WWE Raw: WWE मनी इन द बैंक (Money in the Bank 2026) के बाद अब WWE सऊदी में होने वाले क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2026) की तैयारी में लग गया है। इस मेगा शो लिए दो वर्ल्ड चैंपियन vs चैंपियन के मैच का भी अनाउंसमेंट हो गया। रॉ (Raw) के नए एपिसोड आईसी चैंपियनशिप का मैच के साथ कुछ और जबरदस्त मुकाबले हुए। आइए कंपनी के फ्लैगशिप शो में हुए सभी मोमेंट्स के बारे में जानते हैं।
WWE Raw की शुरूआत मिस्टर Money in the Bank 2026 पेंटा ने की। उन्होंने अपने MITB ब्रीफ़केस को भी कस्टमाइज़ करवा लिया है। पूर्व आईसी चैंपियन के लिए फैंस का जबरदस्त सपोर्ट देखने मिला और “You Deserve It” की चैंट लगाई। पेंटा ने फैंस और अपने MITB प्रतिद्वंदियों को शुक्रिया कहा। पेंटा ने कहा कि उनके करियर के इस बड़े मोमेंट के पीछे 20 साल की मेहनत है। पेंटा ने भविष्य में MITB कॉन्ट्रैक्ट सफलता पूर्वक कैश-इन करके वर्ल्ड चैंपियन बनने का दावा किया।
जेवान एवंस ने रिंग में एंट्री की। वो काफी चोटिल दिख रहे थे। बता दें कि Money in the Bank 2026 में जेवान लैडर पर थे तभी ब्रेक्कर ने उन्हें लैडर से नीचे गिराया और वो एंबुलैंस की छत पर जा गिरे थे। एवंस ने पेंटा को MITB ब्रीफ़केस जीतने पर बधाई दी। दोनों स्टार्स ने एक दूसरे के गले लगे। तभी मौजूद वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन ब्रॉन ब्रेक्कर स्पीयर मारने गए। जेवान ने पेंटा को अलग कर दिया और वो खुद स्पीयर का शिकार बन गए। इसके बाद ब्रेक्कर, पेंटा से बचते हुए रिंग से निकलकर बैकस्टेज चले गए।
Big Cass vs Rey Mysterio
पिछले हफ्ते Raw में बिग कैश ने ड्रेगन ली और हॉल ऑफ फेमर रे मिस्टीरियो पर हमला किया था। इस हफ्ते WWE Raw का पहला मुकाबला बिग कैश और रे मिस्टीरियो के बीच हुआ। मैच के शुरूआत में बिग कैश ने अपने साइज़ का फायदा उठाया और कुछ बढ़त बनाई लेकिन मिस्टीरियो ने अपने हाई-फ्लाइंग मूव्स से जल्द ही मैच में वापसी की। कुछ नियर पिनफॉल्स के बाद मैच का रोमांचक मोमेंट तब आया जब ड्रेगन ली ने आकर 7 फुट के स्टार को किक लगाई। इसका फायदा उठाकर रे ने 619 लगाया। इसके तुरंत बाद रे ने रोलअप के जरिए कैश को पिन किया और जीत दर्ज की।
Results: Rey Mysterio Wins
वीडियो के जरिए 946 स्टेबल (रॉयस कीज़ ,जेडा पार्कर और OTM) ने अपने आगामी मैच से पहले ब्लडलाइन को चेतावनी दी। Raw जनरल मैनेजर एडम पीयर्स ने मेन इवेंट में होने वाले 946 स्टेबल Vs ब्लडलाइन के मैच के लिए सीनियर ऑफिशियल चैड पटॉन को रेफरी नियुक्त किया। वहीं, दूसरी तरफ लायरा वल्कारिया ने कहा कि बेली को दो बार मात दे चुकी हैं। अब बेली उन्हें डराने का प्रयास कर रही हैं। बेली भी वहां आई और उन्होंने कहा कि लायरा को अपने किये का भुगतान करना ही होगा। इसके बाद वो वहां से चली गईं।
