WWE SmackDown Result (24 July 2026): Cody Rhodes और CM Punk में बढ़ा तनाव, पूर्व वर्ल्ड चैंपियन को WWE SummerSlam 2026 में मिला बड़ा मौका
WWE
WWE
WWE SmackDown Results:
WWE SmackDown की शुरूआत निक एल्डिस और गुंथर के SummerSlam 2026 में होने वाले मैच की कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग से हुई। पहले निक ने और फिर उसके बाद गुंथर ने कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया। गुंथर ने कहा कि निक पूर्व NWA वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन जरूर हैं लेकिन वो कभी भी WWE में कोई इन-रिंग सफलता नहीं हासिल कर पाए हैं। उन्होंने (गुंथर) दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी में सबकुछ हासिल किया है। जॉन सीना, एजे स्टाइल्स और गोल्डबर्ग जैसे दिग्गजों को वो रिटायर कर चुके है। इसके जवाब में निक ने कहा की उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है। थोड़ी सी बहस के बाद गुंथर और निक के बीच हाथापाई शुरू हो गई। सैगमेंट के अंत में पूर्व यूके चैंपियन ने एल्डिस को टेबल पर पावरबॉम्ब लगाया।
Not waiting for SummerSlam...@Gunther_AUT has put @RealNickAldis through a table!! 😱 pic.twitter.com/UyHLHK7Gav
— WWE (@WWE) July 25, 2026
बैकस्टेज सैमी ज़ेन और जनरल मैनेजर एडम पीयर्स के बीच जबरदस्त बहस देखने मिली। ज़ेन ने SummerSlam 2026 में होने वाले कोडी रोड्स vs सीएम पंक के मैच में उन्हें शामिल करने के लिए कहा। इस पर एडम ने कहा कि आज फिन बैलर, ट्रिक विलियम्स, डेमियन प्रीस्ट, रॉयस कीज़ के बीच मुकाबला होगा। इस मैच का विनर समर के सबसे बड़े शो में सैमी ज़ेन से अनडिसप्युटेड WWE चैंपियनशिप के नंबर 1 कंटेडर के लिए लड़ेगा।
Just relax, @SamiZayn!!! 😮💨@ScrapDaddyAP has #SummerSlam plans for you, and it involves a No. 1 Contender's Match for the Undisputed WWE Championship! 👀 pic.twitter.com/cF65N4lcXF
— WWE (@WWE) July 25, 2026
Brie Bella vs. Lainey Reid
WWE SmackDown का अगला मुकाबला ब्री बेला और लेनी रीड से हुआ। सबसे पहले ब्री ने अपनी साथी पेज के साथ एंट्री की। इसके बाद लेनी रीड अपने फेटल इन्फ्लूएंस ग्रुप के साथ आई। ब्री ने रनिंग बुल डॉग और ब्री मोड मूव लगाकर 2 काउंट के लिए पिन किया। फालेन हेनली और जेसी जेन अपनी साथी की मदद के लिए आगे आई लेकिन नाकाम रही। लेनी ने ब्री को पिन करने की कोशिश की लेकिन पूर्व विमेंस चैंपियन ने रिवर्स रोलआउट करके लेनी को सफलता पूर्वक पिन किया और जीत हासिल की। मैच के बाद हील ग्रुप ने पेज और ब्री बेला पर हमला कर दिया। हॉल ऑफ फेमर निकी बेला ने लंबे समय बाद वापसी की और ब्री और पेज को बचाया। उन्होंने ऐलान किया कि SummerSlam 2026 में फेटल इन्फ्लूएंस का मुकाबला पेज और बेला ट्विंस से होगा।
Winner: Brie Bella
बैकस्टेज फिन बॉलर का इंटरव्यू देखने मिला। उन्होंने कहा कि वो दस साल पहले हुए SummerSlam 2016 को याद करते हैं। वो जल्द ही वर्ल्ड चैंपियनशिप को जीतेंगे। गुंथर ने आकर उन्हें टोंकते हुए कहा कि 10 साल बहुत लंबा समय है लेकिन वो (गुंथर) WWE चैंपियनशिप को जीतकर ही रहेंगे। सोलो सिकोआ, एलए नाइट और रॉयस कीज़ एक दूसरे से बात करते हुए दिखे। थोड़ी देर बाद भी आ गए। चेल्सी ग्रीन और मौजूदा विमेंस यूएस चैंपियन टिफनी स्ट्रेटॉन बातचीत करती हुई नजर आई। चेल्सी ग्रीन के जाने के बाद ब्लैक मोनरे ने टिफनी से कहा कि चेल्सी से ज्यादा उन्हें अपनी चैंपियनशिप के लिए चिंतित होना चाहिए।
"We on the same team here."
