WWE SmackDown Results (2 Oct 2026): Randy Orton ने Cody Rhodes का बिगाड़ा खेल, Kevin Owens ने Money in the Bank 2026 में बनाई जगह

WWE SmackDown Results (2 Oct 2026): Randy Orton ने Cody Rhodes का बिगाड़ा खेल, Kevin Owens ने Money in the Bank 2026 में बनाई जगह
News Source: WWE
Image Source: WWE
Cody Rhodes at SmackDown

WWE SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के नए एपिसोड में मनी इन द बैक (Money in the Bank) के आखिरी क्वालिफ़ाइंग मुकाबले देखने मिले। वहीं अगले हफ्ते के लिए चैंपियनशिप मुकाबला भी बुक किया गया। आइए जानते हैं कि ब्लू ब्रांड के एपिसोड में और क्या क्या हुआ।

Tatum Paxley vs Candice LeRae vs Tiffany Stratton (Triple Threat Money in the Bank Qualifying Match)

WWE SmackDown के नए एपिसोड की शुरूआत विमेंस Money In The Bank क्वालिफ़ाइंग मुकाबले से हुई। सबसे पहले स्टेफनी स्ट्रेटॉन ने एंट्री ली। उसके बाद क्रमशः कैंडिस ले रे और टेटम पेक्सली रिंग में आई। तीनों फ़ीमेल स्टार्स ने शुरू से ही मैच में बढ़त बनाने के लिए कई जबरदस्त मूव्स से फैंस का मनोरंजन किया। मैच के दौरान कुछ नियर पिन फॉल्स भी देखने मिले। मैच के अंत में टेटम ने ले रे पर 450 स्प्लैश लगाया। तभी टिफनी ने भी मूनसॉल्ट मूव लगाकर और ले रे को पिन किया और विमेंस MITB 2026 लैडर मैच में अपनी जगह पक्की की।

Winner: Tiffany Stratton

बैकस्टेज मौजूदा विमेंस WWE चैंपियन चेल्सी ग्रीन ने इंटरव्यू में माना की विमेंस MITB 2026 विनर निश्चित ही उनकी चैंपियनशिप के लिए बड़ा खतरा हो सकती हैं। उन्होंने MITB 2026 में टिफनी स्ट्रेटॉन के जीतने की बात कही। निकी बेला ने दखल देते हुए कहा कि चेल्सी को विमेंस MITB 2026 विनर के बारे में चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि उसके पहले ही वो विमेंस चैंपियनशिप को उनसे (ग्रीन) छीन लेंगी। पेज ने आकर निकी को उनके बीच रीमैच के बारे में बताया और जाने से पहले उन्होंने हॉल ऑफ फेमर को थप्पड़ मारा।

Ricky Saints, Ivar and Erik vs Rey Fenix, Axiom and Nathan Frazer

SmackDown का अगला मुकाबला रिकी सेंट्स, वॉर रेडर्स और रे फीनिक्स, फ्रेक्जिओम के बीच हुआ। मैच में वॉर रेडर्स ने जबरदस्त पावर दिखाकर मैच को खूब कंट्रोल किया। रे फीनिक्स और फ्रेक्जिओम के शानदार हाई-फ्लाइंग मूव्स ने उन्हें मैच में बनाए रखा। वहीं, रिकी सेंट्स की चतुराई भी देखने मिली। मैच के अंत में रे फीनिक्स ने आईवार को टॉप रोप से नीचे गिराया। हालांकि, रिकी ने फीनिक्स को रोशेम्बो मूव लगाकर पिन किया और जीत दर्ज की।

Winner: Ricky Saints, Ivar and Erik

बैकस्टेज कोडी रोड्स का इंटरव्यू हुआ। उन्होंने कहा कि वो जॉनी गार्गानो को कम आंकने की गलती नहीं करेंगे। उन्होंने केविन ओवेंस और जॉनी को हराकर Money in the Bank लैडर मैच में जगह बनाने की बात कही। ट्रिक विलियम्स ने रोड्स को मैच के लिए गुडलक कहा। ट्रिक ने मेंस MITB 2026 को जीतकर अपने प्लान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वो सैमी ज़ेन को हराकर नए अनडिस्प्युटेड WWE चैंपियन बनेंगे।

बैकस्टेज टेटम पेक्सली विमेंस MITB 2026 क्वालिफ़ाइंग मैच में मिली हार पर दुखी नज़र आई। एलेक्सा ब्लिस उन्हें शांत रखने की कोशिश कर रही थीं। पूर्व विमेंस चैंपियन शॉर्लेट फ्लेयर ने आकर पेक्सली को बताया कि उन्हें अगले हफ्ते फेटल इंफ्लुएंस (लेनी रीड-फॉलेन हेनली) के खिलाफ टैग टीम चैंपियनशिप में बुक किया गया है। फ्लेयर ने टेटम को चेताया कि अब हार के लिए कोई जगह नहीं है।

SmackDown के अगले चरण में मौजूदा WWE अनडिस्प्युटेड चैंपियन सैमी ज़ेन रिंग में आए। उन्होंने कहा कि बहुत सारी दिक्कतों के बावजूद वो फिर से चैंपियन बनने में कामयाब हुए। जेवान एवंस की रिंग में एंट्री देखने मिली। उन्होंने कहा कि वो वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए बीस साल का इंतज़ार नहीं करेंगे।  Fatal Influence जीतकर वो सैमी पर कैश-इन करेंगे। अब पेंटा और ट्रिक विलियम्स का सैगमेंट में दखल देखने मिला। दोनों ने भी MITB 2026 जीतने की बात कही।

