्लेट फ्लेयर के साथ एंट्री की। इसके बाद जेड कार्गिल अपने ग्रुप के साथ रिंग में आई। मैच में जेड कार्गिल अपनी ताकत से मजबूत पकड़ बनाने में कामयाब रहीं। ब्लिस ने रिंग के कोने में कुछ किक शॉट्स लगाए लेकिन यह भी ज्यादा दर तक जेड को दबा नहीं सके। फ्लेयर ने रेफरी से बचकर जेड पर हमला किया और ब्लिस ने पिन करने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुई। रिंग साइड मिचीन, शॉर्लेट पर हमला करने आई लेकिन फ्लेयर ने उन्हें बिग बूट लगाया लेकिन पीछे से बी-फैब ने शॉर्लेट को रिंग पोस्ट से टकरा दिया। जेड को इसका फायदा मिला उन्होंने किक लगाकर अपना फिनिशिंग मूव जेड एंड लगाया और पिन करके मैच जीता। मैच के बाद मिचीन ने जेड को चेयर दी। फ्लेयर ने रिंग में आकर जेड को रोकना चाहा लेकिन जेड की साथियों ने उन्हें रिंग के कोने में पकड़ के रखा। जेड ने ब्लिस के हाथ में चेयर को डाला और मोड़कर उनका हाथ तोड़ने की कोशिश की। ऑफ़िशियल्स के आने के बाद ब्लिस को छुड़ाया गया।
Winner: Jade Cargill
Jade Cargill just absolutely DESTROYED Alex Bliss' arm 🫢 pic.twitter.com/YlRmpuaBCn
— WWE (@WWE) July 11, 2026
Trick Williams vs Carmelo Hayes
सबसे पहले कार्मेलो हेज़ ने एंट्री की और इसके बाद मौजूदा यूएस चैंपियन ट्रिक विलियम्स अपने साथी लईल याटी के साथ रिंग में आए। बैकस्टेज रिकी सैंट दोनों का मैच देखते हुए दिखे। पुराने साथियों के बीच हुए इस मैच की शुरूआत बेहतरीन थी। दोनों स्टार्स ने जबरदस्त शॉट्स, मूव्स लगाकर फैंस का मनोरंजन किया। ट्रिक ने बेहतरीन अपरकट लगाया। हेज़ ने डर्टी डाएना मूव लगाकर 2 काउंट के लिए पिन किया। ट्रिक ने बैक-ब्रेकर लगाया और पिन किया लेकिन सफल नहीं हुए। हेज़ ने सुपरकिक लगाकर स्प्लैश लगाने गए लेकिन ट्रिक वहां से हटने में कामयाब रहे। रिंग के बाहर हेज़ ने ट्रिक को लिल याटी से टकरा गए। मैच के अंत में हेज़ ने विलियम्स को फेस बस्टर लगाया। हेज़ रिंग के ऊपर से मूव लगाने गए तभी पूर्व यूएस चैंपियन बैरन कॉर्बिन ने आकर सभी को चौंका दिया। लगभग दो साल के बाद उनकी कंपनी में वापसी हुई। उन्होंने पहले हेज़ और फिर ट्रिक पर हमला कर दिया। उन्होंने दोनों स्टार्स पर एंड ऑफ डेज़ फिनिशिंग मूव लगाया।
Winner: NO-ONE
IS THAT BARON CORBIN????
— WWE (@WWE) July 11, 2026
WHAT THE HELL IS GOING ON?! 😲 pic.twitter.com/UXET5mKJta
MAIN EVENT
शो के मेन इवेंट में गुंथर ने रिंग में आकर SmackDown जनरल मैनेजर निक एल्डिस को बुलाया। निक ने कहा कि वो जो चाहते हैं, वह उन्हें मिलेगा। एल्डिस ने ने कहा कि वो सीएम पंक और कोडी रोड्स के खिलाफ लड़ना चाहते हैं तो एक हफ्ते बाद Saturday Night's Main Event में कोडी रोड्स और सीएम पंक का मुकाबला गुंथर और सैमी ज़ेन से होगा। गुंथर इस अनाउंसमेंट से बिल्कुल भी खुश नहीं दिखे उन्होंने पीछे से निक पर जबरदस्त हमला कर दिया। WWE ऑफ़िशियल्स के आने के बाद भी उन्होंने जनरल मैनेजर पर हमला जारी रखा। इसके बाद भी जब रिंग जनरल नहीं रुके तब कोडी रोड्स रिंग में आए। शो के ऑफ एयर होने के बाद कोडी ने रिंग में आकर गुंथर को मैच के लिए चैलेंज किया लेकिन पूर्व यूके चैंपियन ने इसे अनसुना कर दिया और वापस चले गए।
Cody Rhodes came to the rescue of Nick Aldis from Gunther as SmackDown went off the air.
— WWE (@WWE) July 11, 2026
Cody then challenged Gunther to a one-on-one match... but Gunther walked away. 👀 pic.twitter.com/0cUI6vOzsg