WWE Money In The Bank 2026: कंपनी को मिला नया वर्ल्ड चैंपियन, Penta और Tiffany Stratton ने जीता MITB ब्रीफकेस

WWE Money In The Bank 2026: कंपनी को मिला नया वर्ल्ड चैंपियन, Penta और Tiffany Stratton ने जीता MITB ब्रीफकेस
News Source: WWE
Image Source: WWE
WWE Money in the Bank 2026 Winners

WWE Money In The Bank: WWE मनी इन द बैंक (Money In The Bank 2026) प्रीमियम लाइव इवेंट में दो MITB लैडर मैच सहित दो वर्ल्ड चैंपियनशिप मुकाबले देखने मिले। अब दोनों ही वर्ल्ड चैंपियंस पर MITB विनर्स का बड़ा खतरा रहेगा क्योकि MITB कॉन्ट्रैक्ट जीतने वाले स्टार्स चैंपियनशिप को कभी भी कहीं भी चैलेंज कर सकते हैं। आइए Money In The Bank 2026 के सभी मैचों के परिणाम के बारे में जानते हैं।

Roman Reigns (C) vs LA Knight (World Heavyweight Championship Match)

WWE Money In The Bank 2026 प्रीमियम लाइव इवेंट की शुरुआत ही वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच से हुई। एलए नाइट का सामना चैंपियन रोमन रेंस से उनकी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए हुआ। नाइट ने मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया। मैच के दौरान रेंस ने स्पीयर मारने गए लेकिन नाइट के हटने के कारण वो बैरिकेड से टकरा गए। वहीं नाइट ने भी रेंस को जबरदस्त स्पीयर लगाया था।

मैच के दौरान दोनों ही स्टार्स ने एक दूसरे को कई बार पिन करने की कोशिश की लेकिन कोई भी मैच जीतने में सफल नहीं हुआ। एलए नाइट ने OTC को बर्निंग हैमर और अपना फिनिशिंग मूव BFT भी लगाया लेकिन रोमन रेंस किसी तरह किक आउट करने में कामयाब रहे। वहीं, ट्राइबल चीफ के स्पीयर पर नाइट पिनफॉल तोड़ने में कामयाब रहे। आखिरकार मैच के अंत में रोमन ने सुपरमैन पंच और स्पीयर मारकर नाइट को पिन किया और अपना टाइटल रिटेन किया।

Results: Roman Reigns Wins

WWE Money in the Bank 2026 में 946 स्टेबल (रॉयस कीज़ और OTM) का मुकाबला द ब्लडलाइन ( द उसोज़ और सोलो सिकोआ) से होना था। मैच के लिए 946 क्राउड के बीच से आ रहे थे लेकिन ब्लडलाइन मेंबर्स ने पीछे से आकर सभी पर हमला कर दिया। पूरे एरीना में दोनों टीम्स के खूब बवाल हुआ। अंत में एरीना के बाहर रॉयस कीज़ और OTM कार से भागने में कामयाब रहे।

Sol Ruca Vs Jacy Jayne Vs Roxanne Perez Vs Lash Legend Vs Lola Vice Vs Tiffany Stratton (Women’s Money in the Bank Ladder Match)

WWE विमेंस Money in the Bank लैडर मैच के शुरू होते ही सभी स्टार्स एक दूसरे से भिड़ गई। टिफनी स्ट्रेटॉन लैडर के ऊपर से स्वेटांन बॉम्ब लगाने गई लेकिन लैडर के हिलने के कारण वो सिर के बाल नीचे गिर गई और चोटिल हो गई। हालांकि, वो मैच में बनी रहीं। रॉक्सेन पेरेज़ ने मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया। सभी स्टार्स ने MITB 2026 ब्रीफ़केस जीतने की कई कोशिशे की लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली। मैच के अंत में चोटिल होने के बावजूद टिफनी ने लैडर पर चढ़कर ब्रीफकेस से लैश लेजेंड को मारा और उसे निकालकर मैच जीत लिया। टिफनी दूसरी बार MITB विनर बनी हैं।

Results: Miss Money in the Bank Tiffany Stratton

Oba Femi vs Bronson Reed

WWE MITB 2026 का अगला मुकाबला ब्रॉन्सन रीड और ओबा फेमी के बीच हुआ। मैच में दोनों हैवीवेट स्टार्स ने शानदार मूव्स लगाकर फैंस को खूब उत्साहित किया। मैच के दौरान विजन ग्रुप का भी खूब दखल देखने मिला। मैच का चौकाने वाला मोमेंट तब आया जब रीड ने ओबा को दो बार ब्रॉस नकल (पंच) से मारकर अपना फिनिशिंग मूव सुनामी लगाई लेकिन किसी तरह ओबा किकआउट करने में कामयाब रहे। मैच के अंत में ओबा ने रीड पर अपना फिनिशिंग मूव फॉल ऑफ द ग्रेस लगाया और पिन करके जीत दर्ज की।

Winner: Oba Femi Wins

Stephanie Vaquer (c) Vs Liv Morgan Vs Becky Lynch (Women’s World Championship Match)

WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए स्टेफनी वकार, लिव मॉर्गन और बैकी लिंच की दुश्मनी काफी समय से चल रही थी। मैच शुरू होते ही स्टेफनी और लिंच ने लिव पर हमला किया। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही दोनों फेस स्टार्स भी एक दूसरे से भिड़ गईं। कई नियर पिनफॉल्स और जबरदस्त मूव्स ने मैच को रोमांचक बनाया। मैच के अंत में स्टेफनी ने बैकी को रिंग से बाहर किया। लिंच टेबल के पैर से टकरा गई। इसी दौरान अचानक लिव ने आकर वकार को ओबेलियन मूव लगाया और पिन करके विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को जीत लिया।

Results: New Women’s World Champion Liv Morgan

Main Event: Men’s Money in the Bank Ladder Match

मैच के सभी प्रतियोगी ब्रॉन ब्रेक्कर, सीएम पंक, केविन ओवेंस, जेवान एवंस, ट्रिक विलियम्स और पेंटा एक साथ रिंग में मौजूद थे। सीएम पंक और केविन ओवेंस पूरे मैच के दौरान काफी समय एक दूसरे से ही लड़ते रहे। हालांकि, मैच में सबसे ज्यादा असरदार ब्रॉन ब्रेक्कर दिखे। उन्होंने सभी स्टार्स को अपना निशाना बनाया। यहां तक कि जेवान उनके स्पीयर के कारण चोटिल भी हो गए।

एंबुलैंस से ले जाए जाने के बावजूद एवंस मैच में वापस आ गए। ट्रिक विलियम्स के साथी लिल याटी ने भी मैच में दखल देने की कोशिश की लेकिन वो ओवेंस के स्टनर का शिकार हो गए। पेंटा ने अपने हाई-फ्लाइंग मूव्स से मैच फैंस का खूब मनोरंजन किया। मैच के अंत में पेंटा ने ब्रेक्कर को अपना फिनिशिंग मूव मैक्सिकन डिस्ट्रॉयर लगाया और लैडर पर चढ़कर ब्रीफ़केस निकालकर मैच को जीत लिया।

Results: Mr. Money in the Bank Penta

Superstars: Roman Reigns, CM Punk
Events: WWE Money in the Bank 2026

WWE की ताज़ा खबरों के लिए हमे WWW.sportsvarta.com पर फॉलो कीजिए।

Posted By: Admin