WWE Raw: WWE रॉ (Raw) के नए एपिसोड की शुरूआत सोलो सिकोआ ने की। उन्होंने क्राउड के बीच से एंट्री ली। इसके तुरंत बाद पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन जे उसो रिंग में आए। जे ने कहा कि ट्राइबल चीफ फैसले लेते हैं और सभी को उसका पालन करना होता है। सोलो ने कहा कि यह कहना ही बकवास है। जे ने खुद उसका पालन नहीं किया था। जे ने इसके जवाब में कहा कि सोलो आज ब्लडलाइन की बजह से ही यहां हैं।
थोड़ी सी और बहस के बाद जे ने सोलो को मैच के लिए चुनौती देते हुए कहा कि अगर सोलो मैच में हार गए तो उन्हें ब्लडलाइन को जॉइन करना होगा। सोलो ने इस चुनौती को स्वीकार करते हुए कहा कि अगर जे मैच हार गए तो ब्लडलाइन ग्रुप उनका पीछा छोर देगा। बैकस्टेज ब्लडलाइन ग्रुप में जेकब फटू और जे के बीच थोड़ी बहस देखने मिली।
Penta vs. Laredo Kid (World Heavyweight Championship #1 Contender’s Tournament)
अगले महीने AAA के TripleMania PLE में रोमन रेंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को डिफेंड करेंगे। इसके लिए AAA/WWE के लूचाडोर स्टार्स के बीच नंबर वन कंटेंडर टूर्नामेंट का ऐलान किया गया। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में पूर्व आईसी चैंपियन पेंटा का सामना लेरेडो किड आमने सामने आए। पेंटा ने अपना अनुभव दिखाते हुए मैच में अपना दबदबा बनाए रखा। किड ने ड्रॉप किक लगाकर मैच में वापसी की। पेंटा ने किड को पेले किक लगाई।
रिंग के बाहर किड ने पेंटा पर जबरदस्त मूनसॉल्ट लगाया। किड ने रिंग में आने के बाद सेंटॉन बॉम्ब लगाकर नियर पिनफॉल किया। कुछ देर बाद किड ने 450 स्प्लैश लगाकर एक और बार पिन करने की नाकाम कोशिश की। पेंटा ने सुपरकिक लगाकर रिंग के बाहर किड पर छलांग लगाई। पेंटा ने किड को रिंग में लाकर पेंटा ड्राइवर लगाया और 2 काउंट के लिए पिन किया। मैच के अंत में किड टॉप रोप से मूव लगाने गए लेकिन पेंटा बचने में कामयाब रहे। फिर पेंटा ने किड मैक्सिकन डिसट्रॉयर लगाया और सफलता पूर्वक उन्हें पिन करके मैच को जीत लिया।
Winner: Penta`
बैकस्टेज द विज़न ग्रुप का इंटरव्यू देखने मिला। मौजूदा वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन ऑस्टिन थ्योरी ने अकीरा टोजावा के खिलाफ होने वाले मैच पर बात की। ब्रॉन ब्रेक्कर से जब कुछ बोलने को कहा गया तब उन्होंने इंटरव्यूअर से पूंछा कि वो ओबा फेमी के बारे में क्या सोचते हैं। क्या वो कंपनी का भविष्य हैं। इंटरव्यूअर ने कहा कि ब्रॉक लैसनर का यह मानना है कि वो भविष्य हैं। ब्रॉन ने कहा कि वो पॉल हेमन की तरह बोल रहे हैं।
Austin Theory vs. Akira Tozawa
