Roman Reigns: WWE प्रोग्रामिंग में फिर से एक बार रोमन रेंस (Roman Reigns) और उनके ग्रुप द ब्लडलाइन (The Bloodline) का दबदबा बनता हुआ दिख रहा है। WWE WrestleMania 43 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने के बाद से रोमन अपने ग्रुप को फिर से एक साथ लेकर आए थे। फैंस से भी उन्हें पूरा सपोर्ट मिल रहा है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में ट्राइबल चीफ के वर्ल्ड चैंपियनशिप रन पर अपडेट दिया गया है।
रोमन रेंस को वर्ल्ड चैंपियन बने हुए 60 दिन से ऊपर हो चुके हैं। अपने ग्रुप को मजबूत बनाने के लिए उन्होंने कुछ ही हफ्ते पहले जेकब फटू को भी शामिल किया था। इसके अलावा सोलो सिकोआ के भी ग्रुप में वापसी की संभावना बनती हुई नज़र आ रही है। द ब्लडलाइन के फिर से प्रोग्रामिंग का हिस्सा बनते ही टीम के मेंबर्स का दखल WWE Raw और SmackDown में दिख रहा है। जे उसो King Of The Ring 2026 टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच चुके हैं। हालिया Raw के एपिसोड में द ब्लडलाइन ने ओपनिंग सैगमेंट में जबरदस्त कोहराम मचाते हुए लॉकर रूम को चेतावनी दी थी।
WWE को भी रोमन रेंस के Raw में होने का फायदा मिल रहा है। अब TRNBCKL Gold ने अपनी एक रिपोर्ट में जानकारी दी है कि कंपनी ब्लडलाइन स्टोरीलाइन को लंबे समय तक जारी रखने के पक्ष में है। जब से जेकब फटू ब्लडलाइन का हिस्सा बने हैं तब से फैंस के द्वारा मिल रहे सपोर्ट से क्रिएटिव टीम बहुत खुश है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि हाल फिलहाल में WWE रोमन रेंस के चैंपियनशिप रन को खत्म करने के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोच रही है।
WWE does not intend on slowing down anytime soon with The Bloodline.
Sources close to WWE have noted to TRNBCKL that Roman Reigns and his current run as World Champion is not expected to end just yet.
WWE has been thoroughly satisfied with the way things have been going since… pic.twitter.com/VkzoSJXgkp — Wrestle Features (@WrestleFeatures) June 20, 2026
WWE का हिस्सा बन सकते हैं The Bloodline के रियल लाइफ मेंबर
WWE लंबे समय से रियल लाइफ ब्लडलाइन मेंबर ज़िल्ला फटू को कंपनी का हिस्सा बनाना बनाना चाहती थी। ज़िल्ला फटू हॉल ऑफ फेमर और दिग्गज उमागा के बेटे हैं। इंडिपेंडेंट रेसलिंग में वो जेकब फटू के पार्टनर भी रह चुके हैं। PWInsider ने हाल ही में अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि ज़िल्ला फटू इस महीने की शुरूआत में परफॉर्मेंस सेंटर में मौजूद थे। यह माना जा रहा है कि वो जल्द ही कंपनी का हिस्सा बन सकते हैं।
Zilla Fatu attended the WWE Performance Center today, June 8th.
There has been talk of WWE being interested in him as of late.
(PWInsider) pic.twitter.com/xqkUxnRyVZ — WrestlePurists (@WrestlePurists) June 8, 2026