Raw के भाग में जजमेंट डे ग्रुप ने रिंग में एंट्री की। लिव मॉर्गन ने MITB 2026 में फिर से वर्ल्ड चैंपियन बनने पर बात की। उन्होंने कहा कि अब वो दूसरी बार Crown Jewel चैंपियनशिप जीतेंगी। कुछ देर बाद WWE विमेंस चैंपियन चेल्सी ग्रीन का सैगमेंट में दखल देखने मिला। ग्रीन ने रिंग में आकर कहा कि वो Crown Jewel में होने वाले चैंपियन vs चैंपियन मैच के लिए उत्सुक हैं। इस दौरान दोनों विमेंस चैंपियंस के बीच काफी बहस देखने मिली। सैगमेंट के अंत में रॉक्सेन पेरेज़ ने चेल्सी को मैच के लिए चैलेंज किया जिसे WWE विमेंस चैंपियन ने स्वीकार कर लिया।
Roxanne Perez vs. Chelsea Green
Raw के इस मैच में चेल्सी ग्रीन की WWE विमेंस चैंपियनशिप दाव पर नहीं थी। रॉक्सेन ने मैच के शुरू में कुछ शानदार मूव्स लगाए। वहीं, ग्रीन ने भी पेरेज़ को 2 काउंट के लिए पिन करके चौंका दिया। मैच के दौरान जब पेरेज़ अपनी अपोनेंट पर भारी पड़ रही थीं तब ग्रीन ने वापसी करते हुए रॉक्सेन को ड्रॉपकिक लगाई और रिंग के बाहर कर दिया। मैच में जजमेंट डे मेंबर्स ने भी दखल दिया। चेल्सी ने लिव को अनाउंसर डेस्क पर फेंक दिया। हालांकि, रिंग में आने के बाद रॉक्सेन ने ग्रीन पर अपना फिनिशिंग मूव पॉप रॉक्स लगाया और पिन करके जीत दर्ज की। मैच के बाद जजमेंट डे ने चेल्सी पर हमला कर दिया।
Results: Roxanne Perez Wins
बैकस्टेज द उसोज़ के पास सोलो सिकोआ आए। जे उसो ने सोलो से कहा कि द उसोज़ कैप्टन हैं तो उनके निर्णय उन्हें मानने होंगे। सोलो ने कहा कि द उसोज़ उनके कैप्टन नहीं हैं और ना ही रोमन रेंस को वो ट्राइबल चीफ मानते हैं। जे ने सोलो से रोमन के साथ डील पर जानने का प्रयास किया। सोलो ने कहा कि उनके और रेंस के बीच की बात है और द उसोज़ को वह मानना पड़ेगा। जिमी उसो ने सभी को एक साथ मिलकर रहने के लिए कहा।
Raw के अगले चरण में ओबा फेमी रिंग में आए। ओबा ने कहा कि Money in the Bank में उन्होंने ब्रॉन्सन रीड को हराया था। इसके बाद उन्होंने रीड पर अपनी जीत पर बात की। फेमी ने कहा कि अब सभी को उनके सामने घुटनों पर बैठना पड़ेगा। पॉल हेमन ने दखल देते हुए कहा कि उन्होंने फेमी को सुनामी की चेतावनी दी थी लेकिन इसके बाद भी उससे बचने में कामयाब रहे। पॉल ने ओबा को “The Guy” कहा। फेमी ने हेमन का माइक फेंका और कहा कि रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर “Paul Heyman Guy” हो सकते हैं लेकिन वो नहीं। इसके बाद वो रिंग से चले गए।
इयो स्काई Raw GM एडम पीयर्स के साथ बात करती हुई दिखीं। लायरा वल्कारिया ने दखल देते हुए बेली की शिकायत की। लायरा के जाने के बाद रॉक्सेन पेरेज और रॉकेल रोड्रिगेज वहां आईं। रॉक्सेन ने WWE विमेंस चैंपियन चेल्सी ग्रीन पर जीत के बाद चैंपियनशिप मैच की मांग की। एडम ने पेरेज़ को SmackDown GM निक एल्डिस से बात करने की सलाह दी। रॉकेल ने इयो को ताना मारा जिसके बाद दोनों के बीच बहस देखने मिली। अंत में इयो ने कहा कि उन्हें नया चैलेंजर मिल गया है।
