WWE SmackDown Result (31 July 2026): दिग्गज की धमाकेदार वापसी से मचा बवाल, WWE SummerSlam से पहले Cody Rhodes और CM Punk के बीच हुई जबरदस्त हाथापाई

WWE SmackDown Result (31 July 2026): दिग्गज की धमाकेदार वापसी से मचा बवाल, WWE SummerSlam से पहले Cody Rhodes और CM Punk के बीच हुई जबरदस्त हाथापाई
Source: WWE
Image: WWE

WWE SmackDown Result: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के नए एपिसोड में समरस्लैम (SummerSlam 2026) का बिल्डअप पूरा हुआ। शो में WWE दिग्गज की वापसी के साथ साथ कुछ बेहतरीन मुकाबले देखने मिले। शो के मेन इवेंट में मौजूदा अनडिसप्युटेड WWE चैंपियन सीएम पंक और कोडी रोड्स (CM Punk & Cody Rhodes) के बीच जबरदस्त बवाल हुआ। 

WWE SmackDown की नए एपिसोड की शुरूआत फिन बैलर ने की। फिन ने साल 2016 में हुए SummerSlam याद किया जहां वो सैथ रॉलिंस को हराकर यूनिवर्सल चैंपियन बने थे लेकिन अगले ही दिन उन्हें चोट के कारण चैंपियनशिप को छोड़ना पड़ा था। उन्होंने कहा कि वह उनके करियर की सबसे अच्छी और बुरी शाम थी लेकिन अब वो फिर से उसी शिखर पर पहुंचना चाहते हैं। सैमी ज़ेन ने एंट्री कर फिन को टोंकते हुए कहा कि वो उनका सम्मान करते हैं।

फिन ने सैमी को रिंग में आने के लिए कहा। रिंग में आने के बाद सैमी ने कहा कि फिन का समय निकल चुका है, अब यह उनका समय है। फिन ने कहा कि उन्हें अपनी चैंपियनशिप चोट के कारण छोड़नी पड़ी थी लेकिन सैमी ज़ेन अपनी चैंपियनशिप सीएम पंक से हार गए थे। थोड़ी देर की बहस के बाद गुंथर ने आकर दोनों पर हमला कर दिया। गुंथर ने कहा कि दोनों में से कोई भी वर्ल्ड चैंपियनशिप का नंबर 1 कंटेंडर बनने लायक नहीं है। वो इसके असली हकदार है।

जनरल मैनेजर एडम पीयर्स स्टेज पर आए और गुंथर के साथ उनकी बहस हुई। फिन बैलर ने पीछे से आकर गुंथर पर हमला किया। सैमी ज़ेन भी बैलर से भिड़ गए। एक बार फिर से गुंथर ने सैमी और फिन को धराशायी कर दिया। निक एल्डिस का गुंथर पर हमला देखने मिला। दोनों के बीच जबरदस्त बवाल देखने मिला। कुछ देर बाद सिक्योरिटी ने आकर दोनों को अलग किया। 

Tiffany Stratton and Chelsea Green vs. Michin and B-Fab

ब्लू ब्रांड का पहला मुकाबला टिफनी स्ट्रेटॉन-चेल्सी ग्रीन और मिचीन-बी फैब के बीच हुआ। बी फैब और टिफनी ने मैच की शुरूआत की। विमेंस स्टार्स ने जबरदस्त मूव्स से फैंस का खूब मनोरंजन किया। टिफनी ने मिचीन को स्वैंटॉन बॉम्ब लगाकर पिन करने की असफल कोशिश की। जेड ने अपनी साथियों की मदद की। उन्होंने रेफरी की नज़रों से बचकर टिफनी को रिंग पोस्ट से टकरा दिया। 

चेल्सी ने मिचीन को रिंग के टॉप से ड्रॉप किक लगाई। हालांकि, बी फैब टैग पाने में कामयाब रही। मैच के अंत में मिचीन और फैब ने मिलकर चेल्सी फेस फर्स्ट मूव लगाया और जीत हासिल की। मैच के बाद शॉर्लेट फ्लेयर की एंट्री देखने मिली। टिफनी और चेल्सी ने मिलकर जेड की साथियों को रिंग से बाहर निकाल दिया। जेड और फ्लेयर के बीच हाथापाई देखने मिली। शॉर्लेट इस बार जेड पर भारी पड़ी। उन्होंने जेड को किक मारकर रिंग से बाहर किया।

