FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्डकप के नॉकआउट मुकाबले में पुर्तगाल और क्रोएशिया आमने-सामने थे। इसके पहले पुर्तगाल और क्रोएशिया का दो बार मुकाबला हुआ था जहां दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता है। आइए मैच में हुए रोमांचक मोमेंट्स के बारे में जानते हैं।
Portugal vs Croatia
मैच की शुरू होते ही दोनों ने एक दूसरे पर हमले शुरू कर दिए थे। 16वें मिनट में पुर्तगाल को कॉर्नर मिला, जिसे नूनो मेंडेज ने लिया। उन्होंने बॉल को D में मारा जिस पर रेनाटो वेगा ने हेडर मारा लेकिन बॉल गोलपोस्ट के ऊपर से निकल गई। 29वें मिनट में पुर्तगाल के जुआओ कैंसेलो ने मिडफील्ड से आए पास को राइट साइड पर कंट्रोल करते हुए बॉक्स पर भेजा। वहीं खड़े ब्रूनों फर्नांडेज और क्रिस्टियानो रोनाल्डो में से कोई भी बॉल को पकड़ नहीं पाया और गोल का मौका समाप्त हो गया। पहले हाफ में लगातार दोनों तरफ से गोल करने के प्रयास जारी रहे लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली। स्कोर 0:0 ही रहा।

दूसरा हाफ शुरू होते ही क्रोएशिया ज्यादा आक्रामक खेल दिखाने लगी। 47वें मिनट में मतीयो कोवासिक बॉल पर ठीक से शॉट नहीं लगा पाए और बॉल गोल पोस्ट के साइड से टकरा गई। 53वें मिनट में क्रोएशिया के आईगोर मतानोविक ने निकोला व्लासिक को पास दिया। इसके बाद निकोला ने बॉल को जोसिप स्तानसिक कि तरफ बढ़ाया। जोसिप ने चतुराई से बॉल को D के अंदर मौजूद इवान पेरिसिक को पास किया जिन्होंने कोई गलती न करते हुए शानदार गोल किया और अपनी टीम को 1:0 से आगे कर दिया।
दूसरे हाफ में क्रोएशिया ने थोड़ा आक्रामक खेल दिखाया। 47वें मिनट में मतीयो कोवासिक को गोल करने का मौका मिला लेकिन वो ठीक से शॉट को मार नहीं पाए, जिसके कारण बॉल गोलपोस्ट के साइड से निकल गई। फिर 53वें मिनट में आईगोर मतानोविक बॉल लेकर आगे बढ़े और उन्होंने निकोला व्लासिक को पास दिया। निकोला ने जोसिप स्तानिसिक को जबरदस्त पास दिया जिसे उन्होंने D के बाएं तरफ मौजूद इवान पेरेसिक को दिया। इवान ने कोई गलती नहीं की और गोल करके अपनी टीम को 1:0 से आगे कर दिया। 57वें मिनट में क्रोएशिया की तरफ से निकोला ने गोल किया लेकिन रेफरी ने इसे ऑफसाइड होने के कारण अमान्य कर दिया।
58वें मिनट में पुर्तगाल ने काउंटर अटैक किया और राफा लियो का शॉट गोलपोस्ट से टकरा गया और गोल का यह बढ़िया मौका हाथ से निकल गया। 60वें मिनट में पेड्रो नेटो ने मिडफील्ड से बॉल को रोनाल्डो की तरफ पास किया जिसे उन्होंने गोल में बदला। हालांकि, रेफरी ने ऑफसाइड होने के कारण गोल को अमान्य कर दिया। 65वें मिनट में पुर्तगाल को मिले कॉर्नर के दौरान क्रोएशिया के निकोला के कारण पुर्तगाल के वेगा गिर गए। इस कारण पुर्तगाल को पेनाल्टी मिली। 68वें मिनट में पेनाल्टी को रोनाल्डो ने गोल में बदलकर अपनी टीम को 1:1 की बराबरी पर ला खड़ा किया।
इसके बाद क्रोएशिया ने लगातार हमले किए। 80वें मिनट में कोवासिक ने एक लंबा पास सूसिक को दिया जिसे उन्होंने गोल में तब्दील किया। हालांकि, रेफरी ने इसे ऑफसाइड होने के कारण अमान्य कर दिया। इसके बाद पुर्तगाल के रॉबर्टो मार्टिनेज़ ने रोनाल्डो को वापस बुला कर सभी को चौंका दिया। 88वें मिनट में भी क्रोएशिया के मारियो पसलिक का हेडर शॉट गोलपोस्ट क्ए साइड से निकल गया। 90+4 मिनट में बाएं तरफ से राफा लियो ने बॉल को D में भेजा जिसे वहां पर मौजूद गोंसेलो रेमोस ने गोल में बदलकर अपनी टीम को 2:1 से बढ़त दिला दी। 102 मिनट में मैच का रोमांच उस समय चरम पर पहुंच गया जब क्रोएशिया ने आखिरी समय में गोल किया लेकिन VAR के बाद यह गोल भी अमान्य कर दिया गया। यह मैच पुर्तगाल ने 2:1 से जीत लिया और अंतिम 16 में अपनी जगह पक्की की। Round of 16 में पुर्तगाल का सामना पूर्व वर्ल्ड चैंपियन स्पेन से होगा।
A late winner sends Portugal into the Round of 16! 👏#FIFAWorldCup— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 3, 2026
