FIFA World Cup 2026 Results: Lionel Messi की Argentina ने England को 2-1 से हराकर फाइनल में बनाई जगह, खिताब बचाने के लिए Spain से होगी कांटे की टक्कर

FIFA World Cup 2026 Results: Lionel Messi की Argentina ने England को 2-1 से हराकर फाइनल में बनाई जगह, खिताब बचाने के लिए Spain से होगी कांटे की टक्कर
Source: FIFA
Image: FIFA

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्डकप के दूसरे सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ( Argentina) का मुकाबला इंग्लैंड (England ) से हुआ। दोनों टीमें इससे पहले वर्ल्डकप में 5 बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं। जहां इंग्लिश टीम ने 3 बार जीत दर्ज की है वहीं, अर्जेंटीना ने दो  बार जीत का स्वाद चखा है।

मैच की शुरूआत ही फैंस अपनी-अपनी टीम को जबरदस्त सपोर्ट कर रहे थे। मैच के किक ऑफ होते ही दोनों तरफ के प्लेयर्स की कुछ धक्कामुक्की देखने मिली जिस पर रेफरी ने उन खिलाड़ियों को चेतावनी दी। 8वें मिनट में इंग्लैंड को कॉर्नर मिला लेकिन टीम इस मौके को बढ़त में नहीं बदल सकी। शुरूआती 24 मिनट में इंग्लिश टीम मौजूदा चैंपियंस पर थोड़ी भारी पड़ती हुई दिखी लेकिन दोनों की तरफ से कोई गोल नहीं हो सका। 33वें मिनट इंग्लैंड को फ्री किक मिली लेकिन जॉन स्टोन्स का शॉट गोल-पोस्ट के साइड से निकल गया। 

37वें मिनट में इंग्लिश खिलाड़ी इलियट एंडरसन को मेसी को धक्का देने के कारण यलो कार्ड दिया गया। हाफ टाइम से पहले 38वें मिनट में ऐंजो फर्नांडेज का राइट कॉर्नर से खेला गया शॉट गोलपोस्ट के साइड से निकल गया। पहले हाफ के खत्म होने तक स्कोर 0:0 रहा। 

दूसरे हाफ के शुरू होते ही अर्जेंटीना थोड़ी आक्रामक दिखी। 47वें मिनट में अर्जेंटीना के जूलियन अल्वारेज़ ने गोल करने की कोशिश की लेकिन इंग्लिश गोलकीपर जॉर्डन पिकफोर्ड ने यह प्रयास विफल कर दिया। इंग्लैंड ने काउंटर अटैक किया और 55वें मिनट में मॉर्गन रोजर्स ने एंथनी गॉर्डन को D में शानदार पास दिया जिसे उन्होंने गोल में बदल दिया। इस तरह इंग्लिश टीम 1:0 से आगे हो गई। इसके बाद दोनों तरफ से गोल करने के प्रयास हुए लेकिन स्कोर बोर्ड में कोई भी परिवर्तन नहीं हुआ।

खेल अब आखिरी पड़ाव में पहुंच गया था और टाइम खत्म होने में 7 मिनट ही बचे थे। ऐसा लग रहा था कि डिफेंडिंग चैंपियंस का सफर सेमीफाइनल में ही थम जाएगा। तभी 85वें मिनट में लियोनल मेसी ने एक बार फिर से अपना जादू दिखाया। मेसी ने ऐंजो फर्नांडेज को बॉल पास की जिसे उन्होंने गोलपोस्ट में भेजकर टीम को 1:1 की बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया। इस गोल से इंग्लैंड संभली भी नहीं थी कि 90+2 मिनट में लाउतारो मार्टिनेज़ ने गोल कर अर्जेंटीना को 2:1 से आगे कर दिया। इस गोल में भी मेसी की भूमिका रही।

इसके बाद अर्जेंटीना ने कोई गलती नहीं की और ज्यादातर बॉल को कंट्रोल किया। फाइनल सीटी बजते ही यह सुनिश्चित हो गया कि अर्जेंटीना ने लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्डकप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब उनका फाइनल में मुकाबला स्पेन से होगा।

Winner: Argentina (2:1)

FIFA World Cup 2026 की ताज़ा खबरों के लिए हमे WWW.sportsvarta.com पर फॉलो कीजिए।

Posted By: Admin