WWE SmackDown (25 September 2026): Steel Cage Match में मचा धमाल, CM Punk ने Money In The Bank 2026 के लिए किया क्वालिफ़ाई

WWE SmackDown (25 September 2026): Steel Cage Match में मचा धमाल, CM Punk ने Money In The Bank 2026 के लिए किया क्वालिफ़ाई
News Source: WWE
Image Source: WWE
CM Punk vs Finn Balor vs Gunther

WWE SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के नए एपिसोड की शुरूआत में ही फैंस को शानदार स्टील केज मैच देखने मिला। मनी इन द बैक (Money In The Bank 2026) लैडर मैच के लिए क्वालिफ़ाई मुकाबले देखने मिले। इसके साथ ही अगले हफ्ते होने वाले ब्लू ब्रांड शो के लिए कुछ मैचों का ऐलान किया गया। आइए जानते है कि SmackDown में क्या क्या हुआ।

Trick Williams (c) vs. Baron Corbin (United States Championship Steel Cage Match)

WWE SmackDown की शुरूआत ट्रिक विलियम्स और बैरन कॉर्बिन के बीच यूएस चैंपियनशिप के लिए स्टील केज मैच से हुई। दोनों ही स्टार्स शुरूआत से ही एक दूसरे पर कई मूव लगाकर मैच में बढ़त बनाने की कोशिश करते हुए दिखे। दोनों स्टार्स ने कई मौकों पर एक दूसरे को पिन करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए।

इसके साथ ही दोनों स्टार्स ने स्टीज केज के बाहर निकलकर मैच जीतने का भी प्रयास किया लेकिन दोनों ही इस पर असफल रहे। ट्रिक के साथी लिल याटी का भी दखल देखने मिला। आखिरकार मैच के अंत में ट्रिक ने बैरन को कई बार स्टील केज से भिड़ा दिया। इसके बाद उन्होंने तीन बुक एंड शॉट मारकर कॉर्बिन को पिन किया और मैच जीतकर अपनी चैंपियनशिप को रिटेन किया।

Winnner: Still The WWE United States Champion Trick Williams

बैकस्टेज नाया जैक्स और लैश लेजेंड का इंटरव्यू देखने मिला। लैश ने कहा कि उन्हें अपने आगामी मैच पर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। नाया ने लेजेंड की खूब तारीफ की। लैश ने Money In The Bank 2026 लैडर मैच जीतकर वर्ल्ड चैंपियन बनने की बात कही। SmackDown जनरल मैनेजर निक एल्डिस ने सीएम पंक को अपने साथ ऑफिस में चलने के लिए कहा।

SmackDown GM के ऑफिस में पहले से केविन ओवेंस मौजूद थे। निक ने कहा कि केविन और पंक को एक दूसरे के खिलाफ हर हफ्ते लड़ने की जरूरत नहीं है। पंक ने कहा कि अगर KO उनके रास्ते में नहीं आएंगे तो वो भी उनसे दूर रहेंगे। केविन उन्हें हल्का सा धकेलते हुए बाहर चले गए। बैकस्टेज मौजूदा WWE विमेंस चैंपियन चेल्सी ग्रीन के पास निकी बेला आई और चैंपियनशिप मैच की मांग की। पेज और टिफनी स्ट्रेटॉन के आने के बाद वो वहां से चली गईं।

Lash Legend vs Giulia vs Charlotte Flair (Triple Threat Women’s Money in the Bank Qualifying Match)

SmackDown का अगला मुकाबला विमेंस MITB 2026 के लिए क्वालिफ़ाइंग मैच था। तीनों विमेंस स्टार्स मैच शुरू होते ही एक दूसरे से भिड़ गईं। लैश ने अपनी पावर से मैच को कंट्रोल में रखा। शॉर्लेट फ्लेयर ने अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाते हुए कुछ जबरदस्त मूव्स लगाए। कुछ नियर पिनफॉल्स ने फैंस की धड़कनों को बढ़ा दिया। मैच के अंत में लेजेंड ने ज़ूलिया को लैश एक्सटेंसन लगाकर पिन किया और मैच जीतकर विमेंस MITB 2026 लैडर मैच में अपनी जगह बनाई।

Winner: Lash Legend

14 बार के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन रैंडी ऑर्टन ने दिग्गज कमेंटेटर माइकल कोल से उनका इंटरव्यू लेने के लिए कहा। बैकस्टेज ब्लैक मोनरो ने ज़ूलिया को मिली हार का मज़ाक उड़ाया। कुछ देर बाद दोनों स्टार्स के बीच हाथापाई शुरू हो गई। ऑफ़िशियल्स ने दोनों स्टार्स को अलग किया। SmackDown GM ने निक एल्डिस ने अगले हफ्ते होने वाले ब्लू ब्रांड शो में दोनों के बीच मुकाबले को बुक कर दिया।

माइकल कोल ने रैंडी ऑर्टन का इंटरव्यू लिया। वाइपर ने कोडी रोड्स पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोडी बदल चुके हैं लेकिन वो यह दुनिया के सामने नहीं लाना चाहते। ऑर्टन ने किसी भी कीमत पर फिर से वर्ल्ड चैंपियन बनने की बात कही। बैकस्टेज मौजूदा अनडिस्प्युटेड WWE चैंपियन सैमी ज़ेन का इंटरव्यू देखने मिला। सैमी ने कहा कि रैंडी ऑर्टन उनकी चैंपियनशिप पर नज़रे जमाए हुए हैं। निक एल्डिस उन्हें चैंपियन के रूप नहीं देखना चाहते।

