WWE SmackDown Results (9 Oct 2026): Money in the Bank 2026 से ठीक पहले WWE को मिले नए टैग टीम चैंपियंस, मेन इवेंट में मचा बड़ा बवाल

WWE SmackDown Results (9 Oct 2026): Money in the Bank 2026 से ठीक पहले WWE को मिले नए टैग टीम चैंपियंस, मेन इवेंट में मचा बड़ा बवाल
News Source: WWE
Image Source: WWE
Kevin Owens & CM Punk comes face to face at SmackDown

WWE SmackDown: WWE मनी इन द बैंक (Money in the Bank 2026) प्रीमियम लाइव इवेंट में अब 24 घंटे से भी कम का समय बाकी है। स्मैकडाउन (SmackDown) के नए एपिसोड में MITB 2026 को खूब हाइप किया गया। शो की शुरुआत और अंत दोनों में MITB लैडर मैच के प्रतियोगी एक दूसरे पर निशाना साधते हुए दिखे। इसके अलावा नए टैग टीम चैंपियंस भी फैंस के सामने आए। आइए SmackDown के सभी मोमेंट्स के बारे जानते हैं।

SmackDown के नए एपिसोड की शुरूआत में निक एल्डिस Raw जनरल मैनेजर एडम पीयर्स के साथ दिखे। एडम ने ब्लू vs रेड ब्रांड का एक मैच बुक करने की बात कही। इस दौरान मौजूदा यूएस चैंपियन ट्रिक विलियम्स अपने साथी लिल याटी के साथ वहां आए। उन्होंने जिंजरब्रेड मैन (संभवतः सैमी ज़ेन) के खिलाफ मैच की मांग की। मौजूदा वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन ब्रॉन ब्रेक्कर भी आ गए। कुछ ही देर बाद एडम ने शो के मेन इवेंट में ट्रिक और ब्रॉन का मैच बुक कर दिया।

सीएम पंक ने वीकली प्रोग्रामिंग में वापसी करते हुए रिंग में एंट्री की और लैडर पर चढ़ गए। उन्होंने कहा कि वो पहले भी दो बार Money in the Bank लैडर मैच जीत कर सफलता पूर्वक कैश-इन करके वर्ल्ड चैंपियन बने चुके हैं। कुछ ही देर बाद केविन ओवेंस ने दखल दिया और वो भी रिंग में आकर लैडर में चढ़ गए। उन्होंने MITB 2026 में अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि पंक कभी भी वर्ल्ड चैंपियन नहीं बनेंगे।

केविन ओवेंस और सीएम पंक के बीच हुई थोड़ी सी बहस के बाद मौजूदा अनडिस्प्युटेड WWE चैंपियन सैमी ज़ेन भी रिंग में आकर लैडर पर चढ़ गए। पंक और ओवेंस ने सैमी के लैडर में नीचे होने का मज़ाक उड़ाया। सैमी ने ने कहा इस चीज से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी तरह वो फिर से वर्ल्ड चैंपियन बनने में कामयाब हुए थे। सैमी ने अंत में कहा कि दोनों में से कोई भी Money in the Bank 2026 लैडर मैच जीतने में कामयाब नहीं होगा।

Tiffany Stratton, Jacy Jayne, and Lash Legend vs. Sol Ruca, Roxanne Perez, and Lola Vice

SmackDown के पहले मैच की शुरूआत MITB विमेंस लैडर मैच के प्रतियोगियों के बीच मुकाबले से हुई। शुरूआती दांव पेंच के बाद सभी स्टार्स के कुछ बेहतरीन मूव्स ने फैंस का खूब मनोरंजन किया। मैच के दौरान कुछ नियर पिनफॉल्स भी हुए। रिंगसाइड भी जबरदस्त हाई-फ्लाइंग मूव्स देखने मिले। मैच के अंत में सोल रूका ने लोला वाइस पर गलती से सोल स्नेचर मूव लगा दिया। लैश लेजेंड ने इसका फायदा उठाया और सोल को लैश एक्सटेंसन मूव लगाकर पिन किया और जीत दर्ज की। मैच के बाद लैश ने जेसी जेन और टिफनी स्ट्रेटॉन पर भी हमला कर दिया।

Result: Tiffany Stratton, Jacy Jayne, and Lash Legend Wins

बैकस्टेज मौजूदा WWE विमेंस चैंपियन चेल्सी ग्रीन का इंटरव्यू देखने मिला। उन्होंने MITB विमेंस लैडर मैच में अपनी दोस्त टिफनी स्ट्रेटॉन के जीत का दावा किया। पूर्व विमेंस चैंपियन निकी बेला ने दखल देते हुए ग्रीन को हराकर चैंपियन बनने की बात कही। दोनों के बीच थोड़ी बहस हुई। तभी यह दिखाया गया कि जेड कार्गिल, मिचीन और बी-फैब ने शॉर्लेट फ्लेयर पर जबरदस्त हमला किया और उन्हें घायल कर दिया। फ्लेयर की साथी एलेक्सा ब्लिस और टेटम पेक्सली उन्हें देखने आई। निक एल्डिस ने फ्लेयर के आगामी मैच को रद्द करने की बात कही। हालांकि, फ्लेयर ने कहा कि उनकी जगह मैच में ब्लिस होंगी।