बैकस्टेज एलए नाइट का इंटरव्यू हुआ। नाइट MITB 2026 में मिली हार से काफी उदास दिखे। उन्होंने कहा कि जो वो चाहते थे, वह नहीं हुआ। सोलो वहां आए। उन्होंने रोमन रेंस के खिलाफ उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ की। सोलो ने कहा कि वो ब्लडलाइन ग्रुप का हिस्सा नहीं बने हैं। नाइट ने उन्हें कुछ भी और कहने से रोक दिया। इसके बाद सोलो ने पूंछा कि क्या सब ठीक है, जिसका जवाब एलए हां में देकर निकल जाते हैं।
Chad Gable (c) vs. Rey Fenix (Intercontinental Championship Match)
Raw का अगला मुकाबला रे फीनिक्स और चैड गेबल के बीच आईसी चैंपियनशिप के लिए हुआ। इसे WrestleMania 41 का रीमैच मान सकते हैं। WrestleMania में चैड गेबल अपने लूचाडोर कैरेक्टर ओरिजनल एल ग्रांडे में थे। पिछले कुछ समय से दोनों स्टार्स एक दूसरे के लिए बहुत सम्मान व्यक्त करते हुए दिखे थे। फीनिक्स ने मैच में जल्द ही बढ़त बनाई और अपने प्रतिद्वंदी को मूनसॉल्ट लगाकर रिंग से बाहर कर दिया।
कुछ देर बाद चैड गेबल ने रे फीनिक्स को जर्मन सूप्लेक्स लगाकर मैच में वापसी की। दोनों स्टार्स ने मैच में जबरदस्त मूव्स लगाए। दोनों के बीच रिंग के बाहर भी लड़ाई जारी रही और कुछ नियर पिनफॉल्स ने फैंस को भी चौंका दिया। मैच के अंत में फीनिक्स अपना फिनिशिंग मूव मसल बस्टर लगाने गए लेकिन गेबल ने उन्हें एंकल लॉक में जकड़ लिया। लूचाडोर स्टार ने लॉक से छूटने की पुरजोर कोशिश की लेकिन अंत में उन्होंने टैप-आउट कर दिया।
Result: Chad Gable Retains Intercontinental Championship
मेडिकल रूम के बाहर स्टेफनी वकार का इंटरव्यू हुआ। वकार बेसाखी के सहारे चल रही थीं। इंटरव्यू में बैकी लिंच का भी दखल देखने मिला। लिंच ने स्टेफनी को लिव के चैंपियन बनने का कारण बताया। वकार ने कहा कि वो जल्द ही फिट होकर लिंच का सामना करेंगी। वहीं, रे फीनिक्स के इंटरव्यू के दौरान ईथन पेज ने दखल दिया। कुछ बहस के बाद ईथन ने फीनिक्स पर हमला कर दिया। चैड गेबल फीनिक्स को बचाने आए तभी ईथन वहां से भाग निकले।
Raw Main Event: The Usos and Solo Sikoa vs The 946 (Royce Keys & OTM) w/Jaida Parker
मैच के शुरू होते ही सभी स्टार्स के बीच हाथापाई शुरू हो गई। रॉयस कीज़ ने सोलो सिकोआ को टाइम कीपर एरिया पर फेंक दिया। इसके बाद 946 फ उसोज़ पर भारी पड़ते हुए दिखे। सोलो ने टाइम कीपर एरिया से रॉयस पर कुर्सी फेंकी। इसके बाद उन्होंने मैच में वापसी करते हुए OTM पर हमले जारी रखे। दोनों ही तरफ से मैच को पकड़ में रखने की जद्दोजहद जारी थी। इस दौरान कुछ बेहतरीन मूव्स ने भी फैंस का काफी मनोरंजन किया।
मैच में जेडा पार्कर के दखल के कारण सोलो, कीज़ को पिन नहीं कर सके। जेडा ने रेफरी को बैरिकेड पर फेंक दिया। सभी स्टार्स लड़ते लड़ते रिंग के बाहर चले गए। क्राउड के बीच जेडा पार्कर ने द उसोज़ पर डाइव लगाई। इधर रिंग में सोलो ने कीज़ पर बढ़त बनाई लेकिन तभी मुंह को ढककर एक मिस्ट्री स्टार ने सोलो पर हमला कर दिया। मिस्ट्री स्टार की पहचान कार्मेलो हेज़ के रूप में हुई। संख्या में ज्यादा होने कारण 946 ने ब्लडलाइन पर हमला कर उन्हें धराशायी कर दिया। इसके बाद Raw का यह एपिसोड ऑफएयर हो गया।