ऑस्टिन थ्योरी ने मैच की शुरूआत शोल्डर टेकल से की। अकीरा टोजावा ने हुरिकाना मूव लगाकर डाइव लगाने की कोशिश की लेकिन वो ऑस्टिन की क्लॉथ्स्लाइन मूव का शिकार हो गए। काफी देर तक थ्योरी ने मैच में बढ़त को कायम रखा। इस दौरान रेफरी से बचते हुए मैक्सीन डुप्री ने टोजावा को थप्पड़ मारा। टोजावा ने DDT लगाकर मैच में वापसी की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को शाइनिंग विज़ार्ड मूव लगाकर सेंटॉन बॉम्ब लगाया और 2 काउंट के लिए पिन किया। मैच के अंत में थ्योरी ने फोरआर्म पंच लगाकर टोजावा को पिन किया और जीत दर्ज की।
Winner: Austin Theory
मैच के बाद ऑस्टिन थ्योरी ने टोजावा पर हमला करना जारी रखा। डुप्री ने ऑस्टिन को चेयर लाकर दी। हालांकि, Raw जनरल मैनेजर एडम पीयर्स और कुछ ऑफ़िशियल्स ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान ब्रॉन ब्रेक्कर, टोजावा को स्पीयर मारने के रिंग में आ गए। ओबा फेमी के एंट्री ने सभी को चौंका दिया। रिंग में ओबा फेमी और ब्रॉन ब्रेक्कर का फेस-ऑफ देखने लायक था। हालांकि, एडम पीयर्स और ऑफ़िशियल्स बीच में आ गए और कंपनी के दोनों फ्यूचर स्टार्स को एक-दूसरे से दूर ही रखा।
बैकस्टेज AAA के जनरल मैनेजर रे मिस्टीरियो का इंटरव्यू हुआ। उन्होंने कहा कि पेंटा और लेरेडो किड के बीच हुए मैच से टूर्नामेंट की जबरदस्त शुरूआत हुई है। कुछ देर बाद ड्रैगन ली आए और उन्होंने हॉल ऑफ फेमर को शुक्रिया कहा। इस दौरान AAA मेगा चैंपियन डॉमिनिक मिस्टीरियो भी आ गए। डॉम ने कहा AAA मेगा चैंपियन होने के नाते टूर्नामेंट में होना चाहिए। हालांकि उनकी यह मांग नहीं मानी गई लेकिन ली और डर्टी डॉम के बीच मैच तय हुआ।
WWE Raw के अगले चरण में पूर्व विमेंस चैंपियन स्टेफनी वकार रिंग में आई। उन्होंने कहा कि चोट के दौरान उन्होंने सभी को मिस किया। उन्होंने जजमेंट डे मेंबर्स में अपने डर के होने की बात की। इसके कुछ ही देर बाद बैकी लिंच भी रिंग में आ गई। उन्होंने साफ किया कि वो लिव मॉर्गन की वर्ल्ड चैंपियनशिप को जीतना चाहती हैं। बैकी ने आगे कहा कि वकार, जजमेंट डे से अपना बदला ले सकती हैं लेकिन टाइटल शॉट केवल उन्हें (बैकी) ही मिलेगा।
स्टेफनी वकार, बैकी को उनसे दूर रहने के चेतावनी देते हुए बैकस्टेज जाने लगी। इस दौरान मौजूदा विमेंस वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन लिव मॉर्गन ने पीछे से आकर बैकी पर हमला कर दिया। हालांकि, बैकी के पलटवार से लिव धराशायी हो गई। स्टेफनी भी रिंग में आ गई और उन्होंने लिव को शॉट मारने की कोशिश की लेकिन लिव इससे बचते हुए रिंग से बाहर चली गई। सैगमेंट के अंत में द मैन और वकार के बीच बहस देखने मिली।
बैकस्टेज एलए नाइट का इंटरव्यू हुआ। उन्होंने कहा कि वो रोमन रेंस की वर्ल्ड चैंपियनशिप के नंबर वन कंटेंडर टूर्नामेंट को जीतकर उनका सामना करेंगे। इंटरव्यूअर ने उन्हें बताया कि यह केवल लूचाडोर स्टार्स के लिए है। सोलो सिकोआ ने दखल देते हुए कहा कि पिछले हफ्ते हुए WWE Raw में जो रॉयस कीज़ के साथ हुआ वह उनके साथ भी आज के मैच के दौरान हो सकता है। इसके बाद ब्लडलाइन एलए नाइट को अपना अगला शिकार बना सकती है। नाइट ने कहा कि Summerslam 2026 तक ही वो (नाइट और सोलो) एक दूसरे के साथ थे। अब सबके रास्ते अलग हैं। सोलो ने कहा कि यह ब्लडलाइन और नाइट के बीच दुश्मनी की बात नहीं है। नाइट ने कहा कि वो किसी कि मदद नहीं चाहते हैं। इसके बाद सोलो वहां से चले गए।