Winner: Michin and B-Fab

बैकस्टेज मौजूदा AAA क्रूज़रवेट चैंपियन रे फीनिक्स और जजमेंट डे मेंबर्स डॉमिनिक मिस्टीरियो-जेडी मैक्डॉना का आमना-सामना हुआ। डॉमिनिक ने रे को जेडी के खिलाफ चैंपियनशिप मैच की चुनौती दी जिसे फीनिक ने स्वीकार कर लिया। टामा टोंगा और टाला टोंगा का प्रोमो देखने मिला। कुछ देर बाद उनके पिता और WWE दिग्गज हाकू ने आकर उनसे कहा कि उन्हें अब अपने लिए कुछ करना चाहिए।

Damian and R-Truth vs. the War Raiders (WWE and AAA Tag Team Championships Match)

SmackDown का अगलाा मुकाबला मौजूदा WWE टैग टीम चैंपियंस  डेमियन प्रीस्ट-आर ट्रुथ और AAA टैग टीम,चैंपियंस वॉर रेडर्स के बीच टाइटल vs टाइटल के लिए हुआ। मैच की शुरूआत प्रीस्ट और एरिक ने की। प्रीस्ट ने आते ही कुछ शॉट्स मारकर एरिक पर दबाव बनाया और टैग ट्रुथ को दिया। ट्रुथ ने भी कुछ मूव्स लगाए लेकिन जल्द ही रेडर्स ने मैच में बढ़त बनाई। दोनों ने अपने प्रतिद्वंदीयों को रिंगसाइड धराशायी कर दिया। 

रिंग में आने के बाद दोनों टैग टीम्स एक दूसरे पर लगातार हमले कर रही थीं। मैच के अंत में वॉर रेडर्स ने कॉर्नर में ट्रुथ पर हमला किया। रेफरी द्वारा रोकने की कोशिश की गई लेकिन आईवार ने उन्हें पीछे धकेल दिया। यही चीज डेमियन ने भी की जिसके बाद रेफरी ने मैच को वहीं खत्म कर दिया और दोनों टीम्स को डिसक्वालिफ़ाई कर दिया। इसके बाद दोनों चैंपियंस टीम्स के बीच रिंग के बाहर खूब बवाल हुआ। टोंगा ब्रदर्स ने आकर सभी स्टार्स पर हमला किया। हाकू भी रिंग में आ गए। टोंगा ब्रदर्स ने टाइटल्स को उठाकर अपने इरादे साफ कर दिए।

Winner: No Result

बैकस्टेज मौजूदा अनडिसप्युटेड WWE चैंपियन सीएम पंक का इंटरव्यू देखने मिला। पंक ने कहा कि वो और कोडी रोड्स दोनों ही काफी समय से मैच को चाह रहे थे।  SummerSlam 2026 के बाद भी वो ही चैंपियन रहेंगे। मौजूदा यूएस चैंपियन ट्रिक विलियम्स वहां आए और कहा कि आज नहीं तो कल वो (ट्रिक) अनडिसप्युटेड WWE चैंपियनशिप की तरफ आएंगे। पंक ने कहा कि वो पिछले हफ्ते हुए SmackDown में हुई उनकी हार से निराश हैं। पंक ने आगे कहा कि जब भी वो उनकी चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर बनेंगे तब वो उन्हें सबक सिखाएंगे। 

ट्रिक विलियम्स ने रिंग में एंट्री की। ट्रिक ने कहा कि वो बैरन कॉर्बिन के द्वारा किये गए हमले से परेशान हु चुके हैं। अब कोई चालाकी नहीं होगी। इसके बाद ट्रिक ने बैरन को रिंग में बुलाया। बैरन ने एंट्री करते हुए कहा कि वो उन्हे धैर्य रखना जैसी कुछ चीज सिखा रहे हैं जिसे ट्रिक अभी तक नहीं सीख पाए हैं। ट्रिक ने जवाब देते हुए कहा कि कॉर्बिन कंपनी में केवल पैसे के लिए आए हैं। इसके अलावा उनके हाथ में और कुछ भी नहीं लगेगा। बैरन ने कहा कि SummerSlam 2026 में ट्रिक से उनकी यूएस चैंपियनशिप छीन लेंगे। विलियम्स ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं होगा।

