WWE Raw Result (23 June 2026): WWE में टॉप स्टार की वापसी के बाद कंपनी को मिले नए चैंपियंस, दोस्ती में दरार के साथ Raw में हुआ जबरदस्त ड्रामा

23 Jun ,2026 IST: 15:38:45
https://sportsvarta.com/uploads/newspost/news_1782209321.webp

WWE Raw:  WWE Raw के हालिया एपिसोड में दो चैंपियनशिप मुकाबलों सहित टॉप स्टार का हील टर्न देखने मिला। रेड ब्रांड शो के कुछ सैगमेंट्स के द्वारा` इस हफ्ते के अंत में सऊदी अरब में होने वाले नाइट ऑफ चैंपियंस (Night Of Champions 2026) प्रीमियम लाइव इवेंट का बिल्डअप किया गया। 

शो की शुरूआत ओबा फेमी की एंट्री से हुई। उन्होंने रिंग में आकर कहा कि भाग्य ने उनका बहुत साथ दिया है। सऊदी अरब में King Of The Ring टूर्नामेंट जीतने के बाद वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को चैलेंज करेंगे। इसके बाद जे उसो की एंट्री हुई। उन्होंने कहा कि चाहे वह Royal Rumble 2025 जीतना हो या वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीतना हो, किसी ने उन पर भरोषा नहीं दिखाया था। Night Of Champions 2026 में वो उन्हें हराकर फिर से सभी को गलत साबित करेंगे। ओबा ने इसके जवाब में अपने प्रतिद्वंदी को चेतावनी देते हुए कहा कि वो अपना पूरा दम लगा ले क्योंकि वो उन्हे तहस नहस कर देंगे।  

बैकस्टेज एलए नाइट और Raw जनरल मैनेजर एडम पीयर्स बात करते हुए दिखे, जहां एलए, ब्लडलाइन पर निशाना साध रहे थे। जिमी उसो ने आकर एलए को कंफ्रंट किया। दोनों के बीच थोड़ी देर हुई बहस के बाद जिमी उसो VS एलए नाइट का मैच बुक किया गया।

Brie Bella And Paige (c) vs Lyra Valkyria And Bayley (WWE Women’s Tag Team Championship)

रेड ब्रांड शो का पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियंस पेज और ब्री बेला और लायरा वलकारिया और बेली के बीच WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप के लिए हुआ। दोनों ही टीम्स शुरू से ही एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश करती हुई दिखी। ब्री और पेज ने बेली पर रनिंग बुलडॉग मूव लगाया लेकिन पिन करने के लिए यह काफी नहीं था। पेज ने अपने दोनों प्रतिद्वंदीयों पर लगातार हमले जारी रखे। इस दौरान जब वो पेज टर्नर मूव लगाने जा रही थी तभी लायरा ने इसे रोका और नाइट विंग मूव लगाया और पिन किया। ब्री ने आकर पिन तोड़ा और मैच बचाया। मैच के अंत में पेज ने लायरा को रैमपेज फिनिशिंग मूव लगाकर जीत दर्ज की और चैंपियनशिप को रिटेन किया। मैच के बाद लायरा वलकारिया ने हील टर्न करते हुए बेली पर हमला कर दिया। 

Winner : Brie Bella And Paige

शो के अगले चरण में चैड गेबल और अल्फा अकैडमी  के बीच सैगमेंट देखने मिला। गेबल ने अपने पुराने साथियों की तारीफ करते हुए कहा कि उन सभी के साथ उन्होंने बहुत गलत व्यवहार किया है। इसके बाद चैड ने सभी से माफी मांगी। ओटिस और टोजावा उन्हें माफ करने के लिए तैयार दिखे लेकिन मैक्सीन डुप्री ने उन्हें माफ करने से साफ मना कर दिया और रिंग से बाहर चले गए। बैकस्टेज ड्रैगन ली और रे मिस्टीरियो और पेंटा का बात करते हुए दिखे।

