FIFA World Cup 2026: पूर्व वर्ल्ड चैंपियन Germany हुई उलटफेर का शिकार, Morocco ने Netherlands को दिखाया बाहर का रास्ता, जानिए World Cup के नाकआउट में हुए मैचों के परिणाम
FIFA
FIFA
FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्डकप 2026 के नॉकआउट राउंड में 32 टीमों के बीच मैच की शुरूआत हो चुकी है। इस राउंड में कुछ उलटफेर भी देखने मिल गए हैं। राउंड 16 के भी कुछ मैच निश्चित हो चुके हैं। आइए जानते हैं अभी तक हुए नॉकआउट राउंड में हुए मैचों के परिणाम के बारे में।
South Africa vs Canada
FIFA World Cup 2026 के नॉकआउट राउंड में पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका और कनाडा के बीच हुआ। दोनों टीमें वर्ल्डकप के इतिहास में पहली बार नॉकआउट राउंड में पहुंची हैं। मैच शुरू होते ही कनाडा का अटैक और अफ्रीका का बढ़िया डिफेंस देखने मिला। कनाडा को हाफ टाइम के पहले गोल करने का बेहतरीन मौका मिला था। 43 वें मिनट में कनाडा को कॉर्नर मिला जिसे कप्तान स्टीफन यूस्टाक्कियो ने लिया। उन्होंने किक लगाकर बॉल को बॉक्स में भेजा जिसे मोएसे बॉम्बितो ने हेडर लगाकर गोल पोस्ट की तरफ भेजा लेकिन ऑब्रेव मोडीबा ने इसे रोक तो लिया लेकिन इस पर रीबाउंड में फिर से टेजन बुचानन ने शॉट लगाया लेकिन गोल कीपर रॉन्वें विलियम्स ने गोल के प्रयास को विफल कर दिया। मैच के 92 वें मिनट में कनाडा के कप्तान स्टीफन यूस्टाक्कियो ने गोल करके अपनी टीम को जीत दिला दी।
Winner: Canada
A last-minute winner sends Canada to the Round of 16! 👊#FIFAWorldCup
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) June 28, 2026
Brazil vs Japan
5 बार के वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील और जापान का मुकाबला अभी तक हुए FIFA World Cup 2026 के सबसे बेहतरीन मैचों में से एक था। जापान ने पहले हाफ में शानदार खेल दिखाते हुए ब्राजील को बैकफुट पर रखा। 29वें मिनट में काइशो सानो ने ब्राजील के डिफेंस से हुई गलती का पूरा फायदा उठाया और गोल करके अपनी टीम को 1:0 से आगे कर दिया। हाफ टाइम तक स्कोर यही रहा। दूसरे हाफ में ब्राजील ने अपने खेल और रणनीति दोनों में बदलाव किया। 56 वें मिनट में ब्राजील के कैसमीरो ने गोल करके स्कोर को 1:1 कर दिया। इसके बाद ब्राजील ने और भी आक्रामक खेल दिखाया। दोनों तरफ से कुछ शानदार शॉट्स लगाए गए लेकिन कोई भी टीम स्कोर को बढ़ा नहीं सकी। फुलटाइम के बाद मिले इंजरी टाइम (90+5 वें मिनट) में गेब्रियल मार्टिनेली ने गोल करके ब्राजील को शानदार जीत दिला दी।
Winner: Brazil
A late goal sees Brazil into the next round! 🇧🇷#FIFAWorldCup
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) June 29, 2026
Germany vs Paraguay
4 बार के वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी को पराग्वे की टीम ने बेहतरीन टक्कर दी। बॉल ज्यादातर समय जर्मनी के कंट्रोल में थी लेकिन पराग्वे ने हाफ टाइम में से पहले गोल का मौका बनाया। 42 वें मिनट में मटियास गलार्जा के पास पर जूलियो ऐंकिसो ने शानदार गोल कर अपनी टीम को 1:0 से आगे कर दिया। हाफ टाइम तक स्कोर यही रहा। दूसरे हाफ के 54 वें मिनट में काई हावर्टज़ ने हेडर के जरिए गोल करके स्कोर को 1:1 कर दिया। फुल टाइम तक स्कोर यही रहा। इसके बाद इंजरी टाइम में जर्मनी के जोनाथन ताह ने गोल किया लेकिन VAR रिव्यू के बाद इस गोल को अमान्य कर दिया गया। इसके बाद मैच के विनर का फैसला पेनाल्टी शूटआउट के जरिए हुआ जहां पराग्वे ने इस वर्ल्डकप का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए जर्मनी को 4:3 से हरा दिया।
Winner: Paraguay
Paraguay power into the Round of 16 on penalties! 💪#FIFAWorldCup