फिन बैलर का इंटरव्यू में दखल देखने मिला। फिन ने कहा कि सैमी ने चैंपियन बनने के लिए सभी को परेशान किया है। प्रिंस ने आगे कहा कि वो Money in the Bank में क्वालिफ़ाई करे या नहीं फिर भी वो अनडिस्प्युटेड WWE चैंपियनशिप को चुनौती देंगे। कुछ देर बाद जॉनी गार्गानो ने अपने टाइटल शॉट की मांग की। सैमी ने कहा कि उन्होंने निक से इस बारे में बात की है लेकिन उन्होंने मना कर दिया है। सैमी ने कहा कि निक ने जॉनी और कैंडिस ले रे के लिए क्वालिफ़ाइंग मैच तय किये हैं। मौजूदा चैंपियन ने दोनों स्टार्स को अपनी बात समझाई जिसे अंत में जॉनी ने भी मान लिया।

The Fatal Influence vs Chelsea Green, Paige and Tiffany Stratton

SmackDown का अगला मुकाबला फेटल इंफ्लुएंस (जेसी जेन,फॉलेन हेनली, लेनी रीड) और पेज, चेल्सी ग्रीन, टिफनी स्ट्रेटॉन के बीच हुआ। पेज और हेनली ने मैच की शुरूआत की। दोनों ही टीम से कई शानदार मूव्स फैंस को देखने मिले। मैच के अंत में निकी बेला ने मैच में दखल दिया। उन्होंने पेज को गिरा दिया जिसका फायदा उठाते हुए जेसी ने अपना फिनिशिंग मूव रोलिंग एंकोर लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की।

Winner: The Fatal Influence

बैकस्टेज पूर्व वर्ल्ड चैंपियन गुंथर का इंटरव्यू देखने मिला। गुंथर ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण है कि उन्हें  Money in the Bank लैडर मैच के लिए क्वालीफायर मुकाबला लड़ना पड़ रहा है। रिंग जनरल ने कहा कि फिन बैलर के लिए यह बड़ा मौका हो सकता है। डैनह्यूसेन ने इंटरव्यू में दखल दिया। उन्होंने गुंथर को श्राप देने की कोशिश की लेकिन पूर्व यूके चैंपियन ने उन्हें गले से पकड़कर उनसे दूर रहने की चेतावनी दी।

SmackDown के अगले चरण में पूर्व अनडिस्प्युटेड चैंपियन कोडी रोड्स रिंग में आए। उन्होंने अगले हफ्ते होने वाले अपने Money in the Bank क्वालिफ़ाइंग मैच पर बात की। इसके अलावा उन्होंने SummerSlam 2026 में सीएम पंक के खिलाफ मैच पर बात करते हुए कहा कि रैंडी के कारण वो फिर से अनडिस्प्युटेड चैंपियन नहीं बन पाए थे। उन्होंने रैंडी को किक लगाने का वादा करते हुए कहा कि वाइपर इस क्रम में अकेले नहीं होंगे।

SmackDown Main Event: CM Punk vs Finn Balor vs Gunther (Triple Threat Men’s Money in the Bank Qualifying Match)

कोडी रोड्स के बैकस्टेज जाने से पहले सीएम पंक ने एंट्री की और स्टेज पर दोनों स्टार्स आमने-सामने आए। इसके बाद गुंथर और फिर फिन बैलर रिंग में आए। मैच शुरू होते ही तीनों स्टार्स एक दूसरे से भिड़ गए। पंक और फिन ने मिलकर गुंथर पर धावा बोला। रिंग जनरल ने मैच में वापसी करते हुए पंक को बॉस्टन क्रैब मूव में फंसाया। हालांकि, फिन ने किक लगाकर यह मूव तोड़ा। रिंग के बाहर भी लड़ाई जारी रही। गुंथर और पंक ने एक दूसरे को बैरिकेड से टकरा दिया।

फिन ने गुंथर को शानदार पेले किक लगाई। पंक ने वापसी करते हुए फिन और पूर्व यूके चैंपियन को क्लॉथ्स्लाइन के बाद रनिंग नी लगाई। तीनों स्टार्स ने एक दूसरे को पिन करने के कुछ मौके बनाए लेकिन मैच जीतने में सफल नहीं हुए। मैच के अंत में गुंथर ने पंक को स्लीपर होल्ड लगाया। इस दौरान फिन ने गुंथर पर अपना फिनिशिंग मूव कूप डी ग्रेस लगाकर स्लीपर होल्ड को तोड़ा। हालांकि, वो मूव लगाकर दूर चले गए जिसका फायदा पंक को मिला और उन्होंने गुंथर को पिन करके मैच जीत लिया। मैच के बाद फिन और पंक ने एक दूसरे के लिए सम्मान व्यक्त किया और थोड़ी देर बाद SmackDown ऑफ एयर हो गया।

Winner: CM Punk

Superstars: CM Punk, Cody Rhodes
Events: WWE SmackDown

WWE की ताज़ा खबरों के लिए हमे WWW.sportsvarta.com पर फॉलो कीजिए।

Posted By: Admin