Dominik Mysterio vs. Dragon Lee
मैच शुरू होते ही ड्रेगन ली और डॉमिनिक मिस्टीरियो ने एक दूसरे को ड्रॉप किक लगाई। ली ने बिग बूट और डबल स्टॉम्प लगाते हुए नियर फॉल किया। मिस्टीरियो ने भी अपने प्रतिद्वंदी को क्लॉथ्स्लाइन लगाते हुए कुछ चॉप्स लगाए। इसके बाद डॉम ने ली को रिंग के बाहर टॉप रोप से क्रॉस बॉडी शॉट लगाया। कुछ समय बाद ली ने वापसी करते हुए DDT लगाई और नियर पिनफॉल किया। डॉम ने रिंग के किनारे पर रिवर्स 619 लगाया।। ली ने रिंग के टॉप से मिस्टीरियो को फिर से डबल स्टॉम्प लगाकर असफल पिनफॉल किया।
ड्रेगन ली, डॉमिनिक मिस्टीरियो पर मूव लगाने गए लेकिन मौजूदा AAA चैंपियन ने संभलते हुए ली को रोप पर गिराया और 619 लगाया। इसके साथ ही जजमेंट डे मेंबर फ्रॉग स्प्लैश लगाने गए लेकिन ली ने इस मूव को विफल करके अपना फिनिशिंग मूव ड्रैगन ऑपरेशन लगाया और पिनफॉल के जरिए जीत हासिल की। मैच खत्म होने के बाद बिग कैश ने आकर ली पर जबरदस्त हमला कर दिया। जेवान एवंस ली को बचाने आए लेकिन वो भी कैश के आगे धराशायी हो गए।
Winner: Dragon Lee
बैकस्टेज सोल रूका का इंटरव्यू हुआ जहां उन्होंने जजमेंट डे पर बात की। उन्होंने जल्द ही विमेंस आईसी चैंपियनशिप जीतने की बात दोहराई। डैन ह्यूसेन ने रूका को उनके मैच के लिए पार्टनर बनने का ऑफर दिया जिसे सोल ने ठुकरा दिया। बैकस्टेज ही Raw GM और एलए नाइट के बीच बातचीत होती हुई नज़र आई। इसके थोड़ी देर बाद नाइट का सामना जेकब फटू से हुआ। जेकब ने एलए को उनकी ब्लडलाइन के बारे में बात करने पर चेतावनी दी। मेगास्टार और पूर्व यूएस चैंपियन के बीच काफी गहमा गहमी दिखी।
Sol Ruca and IYO SKY vs. the Judgement Day
मैच के लिए सबसे पहले जजमेंट डे की रॉक्सेन पेरेज़ और रॉकेल रोड्रिगेज रिंग में आई। इसके बाद सोल रूका और इयो स्काई ने एंट्री की। सोल और रॉकेल ने मैच की शुरूआत की। दोनों ही टीम्स लगातार मैच में बढ़त बनाने की कोशिश कर रही थीं। इयो स्काई ने डाइव लगाने का प्रयास किया लेकिन रॉकेल ने उन्हें बीच में ही पकड़ कर गिरा दिया। सोल ने रॉकेल के सूप्लेक्स को काउंटर करके X-फैक्टर मूव लगाया। इयो ने रॉक्सेन पेरेज़ को बैकब्रेकर लगाया। मैच के अंत में सोल रूका ने रॉक्सेन को सुपरकिक लगाकर अपना फिनिशिंग मूव सोल-स्नेचर लगाया और पिन करके जीत दर्ज की।
Winner: Sol Ruca and IYO SKY