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) June 29, 2026
Netherlands vs Morocco
नीदरलैंड और मोरक्को के बीच हुए मुकाबले में दोनों तरफ से कांटे की टक्कर दिखी। पहले हाफ में दोनों टीम्स ने गोल के कुछ मौके बनाए लेकिन स्कोर 0:0 ही रहा। दूसरे हॉफ के 72 वें मिनट में डच टीम के कोडी गॉकपो ने गोल करके टीम को 1:0 से आगे कर दिया। ऐसा लग रहा था कि नीदरलैंड यह मुकाबला जीत लेगा लेकिन इंजरी टाइम (90+1) में मोरक्को के ईसा डिऑप ने गोल करके स्कोर को 1:1 कर दिया। फुलटाइम तक स्कोर यही रहा। मोरक्को ने पेनाल्टी शूटआउट में नीदरलैंड को 3:2 से हराकर राउंड 16 में जगह बनाई।
Winner: Morocco
Morocco make their way into the Round of 16! 🇲🇦 #FIFAWorldCup
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) June 30, 2026
Ivory Coast vs Norway
आइवरी कोस्ट और नार्वे ने मैच शुरू होते ही एक दूसरे पर हमले किए। नार्वे के एर्लिंग हालैंड ने 3rd मिनट में गोल का प्रयास किया लेकिन बॉल गोलपोस्ट से दूर रही। 8 वें मिनट में आइवरी कोस्ट ने भी जवाबी हमला किया लेकिन गोल से चूक गए। 39 वें मिनट में नार्वे के एंटोनियो नूसा ने गोल करके अपनी टीम को 1:0 से आगे कर दिया। हाफ टाइम तक स्कोर में कोई बदलाव नहीं हुआ। दूसरे हाफ में आइवरी कोस्ट ने हमले तेज कर दिए लेकिन किसी तरह नार्वे गोल बचाने में सफल रहा। आखिरकार 74 वें में मिनट में आइवरी कोस्ट की मेहनत रंग लाई और अमाद डियालो ने गोल करके टीम के स्कोर को 1:1 कर दिया। हालांकि, नार्वे के स्टार प्लेयर हालैंड ने 86 वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को 2:1 से जीत दिलाई।
Winner: Norway
Norway push through to the next round! ⏭️#FIFAWorldCup
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) June 30, 2026
France vs Sweden
फ्रांस ने स्वीडन के खिलाफ हुए इस मैच में जबरदस्त खेल दिखाया। उन्होंने स्वीडन को पहले हाफ में बुरी तरह से दबाव में रखा। फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने 20वें मिनट में गोल किया लेकिन रेफरी ने इस गोल को ऑफसाइड करार देते हुए अमान्य कर दिया। इसके बाद भी फ्रांस ने कई प्रयास किए लेकिन किसी तरह स्वीडन ने गोल नहीं होने दिए। पहले हाफ के एक्स्ट्रा टाइम में आखिरकार कप्तान एम्बाप्पे ने गोल करके टीम को 1:0 से आगे कर दिया। दूसरे हाफ के 53वें मिनट में ब्रेडली बार्कोला ने गोल किया और बढ़त को दोगुना कर दिया। 74वें मिनट में एम्बाप्पे ने एक और गोल करके स्कोर को 3:0 कर दिया। फुलटाइम तक स्कोर में कोई इजाफा नहीं हुआ और फ्रांस ने यह मैच 3:0 से जीतकर राउंड 16 में जगह बनाई।
Winner: France
A strong performance sees France through 💪#FIFAWorldCup
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) June 30, 2026
Mexico vs Ecuador
मैच शुरू होने से पहले बारिश ने खलल डाला। मैक्सिको को होम क्राउड से बहुत ही जबरदस्त सपोर्ट मिला। इसका फायदा होम टीम को 22वें मिनट में मिला जब जूलियन क्विनोनेस ने गोल करके टीम को 1:0 से आगे कर दिया। इक्वाडोर इस गोल से अभी सही से उभरा भी नहीं था कि 31वें मिनट में राउल जिमेनेज ने गोल करके स्कोर को 2:0 कर दिया। हाफ टाइम तक स्कोर यही रहा। दूसरे हाफ में इक्वाडोर ने वापसी करने का काफी प्रयास किया लेकिन स्कोर में कोई इजाफा नहीं हुआ। इस तरह फुल टाइम तक स्कोर 2:0 रहा और मैक्सिको ने मैच को अपने नाम किया। बता दें कि पूरे वर्ल्डकप में मैक्सिको के खिलाफ अभी तक कोई गोल नहीं हुआ है।
Winner: Mexico
Mexico secure their spot in the Round of 16 on home soil! 👊#FIFAWorldCup
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 1, 2026