Ethan Page vs Dragon Lee

शो का अगला मुकाबला ईथन पेज और ड्रैगन ली के बीच हुआ। शुरू में ईथन अपने प्रतिद्वंदी पर हावी दिखे लेकिन ली ने अपने हाईफ्लाइंग मूव से जबरदस्त वापसी की। ईथन ने ली के मास्क को खीचने की कोशिश की जिसके कारण उनका ध्यान भटक गया। ईथन ने इसका फायदा उठाया और किक मारकर ड्रैगन को रिंग से बाहर कर दिया। ली ने वापसी करते हुए पेज पर टॉप रिंग कॉर्नर पर स्टॉम्प लगाया और पिन करने की कोशिश की। हालांकि, 2 काउंट पर ही पिन टूट गया। इस समय मैच में ली की पकड़ मजबूत दिख रही थी। मैच के अंत में ईथन ने लो-ब्लो लगाया जिसे रेफरी नहीं देख पाए। इसका फायदा पेज ने उठाया और ईग-फ्लेक्स फिनिशिंग मूव लगाकर पिन किया और  जीत दर्ज की। 

Winner : Ethan Page

शो के अगले पड़ाव में द विज़न का सैगमेंट दिखाया गया। ऑस्टिन थ्योरी ने मेन इवेंट में होने वाले मैच पर बात करते हुए कहा कि स्ट्रीट प्रॉफ़िट वर्ल्ड टैग टीम चैंपियंस बनने का सपना ही देखते रह जाएंगे। शो का अगला इन-रिंग सैगमेंट WWE Queen Of The Ring 2026 की फाइनलिस्ट इयो स्काई और मौजूदा वर्ल्ड विमेंस चैंपियन लिव मॉर्गन के बीच हुआ। थोड़ी देर की बहस के बाद मॉर्गन ने इयो को पंच मारा और रिंग से बाहर फेंकने की कोशिश की। इयो ने संभलते हुए लिव के एक और पंच को ब्लॉक किया और लेग ड्रॉप लगाकर विमेंस वर्ल्ड चैंपियन को बाहर का रास्ता दिखाया। बैकस्टेज द उसोज और जेकब फटू का सैगमेंट देखने मिला, जहां सभी सोलो के बारे में बात कर रहे थे। वहीं डैन ह्युसैन, डॉमिनिक मिस्टीरियो और जेडी मैक्डॉना का भी सैगमेंट देखने मिला। 

Jimmy Uso vs. LA Knight

WWE Raw का अगला मुकाबला जिमी उसो और एलए नाइट के बीच था। दोनों ही स्टार्स ने एक दूसरे को कुछ पंच लगाए। रिंग के बाहर भी दोनों स्टार्स एक दूसरे पर हमला करते रहे। मैच में कई मौकों पर दोनों पिन करने की कोशिश करते हुए दिखे। मैच के अंतिम मोमेंट्स में जब जिमी टॉप रोप से उसो स्प्लैश लगाने के लिए जा रहे थे तभी सोलो सिकोआ क्राउड के बीच से आते हुए दिखे। एलए नाइट ने इस दौरान रिंग पर चढ़कर जिमी को पकड़ लिया लेकिन सोलो के कारण उनका ध्यान भटक गया। जिमी ने उन्हें टॉप रोप से नीचे गिरा दिया। तभी सोलो ने पीछे से आकर जिमी को समोअन स्पाइक लगाया। नाइट ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और अपना फिनिशिंग मूव BFT लगाकर जीत दर्ज की।

