WWE SummerSlam 2026 में 14 बार के वर्ल्ड चैंपियन की वापसी ने सभी को चौंकाया, Cody Rhodes के खिलाफ फिर से शुरू की अपनी दुश्मनी

WWE SummerSlam 2026 में 14 बार के वर्ल्ड चैंपियन की वापसी ने सभी को चौंकाया, Cody Rhodes के खिलाफ फिर से शुरू की अपनी दुश्मनी
Source: WWE
Image: WWE
Randy Orton

Randy Orton: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2026) के नाइट 1 में कुछ बेहतरीन मुकाबले देखने मिले। शो का सबसे चौकाने वाला मोमेंट तब आया जब रैंडी ऑर्टन (Randy Orton) ने लंबे समय बाद प्रोग्रामिंग में वापसी की। 14 बार के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ने शो के को मेन इवेंट में कोडी रोड्स (Cody Rhodes) पर हमला करके उनके खिलाफ अपनी दुश्मनी को फिर से शुरू किया।

WWE SummerSlam 2026 में कोडी रोड्स और सीएम पंक के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को लेकर जबरदस्त मुकाबला देखने मिला। दोनों ही स्टार्स ने एक दूसरे को हराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। जहां पंक ने एनाकोंडा वाइज़, रनिंग बुलडॉग और GTS मूव लगाए वहीं रोड्स ने कोडी कटर, डिज़ास्टर किक और क्रॉस रोड्स लगाए। हालांकि, पिन करने में कोई भी सफल नहीं हुआ था।

मैच के अंत में वाइपर के नाम से मशहूर रैंडी ऑर्टन ने अचानक रिंग में आकर कोडी रोड्स को RKO मारा। इसका फायदा सीएम पंक को मिला। उन्होंने रोड्स को GTS लगाया और सफलता पूर्वक पिन करके अपनी अनडिसप्युटेड WWE चैंपियनशिप को रिटेन किया।

रैंडी ऑर्टन लंबे समय से WWE प्रोग्रामिंग से दूर थे। वो आखिरी बार WrestleMania 42 के नाइट 1 में दिखे थे जहां कोडी रोड्स के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। मैच के दौरान एपेक्स प्रेडिटर ने अपने साथी पैट मैकफी को RKO लगाया था। ऑर्टन वहीं तक नही रुके और मैच खत्म होने के बाद उन्होंने कोडी रोड्स पर बड़ा हमला जारी रखा। अंत में उन्होंने अमेरिकन नाइटमेयर को पंट किक लगाई थी।

WWE SummerSlam 2026 के Night 2 के मेन इवेंट में होगा Roman Reigns vs Seth Rollins का मुकाबला

समर के सबसे बड़े शो के नाइट 1 में सीएम पंक, कोडी रोड्स, द उसोज़, एलए नाइट, इयो स्काई, लिव मॉर्गन जैसे टॉप स्टार्स इन-रिंग एक्शन में दिखे। शो के मेन इवेंट में फैंस को ब्रॉक लैसनर vs ओबा फेमी के बीच Hell In A Cell मैच देखने मिला। WWE ने नाइट 2 के लिए भी कई दिलचस्प मैच बुक किये हैं।

ट्रिक विलियम्स अपनी यूएस चैंपियनशिप को हाल ही में कंपनी में वापसी करने वाले बैरन कॉर्बिन के खिलाफ डिफेंड करेंगे। चैड गेबल का सामना पेंटा से उनकी आईसी चैंपियनशिप के लिए होगा। अंतरिम WWE विमेंस चैंपियनशिप के लिए 5 स्टार्स के बीच लैडर मैच होगा।

डैन ह्यूसेन का मुकाबला डॉमिनिक मिस्टीरियो से होगा। सैमी ज़ेन और फिन बैलर के बीच सीएम पंक की अनडिसप्युटेड WWE चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर मैच होगा। वहीं शो का मेन इवेंट रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच होगा जहां वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप दाव पर होगी।

Superstars: Randy Orton, Cody Rhodes
Events: WWE SummerSlam 2026

Premium live Event 2026 की ताज़ा खबरों के लिए हमे WWW.sportsvarta.com पर फॉलो कीजिए।

Posted By: Admin