FIFA World Cup 2026 Result: कप्तान Harry Kane के जादुई प्रदर्शन ने England को पहुंचाया Round 16 में, होस्ट Maxico से होगी कांटे की टक्कर

02 Jul ,2026 IST: 21:53:44
https://sportsvarta.com/uploads/newspost/news_1783009419.webp

FIFA World Cup 2026 : फीफा वर्ल्डकप 2026 के कल के नॉक आउट मुकाबले में डीआर कांगो का मुकाबला इंग्लैंड से हुआ।

England vs DR Congo

पहला मुकाबले में इंग्लैंड ने मैच की शुरूआत की। कांगो की टीम ने इंग्लिश टीम पर शुरू से हमले तेज रखे। 7वें मिनट में कप्तान चांसेल एमबेम्बा के राइट साइड से आए पास पर ब्रायन सिपेंगा ने शानदार गोल करके अपनी टीम को 1:0 से आगे कर दिया। 28 वें मिनट में इंग्लैंड के डेक्लैन राइस ने राइट साइड से पास दिया जिसे जूड बेलिंघम ने हेडर में बदलकर  गोल का प्रयास किया लेकिन कांगो के गोलकीपर लियोनल एम्पासी ने रोक लिया।

 

 

34वें मिनट में इंग्लिश प्लेयर मार्कस रैशफोर्ड ने D के अंदर पास दिया लेकिन हैरी केन बॉल को कलेक्ट नहीं कर पाए। बॉल को नोनी मड्यूके ने पकड़ा और D के बाईं तरफ पास किया। बॉल निको ओराइली से टकराकर बेलिंघम के पास गई जिसे उन्होंने किक लगाकर गोल करना चाहा लेकिन कांगो के आरोन वान बिस्साका ने शानदार बचाव किया। 41 वें मिनट में कांगो के पास बढ़त को दोगुना करने का बेहतरीन मौका था। योने वीसा ने राइट साइड से बॉल को D में पास किया जिस पर बिस्साका ने किक लगाई लेकिन बॉल गोलपोस्ट के साइड से निकल गई। 

43वें मिनट में इंग्लैंड ने काउंटर अटैक किया। हैरी केन D में बॉल लेकर आए लेकिन गोलकीपर ने आगे आकर गोल के प्रयास को विफल कर दिया। केन जिस प्रकार गिरे उस पर इंग्लैंड ने पेनाल्टी मांगी लेकिन VAR के बाद रेफरी ने इस मांग को नकार दिया। हाफ टाइम के बाद 6 मिनट का एक्स्ट्रा समय मिला। 45+2 मिनट में नोनी मड्यूके के लंबे पास पर बेलिंघम ने हेडर लगाया लेकिन गोलकीपर की मुस्तैदी के कारण वो गोल नहीं कर पाए।  45+5 मिनट में इंग्लैंड को कॉर्नर मिला जिसे राइस ने लिया। उन्होंने बॉल को किक लगाई जिसे केन ने पकड़ा और शॉट लगाया लेकिन इस बार भी कांगो के गोलकीपर ने इस प्रयास को विफल कर दिया। पहले हाफ तक स्कोर 1:0 ही रहा।

via skysport

दूसरे हाफ में इंग्लिश टीम ने रणनीति में बदलाव किया और ज्यादा आक्रामकता दिखाई। 53 वें मिनट में  इंग्लैंड प्लेयर की तरफ से मिडफ़ील्ड से आए बेहतरीन पास को जूड बेलिंघम ने कंट्रोल किया और ड्रिबल करते हुए शॉट लगाया लेकिन प्रतिद्वंदी गोलकीपर ने डाइव लगाते हुए शानदार बचाव किया। 62 वें मिनट में कांगो की ओर से नथेनियल एम्बुकू ने गोल करने के लिए किक लगाई लेकिन बॉल गोल पोस्ट के ऊपर से निकल गई। 

ऐसा लग रहा थाा कि जर्मनी की तरह इंग्लैंड भी उलटफेर का शिकार हो जाएगी लेकिन 73वें मिनट में इंग्लिश टीम के राइस का राइट साइड से लगाया शॉट D के अंदर लेफ्ट में खड़े एंथनी गॉर्डन के पास गया जिसे उन्होंने चालाकी से हैरी केन को दिया और अंग्रेज कप्तान ने कोई गलती नहीं की और हेडर के जरिए गोल करके टीम के स्कोर को 1:1 कर दिया। इसके बाद इंग्लैंड ने हमले और भी तेज किए।

85वें मिनट में बेलिंघम मिडफील्ड से आए पास कंट्रोल करके D में गए और शॉट मारा लेकिन गोलकीपर का बेहतरीन बचाव देखने मिला। हालांकि बॉल उनसे छिटक कर D के बाहर खड़े गॉर्डन के पास गई। उन्होंने बॉल को कप्तान हैरी केन की तरफ पास किया जिसे उन्होंने शानदार गोल में बदल दिया और स्कोर को 2:1 कर दिया। इसके बाद कांगो की तरफ से कुछ प्रयास किए गए लेकिन वो नाकाफ़ी रहे और इंग्लैंड ने यह मैच जीत लिया। अब Round 16 में इंग्लैंड का मुकाबला होस्ट मैक्सिको से होगा। 

 

 

FootBall की ताज़ा खबरों के लिए हमे WWW.sportsvarta.com पर फॉलो कीजिए।
Team -
Player -
AD

Posted by

ADMIN

Share On :