Winner : LA Knight

बैकस्टेज स्ट्रीट प्रॉफिट्स का सैगमेंट दिखाया गया,जहां उन्होंने 5वीं बार टैग टीम चैंपियनशिप जीतने का दावा किया। वहीं विज़न भी अपने चैंपियनशिप को डिफेंड करने की तैयारी करती हुई दिखी। वहीं मेडिकल रूम में बेली अपने ऊपर हमले हुए से काफी दुखी नज़र आई। जजमेंट डे मेंबर्स भी आपस में बात करते हुए दिखे। इसके बाद सैथ रॉलिंस का इंटरव्यू दिखाया गया जिसमें वो Night Of Champions 2026 में ब्रॉन ब्रेक्कर के खिलाफ होने वाले स्टीलकेज मैच के बारे में बात कर रहे थे। इसके बाद जजमेंट डे, एडम पीयर्स और चैड गेबल का सैगमेंट हुआ। गेबल ने डॉम को मैच के लिए चुनौती दी लेकिन मिस्टीरियो ने इसे नहीं माना और कहा कि अगले हफ्ते जेडी उनसे भिड़ेंगे। 

Main Event :

Austin Theory & Bron Breakker (c) vs The Street Profits (WWE Tag Team Championship)

मैच में सबसे पहले स्ट्रीट प्रॉफिट्स ने एंट्री की। इसके बाद विज़न ग्रुप से ऑस्टिन थ्योरी, लोगन पॉल और ब्रॉन ब्रेक्कर रिंग में आए। बता दें कि लोगन चोटिल होने के कारण मैच नहीं लड़े। उनकी जगह ब्रॉन ब्रेक्कर थ्योरी के साथ मैच लड़ेंगे। घंटी बजने के साथ ही हील स्टार्स ने स्ट्रीट प्रॉफिट्स पर हमला कर दिया था। हालांकि, जल्द ही जल्द ही मोंटेज फोर्ड और एंजलो डॉकिंस ने थ्योरी को अपने मूव्स से करारा जवाब दिया। हालांकि, थ्योरी किसी तरह ब्रॉन को टैग करने में कामयाब रहे। ब्रॉन ने आते ही मैच में अपना दम दिखाया और फोर्ड को रनिंग क्लॉथ्सलाइन लगाया। मैच एक दूसरे पर हमला करते हुए आगे बढ़ता रहा। मैच का एक देखने लायक मोमेंट तब आया जब डॉकिंस ने थ्योरी को ऊपर उठाया और फोर्ड ने रिंग के ऊपर आकर थ्योरी पर छलांग लगाई। फोर्ड ने थ्योरी को पिन करने की कोशिश की लेकिन लोगन पॉल ने उनका पैर रोप्स में रख दिया। लोगन की इस हरकत को रेफरी ने देख लिया और उन्हें बैकस्टेज भेज़ दिया।

प्रॉफिट्स ने फिर थ्योरी पर वही मूव दोहराना चाहा लेकिन इस बार ब्रेक्कर ने आकर फोर्ड को बाहर धकेल दिया। दोनों टीम्स ने कई और बेहतरीन मूव लगाकर एक दूसरे को धराशायी करने की कोशिश की लेकिन किसी भी सफलता नहीं मिली। मैच के अंतिम मोमेंट्स में लोगन, अपना ब्रॉस पंच देकर फिर से एक बार आकर अपने साथियों की मदद करना चाह रहे थे लेकिन पूर्व TNA और NXT चैंपियन जो हेंड्री ने आकर सभी को चौंका दिया। उन्होंने लोगन पॉल का पीछा करते हुए उन्हें बाहर भगाया। इसके बाद सैथ रॉलिंस के एंट्री सॉन्ग ने ब्रॉन का ध्यान भटकाया। रॉलिंस ने क्राउड के बीच से आकर थ्योरी पर ब्रॉस पंच से हमला किया। ब्रॉन उनका पीछा करते हुए दिखे, जिसका फायदा स्ट्रीट प्रॉफिट्स ने उठाया। डॉकिंस ने थ्योरी को स्पाइन बस्टर मूव लगाया वहीं फोर्ड ने स्प्लैश लगाकर उन्हें पिन किया और टैग टीम चैंपियनशिप को अपने नाम किया।

Winner : New WWE Tag Team Champions The Street Profits

 

 

WWE की ताज़ा खबरों के लिए हमे WWW.sportsvarta.com पर फॉलो कीजिए।
AD

Posted by

ADMIN

Share On :