WWE SummerSlam 2026: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2026) की नाइट 1 में कई बड़े मुकाबले हुए। पूर्व वर्ल्ड चैंपियन रैंडी ऑर्टन (Randy Orton) ने लंबे समय बाद वापसी कर सभी को चौंका दिया। शो के मेन इवेंट में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और ओबा फेमी के बीच जबरदस्त मोमेंट देखने मिला। SummerSlam 2026 में हुए सभी मैचों के बारे में आइए जानते हैं।
Liv Morgan (c) vs. Iyo Sky (Women’s World Championship Match)
WWE SummerSlam 2026 की शुरूआत वर्ल्ड विमेंस चैंपियनशिप के मुकाबले से हुई। लिव ने मैच के शुरू में जबरदस्त बढ़त बनाई। उन्होंने तीन अमीगो लगाकर WWE दिग्गज एडी गरेरो को ट्रिब्यूट दिया। स्काई ने लिव को मून सॉल्ट लगाकर मैच में वापसी की। इयो ने लिव को रिंग के बाहर पावरबॉम्ब लगाया।
इयो अपना फिनिशिंग मूव लगाने आगे बढ़ी तभी लिव की साथी रॉकेल रोड्रिगेज और रॉक्सेन पेरेज़ ने मैच में अपना दखल दिया। इयो ने रिंग के बाहर जजमेंट डे मेंबर्स पर मूनसॉल्ट लगाया। इयो ने स्पैनिश फ्लाई लगाकर पिन करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुईं। लिव ने कोड ब्रेकर लगाया। दोनों ही स्टार्स के द्वारा कई करीबी पिन हुए। मैच के अंत में लिव ने इयो को 2 बार अपना फिनिशिंग मूव ओबेलियन लगाया और सफलता पूर्वक अपनी चैंपियनशिप को रिटेन किया।
Winner: Liv Morgan
LA Knight, Solo Sikoa, and Royce Keys vs. The Bloodline (Jacob Fatu, Jey Uso, and Jimmy Uso)
मैच की शुरूआत होते ही सभी स्टार्स एक-दूसरे पर टूट पड़े। जे उसो और सोलो रिंग में एक दूसरे से भिड़ गए। सोलो ने पहले जे और फिर जेकब को उनके पोज़ करके चिढ़ाया। रॉयस कीज़ मैच में आए और उन्होंने जे को पावर बॉम्ब लगाया। एलए नाइट को जे ने स्पीयर मारकर 2 काउंट के लिए पिन किया लेकिन असफल रहे।
रॉयस कीज ने जेकब को स्पाइनबस्टर लगाया। जे ने नाइट को एक और स्पीयर लगाया और जिमी ने उसोज स्प्लैश लगाकर पिन करने की कोशिश की लेकिन किसी तरह वो बचने में कामयाब रहे। सोलो ने पीछे से आकर जिमी को समोअन स्पाइक लगाया। इसका फायदा उठाते हुए एलए नाइट ने जे को BFT मूव लगाकर पिन किया और मैच को जीत लिया।
Winner: LA Knight, Solo Sikoa, and Royce Keys
GUNTHER VS NICK ALDIS
मैच के लिए सबसे पहले गुंथर ने एंट्री की। उसके बाद निक एल्डिस पहली बार WWE में रेसलिंग गीयर में आए। गुंथर ने निक को मैच की शुरूआत में ही हेडलॉक मे फंसाया। निक ने भी वापसी करते हुए गुंथर पर पावरस्लैम लगाया। रिंग के बाहर गुंथर ने निक पर कुछ शॉट्स लगाए और वहीं पर खड़ी उनकी पत्नि पूर्व विमेंस चैंपियन मिकी जेम्स से बहस की। रिंग में आने के बाद दोनों स्टार्स ने एक दूसरे को कई चॉप्स लगाये।
गुंथर ने निक को स्लीपर होल्ड में फंसाने की कोशिश की। हालांकि, निक इससे बचने में कामयाब रहे। निक ने रनिंग पावरस्लैम लगाकर पिन करने की असफल कोशिश की। निक ने गुंथर को अपने क्लोवर लीफ सबमिशन मूव में फंसा लिया लेकिन किसी तरह कैरियर किलर रोप तक पहुंचने में कामयाब रहे। मैच के अंत में गुंथर ने एल्डिस पर पावरबॉम्ब लगाकर स्लीपर होल्ड में फंसा लिया। कुछ देर के प्रयास के बाद निक ने टैपआउट कर दिया।
Winner: Gunther
The Bella Twins (Nikki Bella and Brie Bella) and Paige vs. Fatal Influence (Jacy Jayne, Lainey Reid, and Fallon Henley)