The MFTs (Talla & Tama Tonga) vs. The War Raiders (Erik &  Ivar)

मैच की शुरूआत टाला टोंगा और एरिक ने की। सभी हैवीवेट्स स्टार्स मैच में बढ़त बनाने की जद्दोजहद करते हुए दिखे।दोनों ही तरफ से पिनफॉल करने की कुछ कोशिशे भी हुई लेकिन किसी को कामयाबी नहीं मिली। मैच के दौरान बॉक्साई (शिंश्के नाकामुरा-कयोकि) ने भी दखल दिया। मैच के अंत की बात करे तो टामा और टाला के पिता हाकु ने अपनी स्टिक से एरिक पर हमला किया। टोंगा ब्रदर्स ने इसका फायदा उठाया और एरिक को ब्रदर्स कीपर मूव लगाकर पिन किया और जीत दर्ज की। मैच के बाद बॉक्साई ने टोंगा ब्रदर्स और वॉर रेडर्स पर हमला कर उन्हें धराशायी कर दिया।

Result: The MFTs (Talla & Tama Tonga) Wins

बैकस्टेज SmackDown और Raw के जनरल मैनेजर एडम पीयर्स और निक एल्डिस के साथ डैन ह्यूसेन थे। फिन बैलर वहां आए और उन्होंने गुंथर के खिलाफ मैच की मांग की। निक ने कहा कि गुंथर के खिलाफ डैन ह्यूसेन का मैच बुक किया जा चुका है। इस फैसले से फिन बहुत ही चकित दिखाई दिए।

SmackDown शुरू होने से पहले GM निक एल्डिस और पूर्व वर्ल्ड चैंपियन रैंडी ऑर्टन का वीडियो देखने मिला। निक ने कहा पिछले हफ्ते SmackDown में जो उन्होंने किया उसे माफ नहीं किया जा सकता। रैंडी ने इसके जवाब में कहा कि ठीक है वो वापस घर जा रहे हैं। वाइपर ने आगे कहा कि कोडी रोड्स समस्या की असली जड़ हैं। उन्होंने यह इसलिए किया था क्योंकि कोडी को उनसे पहले किसी भी वर्ल्ड चैंपियनशिप का मैच नहीं मिलना चाहिए। ऑर्टन ने अंत में कहा कि कोडी अगली बार उनके सिर पर हमला करने के पहले जरूर सोचेंगे।

द मिज और किट विल्सन ने क्राउड के बीच से एंट्री लेते हुए कहा कि निक एल्डिस उन्हें शो से दूर नहीं रख सकते। थोड़ी देर बाद कोडी रोड्स की एंट्री देखने मिली। द मिज ने कोडी को रिंग से दूर रहने के लिए कहा। अमेरिकन नाइटमेयर ने रिंग में आते ही पहले किट विल्सन पर हमला किया और उसके बाद मिज को क्रॉस रोड्स लगाकर रिंग से बाहर कर दिया। कुछ ही देर के बाद निक भी स्टेज पर आ गए।

निक ने कहा कि वो जानते हैं कि वो (कोडी) और रैंडी ऑर्टन फिर से एक दूसरे से भिड़ने के लिए बेकरार हैं। निक ने कहा कि MITB 2026 में सुपरस्टार्स के चोटिल होने का खतरा रहता है इसलिए वो नहीं चाहते कि कोडी या ऑर्टन आपस में लड़कर चोटिल हो जाएं। निक ने रोड्स को ऑफिस में आकर दोनों मेगास्टार्स के बीच मैच पर बात करने को कहा। कोडी ने वो यह करेंगे लेकिन फिर इससे इंकार भी कर दिया। कोडी ने ऑर्टन पर खूब निशाना साधा और कहा कि वो आज उनकी दया के कारण खड़े हैं। कोडी ने अंत में कहा कि वो रैंडी को खत्म करके ही दम लेंगे।

बैकस्टेज डेमियन प्रीस्ट का इंटरव्यू हुआ। उन्होंने कहा कि आर-ट्रुथ के साथ उनका केवल समय ही बर्बाद हो रहा था। अब वो कोई भी सफाई नहीं देना चाहते। डेमियन वहीं पर मौजूद फ्रेक्जिओम (नेथन फ्रेज़र-एक्जिओम) के पास आए और थोड़ी बहस के बाद उनपर हमला कर दिया। आर-ट्रुथ ने आकर प्रीस्ट पर हमला किया। दोनों स्टार्स के बीच हो रहे ब्रॉल को Raw GM एडम पीयर्स और ऑफ़िशियल्स ने आकर रोका।