Rey Fenix (c) vs. JD McDonagh (AAA Cruiserweight Championship Match)

शो के अगले चरण में रे फीनिक्स और जेडी मैक्डॉना का मुकाबला AAA क्रूज़रवेट चैंपियनशिप के लिए हुआ। दोनों स्टार्स मैच में बढ़त बनाने के लिए एक-दूसरे पर टूट पड़े। जेडी ने रे पर रिंग के बाहर मूनसॉल्ट लगाया। रे ने जेडी को ब्रेनबस्टर मूव लगाकर पिन करने का असफल प्रयास किया। जेडी ने भी स्पैनिश फ्लाई लगाकर 2 काउंट के लिए पिन किया। डॉमिनिक मिस्टीरियो अपने साथी की मदद के लिए आए लेकिन रेफरी ने उन्हें इस गलती के लिए बैकस्टेज भेज दिया।

बैकस्टेज जाते समय डैन ह्यूसेन से उनका सामना हुआ। डर्टी डॉम ने डैन को मुक्का मारकर गिरा दिया। कुछ मिनी डैन ह्यूसेन ने आकर डॉम पर हमला किया। कुछ देर बाद सभी बैकस्टेज चले गए। रे ने इसका फायदा उठाया और मैच के अंत में उन्होंने मैक्डॉना को मसल बस्टर मूव लगाकर पिन किया और सफलता पूर्वक अपनी चैंपियनशिप रिटेन की।

Winner: Rey Fenix

Giulia vs. Lash Legend (interim WWE Women’s Championship Qualifier)

अंतरिम WWE विमेंस चैंपियनशिप के लिए हो रहे लैडर मैच के आखिरी क्वालिफ़ाइंग मुकाबले में ज़ूलिया का मुकाबला लैश लेजेंड से हुआ। मैच में लैश पूरी तरह से छाई रहीं।  ज़ूलिया ने शुरू में कुछ शॉट्स और किक लगाई लेकिन लैश ने जल्द ही अपनी ताकत दिखाते हुए मैच में पकड़ मजबूत की। मैच के अंत में लेजेंड ने अपना फिनिशिंग मूव लैश एक्सटेंसन लगाकर SummerSlam 2026 में होने वाले विमेंस लैडर मैच में अपनी जगह बनाई। 

Winner: Lash Legend

Main Event

SmackDown के इस एपिसोड के मेन इवेंट के लिए सबसे पहले कोडी रोड्स ने एंट्री की। हालांकि, कुछ सेकंड के बाद ही पंक ने एंट्री ली। रिंग में आने के बाद दोनों स्टार्स के बीच जबरदस्त बहस हुई। कोडी ने कहा कि वो उनके (पंक )माइंड गेम्स को बखूबी समझते हैं। पंक ने कहा कि उन्हें किसी दोस्ती के बारे में बात बंद करके अनडिसप्युटेड चैंपियनशिप के बारे में बात करनी चाहिए। कोडी ने कहा कि पंक से अब सबकुछ बहुत ही पर्सनल बना दिया है। पंक ने कहा कि SummerSlam 2026 में वो खाली हाथ ही वापस जाएंगे। कोडी ने कहा कि उन्हें SummerSlam 2026 की जगह आज का सोचना चाहिए। 

दोनों मेगास्टार्स के बीच रिंग में जबरदस्त ब्रॉल शुरू हो जाता है। कोडी ने पंक को रिंग के बाहर कर दिया। अनाउंसर टेबल के पास दोनों स्टार्स लगातार एक दूसरे पर हमला करते जा रहे थे। बैकस्टेज ऑफ़िशियल्स भी इस दौरान बीच-बचाव के आगे आए। शो के ऑफ एयर होने तक कोडी और पंक के बीच हाथापाई जारी रहती है। 

Weekly Programing की ताज़ा खबरों के लिए हमे WWW.sportsvarta.com पर फॉलो कीजिए।

Posted By: Admin