WWE Raw Results (31 August 2026):

WWE Raw Results (31 August 2026):
News Source: WWE
Image Source: WWE
WWE Raw Results

WWE Raw:

पिछले हफ्ते WWE Raw के मेन इवेंट में रॉयस कीज़ और OTM ने आकर जबरदस्त बवाल मचाया था। इस हफ्ते हुए WWE Raw की शुरूआत भी कुछ इसी तरह हुई। पार्किंग एरिया में द उसोज़ अपनी कार से एंट्री कर रहे थे तभी पीछे से रॉयस कीज और OTM () ने आकर दोनों पर जबरदस्त हमला कर दिया। कीज ने जे उसो को कार से खींच कर बाहर निकाला। वहीं OTM ने जिमी उसो की हालत खराब कर दी। रोमन रेंस के दोनों भाई लहूलुहान हो गए थे। जेकब फटू को आता हुआ देख कीज और OTM एरीना से निकल गए। बैकस्टेज ऑफ़िशियल्स द उसोज को मदद करते हुए दिखाई दिए।

Raquel Rodriguez (c) vs. Sol Ruca (Women’s Intercontinental Championship Match)

WWE Raw के एपिसोड का पहला मुकाबला आईसी चैंपियनशिप के लिए हुआ। हालांकि, मैच शुरू होने पहले जेकब फटू ने अनाउंस डेस्क पर आकर रॉयस कीज़ और उनके साथियों को ललकारा। उन्होंने कहा कि अगर वो ब्लडलाइन से लड़ना चाहते हैं तब वो इसके लिए तैयार रहें क्योंकि वो उन सभी को सबक सिखाकर रहेंगे। इसके बाद Raw जनरल मैनेजर एडम पीयर्स जेकब को बैकस्टेज भेज देते हैं।

मैच के ऑफ़िशियली शुरू होते ही मौजूदा आईसी चैंपियन रॉकेल रोड्रिगेज अपनी प्रतिद्वंदी सोल रूका को क्लॉथ्स्लाइन लगाती हैं। हालांकि, सोल जल्द ही मैच में वापसी करते हुए रोड्रिगेज को रिंग से बाहर कर देती हैं। रिंग में आने के कुछ देर बाद रूका स्प्रिंगबोर्ड क्रॉसबॉडी मूव लगाकर रॉकेल को 2 काउंट के लिए पिन करती हैं। सोल फिर से रॉकेल को रिंग के बाहर कर देती हैं। रिंगसाइड रूका के मूनसॉल्ट मूव से बचते हुए रॉकेल उन्हें क्रॉस बॉडी मूव लगाती हैं। मैच में कुछ देर तक रॉकेल रोड्रिगेज अपनी पकड़ मजबूत रखती हैं। सोल ड्रॉप किक लगाकर मैच में वापसी करती हैं। मैच के दौरान सोल रिंगसाइड पर रोड्रिगेज को पावरबॉम्ब मूव लगाने में कामयाब रहती हैं।

रॉक्सेन पेरेज़ और मौजूदा विमेंस वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन लिव मॉर्गन अपनी साथी रॉकेल की मदद के लिए आती हैं लेकिन सोल सभी को धराशायी करने में कामयाब रहती हैं। मैच के अंत में लिव रेफरी का ध्यान भटकाती हैं। इस दौरान सोल टॉप रोप से मूव लगाने जाती हैं लेकिन लायरा वल्कायरी मैच में दखल देती हैं। इसका फायदा रॉकेल उठाने में कामयाब रहती और सोल को टेज़ाना बॉम्ब लगाकर पिन करके अपने टाइटल को रिटेन करने में कामयाब रहती हैं।

Winner: Still The WWE Women’s Intercontinental Champion Raquel Rodriguez

WWE Raw के अगले चरण में मौजूदा आईसी चैंपियन चैड गेबल रिंग में एंट्री करते हैं। वो WWE यूनिवर्स को शुक्रिया कहते हैं। वो आगे कहते है कि अब उन्हें अपनी पहचान बनानी है। वो मैक्सिको सिटी में अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड करना चाहते हैं। चैड ने कहा कि कई स्टार्स उनकी चैंपियनशिप के लिए मैच पाने के हकदार हैं लेकिन वो ड्रेगन ली को रिंग में बुलाते हैं। इसके बाद ड्रेगन ली रिंग में एंट्री करते हैं।

दोनों स्टार्स एक दूसरे के लिए सम्मान व्यक्त करते हैं। कुछ ही देर बाद ईथन पेज भी रिंग में आ जाते हैं। वो ड्रेगन ली को आईसी चैंपियनशिप मैच मिलने पर नाराजगी दिखाते हैं। इसके बाद वो खुद के लिए आईसी चैंपियनशिप मैच की मांग करते हैं। कुछ देर की बातचीत के बाद ली, ईथन को मैच के लिए चुनौती देते हैं। चैड कहते हैं कि इस मैच के विनर को मैक्सिको में होने वाले Raw में आईसी चैंपियनशिप का मैच मिलेगा।

Ethan Page vs. Dragon Lee (Winner gets IC Title match on RAW in Mexico)

मैच की शुरूआत में दोनों स्टार्स के बीच मूव्स का जबरदस्त ट्रेड देखने मिलता है। ड्रेगन किक लगाने के बाद कॉर्नर पर ड्रॉपकिक मारते हैं। ऑल ईगो के नाम से मशहूर ईथन भी बैकब्रेकर लगाकर नियर फॉल करते हैं। ईथन अपना ईगो प्लेक्स मूव लगाने का प्रयास करते हैं लेकिन ली बिग जर्मन सूप्लेक्स और सुपरकिक लगाकर मैच में वापसी करते हैं। ली DDT मूव लगाकर पिन करने का प्रयास करते हैं लेकिन असफल रहते हैं। मैच के दौरान ली, ईथन पेज को हरिकाना मूव लगाकर अनाउंस डेस्क पर फेंक देते हैं।

ड्रेगन ली डाइव लगाने के लिए आगे बढ़ते हैं लेकिन ईथन उन्हें फोरआर्म मारकर रोकने में कामयाब रहते हैं। पेज अपने प्रतिद्वंदी को रिंगसाइड बैठे चैड गेबल पर धकेल देते हैं। चैड उन्हें कंफ्रंट करने के लिए रिंग एप्रन पर आते हैं तभी रेफरी की नज़रों से बचकर वो टर्नबकल को खोल देते हैं। हालांकि उनकी यह चालाकी जल्द ही रेफरी पकड़ लेते हैं। मैच के अंत में ली ऑपरेशन ड्रेगन लगाकर मैच को जीत लेते हैं।

Winner: Dragon Lee 

बैकस्टेज मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस एरीना में एंट्री करते हुए दिखते हैं। OTC कुछ दूरी पर ही खड़े जेकब फटू के पास आते है और उनसे अपडेट लेते हैं। फटू ने कहा कि द उसोज़ की हालत खराब है। रॉयस कीज़ बहुत ज्यादा खतरनाक हो चुके हैं। रोमन ने इसके जवाब में कहा कि रॉयस उनकी (जेकब फटू) समस्या हैं और वो इसे देखें। इसके बाद ट्राइबल चीफ रिंग में एंट्री करते हैं।

Superstars: Roman Reigns, Solo Sikoa, LA Knight
Events: WWE Raw

WWE की ताज़ा खबरों के लिए हमे WWW.sportsvarta.com पर फॉलो कीजिए।

Posted By: Admin