ब्री बेला और फॉलेन हेनली ने मैच की शुरूआत की। ब्री ने कुछ यस किक्स लगाकर मैच में पकड़ बनाने की कोशिश की। फेटल इंफ्लुएंस ने रेफरी की नज़रों से बचाकर ब्री को स्टीप स्टेप से टकरा दिया। कुछ देर बाद निकी बेला को टैग मिला और उन्होंने आते ही लेनी रीड पर हमला कर दिया। बेला ट्विंस ने हार्टअटैक मूव लगाने का प्रयास किया लेकिन वो सफल नहीं हुई। इसका फायदा लेनी ने उठाया और निकी को रनिग नी लगाई।
लेनी और फॉलेन ने टीमअप करके स्लैम लगाया और पिन करने की कोशिश की लेकिन पेज़ ने आकर पिन को तोड़ा। पेज ने जेसी जेम्स को रोलअप किया लेकिन सफल नहीं हुईं। मैच के अंत में हेनली ने पेज को शॉट मारना चाहा लेकिन पेज इससे बच गई। हालांकि, वो जेसी के रोलिंग एंकोर मूव का शिकार बन गई। जेसी ने पेज को पिन करने मैच को अपने नाम किया। मैच के अंत में बेला सिस्टर्स का हील टर्न देखने मिला। दोनों ने पेज पर जबरदस्त हमला कर दिया।
Winner: Fatal Influence
CM Punk (c) vs Cody Rhodes (Undisputed WWE Championship)
मैच के लिए सबसे पहले कोडी रोड्स रिंग में आए। रोड्स के बाद मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सीएम पंक ने एंट्री की। पंक ने कोडी के चोटिल बाएं कंधे को निशाना बनाया। पंक ने रोड्स को बुलडॉग लगाकर स्लैम लगाया। कोडी ने पंक के बाएं घुटने को चोटिल करने का प्रयास किया। कोडी और पंक ने मैच के दौरान एक दूसरे के कई मूव्स को काउंटर किया।
कोडी ने पंक पर अपना फिनिशिंग मूव क्रॉस रोड्स लगाकर पिन किया लेकिन 2 काउंट के बाद यह पिन टूट गया। मैच में एक समय पंक ने भी GTS लगाया लेकिन रेफरी के चोटिल हो जाने के कारण पिनकाउंट नही हो सका। मैच के अंत में सबसे बड़ा चौकाने वाला मोमेंट तब आया जब 14 बार के वर्ल्ड चैंपियन रैंडी ऑर्टन ने वापसी कर रोड्स को RKO लगाया। पंक को इसका फायदा मिला। उन्होंने GTS लगाकर रोड्स को पिन किया और सफलता पूर्वक अपनी चैंपियनशिप को रिटेन किया।
Winner: CM Punk
Main Event: Oba Femi vs. Brock Lesnar (Hell in a Cell Match)
Hell in a Cell Match मैच का नतीजा केवल पिन फॉल और सबमिशन के जरिए ही निकलेगा। मैच के शुरू होते ही दोनों हैवीवेट सुपरस्टार्स एक दूसरे से भिड़ गए। ब्रॉक ने ओबा को तीन जर्मन सूप्लेक्स लगाए लेकिन ओबा अपने पैरों पर खड़े रहे और उन्होंने ब्रॉक पर फिर से धावा बोल दिया। ओबा ने टेबल निकाली और ब्रॉक को उसपर टकरा दिया।
ब्रॉक ने स्टीलस्टेप से ओबा पर हमला किया। ब्रॉक ने कुछ और जर्मन सूप्लेक्स लगाकर ओबा पर बढ़त बनाई। ब्रॉक के F5 मूव को काउंटर करके ओबा ने बीस्ट को चोकस्लैम लगाया। फेमी ने अपना फिनिशिंग मूव फॉल ऑफ द ग्रेस लगाया लेकिन बीस्ट ने पिन को 2 काउंट पर ही तोड़ दिया। ब्रॉक ने जल्द ही मैच में वापसी करते हुए फेमी को तीन F5 लगाए। हालांकि, फेमी भी पिन को तोड़ने में कामयाब रहे।
ब्रॉक ने फेमी को कई जबरदस्त चेयर शॉट लगाए।। लैसनर ने रिंग के मैट को फाड़कर हार्ड हिस्से पर ओबा को टूम्बस्टोन पाइल ड्राइवर मूव लगाया। इस बार भी ओबा किकआउट करने में सफल रहे। मैच के अंत में फेमी ने एक और बार फॉल ऑफ द ग्रेस मूव लगाया और सफलता पूर्वक पिन करके मैच जीत लिया। मैच के बाद ब्रॉक ने फेमी को गले लगाया। ब्रॉक ने माइक लेकर ओबा को बधाई दी। बीस्ट ने कहा कि वो अतीत हैं और अब ओबा फेमी कंपनी का भविष्य हैं।