SmackDown का अगला मुकाबला डैन ह्यूसेन और गुंथर के बीच था। मैच शुरू होने से पहले डैन ने गुंथर को श्राप देने की कोशिश की लेकिन गुंथर ने उन्हें बिग बूट मार दिया। इसके बाद उन्होंने ह्यूसेन को जबरदस्त पावरबॉम्ब लगाया और हमला करना जारी रखा। आखिरकार फिन बैलर ने रिंग में एंट्री की और कैरियर किलर पर हमला किया। जब फिन डैन को देखने के लिए गए तब गुंथर ने उन पर जवाबी हमला किया। सैगमेंट के अंत में उन्होंने फिन को अनाउंसर डेस्क पर पटक दिया।

बैकस्टेज जॉनी गार्गानो और उनकी पत्नी कैंडिस ले रे पिछले हफ्ते SmackDown में मिली हार से परेशान दिखे। सैमी ज़ेन इस दौरान वहां आए। उन्होंने कहा कि उन्होंने सोचा था कि जॉनी MITB लैडर मैच में होंगे लेकिन अब केविन ओवेंस और सीएम पंक दोनों ही मैच का हिस्सा हैं। सैमी ने कहा कि निक ने उन्हें मैच से दूर कर दिया था। ब्रॉन ब्रेक्कर भी वहां आए और उन्होंने सैमी से जल्द ही मिलने की बात कही।

Fallon Henley and Lainey Reid (c) vs. Charlotte Flair and Tatum Paxley (Women’s Tag Team Titles Match)

SmackDown में अगला मुकाबला विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप के लिए हुआ। मैच की शुरूआत एलेक्सा ब्लिस और लेनी रीड ने की। फॉलेन हेनली ने ब्लिस का ध्यान भटकाया और रीड ने इसका फायदा उठाकर मैच को कंट्रोल करने की कोशिश की। हालांकि, जल्द ही ब्लिस ने टेंटम पेक्सली को टैग देकर मैच को बराबर किया। कुछ देर बाद हेनली ने ब्लॉकबस्टर मूव लगाकर ब्लिस को पिन करने की नाकाम कोशिश की।

एलेक्सा ब्लिस ने लेनी रीड पर सिस्टर ऐबगिल मूव लगाने का प्रयास किया लेकिन फेटल इंफ्लुएंस ने इस प्रयास को विफल किया। हेनली ने पहले आइरिश व्हिप और रीड ने नी फर्स्ट मूव लगाकर ब्लिस को पिन किया। आखिरी मोमेंट में पेक्सली ने आकर पिन को तोड़ा। इसके बाद मैच में कुछ जबरदस्त मूव्स और नियर पिनफॉल्स देखने मिले। मैच के अंत में ब्लिस ने रिंग साइड रीड को सिस्टर ऐबगिल मूव लगाया। वहीं, पेक्सली ने हेनली को सेमेंट्री ड्राइव लगाकर पिन किया और जीत दर्ज करते हुए विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप पर कब्जा किया।

Results: New WWE Women’s Tag Team Champions Alexa Bliss and Tatum Paxley

MAIN EVENT: Trick Williams vs. Bron Breakker

इस हफ्ते के SmackDown का मेन इवेंट में वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन ब्रॉन ब्रेक्कर का सामना यूएस चैंपियन ट्रिक विलियम्स से हुआ। दोनों स्टार्स के बीच मैच की शुरूआत में मूव्स का बेहतरीन ट्रेड देखने मिला। ब्रॉन ने ट्रिक को अनाउंसर टेबल पर फेंक दिया। कुछ देर बाद ब्रेक्कर ने जर्मन सूप्लेक्स लगाकर ट्रिक को दो काउंट के लिए पिन किया। इस समय ब्रॉन ने अपनी ताकत के दम पर ट्रिक पर बढ़त बनाकर रखी और मैच को खूब कंट्रोल किया।ट्रिक विलियम्स ने कुछ स्पिन किक्स लगाकर मैच में वापसी की। इस दौरान उन्होंने कुछ बेहतरीन मूव्स लगाए।

ब्रॉन ने जल्द ही रिकवर करते हुए ट्रिक के मिड सेक्शन पर मूव लगाया और पिन करने की नाकाम कोशिश की। मैच के अंत में ब्रॉन ने टॉर्पीडो स्पीयर मारने प्रयास किया लेकिन ट्रिक अपना फिनिशिंग मूव ट्रिक शॉट लगाने में कामयाब रहे। हालांकि, ऑस्टिन थ्योरी ने आकर ट्रिक पर हमला किया और मैच वहीं समाप्त हो गया। जेवान एवंस ने आकर थ्योरी पर हमला किया लेकिन मैक्सीन के दखल के बाद वो ढेर गए। पेंटा ने आकर सभी हील स्टार्स पर धावा बोला लेकिन ब्रॉन्सन रीड ने आकर उन पर हमला कर दिया। शो के ऑफ एयर होने के दौरान रीड ने ट्रिक और एवंस पर सुनामी मूव लगाया।

Results: Trick Williams vs Bron Breakker Match ends in Disqualification

Superstars: CM Punk, Kevin Owens
Events: WWE SmackDown

WWE की ताज़ा खबरों के लिए हमे WWW.sportsvarta.com पर फॉलो कीजिए।

Posted By: Admin