— WWE (@WWE) July 25, 2026
Solo Sikoa is doing his best to rally the troops. 😅@RealRoyceKeys | @RealLAKnight pic.twitter.com/yL2NaCKK7o
Chelsea Green vs. Kiana James (interim WWE Women's Championship Qualifier)
चेल्सी ग्रीन और कियाना जेम्स के बीच मैच की शुरूआत बढ़िया रही। कियाना ने अपनी पावर दिखाते हुए चेल्सी को रिंग साइड पर स्लैम लगाकर किक लगाई। चेल्सी ने भी बैकशॉट लगाकर वापसी की। ग्रीन ने रफ राइडर लगाकर पिन करने की कोशिश की लेकिन 2 काउंट पर पिन टूट गया। इसके थोड़े देर बाद कियाना ने किक मारकर पलटवार किया और फॉल्कन ऐरो मूव लगाकर 2 काउंट के लिए पिन किया। मैच के अंत में कियाना ने ग्रीन को कोड ब्रेकर लगाया लेकिन ग्रीन ने संभलते हुए अपना फिनिशिंग मूव अनप्रिटियर लगाया और पिन करके जीत दर्ज की।
Winner: Chelsea Green
बैकस्टेज मौजूदा WWE टैग टीम चैंपियन आर-ट्रुथ और डेमियन प्रीस्ट का सैगमेंट देखने मिला। कोडी रोड्स ने आकर कहा कि WWE SummerSlam 2026 के बाद वो और पंक टैग टीम चैंपियनशिप की तरफ आ सकते हैं। प्रीस्ट ने कहा कि सभी अब इस चीज से थक चुके हैं कि कुछ लोग हमेशा SamckDown का फेस बने रहते हैं। कोडी ने कहा कि उन्हें यह एटिट्यूड पसंद है। प्रीस्ट को उनके आगामी मैच के लिए गुडलक कहने के बाद कोडी वहां से चले गए।
शो के अगले चरण में कोडी रोड्स ने रिंग में एंट्री की और उन्होंने मौजूदा अनडिसप्युटेड WWE चैंपियन सीएम पंक को बुलाया। इसके बाद पंक रिंग में आए। पंक ने कोडी से माइक मांगा लेकिन रोड्स ने माइक पंक को देते हुए जानबूझकर नीचे गिरा दिया। इससे पंक नाराज हो गए। कोड़ी ने कहा कि 2011 में पंक ने जो किया उससे वो बहुत प्रभावित हुए थे। इसके बाद उन्होंने (कोडी) इस बिजनेस के लिए जो किया वह सबके सामने है। पंक ने कहा कि उन्होंने जो किया था अगर उससे कोडी ने कुछ सीखा था तो वह उनकी समझदारी को दिखाता है। उन्होंने या रोड्स में से किसने बेहतर काम किया वह निर्णय WWE यूनिवर्स का है। दोनों स्टार्स ने WWE SummerSlam 2026 में एक-दूसरे को मात देने की बात कही।
CAN'T. WAIT. @CMPunk and @CodyRhodes are ready for the emotional rollercoaster of #SummerSlam! 🙌 pic.twitter.com/BpM4MFjn6c
— WWE (@WWE) July 25, 2026
Nia Jax vs. Charlotte Flair (interim WWE Women's Championship Qualifier)
पिछले हफ्ते हुए SmackDown में शॉर्लेट फ्लेयर के दखल कारण नाया जैक्स SummerSlam 2026 में होने वाले इंटरम विमेंस चैंपियनशिप लैडर मैच में जगह नहीं बना पाई थी। इस हफ्ते उन्हें शॉर्लेट के खिलाफ एक और मौका मिला। दोनों स्टार्स एक दूसरे पर लगातार बढ़त बनाने का प्रयास कर रही थीं। मैच के दौरान नाया और शॉर्लेट ने एक दूसरे पर जबरदस्त पावरबॉम्ब लगाए। जेड कार्गिल ने अपने ग्रुप के साथ एंट्री की। नाया ने शॉर्लेट को रिंग से बाहर कर दिया। नाया और जेड एक-दूसरे से बहस कर रही थी, तभी जेड की साथी बी-फैब और मिचीन रेफरी की नज़रों से बचकर फ्लेयर पर हमला करने के लिए आगे बढ़ गए। हालांकि, फ्लेयर ने दोनों को ही धराशायी कर दिया।
फ्लेयर ने रिंग में आकर जेड को शॉट लगाया। इसका फायदा नाया ने उठाने की कोशिश की। उन्होंने शॉर्लेट को समोअन ड्रॉप लगाना चाहा लेकिन द क्वीन बचने में सफल रहीं। फ्लेयर ने नाया को किक लगाकर रिंग से बाहर किया लेकिन जेड ने पीछे से आकर उनपर जबरदस्त हमला कर दिया। जेड ने शॉर्लेट पर अपना फिनिशिंग मूव जेड एंड लगाया और अपने ग्रुप के साथ वापस बैकस्टेज चली गईं। DQ के जरिए शॉर्लेट की जीत घोषित किये जाने के बाद रिंगसाइड पर नाया बहुत नाराज़ दिखीं। लगातार दूसरे हफ्ते उन्हें DQ के कारण हार का सामना करना पड़ा।
Winner: Charlotte Flair via Disqualification
Winner by DQ...CHARLOTTE FLAIR! 🙌
— WWE (@WWE) July 25, 2026
But it's @Jade_Cargill who gets the last laugh... pic.twitter.com/tQ1bZ1ofJh
MAIN EVENT IS NEXT !!