बैकस्टेज पॉल हेमन नज़र आए। मौजूदा वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन ब्रॉन ब्रेक्कर उनसे बात करने आए। ब्रॉन ने कहा कि शायद उन्होंने देखा कि ओबा फेमी ने आज क्या किया। पॉल ने हां में इसका जवाब दिया। ब्रेक्कर ने पॉल से सवाल करते हुए पूंछा कि क्या ओबा फेमी WWE का भविष्य हैं? इसके जवाब में हेमन ने कहा कि वो उन्हें (ब्रॉन) बहुत पसंद करते हैं। वो ओबा फेमी का भी बहुत सम्मान करते हैं।
पॉल ने आगे कहा कि ओबा ने SummerSlam 2026 में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ जो कुछ करने को कहा वह करके दिखाया। इसलिए वो उनका सम्मान करते हैं। ब्रेक्कर ने पॉल से फिर से वही सवाल दोहराया। इस बार दिग्गज मैनेजर ने कहा कि समस्या यह है कि ब्रॉन खुद ही यह सोच रहे हैं कि ओबा WWE का भविष्य हैं। हेमन ने आगे कहा कि वो ओबा का सम्मान तब तक करते रहेंगे जब तक ब्रॉन यह साबित नहीं कर देते कि ओबा इसके लायक नहीं हैं। इसके बाद ब्रॉन वहां से चले गए।
ईथन पेज स्टेज पर आए और उन्होंने कहा कि वो WWE Raw को अकेले बढ़ा रहे हैं। सैगमेंट के अंत मे उन्होंने जल्द ही चैंपियन बनने की बात कही। बैकस्टेज पेंटा और AAA जनरल मैनेजर रे मिस्टीरियो बात करते हुए दिखे। कुछ देर बाद चैड वहां आए और पेंटा को जीत के लिए बधाई दी। पेंटा के जाने के बाद चैड ने TripleMania PLE में हॉल ऑफ फेमर को उनके खिलाफ में आईसी चैंपियनशिप डिफेंड करने की चुनौती दी जिसे रे ने स्वीकार कर लिया। बैकस्टेज ही लायरा वल्कायरी और सोल रूका बहस करती हुई नज़र आई।
MAIN EVENT: Jey Uso vs. Solo Sikoa
दोनों स्टार्स मैच शुरू होते ही एक दूसरे को निशाना बनाते हुए नज़र आए। सोलो ने जे को शोल्डर टेकल लगाया। सोलो ने स्प्लैश लगाते हुए पिन की असफल कोशिश की। इसके बाद सोलो ने जे को रिंग से बाहर कर दिया। जे ने सोलो को स्टील स्टेप से टकरा दिया। जे ने सोलो को बैरिकेड पर डाइव लगाई। रिंग में आने के बाद जे ने सोलो को क्रॉस बॉडी लगाई। सोलो भी उन्हें क्लॉथ्स्लाइन लगाने में कामयाब रहे। कुछ देर होने के बाद सोलो ने अपने भाई को समोअन ड्रॉप लगाते हुए स्प्लैश लगाया। उन्होंने जे को कॉर्नर पर हिप अटैक भी लगाया।
मैच के दौरान जे ने स्लीपर होल्ड लगाने की कोशिश की लेकिन सिकोआ ने उन्हें कॉर्नर पर टकरा दिया। इसके बाद सोलो ने स्पिनिंग हील किक लगाकर स्पिनिंग सोलो मूव लगाया और नियर फॉल किया। जिमी उसो रिंग साइड आ गए जिसके कारण सोलो का ध्यान भटक गया। इसका फायदा जे ने उठाया और अपने अपोनेंट को स्पीयर लगाया। सोलो किसी तरह 2 काउंट में किक आउट करने में कामयाब रहे। इसके बाद जे ने सुपरकिक लगाई।
सोलो ने रिकवर करते हुए जे को एल्बो शॉट लगाया। जिमी ने दखल देने की फिर से कोशिश की लेकिन इस बार वो सोलो के समोअन स्पाइक का शिकार बन गए। मौके का फायदा उठाकर जे ने एक और स्पीयर मारते हुए उसोज़ स्प्लैश लगाकर पिनफॉल के जरिए मैच को जीत लिया। कुछ देर बाद WWE Raw का यह एपिसोड ऑफ-एयर हो गया।