सैमी ने रिंग से जाने के पहले कहा कि उनमें से कोई भी चैंपियन बनने के लायक नहीं है। स्टेज पर सैमी का सामना फिन बैलर से हुआ। बैलर ने ज़ेन को कहा कि वो उनकी चैंपियनशिप को चैलेंज करना चाहते हैं। सैमी ने इसके जवाब में कहा कि उन्हें पहले टाइटल शॉट जीतना चाहिए। फिन ने सैमी पर हमला कर दिया। तभी पीछे से गुंथर ने आकर सैमी और बैलर दोनों पर हमला कर उन्हें धराशायी कर दिया।

बैकस्टेज स्टेफनी स्ट्रेटॉन का इंटरव्यू हुआ। उन्होंने विमेंस MITB 2026 के जीतने की बात कही। चेल्सी ग्रीन टिफनी के पास आई और उन्होंने अपनी दोस्त के मैच जीतने पर खुशी जताई। कुछ देर बाद लैश लेजेंड ने दखल देते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है कि दोनों दोस्त सपने देख रही हैं। लैश ने विमेंस MITB 2026 जीतकर चेल्सी की विमेंस चैंपियनशिप जीतने की बात कही।

Blake Monroe vs. Giulia

SmackDown का अगला मुकाबला पूर्व AEW स्टार ब्लैक मोनरे और ज़ूलिया के बीच हुआ। शुरूआती दांव पेंच के बाद मोनरे ने ड्रॉप किक लगाकर पिन फॉल की नाकाम कोशिश की। ज़ूलिया ने जल्द ही मैच में वापसी करते हुए कुछ बेहतरीन मूव्स लगाए। उन्होंने ब्लैक को स्टॉम्प पर 2 काउंट के लिए पिन किया। मैच के अंत में ज़ूलिया टर्न बक्कल से टकरा गई जिसका फायदा उठाते हुए मोनरे ने उन्हें पिन किया और जीत दर्ज की।

Winner: Blake Monroe

बैकस्टेज जॉनी गार्गानो अपनी पत्नी कैंडिस ले रे को मैच हारने पर समझाते हुए दिखे। सैमी ज़ेन ने दोनों के पास आकर कहा कि निक एल्डिस ने उन्हें चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने आगामी मेंस MITB 2026 क्वालिफ़ाइंग मैच में दखल दिया तो उन्हें (सैमी) दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। सैमी ने कहा कि जॉनी को उनकी कोई जरूरत नहीं है। वो इस मैच को जीतकर MITB 2026 में अपनी जगह बना सकते हैं।

SmackDown Main Event: Cody Rhodes vs Kevin Owens vs Johnny Gargano (Triple Threat Money in the Bank Qualifying Match)

सबसे पहले केविन ओवेंस ने मैच के लिए एंट्री की। इसके बाद जॉनी गार्गानो और फिर कोडी रोड्स रिंग में आए। कोडी और केविन के बीच मूव्स का शुरूआती ट्रेड जबरदस्त था। जॉनी ने दोनों पर हमला करने की कुछ कोशिश की लेकिन असफल रहे। कोडी ने आइरिश व्हिप लगाकर गार्गानो को रिंग से बाहर किया। ओवेंस ने अमेरिकन नाइटमेयर को पहले सेंटॉन और फिर कैननबॉल मूव लगाकर पिन करने का असफल प्रयास किया।

कुछ देर बाद जॉनी ने आकर केविन को लो-ब्लो लगाया। जॉनी ने कोडी को किक लगाई। हालांकि, ओवेंस ने उन्हें रिंग से बाहर खीचा और उन्हें अनाउंस टेबल पर फेंक दिया। इसके बाद KO ने जॉनी को स्टील स्टेप से टकरा दिया। ले रे ने मैच में दखल दिया। जिसके कारण जॉनी ने KO को स्टील स्टेप से टकरा दिया। तीनों ही स्टार्स के द्वारा कई जबरदस्त शॉट्स और नियर फॉल्स देखने मिले।

मैच के दौरान कोडी रोड्स ने केविन ओवेंस को क्रॉस रोड्स लगाया। रोड्स पिन करने गए ही थे कि रैंडी ऑर्टन ने आकर मैच ऑफिशियल को रिंग से बाहर कर दिया। रिंग के बाहर कोडी और रैंडी के बीच लड़ाई शुरू हो गई। वाइपर ने कोडी को स्टील स्टेप से टकरा दिया। कोडी ऑर्टन को पंट किक लगाने गए लेकिन जॉनी के उनके ऊपर हुए हमले के कारण वो असफल हो गए। मैच के अंत में KO ने जॉनी को पावरबॉम्ब लगाकर पिन किया। कोडी पिन को तोड़ने के आगे गए ही थे कि ऑर्टन के कारण वो सफल नहीं हुए। अंततः KO ने जॉनी को पिन करके मैच जीत लिया।

Winner: Kevin Owens

Superstars: Kevin Owens, Cody Rhodes, Randy Orton
Events: WWE SmackDown

WWE की ताज़ा खबरों के लिए हमे WWW.sportsvarta.com पर फॉलो कीजिए।

Posted By: Admin