Royce Keys vs. Trick Williams vs. Damian Priest vs. Finn Balor (The winner will face Sami Zayn in a No. 1 Contender's Match at WWE SummerSlam 2026)
मैच के लिए सबसे पहले डेमियन प्रीस्ट ने एंट्री की। फिर रॉयस कीज़, फिन बैलर और अंत में ट्रिक विलियम्स आए। रॉयस कीज़ ने अपने तीनों प्रतिद्वंदियों पर क्लॉथस्लाइन मूव लगाया। डेमियन ने बैलर को बिग बूट लगाया। ट्रिक ने भी कुछ जबरदस्त मूव लगाए। फिन ने रिंग साइड पर सभी अपोनेंट्स पर डाइव लगाई। सोलो सिकोआ भी रिंगसाइड आ गए। ट्रिक ने कीज़ को एल्बो ड्रॉप लगाकर पिन करने की कोशिश की लेकिन सोलो ने रॉयस का पर रोप पर रख दिया जिसके कारण यह पिन समाप्त हो गया।
Bloodline business has PICKED UP! 🤯@RealLAKnight | @WWEUsos pic.twitter.com/H6VKAs1Ifg
— WWE (@WWE) July 25, 2026
इसके बाद द उसोज़ ने एंट्री कर सोलो सिकोआ पर हमला कर दिया। एलए नाइट भी आ गए और सभी के बीच रिंगसाइड लड़ाई शुरू हो गई। डेमियन प्रीस्ट ने टॉप रोप से रिंगसाइड पर खड़े सभी स्टार्स पर क्रॉस-बॉडी मूव लगाया। बैलर ने ट्रिक पर अपना फिनिशिंग मूव लगाने का प्रयास किया लेकिन वो नाकाम रहे। इसके थोड़ी देर बाद रॉयस कीज़ ने प्रीस्ट को स्पाइन बस्टर मूव लगाकर पिन करने की कोशिश की। हालांकि, पीछे से जेकब फटू ने उन्हें रिंग से बाहर खीचकर जबरदस्त हमला कर दिया। मैच के अंत में फिन बैलर ने प्रीस्ट पर अपना फिनिशिंग मूव कूप-डी-ग्रेस लगाया और पिन करके जीत दर्ज की।
Winner: Finn Balor
WHAT. A. WIN. @FinnBalor is headed to SummerSlam!!! pic.twitter.com/vg4SHgmtVg
— WWE (@WWE) July 25, 2026
अब WWE SummerSlam 2026 में फिन बैलर का सामना सैमी ज़ेन से अनडिसप्युटेड WWE चैंपियनशिप के नंबर वन कंटेंडर के लिए होगा। शो के ऑफ एयर होने के बाद ट्रिक विलियम्स पर बैरन कॉर्बिन ने जबरदस्त हमला कर दिया। कुछ देर बाद जब बैरन बैकस्टेज जाने लगे तब ट्रिक ने बैरन को SummerSlam 2026 में यूएस चैंपियनशिप के लिए मैच की चुनौती दी जिसे बैरन ने स्वीकार कर लिया।
EXCLUSIVE: Baron Corbin attacks @_trickwilliams after #SmackDown goes off the air, leading to Williams challenging Corbin to a United States Championship Match at #SummerSlam. pic.twitter.com/7lMKaabuIn
— WWE (@WWE) July 25, 2026